बटवारे का दर्द अपने सीने में लिए यह कंपनी बनी नंबर वन ट्रैक्टर निर्माता!

Published 05 Mar, 2024

जे. सी. महिंद्रा जी, के. सी. महिंद्रा जी और मलिक गुलाम मुहम्मद जी ने मिलकर साल 1945 को जस्सोवाल, लुधिआना, पंजाब , भारत में ये कंपनी शुरू की थी।



जिस कंपनी की हम बात कर रहे हैं वो हैं महिंद्रा एंड महिंद्रा। शुरुआत में कंपनी, महिंद्रा एंड मुहम्मद के रूप में शूरु हुई थी।



वर्ष 1947 में भारत के विभाजन के समय एम.जी. मुहम्मद जी पाकिस्तान चले गए और कंपनी की भागदौड़ जे. सी. महिंद्रा जी और के. सी. महिंद्रा जी के हाथों में आ गयी।



भारतीय बाजार के लिए इस कंपनी का पहला ट्रैक्टर महिंद्रा बी -275 था। इस मॉडल के कंपनी ने सालाना लगभग 85,000 यूनिट बेचीं और इसके बाद कंपनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।



आज, महिंद्रा दुनिया की नंबर 1 ट्रैक्टर कंपनी है, भारत की कुल ट्रैक्टर इंडस्ट्रीज में 41% की हिस्सेदारी का दावा करती है, 40 देशों में अपने ट्रैक्टरों का निर्यात करती है।





Click Here



Read More