लेजर लैंड लेवलर
श्रेणी अनुसार कंबाइन हार्वेस्टर
फिल्टर के द्वारा
श्रेणी अनुसार कंबाइन हार्वेस्टर
फिल्टर के द्वारा
लेजर लैंड लेवलर इम्प्लीमेंट

लेजर लैंड लेवलर एक मॉडर्न इम्प्लीमेंट है जो खेतों को समान करने में मदद करता है। यह लेजर तकनीक का उपयोग करता है जिससे वाटर कंज़र्वेशन, फसल में वृद्धि और फ्यूल की बचत होती है। लेजर लैंड लेवलर इम्प्लीमेंट 30 एचपी या उससे अधिक क्षमता वाले ट्रैक्टरों के साथ आसानी से काम करता है।
भारत में लेजर लैंड लेवलर की कीमत 3,15,000* रुपये से लेकर 4,59,200* रुपये है। ट्रैक्टर ज्ञान पर आपको मिलेंगे 24 से अधिक लेज़र लैंड लेवलर मॉडल्स जो की बनाते हैं भरोसेमंद ब्रांड्स जैसे की एग्रीज़ोन, के एस एग्रोटेक, सोनालीका, दशमेश, आदि।
कुछ लोकप्रिय लेज़र लैंड लेवलर मॉडल्स है अग्रजोंने लेज़र लैंड लेवेलेर, लैंडफोर्स एक्स्टेन्ड, फर्मकिंग लैंड लेवलर, यूनिवर्सल हैवी ड्यूटी लैंड लेवलर आदि।
प्रकार के अनुसार इम्प्लीमेंट
ब्रांड के अनुसार इम्प्लीमेंट
सभी ब्रांड देखेंलोकप्रिय इम्प्लीमेंट
श्रेणी के अनुसार इम्प्लीमेंट
लेजर लैंड लेवलर इम्प्लीमेंट समाचार और अपडेट्स

Top Benefits of Using a Laser Land Leveller in Modern Farming
Farmers are now smarter with their tools and technologies to do more with less money. One of such implements is the laser land leveller, which has transformed farming in a…
लेजर लैंड लेवलर इम्प्लीमेंट के बारे में अपडेट
लेजर लैंड लेवलर इम्प्लीमेंट के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Traditional leveling achieves ±5–10 cm variation. Laser land leveling achieves ±2 cm precision — a 3–5x improvement. This precision dramatically improves uniform germination, better weed suppression, and higher crop stand.
For a farmer with 10+ acres, a laser land leveler typically pays back in 2–3 seasons through water savings, improved yields, and reduced labor. Custom hiring at ₹1,500–₹3,000/acre is also practical for smaller farmers.
Yes. Custom Hiring Centres (CHCs) and agri-machinery banks in most states offer laser land leveling on hire. Rates typically range from ₹1,500–₹3,000 per acre. NABARD-backed FPOs also offer subsidized custom hiring.
Laser land leveler bucket capacities range from 0.75 to 3.0 cubic metres. For 50–60 HP tractors, a 1.5 cubic metre bucket is standard. Larger 2.5–3.0 cubic metre buckets are used with 75–100 HP tractors.
Yes — properly executed laser land leveling provides lasting benefits for 5–7 years before minor re-leveling is needed. It delivers returns across every crop cycle through better water use, higher yields, and reduced input costs.
Traditional bunding creates raised borders to hold water but doesn't address internal field undulation. Laser leveling ensures the entire field surface is flat to within ±2 cm, eliminating internal high and low spots that cause uneven water distribution.
Yes. By eliminating slopes and uneven surfaces, laser leveling reduces surface runoff velocity, preventing topsoil erosion during heavy rain. It also improves rainwater retention in the field, contributing to groundwater recharge.
A complete system includes: a laser transmitter (rotates to emit a laser plane), a laser receiver (mounted on the drag bucket mast), an electronic control box, a hydraulic control valve, and the drag bucket (attached to tractor's 3-point linkage).
Maintenance includes: cleaning laser transmitter and receiver sensors after each use, checking hydraulic hose connections for leaks, lubricating bucket pivot points, calibrating the laser receiver annually, and replacing the bucket cutting edge when worn.
Visit Tractor Gyan at tractorgyan.com/tractor-implements-in-india/laser-land-leveler for 20+ laser and mechanical land leveler models with brand details, bucket sizes, and 2026 prices.
भारत में लेजर लैंड लेवलर की कीमत ₹3,15,000* से ₹4,59,200* है।
लेज़र लैंड लेवलर एक ट्रैक्टर अटैचमेंट है जिसका उपयोग मूल रूप से कृषि उद्देश्यों के लिए मिट्टी को समतल करने के लिए किया जाता है।
लेज़र लैंड लेवलर के घटक एक लेज़र एमिटर, लेज़र रिसीवर, टू-वे हाइड्रोलिक वाल्व, ग्रेड रॉड, लेज़र आई, ट्राइपॉड स्टैंड, ट्रैक्टर पर नियंत्रण बॉक्स और स्क्रैपर यूनिट हैं।
भारत में सबसे लोकप्रिय लेजर लैंड लेवलर जॉन डीरे लेजर लेवलर और फील्डकिंग हेवी-ड्यूटी लैंड लेवलर हैं।
भारत में सर्वश्रेष्ठ लेजर लैंड लेवलर ब्रांड लैंड फोर्स, सोनालिका, यूनिवर्सल और खेदुत हैं।
ट्रैक्टर लेजर लैंड लेवलर इम्प्लीमेंट के बारे में
लेजर लैंड लेवलर क्या हैं?
लेजर लैंड लेवलर मशीन खेत को समतल करने की मशीन हैं। यह उन किसानों के लिए सबसे ज्यादा जरुरी हैं जिनके खेत उबड़ - खाबड़ हैं। इस मशीन को ट्रैक्टर से जोड़कर चलाया जाता हैं। यह मशीन खेत को समतल करने के साथ ही रोपण करने और फसल को चिकना करने के भी काम आती हैं। भूमि उबड़ - खाबड़ होने से सिंचाई करने, फसल बोने, उर्वरक देने व खेत के अन्य कार्य करने में परेशानी आती हैं। इस मशीन को एडवांस और मॉडर्न टेक्नोलॉजी से बनाया गया है। लेजर लैंड लेवलर को ड्राइवर ट्रैक्टर को ऊंचाई की तरफ से ढाल की दिशा में चलाता है बाकी के दूसरे खेती के कार्य लेजर लैंड लेवलर स्वयं ही करता है। इस मशीन के द्वारा ड्रेनेज, सड़क, निर्माण स्थल को समतल क्या जाता है। लेजर लैंड विद्युत नियंत्रण पेंनल्र जुडवा सोलेन्याइड हाईड्रोलिक नियंत्रण वाल्व, लेजर रिसीवर, लेवलर लेजर ट्रांसमीटर, दो पहिये और समतल करने वाले बकेट से मिलकर बना होता है। अगर जमीन उबड़-खाबड़ होती है तो सिंचाई या तो ज्यादा हो जाती है या फिर होती ही नहीं है तो खेत की भूमि को समतल बनाने के लिए लेजर लैंड लेवलर कृषि उपकरण बहुत उपयोगी हैं।
भारत में लेजर लैंड लेवलर की आवश्यकता
भारत में इस लेजर लैंड लेवलर की आवश्यकता इसलिए है क्योंकि भारत की भौगोलिक परिस्थितियां बहुत विषम है। भारत देश में खेती की जाने वाली भूमि काफी उबड़-खाबड़ है। जो कहीं से मैदानी, कहीं से ऊंची-नीची तो कहीं से पठारी है। जिसके चलते फसल उगाना मुश्किल हो जाता हैं क्योंकि खेती करने के लिए समतल भूमि होना चाहिए। अगर मिट्टी की सतह समान नहीं होगी तो जो फसल बोई जाएगी उनके बीज एक समान खेत में नहीं पहुंचेंगे जिससे की बीजों का जमाव भी सही से नहीं हो पाता है। इसके कारण उपज पर विपरित प्रभाव होता है और इसके फलस्वरूप उत्पादन में कमी आ आती है। इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए लेजर लैंड लेवलर आवश्यक हैं जो वांछित ढलान को कुछ हद तक समतल करती है। यह मशीन ऊंची जगह से मिट्टी को खींचती हैं और निचले हिस्से पर ले जाती हैं जिससे वो जगह समतल हो जाती हैं इससे मिट्टी की उपज भी बढ़ जाती है।
खेत की भूमि समतल ना होने से नुकसान
यदि खेत की भूमि समतल नहीं होगी तो खेत में जिन फसलों की बुआई की जाएगी उनके बीज एकरूप में खेत में नहीं पहुंचेंगे और सिंचाई करने पर फसलों को भी एकरूप में पानी नहीं मिल पाता हैं तो इन सबका उपज पर बुरा असर पड़ता हैं। पोषक तत्व, पानी एवं उर्वरकों की उपयोग क्षमता में वृद्धि करने के लिए और फसलों की उपज में भी वृद्धि हो इसके लिए खेत का समतल होना जरुरी हैं किन्तु आज के आधुनिक समय में कुछ ऐसी मशीनों का निर्माण किया गया हैं जिससे खेत की जमीन को समतल बना सकते हैं। इन मशीन के इस्तेमाल से किसानों के समय की बचत, श्रम की बचत और पैसे की भी बचत होती हैं।
लेजर लैंड लेवलर मशीन के लाभ
लेजर लैंड लेवलर मशीन के द्वारा भूमि को सतमल किया जाता है। भूमि के समतल होने से बहुत से लाभ होते हैं। जानते हैं इन लाभों के बारे में।
- भूमि समतल हो जाने की वजह से जल संसाधनों का उपयोग आसानी से कर सकते है।
- लेजर लैंड लेवलर मशीन से खेत समतल होने पर निराई-गुड़ाई करने में समय कम लगता हैं जिससे लागत भी कम आती हैं।
- इससे खेत में उर्वरकों और पोषक तत्वों को समान रूप से दिया जा सकता है।
- यह उपकरण बाढ़, सिंचाई और कृषि उद्देश्यों के लिए बहुत उपयोगी हैं।
- लेजर लेवलर से भूमि समतल करने पर 40 प्रतिशत तक पानी की बचत हो जाती है।
- इसके उपयोग से उत्पादकता बढ़ती हैं।
- इससे पूरे खेत में समान रूप से पानी वितरण होता हैं व सही तरीके से निकास की व्यवस्था हो जाती है।
- खेत समतल होने पर बीजों का जमाव अच्छे से होता है इससे फसल भी अच्छी होती है।
- लेजर लैंड लेवलर मशीन से सिंचाई करने का खर्च बचता है।
- जब खेत पूरी तरह से समतल हो जाता हैं तो बुवाई का काम तेजी से व आसानी से किया जा सकता है।
भारत में लोकप्रिय लेज़र लैंड लेवलर ब्रांड
भारत में कुछ लोकप्रिय लेजर लैंड लेवलर निर्माता कंपनियां हैं जो इस उपकरण का निर्माण करती हैं जिनमें निम्न हैं।
- महिंद्रा
- न्यू हॉलैंड
- दशमेश
- सोनालिका
- जॉन डियर
- वीएसटी शक्ति
- फील्डकिंग
- इंडो फार्म
- केएस ग्रुप
- सोलिस
- लैंडफोर्स
- सॉइल मास्टर
कम पानी में भी बीज का अंकुरण
किसान धान व गेहूं की बुआई से पहले लेजर लैंड लेवलर से खेत को समतल कर देते हैं। जिससे की कम पानी में भी फसलों को पूरी तरह से सिंचा जा सके। लेकिन अब किसान अन्य फसलों की बुआई करने से पहले भी इस उपकरण का प्रयोग करते हैं। खेत में जो जगह ऊँची - नीची है उस जगह पानी के बहाव से बीज व खाद निचले हिस्से में आ जाते हैं। इस वजह से ऊंची जगह पर पानी की कमी हो जाती हैं और बीज अंकुरित नहीं हो पाता है जबकि निचले हिस्से में पानी ज्यादा होने से बीज खराब हो जाता है। जिसका असर पैदावार पर पड़ता हैं और पैदावार कम हो जाती है लेकिन अब लेजर लैंड लेवलर तकनीक से किसान पानी की बचत के साथ ही 20 फीसदी तक पैदावार को बढ़ा सकते हैं।
लेजर लेवलर के घटक
- लेजर बीम रिसीवर
- लेजर उत्सर्जक
- कंट्रोल बॉक्स
- लेजर आई
- हाइड्रोलिक वाल्व एसेंबली
लेजर लैंड लेवलर की कीमत
लेजर लैंड लेवलर का मूल्य कंपनियों व राज्यों के अनुसार अलग - अलग हो सकता हैं। लेजर लैंड लेवलर की कीमत ₹3,15,000* to ₹4,59,200* तक है। प्रतिष्ठित कंपनियों के लेजर लैंड लेवलर की कीमत इससे भी ज्यादा हो सकती है। यह मूल्य किसानों के लिए बहुत सस्ती और किफायती हैं। लैंड लेवलर ट्रैक्टर उपकरण के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ट्रैक्टरज्ञान पर जाएँ।
लेजर लैंड लेवलर से 40 % पानी की बचत होती हैं
इस उपकरण को ट्रैक्टर से जोड़कर उपयोग किया जाता हैं। यह लेजर व कंप्यूटर की सहायता से भूमि को समतल कर देता है। भूमि समतल होने पर पानी की 40 % बचत होती हैं इसके लिए एक एकड़ धान के खेत का उदाहरण सही हैं। सामान्य खेत जिनकी भूमि समतल नहीं होती उनमें एक बार में तीन से सवा तीन लाख लीटर पानी लग जाता हैं तो वहीं धान के खेतों को पूरे सीजन में 30 से 37 बार पानी लगता है। मतलब एक करोड़ लीटर से भी ज्यादा पानी की खपत होती है। लेकिन वहीं लेजर लैंड लेवलर से सीजन में एक एकड़ खेत में 40 से 45 लाख लीटर पानी बचता है।
लेजर लैंड लेवलर सब्सिडी
किसानों को राज्यों द्वारा लेजर लैंड लेवलर मशीन के लिए समय - समय पर सब्सिडी दी जाती है। सब्सिडी की दर राज्यों के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। लघु/सीमांत व महिला किसानों को 50 % तक व बड़े किसानों को 40 % सब्सिडी दी जाती है। लेजर लैंड लेवलर के लिए सभी वर्ग तथा श्रेणी के किसान पात्र है साथ ही केवल उन किसानों को यह सब्सिडी मिलेगी जिन्होंने पिछले 5 वर्षों में कृषि संबंधित यंत्रों को खरीदने पर विभाग की किसी भी योजना के तहत अनुदान नहीं लिया है | इस सब्सिडी के द्वारा किसान कम कीमत में लेजर लैंड लेवलर को खरीद सकते हैं। सब्सिडी की अधिक जानकारी के लिए आप ट्रैक्टरज्ञान देखें।
किराये पर चलाकर कमाएं
लेजर लैंड लेवलर को किराये पर लेकर भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं। जो किसान इस उपकरण को खरीदने में सक्षम नहीं हैं तो वह किराये पर लेकर भी लेजर लैंड लेवलर को चला सकते हैं और अपनी आमदनी कमा सकते हैं।
लेजर लैंड लेवलर के लिए ट्रैक्टरज्ञान क्यों?
यदि आप लेजर लैंड लेवलर मशीन खरीदने के इच्छुक हैं तो ट्रैक्टरज्ञान पर जाएँ। यहां टॉप कंपनियों की लेजर लैंड लेवलर मशीन और सभी प्रकार की कृषि मशीनें आपको उचित मूल्य पर मिलेंगी। ट्रैक्टरज्ञान पर आपको खेती के अन्य इक्विपमेंट जैसे : रैटून मैनेजर, ट्रेलर, पावर टिलर आदि भी मिलेंगे। लेज़र लैंड लेवेलर के लिए ट्रैक्टरज्ञान एकदम सही जगह हैं।
खेत को समतल बनाने के लिए लेजर लैंड लेवलर एक बेहतरीन उपकरण हैं। आज इस कृषि यंत्र की सम्पूर्ण जानकारी आपने ट्रैक्टरज्ञान पर प्राप्त की। कृषि उपकरणों के साथ ही यहाँ ट्रैक्टर से संबंधित सभी प्रकार की आवश्यक जानकारी दी जाती हैं साथ ही ट्रैक्टर की कीमत, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, ट्रैक्टर्स डीलर्स भी आपको यहाँ देखने को मिलेंगे।


























































































