महिंद्रा ने लॉन्च किया पहला CBG ट्रैक्टर - जानिए इसके फायदे, शक्ति, और कीमत!
Table of Content
कृषि उपकरणों के क्षेत्र में अग्रणी नाम महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने हाल ही में अपना पहला महिंद्रा सीबीजी (Mahindra CBG) ट्रैक्टर लॉन्च किया। यह लॉन्च सस्टेनेबल फार्मिंग (sustainable farming) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पारंपरिक डीजल-संचालित ट्रैक्टरों से एक बेहतर विकल्प प्रदान करता है।
दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में माननीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी की उपस्थिति में इस ट्रैक्टर को लॉन्च किया गया। नवंबर 2023 में महिंद्रा ट्रैक्टर्स द्वारा अपना पहला CNG ट्रैक्टर लॉन्च किया गया था और अब अपने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को परिपूर्ण करने हेतु इस सीबीजी ट्रैक्टर को लॉन्च किया गया है।
सीबीजी (CBG) क्या है
सीबीजी (कंप्रेस्ड बायो-गैस) एक ऐसा ऊर्जा स्रोत है जो खेती से निकलने वाले कचरे, फल-सब्ज़ी आदि के छिलकों और अन्य कार्बनिक पदार्थों जैसे बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों से उत्पादित होता है। इस प्रक्रिया में सूक्ष्मजीव ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में कार्बनिक पदार्थों को तोड़ते हैं, जिससे बायोगैस का उत्पादन होता है।
फिर इस बायोगैस को शुद्ध किया जाता है और CBG ( Compressed Bio Gas) का उत्पादन करने के लिए कंप्रेस किया जाता है, जिसका उपयोग ट्रैक्टरों को चलाने के लिए ईंधन के रूप में किया जा सकता है।
सीबीजी (CBG) एवं सीएनजी (CNG) में अंतर
सीबीजी (CBG) और सीएनजी (CNG) दोनों को ही ईंधन के रूप में उपयोग किया जाता है, लेकिन वे अपने उत्पादन और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव में काफी अलग है।
- सीएनजी जीवाश्म ईंधन (फॉसिल फ्यूल) से प्राप्त होती है, जबकि सीबीजी जैविक कचरे से बनाई जाती है।
- सीबीजी, ईंधन का अधिक टिकाऊ विकल्प है, क्योंकि यह कचरे को कम करने और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, सीबीजी बेकार कचरे को कीमती ईंधन में परिवर्तित करके अर्थव्यवस्था में भी अपना योगदान देता है।
महिंद्रा सीबीजी (Mahindra CBG) ट्रैक्टर्स की पॉवर
महिंद्रा युवो टेक+ 575 डीआई सीबीजी ट्रैक्टर पारंपरिक डीजल ट्रैक्टरों के बराबर शक्ति और प्रदर्शन प्रदान करता है। इसे खेती और ढुलाई दोनों कार्यों को कुशलतापूर्वक संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि किसानों को उत्पादकता से समझौता नहीं करना पड़ेगा।
महिंद्रा सीबीजी ट्रैक्टर्स के फीचर्स
- ट्रैक्टर की मज़बूत बनावट और 22 किग्रा ईंधन क्षमता इसे लंबे समय तक काम करने के लिए उपयुक्त बनाती है,
- इसका लोअर डेसिबेल साउंड आपके काम को आरामदायक बनाता है।
- साथ ही यह कम ईंधन की खपत करता है जिससे यह अन्य ट्रैक्टरों की तुलना में किफायती साबित होगा।
महिंद्रा सीबीजी (Mahindra CBG) से जुड़े सुरक्षा मानक
नई ईंधन तकनीकों को उपयोग करते समय सुरक्षा एक सर्वोपरि चिंता है। CNG की तरह CBG भी अत्यधिक ज्वलनशील है और इसे उचित हैंडलिंग और भंडारण की आवश्यकता होती है। हालाँकि, महिंद्रा के सभी ट्रैक्टर्स सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर बनाए जाते है, इसी से यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि महिंद्रा युवो टेक+ 575 डीआई सीबीजी (Mahindra Yuvo Tech+ 575 DI CBG tractor) ट्रैक्टर भी सुरक्षा मानदंडों का पालन अवश्य करेगा।
महिंद्रा सीबीजी ट्रैक्टर: संभावित मूल्य और बाज़ार में उपलब्धता
अभी तक महिंद्रा युवो टेक+ सीबीजी ट्रैक्टर की सटीक कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि किसानों के लिए इसे खरीदना आसान हो इसलिए यह प्रतिस्पर्धी मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा। महिंद्रा का लक्ष्य भारत के विभिन्न क्षेत्रों में इस ट्रैक्टर के उपयोग को बढ़ावा देना है। जल्द ही यह भारत के प्रमुख कृषि राज्यों में उपलब्ध करवाया जाएगा।
महिंद्रा सीबीजी बनाएगा कृषि क्षेत्र में एक नई पहचान
सीबीजी (CBG) तकनीक को अपनाकर, किसान जीवाश्म ईंधन पर अपनी निर्भरता कम कर सकते हैं, कार्बन उत्सर्जन को कम कर सकते हैं और स्वच्छ पर्यावरण में योगदान दे सकते हैं। यह तकनीक पर्यावरण के हित में है और टिकाऊ प्रौद्योगिकी समाधानों को बढ़ावा देने के महिंद्रा के दृष्टिकोण का हिस्सा है। इस ट्रैक्टर को लॉन्च करने के पीछे महिंद्रा ट्रैक्टर्स का लक्ष्य अपने किसान भाईयों और पर्यावरण दोनों को फायदा पहुंचाना है।
महिंद्रा सीबीजी ट्रैक्टर्स से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ट्रैक्टरज्ञान से जुड़े रहें।
Category
Write Your Comment About महिंद्रा ने लॉन्च किया पहला CBG ट्रैक्टर - जानिए इसके फायदे, शक्ति, और कीमत!
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
04 Jul 2025
03 Jul 2025
31 Dec 2024
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025