जॉन डियर ट्रैक्टर
जॉन डियर ट्रैक्टर
जॉन डियर ट्रैक्टर की कीमत 2026 में भारत में 7.60 - 31.86 लाख* तक है। भारत में सबसे महंगा जॉन डियर ट्रैक्टर, जॉन डियर 6120 बी की कीमत रु. 32.40 से 33.99 लाख है और सबसे सस्ता जॉन डियर ट्रैक्टर, जॉन डियर 5005 की कीमत 4.55 - 5.25 लाख * है। जॉन डियर ट्रैक्टर की एचपी रेंज 28 से 120 तक है और इस रेंज में 40 से अधिक ट्रैक्टर मॉडल उपलब्ध हैं। जॉन डियर ने 1837 में अपना परिचालन शुरू किया और 1923 में ट्रैक्टर बनाने का पहला प्रयास शुरू हुआ। भारतीय बाजार में कंपनी की उपस्थिति की बात करें तो यह सब 1998 में भारत में ट्रैक्टरों के निर्माण और बिक्री के साथ शुरू हुआ। जॉन डियर मिनी ट्रैक्टर, हेवी-ड्यूटी ट्रैक्टर और 2WD और 4WD ट्रैक्टर बनाने में माहिर हैं। कुछ लोकप्रिय जॉन डियर ट्रैक्टर मॉडल, जॉन डियर 5310 गियर प्रो 4WD ट्रेम IV, जॉन डियर 5050 4WD, जॉन डियर 5105 4wd, जॉन डियर 5210 गियर प्रो 2WD, जॉन डियर 5405 गियर प्रो 4WD ट्रेम IV इत्यादि हैं। भारत में जॉन डियर द्वारा 40 से अधिक ट्रैक्टर मॉडल पेश किए जाते हैं। नवीनतम जॉन डियर ट्रैक्टर जॉन डियर 5405 गियर प्रो 4WD (ट्रेम IV), जॉन डियर 5310 गियर प्रो 4WD (ट्रेम IV), जॉन डियर 5405 एसी कैब (ट्रेम-IV) इत्यादि हैं। ये ट्रैक्टर जॉन डियर डी सीरीज, जॉन डियर ई सीरीज और जॉन डियर पावर प्रो सीरीज जैसी विभिन्न सीरीज के तहत उपलब्ध हैं।
भारत में जॉन डियर ट्रैक्टर सीरीज
व्हील ड्राइव के आधार पर जॉन डियर ट्रैक्टर
एचपी के अनुसार जॉन डियर ट्रैक्टर

जॉन डियर 5060 ई 4 डब्ल्यूडी

जॉन डियर 5405 GEARPRO 4WD (ट्रेम III)

जॉन डियर 5405 एसी कैब ट्रेम IV
जॉन डियर ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट और EMI कैलकुलेटर
Popular John Deere Tractors Price List 2026 in India
| ट्रैक्टर मॉडल | ट्रैक्टर एचपी | ट्रैक्टर मूल्य |
| जॉन डियर 5405 पॉवरटेक 4WD | 63 | ₹12,75,000 - ₹14,05,313* |
| जॉन डियर 5210 4WD | 50 | ₹10,07,813 - ₹10,92,188* |
| जॉन डियर 5050 4WD | 50 | ₹8,95,313 - ₹9,89,063* |
| जॉन डियर 5075 ई 4WD | 74 | ₹13,82,813 - ₹14,99,063* |
| जॉन डियर 5050 डी | 50 | ₹7,31,250 - ₹7,96,875* |
| जॉन डियर 5310 4WD | 55 | ₹10,12,500 - ₹11,67,188* |
| जॉन डियर 5045 डी पावर प्रो 4WD | 46 | ₹6,84,375 - ₹7,40,625* |
| जॉन डियर 5105 4WD | 40 | ₹7,40,625 - ₹7,96,875* |
| जॉन डियर 5210 2WD | 50 | ₹7,50,000 - ₹8,67,188* |
| जॉन डियर 5210 गियर प्रो 2WD | 50 | ₹7,82,813 - ₹8,57,813* |
| *कीमत राज्य के अनुसार बदल सकती है, अपने शहर की कीमत जानने के लिए देखें यहाँ क्लिक करें | ||
कुल ईएमआई
₹0/-
महीने
John deere Tractors Comparison
जॉन डियर 5210 4WD बनाम महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की तुलना करें
जॉन डियर 5050 4WD बनाम महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की तुलना करें
जॉन डियर 5050 डी बनाम महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की तुलना करें
जॉन डियर 5310 4WD बनाम स्वराज 855 एफई प्रोटेक की तुलना करें
जॉन डियर 5045 डी पावर प्रो 4WD बनाम महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की तुलना करें
जॉन डियर 5105 4WD बनाम महिंद्रा ओजा 3140 की तुलना करें
जॉन डियर 5210 2WD बनाम महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की तुलना करें
जॉन डियर 5210 गियर प्रो 2WD बनाम महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की तुलना करें
जॉन डियर 5310 बनाम स्वराज 855 एफई प्रोटेक की तुलना करें
जॉन डियर 5045 डी बनाम महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की तुलना करें
भारत में जॉन डियर ट्रैक्टर डीलर और शोरूम
Hanishagroagencies
395 Melkalavai Chipset Road Gingee
Maa Engineering Works
Vill: Thinagar, Po: Pakuahat , Ps: Bamongola, Dist: Malda, Bamongola Wb 732103
S And S Automobiles
Molla Engineering Works, Hatpukur - Bagila More. Gt Road , Memari Teh - Memari - I, Dist - Purba Bardhaman, Burdwan Wb 713146
S And S Automobiles
Near- Arambagh Bustand , Daulatpur More, Arambagh, Dist: Hooghly, Arambagh Wb 712601
जॉन डियर मुख्य विशेषताएं
जॉन डियर लोकप्रिय ट्रैक्टर
जॉन डियर सबसे महंगा ट्रैक्टर
जॉन डियर 6120 बी
₹30,37,500 - ₹31,86,563
जॉन डियर सबसे किफायती ट्रैक्टर
जॉन डियर 5105 4WD
₹7,40,625 - ₹7,96,875
सभी जॉन डियर ट्रैक्टर की ग्राहक समीक्षाएं
Pour full . Good service 👍👍👍👍 speed. Long life
I don't have enough money right now to purchase this tractor. But I really like it. If God is kind, I will definitely pu...
best tractor, i love it
JD tractors are more powerful than other tractors
जॉन डियर मिनी ट्रैक्टर
जॉन डियर ट्रैक्टर समाचार और अपडेट्स

Top 5 Second Hand John Deere Tractors in India - Price and Features
Buying a new tractor is a massive milestone for any farmer, but the tractor price can sometimes be over budget. That is exactly why the second-hand tractor market in India…
जॉन डियर ट्रैक्टर के बारे में अपडेट
John deere ट्रैक्टर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
जॉन डियर ट्रैक्टर 28 एचपी से शुरू होकर 130 एचपी तक उपलब्ध हैं। यह रेंज छोटे, मध्यम और बड़े स्तर की खेती की जरूरतों को पूरा करती है।
25 से ज्यादा जॉन डियर ट्रैक्टर मॉडल भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं, जिनमें अलग-अलग एचपी, फीचर्स और कीमतें दी गई हैं।
जॉन डियर इंडिया, अमेरिकी कंपनी डियर एंड कंपनी की सहायक इकाई है, जो न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) में सूचीबद्ध एक प्रतिष्ठित कंपनी है।
जॉन डियर ट्रैक्टर का निर्माण आधुनिक और उन्नत तकनीक से सुसज्जित प्लांट्स में किया जाता है, जो साणसवाडी (पुणे, महाराष्ट्र) और देवास (मध्य प्रदेश) में स्थित हैं।
जॉन डियर 5130 एम ट्रैक्टर को हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है।
जॉन डियर 3028ईएन सबसे किफायती ट्रैक्टर है।
जॉन डियर का सबसे महंगा ट्रैक्टर जॉन डियर 5130 एम है।
जॉन डियर ट्रैक्टर की कीमत, स्पेसिफिकेशन, रिव्यू और तुलना से जुड़ी सभी जानकारी आपको ट्रैक्टर ज्ञान पर मिल जाएगी।
John Deere has recently launched the John Deere 5105 Gearpro™ (2WD & 4WD) and the John Deere 5405 PowerTech and 5075E AC Cab tractor. These latest launches bring upgraded features and enhanced performance, catering to modern farming needs across various crop types and terrains.
Before buying, assess horsepower needs, implement compatibility, fuel efficiency, hydraulic performance, maintenance requirements, dealer support, warranty coverage, and financing options. Careful evaluation ensures the tractor meets current and future agricultural requirements effectively.
John Deere tractors can be purchased through authorized dealerships located across India. Visiting an official dealer allows buyers to compare models, receive expert guidance, explore financing options, and access genuine after-sales support services, to find the nearest JD tractor dealer check Tractor Gyan.
John Deere tractors are compatible with a wide range of implements, including rotavators, cultivators, ploughs, seed drills, harrows, balers, loaders, trolleys, and sprayers. Their strong hydraulics, PTO options, and high lifting capacity make them suitable for various agricultural and haulage applications.
Popular John Deere tractors under ₹15 lakh include the 5210 GearPro™ (50 HP), 5310 PowerTech™ (57 HP), and 5405 PowerTech™ (63 HP). These models offer excellent performance, advanced transmission options, strong hydraulics, and versatility for cultivation, sowing, and transportation activities.
John Deere tractors offer lifting capacities ranging from approximately 910 kg to more than 3,700 kg, depending on the model and series. This wide range enables farmers to operate various implements such as rotavators, cultivators, seed drills, and loaders efficiently across different farming applications.
The John Deere 3036EN and 3036E are among the best mini tractors in India. With 35 HP engines, 4WD capability, compact dimensions, and excellent maneuverability, they are ideal for orchards, vineyards, intercultural operations, and small-to-medium farming applications.
PermaClutch technology is designed to provide smoother clutch operation, longer clutch life, and reduced maintenance requirements. It minimizes wear during frequent gear changes and heavy-duty operations, improving operator comfort and ensuring reliable power transmission for demanding agricultural tasks.
जॉन डियर ट्रैक्टर के बारे में
भारतीय किसानों की ज़रूरत को पूरा करने और उनकी क्षमता को बढ़ाने के लिए जॉन डियर ट्रैक्टर 28 से 120 एचपी ट्रैक्टरों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रस्तूत करता है। भारत में जॉन डियर ट्रैक्टर की कीमत 6.08 लाख रुपये* से 33.99 लाख रुपये* (ऑन-रोड कीमत) है। आप जैसे-जैसे अधिक फीचर्स और क्षमताओ को चुनते हैं, जॉन डियर ट्रैक्टर की कीमतें अलग होती है।
कुछ प्रमुख जॉन डियर ट्रैक्टर सीरीज हैं डी-सीरीज़, ई-सीरीज़ और पावर प्रो सीरीज़। इन सभी जॉन डियर ट्रैक्टर सीरीज में आपको आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ आधुनिक डिजाइनिंग भी देखने को मिलती हैं। जॉन डियर 5105, जॉन डियर 5050 डी, और जॉन डियर 5310 कुछ ऐसे जॉन डियर ट्रैक्टर हैं जो भारतीय किसानों के दिलों को खूब भा रहें हैं।
चाहें आप कोई भी जॉन डियर ट्रैक्टर खरीदें, इसकी मदद से आप सभी मुख्य कृषि गतिविधियों को स्वचालित कर सकतें है और अपना श्रम और समय बचा सकतें है। खेतों की जुताई से लेकर माल की ढ़ुलाई तक, एक जॉन डियर ट्रैक्टर हर काम में किसान की मदद करने की ताक़त रखता हैं।
भारत में मिलने वाले जॉन डियर ट्रैक्टर कई प्रकार के ट्रैक्टर उपकरणों जैसे हार्वेस्टर, रोटावेटर, राइस ट्रांसप्लांटर और मल्चर के साथ भी जुड़कर खेती का काम आसान बनातें हैं।
जॉन डियर ट्रैक्टर का सुनहरा इतिहास
जॉन डियर ने साल 1998 में भारत के कृषि बाज़ारों में अपनी उपस्तिथि दर्ज की थी। जॉन डियर के पुणे और देवास में स्तिथ उच्च स्तरीय ट्रैक्टर निर्माण यूनिट्स के जरिए भारतीय और वैश्विक बाजारों के लिए ट्रैक्टरों का निर्माण शुरू किया। इन दोनों प्लांट में हर साल 1.32 लाख जॉन डियर ट्रैक्टर बनाने की क्षमता हैं।
इन विनिर्माण सुविधाओं के अलावा, जॉन डियर के भारत में एक टेक्नोलॉजी सेंटर भी है जिसकी शुरुआत फरवरी 2005 में मगरपट्टा शहर में हुई। इसमें बहुत सारे अनुभवी इंजीनियर इस कंपनी के लिए काम करतें हैं। जॉन डियर ट्रैक्टर पिछले 25 सालों से भारत के किसानों के लिए ट्रैक्टरों का निर्माण कर रहा है।
भारत में जॉन डियर ट्रैक्टर को खरीदना आसान हैं क्योंकि इसका वितरण नेटवर्क बहुत मजबूत है और भारत में फैला हुआ है। कुल 5500 कुशल कर्मचारी भारतभर में जॉन डियर के लिए काम कर रहें है। तकनीकी सूचना संलेखन केंद्र (टीआईएसी) भारत में जॉन डियर का एक बहुत ही आधुनिक प्रौद्योगिकी केंद्र है और यह जॉन डियर कंपनी के लिए विश्व स्तर पर उपलब्ध ट्रैक्टर पार्ट्स कैटलॉग का निर्माण करता है।
हर दिल को लुभाती जॉन डियर ट्रैक्टर सीरीज़
जॉन डियर भारतीय किसानों की क्षमता को अधिक करने के उद्देशय से काम करती है और इसको पूरा करने के लिए ये विभिन्न क्षमताओं वाले जॉन डियर ट्रैक्टरों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करती है। भारत में सबसे प्रसिद्ध कुछ जॉन डियर ट्रैक्टर सीरीज़ हैं।
जॉन डियर डी सीरीज़
जॉन डियर डी सीरीज़ के ट्रैक्टर 2WD और 4WD में उपलब्ध हैं।जॉन डियर ट्रैक्टरों की यह श्रृंखला बहुत ही आधुनिक और उन्नत है, जिसमें ऐसी विशेषताएं हैं जो किसानों की उत्पादकता को बढ़ा सकती है। जॉन डियर डी सीरीज़ में 36 से 50 हॉर्स पावर वाले इंजन वाले ट्रैक्टर मॉडल शामिल हैं। इस सीरीज की कीमत भारत में 6.10 लाख* रुपये से लेकर 9.40 लाख रुपये* तक है।
जॉन डियर ई सीरीज़
जॉन डियर ई सीरीज़ के सभी ट्रैक्टर भरोसेमंद है और लंबे समय तक चलने वाले हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये सभी जॉन डियर ट्रैक्टर आधुनिक तकनीकों और सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली सामग्री से बने होते हैं। ये ट्रैक्टर हेवी-ड्यूटी ट्रैक्टर हैं जो बेजोड़ स्थायित्व वाले उच्च क्षमता, टर्बोचार्ज्ड इंजन द्वारा संचालित होते हैं। इन ट्रैक्टरों के इंजन 36 से 75 हॉर्स पावर तक के होते हैं। जॉन डियर ई सीरीज़ ट्रैक्टर की कीमत रु.8.30 लाख* से लेकर रु. 19.10 लाख* तक होती है।
जॉन डियर पावर प्रो सीरीज
यदि आप एक ऐसा ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं जो आपको एक शक्तिशाली मशीनरी के साथ आविष्कारशील डिजाइन भी दे तो जॉन डियर पावर प्रो श्रृंखला के ट्रैक्टर एक आदर्श विकल्प हैं। भारत में जॉन डियर पावर प्रो ट्रैक्टर की कीमत 6.70 लाख* से 7.70 लाख* रुपये तक है और इस जॉन डियर ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 41 से 46 हॉर्स पावर तक है।
जॉन डियर ट्रेम IV सीरीज
जॉन डियर ट्रेम IV ट्रैक्टर श्रृंखला बहुत ही आधुनिक हैं और इसमें भारत के नए ट्रेम IV ट्रांसमिशन मानदंडों को पूरा करने वाले ट्रैक्टर हैं।जॉन डियर ट्रैक्टर की इस सीरीज में 55 एचपी- 75 एचपी रेंज वाले कुल 8 ट्रैक्टर हैं। इस सीरीज के कुछ प्रसिद्ध मॉडल जॉन डियर 5305 (ट्रेम IV), जॉन डियर 5310 गियरप्रो 4WD (ट्रेम IV), और जॉन डियर 5075 ई एसी कैब 4WD हैं।
जॉन डियर ट्रेम IV ट्रैक्टर सीरीज में आपको मिलती हैं एक डुअल-क्लच सिस्टम, रिवर्स/डुअल पीटीओ और एक उन्नत ट्रांसमिशन सिस्टम जैसी फीचर्स । साथ ही में, इस सीरीज में 2WD और 4WD वेरिएंट भी उपलब्ध हैं। इसलिए, किसान अपनी आवश्यकताओं के अनुसार जॉन डियर ट्रैक्टर मॉडल चुन सकते हैं।
जॉन डियर ट्रैक्टर एचपी रेंज जो करें आपकी हर आवश्यकता को पूरा
जॉन डियर 28 से 120 एचपी तक की क्षमता वाले ट्रैक्टर का निर्माण करता है।
30 एचपी से कम के जॉन डियर ट्रैक्टर
30 एचपी से कम के जॉन डियर ट्रैक्टर अन्य ट्रैक्टरों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन प्रदान करते हैं। 30 एचपी से कम का सबसे अच्छा ट्रैक्टर जॉन डियर 3028 ईएन है जो एक 28 एचपी का ट्रैक्टर है और 3 सिलेंडर के साथ आता है। इस जॉन डियर ट्रैक्टर की कीमत मात्र रु. 5.50 से रु. 6.30 लाख* है।
जॉन डियर 31 एचपी- 40 एचपी ट्रैक्टर
जॉन डियर 31 एचपी - 40 एचपी ट्रैक्टर मध्यम आकार के खेतों के मालिकों के लिए एक अच्छा विकल्प हैं। सबसे अच्छा 35 एचपी का ट्रैक्टर जॉन डियर 5036 सी है जिसमें 3 सिलेंडर हैं और यह 1300 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है। इस जॉन डियर ट्रैक्टर की कीमत 5.05 से 5.65 लाख* रुपये के बीच है।
जॉन डियर 41 एचपी - 50 एचपी ट्रैक्टर
जॉन डियर 41 एचपी - 50 एचपी ट्रैक्टर रेंज सभी प्रकार के कृषि कार्यों के लिए काफी अच्छी है। इस सीरीज का सबसे कार्यात्मक ट्रैक्टर है, जॉन डियर 5045 डी पावर प्रो 4WD, जिसमें 3 सिलेंडर हैं और यह 1600 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है। इस जॉन डियर ट्रैक्टर की कीमत रु. 6.15 लाख* से शुरू होती है और 6.90 लाख* रु. तक जा सकती है।
जॉन डियर 51 एचपी - 60 एचपी ट्रैक्टर
जॉन डियर 51 एचपी - 60 एचपी ट्रैक्टर सबसे अच्छे ट्रैक्टर वेरिएंट में से एक है और इनमे वो सभी क्षमताएँ हैं जिनके चलते किसान अपना काम जल्दी से कर सकतें हैं। सबसे अच्छा जॉन डियर 55 एचपी ट्रैक्टर है जॉन डियर 5310 गियरप्रो 4डब्ल्यूडी ट्रेम IV। इस ट्रैक्टर में आपकोशक्तिशाली इंजन मिलता है। और इस जॉन डियर ट्रैक्टर की कीमत रु. 7.05 लाख*- रु. 7.67 लाख* के बीच है।
जॉन डियर 61 एचपी - 70 एचपी ट्रैक्टर
सबसे अच्छा जॉन डियर 65 एचपी ट्रैक्टर जॉन डियर 5065 ई 4WD है। चाहे हम कीमत की बात करें या फिर इसमें मिलने वाली सुविधाएँ देखे , यह हर मायने में बेहतर है। इस जॉन डियर ट्रैक्टर की कीमत रु. 10.85 - 13.42 लाख* के बीच और इसमें आपको एक 3 सिलेंडर और 2000 किलोग्राम उठाने की क्षमता जैसे सुविधाएँ मिलती हैं।
जॉन डियर 71 एचपी - 80 एचपी ट्रैक्टर
जॉन डियर 71 एचपी - 80 एचपी ट्रैक्टर खेतों में खेती करने और भारी-भरकम कार्यों को अच्छे से करने के लिए जाने जाते हैं। इस रेंज का सबसे अच्छा ट्रैक्टर जॉन डियर 5075 ई 4 डब्ल्यूडी है। यह लगभग 2400 सीसी के 75 एचपी इंजन के साथ आता है और 2000 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है। इस जॉन डियर ट्रैक्टर 75 एचपी की कीमत रु. 12.45 लाख*- रु. 13.65 लाख* के बीच है।
जॉन डियर 101 एचपी - 110 एचपी ट्रैक्टर
इस एचपी रेंज के ट्रैक्टरों में सभी कठिन कामों को करने की क्षमता है। सबसे अच्छा जॉन डियर 110 एचपी ट्रैक्टर जॉन डियर 6110 बी है। इस जॉन डियर ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर और 2400 आरपीएम वाला एक शक्तिशाली इंजन है और यह 3,650 KG तक वजन उठा सकता है।
जॉन डियर 111 एचपी - 120 एचपी ट्रैक्टर
एक 111 एचपी - 120 एचपी जॉन डियर ट्रैक्टर का उपयोग बड़े कार्यों के लिए किया जाता है। जिनमें से सबसे अच्छा ट्रैक्टर जॉन डियर 6120 बी है जो 2400 आरपीएम के साथ आता है और इसकी भार उठाने की क्षमता 3,650 किलोग्राम है।
जॉन डियर ट्रैक्टर की नई टेक्नोलॉजी और विशेषताएं जो बनाए इस ब्रांड को और भी भरोसेमंद
- जेडीलिंक एक मोबाइल एप्लिकेशन है जिसे किसान मुफ्त में अपने फ़ोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी मदद से किसान दूर से भी अपने जॉन डियर ट्रैक्टरों के प्रदर्शन को वास्तविक समय में ट्रैक कर सकते हैं।
- अनुभूति ऐप की मदद से किसान जॉन डियर इंडिया की नवीनतम सेवाओं के बारे में घर बैठे जान सकतें है और वास्तविक जॉन डियर ट्रैक्टर पार्ट्स को भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
- जॉन डियर ट्रैक्टरों में ऑटोट्रैक की सुविधा भी प्रदान करता है, जिसकी मदद से किसान कुछ ट्रैक्टरों को बिना हाथों के उपयोग के संचालित करने की सुविधा मिलती है। इस उन्नत तकनीक की वजह से किसान बिना थके लंबे समय तक जॉन डियर ट्रैक्टर का उपयोग कर सकते हैं।
- जॉन डियर कैब ट्रैक्टर में एससीवी लीवर, हैंड एक्सेलेरेटर और आरएच कंसोल जैसी सुरक्षा विशेषताएं मिलती हैं। आप इन जॉन डियर ट्रैक्टरों में उचित वेंटिलेशन और वाटरप्रूफ इंसुलेटेड सीलबंद ग्लास जैसे सुविधाओं का भी आनंद ले सकतें हैं।
जॉन डियर ट्रैक्टर डीलर नेटवर्क
जॉन डियर इंडिया का डीलर नेटवर्क बहुत बड़ा है और यह पूरे भारत में फैला हुआ है। आप हमेशा ही जॉन डियर ट्रैक्टर एक प्रमाणित जॉन डियर ट्रैक्टर डीलर से खरीदें क्योंकि इससे आपको वास्तविक भागों वाले और सही जॉन डियर वारंटी वाले ट्रैक्टरों को खरीदने का आश्वाशन मिलता है।
एक विश्वसनीय जॉन डियर डीलर किसानों की बिक्री से पहले और बिक्री के बाद भी किसानो की सभी ज़रूरतों का ध्यान रखता है। आप अपने नजदीकी जॉन डियर ट्रैक्टर डीलर को ढूंढने के लिए ट्रैक्टरज्ञान की डीलर लोकेटर सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।
जॉन डियर ट्रैक्टर वारंटी
जॉन डियर ट्रैक्टर की वारंटी 5000 घंटे/5 साल तक की है। इस वारंटी के तहत यह ट्रैक्टर निर्माता अपने सभी ग्राहकों को मानसिक शांति प्रदान करने का प्रयास करता है।
जॉन डियर ट्रैक्टर की वारंटी के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए आप जॉन डियर के टोल-फ्री नंबर-18002095310 पर संपर्क कर सकते हैं।
सबसे लोकप्रिय 5 जॉन डियर ट्रैक्टर मॉडल
- जॉन डियर 3028 इएन - जॉन डियर 3028 इएन एक 28 एचपी का ट्रैक्टर है जिसमें 3 सिलेंडर, कॉलर रिवर्सर ट्रांसमिशन, सिंगल क्लच और 1574 एमएम व्हीलबेस जैसी विशेषताएं आपको मिलती हैं। इस जॉन डियर 28 एचपी ट्रैक्टर की कीमत रु. 7.15 - 7.50 लाख* बीच है।
- जॉन डियर 5105: यदि आप एक किफायती जॉन डियर 40 एचपी ट्रैक्टर की तलाश में हैं, तो आप जॉन डियर 5105 को खरीद सकतें हैं। यह एक 60 लीटर ईंधन टैंक के साथ आता हैं और इस जॉन डियर ट्रैक्टर में आपको पावर स्टीयरिंग भी मिलता है।
- जॉन डियर 5310: जॉन डियर 5310 एक 55 एचपी का ट्रैक्टर है और यह आपको 2400 इंजन आरपीएम, कॉलर शिफ्ट ट्रांसमिशन और 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। इस जॉन डियर ट्रैक्टर मॉडल की कीमत रु. 10.00 लाख* से 12.5 लाख* के बीच है।
- जॉन डियर 5050 4WD: यह एक 50 एचपी का जॉन डियर ट्रैक्टर है जो एचएलडी विकल्प में उपलब्ध है। इसमें हुड लॉक, उच्च इंजन बैकअप टॉर्क और 60-लीटर ईंधन टैंक जैसी उत्कृष्ट विशेषताएं हैं।
- जॉन डियर 5205: जॉन डियर 5205 में आपको 48 एचपी इंजन, 1600 किलोग्राम उठाने की क्षमता और ड्राई टाइप डुअल एलिमेंट एयर फिल्टर जैसी सुविधाएं मिलती है। इस जॉन डियर ट्रैक्टर की कीमत रु. 7.50 - 8.45 लाख* के बीच है।
भारत में जॉन डियर ट्रैक्टर की कीमत
जॉन डियर ट्रैक्टर की कीमत रु. 6.08 - 33.99 लाख* है। प्रत्येक मॉडल में उपलब्ध विविध मॉडलों और विभिन्न विशेषताओं के कारण जॉन डियर ट्रैक्टर की कीमत में अलग अलग हो सकती है।
जॉन डियर ट्रैक्टर का करें इन कामो के लिए उपयोग और जोड़ें इन उपकरणों के साथ
जॉन डियर ट्रैक्टर बहुत ही बहुमुखी प्रतिभा वाले होतें हैं और उनका उपयोग खेती से जुड़े कामों के अलावा भी कईं क्षेत्रों में किया जाता है।
- आप जॉन डियर ट्रैक्टर का उपयोग भार उठाने और सामान/ सामग्री को एक गंतव्य से दूसरे स्थान तक पहुँचाने में कर सकतें हैं
- जॉन डियर ट्रैक्टर की मदद से आप मलबा, बर्फ और अन्य अवांछित सामग्री हटा सकतें हैं
- यह अंगूर, अन्य फलों, और सब्जियों की खेती के लिए भी उपयोगी है
- जॉन डियर ट्रैक्टर का उपयोग खेल मैदानों, हवाई अड्डों और अन्य बड़े क्षेत्रों का रखरखाव और सौंदर्यीकरण करने के लिए किया जा सकता है
- किसान रोटावेटर, हैरो, हार्वेस्टर, बेलर, सीडर्स और कई अन्य उपकरण को आसानी से जॉन डियर ट्रैक्टर के साथ इस्तेमाल कर सकतें हैं ।
भारत में जॉन डियर ट्रैक्टर ट्रैक्टर्स की बिक्री कितनी है?
फाड़ा (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन) के अनुसार, जॉन डियर ट्रैक्टर ने रिटेल ट्रैक्टर बाजार में वित्त वर्ष 2023 में कुल 60,450 ट्रैक्टर बेचे थे।
जॉन डियर ट्रैक्टर के लिए ट्रैक्टरज्ञान क्यों है एक सही चुनाव?
ट्रैक्टरज्ञान एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है जिससे भारतीय किसान जॉन डियर ट्रैक्टर से जुडी सभी मुख्य जानकारी हासिल करने के लिए कर सकतें हैं। यहाँ पर आपको मिलती है निन्मलिखित जानकारी:
- जॉन डियर ट्रैक्टर मॉडल, वारंटी और डीलर
- जॉन डियर ट्रैक्टर कंपनी की बिक्री रिपोर्ट, समाचार और नवीनतम अपडेट
- जॉन डियर ट्रैक्टर कीमतें
- जॉन डियर ट्रैक्टर रिव्यु
इस सभी जानकारी की मदद से किसी भी किसान के लिए जॉन डियर ट्रैक्टर को खरीदना आसान हो जाता है।




































.jpg&w=640&q=75)









_small.webp&w=256&q=75)













































