कुबोटा ट्रैक्टर
कुबोटा ट्रैक्टर
कुबोटा भारत में एक जानामाना ट्रैक्टर निर्माता है जो देश में 12 से अधिक ट्रैक्टर मॉडल्स एक किफायती कीमत पर उपलब्ध कराता है। भारत में कुबोटा ट्रैक्टर की कीमत रु. 4.60 लाख* से 11.80 लाख* तक है और कुबोटा ट्रैक्टर एचपी रेंज 21 से 55 एचपी तक है।
किसान अपनी ज़रूरतों के हिसाब से एक किफायती ट्रैक्टर कुबोटा की सीरीज नियोस्टार, एल और एमयू में से चुन सकते है। इन ट्रैक्टरों में आधुनिक कुबोटा ट्रैक्टर इंजन और ट्रांसमिशन देखने को मिलते है। किसान कुबोटा ट्रैक्टर को इम्प्लीमेंट्स जैसे रोटावेटर, हार्वेस्टर, और सीडर आदि के साथ जोड़कर आसानी से इस्तेमाल में ला सकते है।
कुछ सबसे प्रसिद्ध कुबोटा ट्रैक्टर मॉडल कुबोटा एमयू4501 4WD, कुबोटा एमयू5501 2WD, कुबोटा एल3408 4X4, कुबोटा ए211एन ओपी, कुबोटा एल4508 4X4 इत्यादि है। सभी ट्रैक्टर कुबोटा डीलर्स की मदद से एक मान्य वारंटी के साथ देश के किसी भी कोने में ख़रीदे जा सकते है।
भारत में कुबोटा ट्रैक्टर सीरीज
व्हील ड्राइव के आधार पर कुबोटा ट्रैक्टर
कुबोटा ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट और EMI कैलकुलेटर
Popular Kubota Tractors Price List 2026 in India
| ट्रैक्टर मॉडल | ट्रैक्टर एचपी | ट्रैक्टर मूल्य |
| कुबोटा एमयू5502 4WD | 55 HP Cat. | ₹10,50,000 - ₹11,06,250* |
| कुबोटा नियोस्टार बी2741एस | 27 HP Cat. | ₹5,85,000 - ₹5,95,000* |
| कुबोटा एमयू5502 2WD | 55 HP Cat. | ₹8,95,313 - ₹9,23,438* |
| कुबोटा MU4501 4WD | 45 HP Cat. | ₹8,90,625 - ₹9,18,750* |
| कुबोटा L3408 4x4 | 34 HP Cat. | ₹6,93,750 - ₹7,03,125* |
| कुबोटा एमयू4501 2WD | 45 HP Cat. | ₹7,68,750 - ₹7,87,500* |
| कुबोटा एमयू4201 2WD | 42 HP Cat. | ₹7,22,813 - ₹7,22,813* |
| कुबोटा नियोस्टार B2441 4WD | 24 | ₹5,00,625 - ₹5,03,438* |
| कुबोटा एमयू4201 4WD | 42 HP Cat. | ₹7,53,000 - ₹8,25,000* |
| कुबोटा नियोस्टार बी2441एस-एन | 24 HP Cat. | ₹5,31,000 - ₹5,78,000* |
| *कीमत राज्य के अनुसार बदल सकती है, अपने शहर की कीमत जानने के लिए देखें यहाँ क्लिक करें | ||
कुल ईएमआई
₹0/-
महीने
Kubota Tractors Comparison
कुबोटा एमयू5502 4WD बनाम स्वराज 855 एफई प्रोटेक की तुलना करें
कुबोटा MU5002 4WD बनाम जॉन डियर 5050 डी की तुलना करें
कुबोटा MU4502 4WD बनाम महिंद्रा 475 डीआई एन1 की तुलना करें
कुबोटा MU5002 2WD बनाम फार्मट्रैक 45 प्रोमैक्स 2WD की तुलना करें
कुबोटा Kubota MU4502 2WD बनाम मैसी फर्ग्यूसन 241 R की तुलना करें
कुबोटा एमयू5502 2WD बनाम सोनालीका डीआई 745 III गोल्ड की तुलना करें
कुबोटा MU4501 4WD बनाम आयशर 557 4WD प्राइमा जी 3 की तुलना करें
कुबोटा एमयू5501 4WD बनाम पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 43 आई की तुलना करें
कुबोटा एमयू4501 2WD बनाम सोलिस 4215 ई 4WD की तुलना करें
कुबोटा एमयू4201 2WD बनाम न्यू हॉलैंड 3230 टीएक्स सुपर 4WD की तुलना करें
भारत में कुबोटा ट्रैक्टर डीलर और शोरूम
M R Agri Farm
Building No./flat No.: 13-156, Road/street: Ganganna Gari Palli, Nearby Landmark: Be Side : Syed Cars, Locality/sub Locality: Madanapalle, City/town/village: Madanapalle, District: Annamayya, State: Andhra Pradesh , Pin Code : 517325
Sree Sainath Tractors
Parvathi Nagar, Door No. 9e-283-3, Near Power House, Anantapur Road, Kalyandurgam – 515761, Andhra Pradesh
Balaji Agrotech
Building No./flat No.: Sy No 44-3 44-4 44-5 Name Of Premises/building: Plot No 19 Road/street: Parigi Road Nearby Landmark: Beside Viswanath Rice Mill Parigi Road City/town/village: Hindupur District: Sri Sathyasai State: Andhra Pradesh Pin Code: 515201
Painganga Tractors
Mahagaon Road, House No.5, Sy.no.311/3, Asha Park, Nh 361, Asha Park, Umarkhed, Umarkhed, District: Yavatmal, State: Maharashtra Pin Code:445206
कुबोटा मुख्य विशेषताएं
कुबोटा लोकप्रिय ट्रैक्टर
कुबोटा सबसे महंगा ट्रैक्टर
कुबोटा एमयू5502 4WD
₹10,50,000 - ₹11,06,250
कुबोटा सबसे किफायती ट्रैक्टर
कुबोटा एमयू5501 2WD
₹8,66,250 - ₹8,97,188
सभी कुबोटा ट्रैक्टर की ग्राहक समीक्षाएं
कुबोटा मिनी ट्रैक्टर
कुबोटा ट्रैक्टर समाचार और अपडेट्स

Kubota NeoStar B2441S-N Tractor: Price, Features & Performance
The Kubota NeoStar B2441S-N is a compact 24 HP 4WD tractor designed for orchard farming, vegetable cultivation and intercultural operations. This Kubota Tractor also has a 3-cylinder engine with a…
कुबोटा ट्रैक्टर के बारे में अपडेट
Kubota ट्रैक्टर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कुबोटा ट्रैक्टर की कीमत रु. 4.40 लाख* से रु. 11.80 लाख* रुपये होती है।
कुबोटा ट्रैक्टर एचपी रेंज 21 एचपी से 55 एचपी है।
कुबोटा का सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर कुबोटा एमयू5501 4WD है।
कुबोटा एल3408 माइलेज में सबसे अच्छा कुबोटा ट्रैक्टर है।
ट्रैक्टरज्ञान पर, आप अपडेटेड कुबोटा ट्रैक्टर कीमत पा सकते हैं।
सबसे अच्छा 45 एचपी कुबोटा ट्रैक्टर कुबोटा MU4501 4WD है।
कुबोटा MU5502 4WD में सबसे अच्छी भार उठाने की क्षमता है जो 2100 किलोग्राम है।
भारत में सबसे लोकप्रिय कुबोटा ट्रैक्टर कुबोटा एमयू5501 2WD है।
कुबोटा ट्रैक्टर के नवीनतम मॉडल कुबोटा एमयू5502 2WD और कुबोटा एमयू5502 4WD हैं।
हर 500 घंटे के बाद कुबोटा ट्रैक्टर की सर्विस कराने की सलाह दी जाती है।
The Kubota Neostar A211S and Kubota Neostar B2441S are among the best Kubota tractors for a 5-acre farm. These compact tractors offer excellent fuel efficiency, easy manoeuvrability, and reliable performance, making them ideal for cultivation, spraying, intercultural operations, orchard farming, and other small-scale agricultural activities.
The Kubota MU5502 2WD and Kubota MU4501 4WD are among the best Kubota tractors under ₹10 lakh. These tractors deliver powerful performance, excellent fuel efficiency, strong hydraulics, and high productivity, making them suitable for cultivation, rotavation, haulage, and other medium to heavy-duty agricultural operations.
Yes, Kubota tractors are known for their advanced Japanese engineering, fuel-efficient engines, reliable performance, and durable build quality. They are suitable for a wide range of farming applications, including orchard farming, cultivation, haulage, and horticulture. Their easy maintenance, operator comfort, and compatibility with various implements make them a trusted choice for Indian farmers.
The price of a 42 HP Kubota tractor in India ranges from ₹7.22 lakh* to ₹8.25 lakh*. The exact price may vary depending on the variant, location, and applicable taxes. Tractors in this horsepower range are suitable for cultivation, rotavation, haulage, and a variety of medium-duty agricultural operations.
The Kubota MU5502 4WD is one of the most popular Kubota tractors under ₹11 lakh*. Powered by a 55 HP engine, it offers excellent performance, fuel efficiency, strong hydraulics, and 4WD capability. It is ideal for heavy-duty farming, haulage, cultivation, and operating a wide range of agricultural implements.
कुबोटा ट्रैक्टर के बारें मे
कुबोटा ट्रैक्टर की कीमत रु. 4.60 लाख* -11.80 लाख* है और कुबोटा के ट्रैक्टर 2WD और 4WD वैरिएंट में उपलब्ध है। कुबोटा मिनी, हैवी-ड्यूटी, और यूटिलिटी ट्रैक्टर की एक विस्तृत रेंज 21 से 55 एचपी में उपलब्ध करवाता है। ट्रैक्टरों की विशेषताओं, हॉर्सपावर और अनुप्रयोगों के आधार पर कुबोटा के ट्रैक्टर नियोस्टार, एल सीरीज़ और एमयू सीरीज़ में उपलब्ध है।
अपने ईंधन दक्ष इंजन और उन्नत सुविधाओं के चलते कुबोटा सीरीज के सभी ट्रैक्टर मॉडल्स में कृषि से जुडी सभी ज़रूरतों को पूरा करने और उच्च प्रदर्शन देने की क्षमता होती है। कुबोटा ट्रैक्टर 2WD और 4WD दोनों वैरिएंट में उपलब्ध हैं जिसकी मदद से किसान विभिन्न इलाकों और खेती के कार्यों के अनुरूप एक सही विकल्प चुन सकते है। अपने विस्तृत डीलर की मदद से कुबोटा समय पर ट्रैक्टरों को डिलीवरी सुनिश्चित करता है। कुबोटा के ट्रैक्टर अपने शक्तिशाली और ईंधन-कुशल इंजन के लिए जाने जाते है और इनमे खेती के मशीनीकरण के लिए ज़रूरी सभी फीचर्स शामिल है।
भारत में कुबोटा ट्रैक्टर की कीमत
भारत में कुबोटा ट्रैक्टर की कीमत रु. 4.60 -11.80 लाख * है। इस कीमत रेंज में कुबोटा मिनी और हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर 2WD और 4WD वेरिएंट में उपलब्ध है। कुबोटा ट्रैक्टर की सही कीमत की जानकारी के लिए आप ट्रैक्टरज्ञान की मदद ले सकते है। यहाँ आपको कुबोटा ट्रैक्टर की कीमत सूची मिलेगी जिसकी मदद से आप अपने पसंदीदा कुबोटा ट्रैक्टर मॉडल की कीमत की जानकारी हासिल कर सकते है।
कुबोटा ट्रैक्टर की कुछ मुख्य फीचर्स जो बनाती हैं इन ट्रैक्टर को ख़ास
- कुबोटा ट्रैक्टर की कुछ मॉडल्स जैसे A211N, A211N-OP, B2441, और B2741S में e-TVCS तकनीक वाली इंजन देखने को मिलते है। इस तकनीक की वजह से यह इंजन ईंधन की बचत करके भी बेहतर प्रदर्शन देने की क्षमता रखता ह।
- 3-पॉइंट लिंकेज की वजह से कुबोटा के ट्रैक्टर कईं प्रकार के कृषि इम्प्लीमेंट्स जैसे रोटावेटर, हार्वेस्टर, और सीडर के साथ मिलकर कृषि का मशीनीकरण करने में सफल रहते है।
- कुबोटा के ट्रैक्टरों में एस.डी.सी. फीचर की मदद से किसानों के लिए कृषि उपकरणों पर अधिक सटीक नियंत्रण पाना आसान होता है और इसके ऑटोमॅटीका ऑपरेशन्स से उनकों थकान कम होती है।
- कुछ कुबोटा ट्रैक्टर मॉडल्स में मैकेनिकल शटल ट्रांसमिशन आता है जिसकी वजह से किसान बिना क्लच का उपयोग किये भी ट्रैक्टर को आसानी से आगे और पीछे कर सकते है।
- पूरी तरह से खुल जाने वाले बोनट की मदद से किसानों के लिए सामने की ग्रिल की सफाई करना और ट्रैक्टर का दैनिक रखरखाव करना आसान हो जाता है।
भारत में मिलने वाली कुबोटा ट्रैक्टर सीरीज
देश के हर एक किसान को उनकी ज़रूरत के हिसाब से सही ट्रैक्टर देने के मकसद से कुबोटा भारत में 3 सीरीज में अपने ट्रैक्टर बेचते है। इन सीरीज से जुडी कुछ मुख़्य बातें कुछ इस प्रकार है।
कुबोटा नियोस्टार सीरीज
कुबोटा नियोस्टार सीरीज में 21 से 27 एचपी की रेंज के चार ट्रैक्टर मोडल शामिल है जो उन्नत जापानी तकनीक और सुपर ड्राफ्ट कंट्रोल (एसडीसी), ई-टीवीसीएस इंजन जैसी विशेषताओ के साथ आते है। नियोस्टार सीरीज ट्रैक्टर कॉम्पैक्ट आकार के है और जो इण्टर-कल्टीवेशन कार्यों में अत्यधिक प्रभावी है। बाग और नकदी फसल की खेती करने वाले किसानों के लिए कुबोटा नियोस्टार सीरीज के ट्रैक्टर एकदम उपयुक्त है।
कुबोटा एल सीरीज ट्रैक्टर
कुबोटा एल सीरीज ट्रैक्टर रेंज में दो मध्यम आकार वाले ट्रैक्टर मॉडल्स , कुबोटा एल 3408 और कुबोटा एल 4508, शामिल है जो शक्तिशाली प्रदर्शन और असाधारण लाभ देने में सक्षम है। यह हल्के वजन वाली ट्रैक्टर सीरीज के ट्रैक्टरों की प्रमुख विशेषताएं एक शक्तिशाली इंजन, एक ऑपरेटर-अनुकूल ड्राइव सिस्टम और विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों के साथ काम करते है।
कुबोटा एमयू सीरीज
कुबोटा एमयू सीरीज के ट्रैक्टर सीरीज में 45 -55 एचपी क्षमता वाले 4 ट्रैक्टर मॉडल्स शामिल है जो अधिक ईंधन दक्षता, टिकाऊपन और पावर-पैक प्रदर्शन के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। इस सीरीज के मॉडल्स में इस्तेमाल किये गए इंजन बैलेंसर शाफ्ट तकनीक के इस्तेमाल से बहुत कम कंपन और शोर के साथ काम करते है। इससे किसानों को कई कृषि कार्यों के लिए लंबे समय तक काम करने में मदद मिलती है।
भारत में लोकप्रिय कुबोटा ट्रैक्टर मॉडल्स
वैसे तो हर कुबोटा ट्रैक्टर आधुनिक तकनीक और प्रीमियम-ग्रेड सामग्री के साथ डिज़ाइन किया जाता है, कुछ ऐसे मॉडल्स हैं जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से किसानों का दिल जीत लिया है।
- कुबोटा एमयू4501- अपने उन्नत V-2403-M-DI-E3 45 HP 4-सिलेंडर इंजन के साथ, कुबोटा एमयू 4501 यह सुनिश्चित करता है कि इसके उपयोगकर्ता मैदान पर सर्वोत्तम संभव प्रदर्शन का अनुभव करें। यह 2WD और 4WD वैरिएंट में आता है और इसकी कुछ मुख्य फीचर्स है जापान में बना KQ4P इंजन और सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन जो इस ट्रैक्टर मॉडल को अधिक शक्ति, स्थायित्व और ईंधन दक्षता प्रदान करता है।
- कुबोटा एमयू 5502 2WD- कुबोटा एमयू 5501 2WD एक 55 एचपी ट्रैक्टर है जिसका रेटेड इंजन 2300 आरपीएम पर काम करता है और एक 4 वाल्व वाले इंजन के साथ आता है। इसकी उन्नत तकनीक वाला ECDIS इंजन ईंधन दक्षता के साथ बेजोड़ प्रदर्शन देता है। इसकी अद्वितीय बैलेंस शाफ्ट तकनीक इंजन के कंपन को कम करती है और ऑपरेटर को बिना थके लंबे समय तक काम करने के लिए एक सहज संचालन प्रदान करती है। इसके गियरबॉक्स में 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर है।
- कुबोटा एल 3408 4X4 -कुबोटा एल 3408 एक पुड्लिंग स्पेशल ट्रैक्टर है जिसका वजन सिर्फ 1115 किलोग्राम है जिसके कारण यह धान की खेती करने वालों के लिए एक दम सही विकल्प है। यह 4 व्हील ड्राइव, बेवल गियर और पावर स्टीयरिंग से लैस है जो खेतों में उच्च प्रदर्शन प्रदान करता है।
- कुबोटा ए 211N ओपी- कुबोटा ए 211N ओपी एक 21 एचपी ट्रैक्टर है शक्तिशाली ई-सीवीटीएस इंजन और छोटी टर्निंग रेडियस है। यह छिड़काव, खेत की तैयारी, अंगूर, गन्ना, केला, सेब जैसी फसलों की खेती जैसी कई तरह के कामों के लिए एक दम उपयुक्त है। इसकी भार उठाने की क्षमता 780 किलोग्राम है और इसमें गियर शिफ्ट ट्रांसमिशन सिस्टम है। इसको बाग विशेषज्ञ ट्रैक्टर के रूप में भी जाना जाता है।
भारत में कुबोटा ट्रैक्टर को कौन सी बातें प्रसिद्ध बनाती है?
- कुबोटा ट्रैक्टर के निर्माण प्रीमियम-ग्रेड सामग्री और उन्नत तकनीक का उपयोग करके किया गया हैं। इस वजह से, वे सभी प्रकार के खेतों में बेहतर प्रदर्शन देने में सक्षम है।
- कुबोटा ट्रैक्टर इंजन में अत्याधुनिक जापानी तकनीक यह सुनिश्चित करती है कि किसान बेहतर प्रदर्शन, बेहतर ईंधन दक्षता और बिना रुके संचालन का अनुभव करें।
- कुबोटा इंडिया देश के किसानों की सभी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर और यूटिलिटी ट्रैक्टर जैसे ट्रैक्टरों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत करता है।
- कुबोटा पूरे भारत में प्रोफेशनल डीलरों और सेवा केंद्रों की मदद से ट्रैक्टर से जुडी किसी भी समस्या को जल्दी से निपटें में सक्षम है।
भारत में कुबोटा ट्रैक्टर डीलर की तलाश कैसे करें?
किसी भी कुबोटा ट्रैक्टर को खरीदने से पहले किसानों को इस बात को सुनिश्चित कर लेना चाहिए की वो एक प्रोफेशनल कुबोटा ट्रैक्टर डीलर से ही अपनी पसंद का कुबोटा ट्रैक्टर को खरीदें। क्योंकि कुबोटा ट्रैक्टर डीलर एक मान्य वारंटी के साथ ट्रैक्टरों को बेचते हैं। ट्रैक्टरज्ञान की मदद से आप अपने नजदीकी कुबोटा डीलर के नाम और पता की जानकारी हासिल कर सकते है।
कुबोटा ट्रैक्टर वारंटी क्या है?
कुबोटा ट्रैक्टर वारंटी 5 साल है। पर कुछ मुख्य कुबोटा ट्रैक्टर मॉडल्स जैसे कुबोटा नियोस्टार ट्रैक्टर मॉडल्स पर 2500 घंटे की वारंटी प्रदान करता है। इस वारंटी के चलते किसानों को विश्वसनीयता और गुणवत्ता का भरोसा मिलता है क्योंकि वो किसी भी तकनीक दिक्कत को बिना किसी अतिरिक्त निवेश के भी सही करवा सकते है। पर कुबोटा ट्रैक्टर वारंटी तभी मान्य होती है जब आप ट्रैक्टर एक विश्वशनीय कुबोटा ट्रैक्टर डीलर से ही खरीदें और सभी रख-रखाव भी डीलर के पास ही हो।
कुबोटा ट्रैक्टर के लिए ट्रैक्टरज्ञान को ही क्यों चुनें?
ट्रैक्टरज्ञान भारत के किसानों के लिए कुबोटा ट्रैक्टर से जुडी सही जानकारी हासिल करने का सही तरीका है। इस प्लेटफार्म पर किसान बिना किसी शुल्क दिए कुबोटा ट्रैक्टर कीमत, फीचर्स, वारंटी, और डीलर से जुडी जानकारी मिनटों में हासिल कर सकते है। किसान ट्रैक्टरज्ञान के ट्रैक्टर तुलना टूल की मदद से किन्हीं भी दो कुबोटा ट्रैक्टर या अन्य मॉडल्स के साथ तुलना करके यह जान सकते है कि उनके बजट के हिसाब से कौन सा कुबोटा ट्रैक्टर मॉडल सही है।





































_small.webp)


















































