दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी आज से 187 साल पहले हुई थी शुरू

Published 06 Sep, 2024

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी जॉन डियर की स्थापना 1837 में जॉन डियर ने अमेरिका के एक छोटे से गांव ग्रैंड डिटोर में की थी।



1918 में वाटरलू गैसोलीन इंजन कंपनी को खरीदकर डियर एंड कंपनी ने ट्रैक्टर व्यवसाय में प्रवेश किया। और पहला व्यावसायिक ट्रैक्टर वर्ष 1935 में डीआई मॉडल के नाम से बेचा गया था।



साल 2018 तक, इस कंपनी ने दुनिया भर में लगभग 67,000 लोगों को रोजगार दिया जो सँख्या साल 2023 के आते 82,200 हो गयी।



साल 1998 में भारत में जॉन डियर ने ट्रैक्टर बिक्री और निर्यात शुरू किया था। साल 2023 में इस कंपनी ने भारत में 25 साल पुरे किये।



भारतीय बाजार में ट्रैक्टरों की आपूर्ति के लिए जॉन डियर ने अपनी उत्पादन क्षमता 132,000 तक बढ़ाई और स्थानीय इंजन उत्पादन क्षमता 100,000 तक की है।



2022 में कंपनी ने $52.58 बिलियन की कमाई की और फॉर्च्यून 500 सूची में 84वें स्थान पर रही।



कंपनी ने भारत में 5E श्रृंखला के तहत चार ट्रेम IV ट्रैक्टर लॉन्च किए, जिनमें जॉन डिअर 5405 गियर प्रो और जॉन डिअर 5075 ई एसी शामिल हैं।



जॉन डियर के भारत में पुणे, देवास, नागपुर, और इंदौर में उत्पादन और वितरण केंद्र हैं।



दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी आज से 187 साल पहले हुई थी शुरू पर अधिक जानकारी के लिए



क्लिक करें



आगे देखे