Published 10 Sept 2024
महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने हाल ही में अपना पहला महिंद्रा सीबीजी (कंप्रेस्ड बायो-गैस) ट्रैक्टर लॉन्च किया।
सीबीजी (कंप्रेस्ड बायो-गैस) एक ऐसा ऊर्जा स्रोत है जो खेती से निकलने वाले कचरे, फल-सब्ज़ी आदि के जैसे बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों से उत्पादित होता है।
सीएनजी जीवाश्म ईंधन (फॉसिल फ्यूल) से प्राप्त होती है, जबकि सीबीजी जैविक कचरे से बनाई जाती है।
महिंद्रा युवो टेक+ 575 डीआई सीबीजी ट्रैक्टर डीजल ट्रैक्टरों के बराबर शक्ति प्रदान करता है। जिससे खेती और ढुलाई दोनो अच्छे से कर सकते है।
ट्रैक्टर में 22 किग्रा ईंधन क्षमता, लोअर डेसिबेल साउंड.ज्यादा कम्फर्ट आदि फीचर्स है।
महिंद्रा के सभी ट्रैक्टर्स सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर बनाए जाते है, इसी से यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि महिंद्रा सीबीजी ट्रैक्टर में सुरक्षा से लेकर कोई भी चिंता करने की जरुरत नही है
अभी महिंद्रा युवो टेक+ 575 डीआई सीबीजी ट्रैक्टर की सटीक कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि किसानों के लिए इसे खरीदना आसान होगा। जल्द ही विभिन्न राज्यों में उपलब्ध करवाया जाएगा।
सीबीजी तकनीक को अपनाकर, किसान जीवाश्म ईंधन पर अपनी निर्भरता कम कर सकते हैं, कार्बन उत्सर्जन को कम कर सकते हैं और स्वच्छ पर्यावरण में योगदान दे सकते है।