कंबाइन हार्वेस्टर

Search

फिल्टर के द्वारा

ब्रांड

फील्डकिंगलैंडफोर्सशक्तिमानमहिंद्राजॉन डियरसोनालीकाएग्रीस्टारन्यू हॉलैंडदशमेशकैप्टनइंडो फार्मयानमार

इसके अनुसार छाँटें

फिल्टर के द्वारा

ब्रांड

फील्डकिंगलैंडफोर्सशक्तिमानमहिंद्राजॉन डियरसोनालीकाएग्रीस्टारन्यू हॉलैंडदशमेशकैप्टनइंडो फार्मयानमार

इसके अनुसार छाँटें

पेज 1 का 7अगला

कंबाइन हार्वेस्टर इम्प्लीमेंट

कंबाइन हार्वेस्टर एक आधुनिक कृषि मशीन है जो कटाई, गहाई, सफाई और दानों के संग्रह जैसे चार महत्वपूर्ण कार्य एक साथ करती है। इससे खेत में काम तेज, आसान और किफायती हो जाता है। यह गेहूँ, धान, जौ, सोयाबीन, सरसों और कई अन्य फसलों की कटाई में उपयोग होता है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह किसान का समय, श्रम और खर्च तीनों बचाता है और फसल की क्वालिटी भी बेहतर मिलती है। भारत में कंबाइन हार्वेस्टर की कीमत लगभग ₹12.7 लाख से ₹36 लाख तक होती है, जो मॉडल, क्षमता और फीचर्स के आधार पर बदलती है। कंबाइन हार्वेस्टर सेल्फ-प्रोपेल्ड और ट्रैक्टर-माउंटेड दोनों प्रकार में उपलब्ध होता है, जिससे किसान अपनी जरूरत और बजट के अनुसार चुनाव कर सकते हैं। बड़े और मध्यम स्तर के किसानों के लिए यह मशीन अत्यधिक लाभदायक है क्योंकि यह कम समय में अधिक एकड़ की कटाई पूरी कर सकती है।

लोकप्रिय इम्प्लीमेंट

tyre price banner

कंबाइन हार्वेस्टर इम्प्लीमेंट की कीमत के बारे मे पूछताछ

इम्प्लीमेंट की कीमतें देखने के लिए कृपया दिए गए ओटीपी का उपयोग करके अपने मोबाइल नंबर की पुष्टि करें।
+91
All Tractor Page Banner

कंबाइन हार्वेस्टर इम्प्लीमेंट के बारे में अपडेट

Dasmsh 3100 Combine Harvester Features and Design Video | Tractor Gyanplay-button-icon
Dasmsh 3100 Combine Harvester Features and Design Video | Tractor Gyan
views-icon
4964
share-icon
Harvester or Thresher Machine: Making the Right Choice, Video - Tractor Gyanplay-button-icon
Harvester or Thresher Machine: Making the Right Choice, Video - Tractor Gyan
views-icon
1246
share-icon
Kubota MU5501 Tractor with Combine Harvester at Agri Intex Codissia, India Video | Tractor Gyanplay-button-icon
Kubota MU5501 Tractor with Combine Harvester at Agri Intex Codissia, India Video | Tractor Gyan
views-icon
31209
share-icon

कंबाइन हार्वेस्टर इम्प्लीमेंट के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Standard combine harvesters in India are used for wheat, paddy, soybean, sunflower, maize, mustard, and chickpea. Multi-crop header attachments allow the same machine to switch between crop types, maximizing utilization across rabi and kharif seasons.

Grain loss in combine harvesters typically ranges from 2–5% of total yield. To minimize it: adjust threshing cylinder speed for the crop, maintain proper concave clearance, operate at optimal ground speed, and ensure sieves are clean and properly angled.

For paddy harvesting, Preet, Kartar, and Vishal self-propelled combines with paddy-specific features like rubber tracks and paddy headers are most popular in rice-growing states. The Preet 987 Stellar is a highly regarded paddy-specific combine model.

Track-type combines have rubber tracks providing lower ground pressure — ideal for wet paddy fields where wheels would sink. Wheel-type combines are faster on dry, firm ground and have lower maintenance costs, making them standard for wheat harvesting.

Modern self-propelled combines require one operator in the cab and one assistant on the ground to manage grain bags or cart. Automated grain tank unloading systems in premium models can reduce crew to a single operator.

Post-season maintenance: thoroughly clean all crop dust from engine, sieves, and threshing drum; grease all bearings; inspect and replace worn belts, chains, and sieves; check header cutting blades; change engine oil and filters; and store in a dry shed.

Yes. Combine harvesters can be financed through SBI Agri term loans, HDFC Agri loans, and manufacturer-tied finance options. Loan tenures of 5–7 years are common. Lending is easier when the machine will be used for custom hiring.

Well-maintained combine harvesters from brands like John Deere, Preet, and Kartar retain 50–65% of their value after 5 years. Custom hiring income typically recovers 60–80% of initial cost within 3–4 harvesting seasons.

A header is the front attachment of a combine harvester that cuts and feeds crops into the threshing system. Width of the header (12–25 feet) determines how much crop is cut per pass. Wider headers increase productivity but require more engine HP.

Tractor Gyan at tractorgyan.com/tractor-implements-in-india/combine-harvester lists 100+ self-propelled, tractor-mounted, and sugarcane combine harvesters with HP, brand, features, and 2026 price details.

कंबाइन हार्वेस्टर एक बहुत उपयोगी मशीन है जो कटाई की चारों प्रक्रियाएं – फसल काटना, गहाई, इकट्ठा करना और सफाई करना एक साथ करती है। जिससे समय की बचत होती है।

कंबाइन हार्वेस्टर की कीमत ₹12,70,000* से ₹36,00,000* हो सकती है।

कंबाइन हार्वेस्टर की औसत गति 4 मील प्रति घंटा होती है। यह एक दिन में लगभग 50 से 100 एकड़ तक की कटाई कर सकता है।

कुछ बेहतरीन कंबाइन हार्वेस्टर हैं – करतार 4000, विशाल 435 ब्रिस्क, और मलकित 997 डीलक्स।

ट्रैक्टर ज्ञान पर आप भारत में उपलब्ध सभी नवीनतम कंबाइन हार्वेस्टर की जानकारी पा सकते हैं।

अंतिम अपडेट: 23-06-2026

ट्रैक्टर कंबाइन हार्वेस्टर इम्प्लीमेंट के बारे में

कंबाइन हार्वेस्टर क्या हैं? 

कंबाइन हार्वेस्टर एक ऐसा कृषि उपकरण हैं जिससे फसलों की कटाई और सफाई दोनों कार्य किये जाते हैं। कंबाइन हार्वेस्टर यंत्र दालों, अनाज, फसलों की कटाई और रोपण करने में मदद करता हैं इसके साथ ही इससे गेहूँ, सोयाबीन, धान, सरसों आदि की कटाई और सफाई दोनों कामों को एक साथ कर सकते हैं। थ्रेसिंग, कटाई, इकट्ठा करना और फसल काटने के साथ ही अन्य कृषि गतिविधियों को हार्वेस्टर आसानी से कर सकता है, यह चारों ही कटाई की सबसे महत्वपूर्ण तकनीकें हैं। कटाई करने के बाद कंबाइन हार्वेस्टर पराली को काट कर खेत में ही बिखेर देता है। 

कंबाइन हार्वेस्टर से कटाई करने पर समय और लागत दोनों ही कम लगती है। यह उपकरण बहुत ही किफायती मूल्य में उपलब्ध होते हैं। कंबाइन हार्वेस्टर से जब फसल की कटाई की जाती हैं तो पिछली फसल की कटाई के बाद पौधे का ज़मीन से 4 - 5 इंच ऊपर का हिस्सा खेत में ही रहता है। इस हिस्से का उपयोग अगली फसल के दौरान मिट्टी में जैविक खाद के रूप में किया जाता है। इस तरह पृथ्वी की उर्वरता बरक़रार रहती है। तेज हवाओं और बारिश के कारण जो फसलें गिर जाती हैं उन फसलों को किसान कंबाइन हार्वेस्टर मशीन की मदद से काट सकते हैं। काटी गई फसल को बीज उत्पादन में उपयोग में लाया जा सकता है।

कंबाइन हार्वेस्टर मशीन की विशेषताएं

  1. कृषि में जो उपकरण काम में आते हैं वो सभी जरुरी उपकरण इसमें अटैच होते हैं। 

  2. कंबाइन हार्वेस्टर एक ऑटोमैटिक मशीन है। इस मशीन को ड्राइवर की मदद से चलाया जाता है। 

  3. इस मशीन से खेत पर ही साफ अनाज प्राप्त हो जाता है। जिससे किसानों को खलिहान नहीं बनाना पड़ता हैं। 

  4. यह मशीन फसलों की गहाई और कटाई करने का कार्य एक साथ करती हैं। 

  5. कंबाइन हार्वेस्टर में पहिया और इंजन होते हैं, जिसके द्वारा इस मशीन को कहीं भी आसानी से लाया ले जाया जा सकता हैं।

कंबाइन हार्वेस्टर के कार्य करने का तरीका

कंबाइन हार्वेस्टर कई प्रकार की फसलों जैसे: सोयाबीन, गेहूं, जई, मक्का, चावल आदि फसलों की कटाई के लिए उपयोग में लाया जाता हैं। आगे हम आपको बता रहे हैं।

  • अलग - अलग तरह के खेतों में कृषि कार्य करने के लिए अलग - अलग  प्रकार की मशीनों का उपयोग किया जाता हैं लेकिन कंबाइन हार्वेस्टर से सभी तरह की खेती की जा सकती हैं। 

  • अनाज को इकट्ठा करने के लिए इसमें एक टैंक होता है। इस इकट्ठा अनाज को कंटेनर में भर दिया जाता है।

  • कंबाइन हार्वेस्टर का भाग कंबाइन सभी अनाज को इकट्ठा करने के बाद कटर से उसे काट देता है।

  • जब टैंक में अनाज को भर दिया जाता है तो उसके बाद, उन्हें एक साइड पाइप के द्वारा ट्रेलर में स्थानांतरित कर दिया जाता है जिसे अनलोडर कहते है।

  • इसका जो कचरा निकलता हैं उस कचरे को बहुत से किसान खेत में फैला देते है या आने वाले समय में उपयोग करने के लिए रख दिया जाता है।

कंबाइन हार्वेस्टर को इस्तेमाल कैसे करते हैं?

कंबाइन हार्वेस्टर में सबसे आगे की तरफ कुछ 2 से 6 मीटर की लम्बाई वाले कटरबार (दांतेदार फसल काटने की पट्टी) लगी होती हैं। इस मशीन के द्वारा गहाई, फसलों की कटाई, पंखा करना, बीज व दाने की सफाई की जाती है। कंबाइन हार्वेस्टर में रील होती हैं यह रील 'खड़ी फसल को' काटने वाली यूनिट तक पहुँचाने का कार्य करती हैं। 

कटर बार के चाकू से फसलें काटी जाती है। इसके बाद फसल कन्वेयर बेल्ट के माध्यम से रेसिंग यूनिट में पहुंच जाती है। रेसिंग यूनिट में फसल के दाने ड्रेसिंग ड्रम और कंक्रीट क्लीयरेंस से रगड़ करने पर अलग-अलग हो जाते हैं। इसमें लगी छलनी अनाज को साफ कर देती हैं और ब्लोअर से पैरा अलग हो जाता है। फसल के साथ कंकड़ और मिट्टी का आना सामान्य हैं तो कंबाइन हार्वेस्टर में लगी स्टोन ट्रैप यूनिट कंकड़ और मिट्टी को अलग कर देता है।

कंबाइन हार्वेस्टर के प्रकार

कंबाइन हार्वेस्टर क्या हैं और इसके कार्य तो आपने जान लिए लेकिन कंबाइन हार्वेस्टर कितने प्रकार के होते हैं इसके बारे में आगे बताया गया हैं यह मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं।

1. स्वचालित कंबाइन हार्वेस्टर 

यह स्वयं ही कार्य करने की शक्ति रखते हैं। स्वचालित कंबाइन हार्वेस्टर में पूरी मशीनरी फिट रहती है। यह मशीनरी अपनी शक्ति का प्रयोग करके इंजन व हार्वेस्टर के अन्य भागों को संचालित करती है। जिससे कुटाई (दौनी), फसल की कटाई, दानों की सफाई का काम आसानी से हो जाता है।

2. ट्रैक्टर चालित कंबाइन हार्वेस्टर 

यह ट्रैक्टर से चलने वाला कंबाइन हार्वेस्टर होता हैं। ट्रैक्टर चालित कंबाइन हार्वेस्टर को ट्रैक्टर से जोडक़र चलाया जाता है। यह कंबाइन हार्वेस्टर ट्रैक्टर के पीटीओ से चलता है। इस कंबाइन को ट्रैक्टर से चलाकर फसल की कटाई की जाती है।

कंबाइन हार्वेस्टर के लाभ

कंबाइन हार्वेस्टर से खेती करने के कई लाभ होते हैं नीचे इसके कुछ लाभ दिए गए हैं। 

  1. यह सभी प्रक्रियाओं को तेज गति से पूरा करता है। जिससे कृषि की उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलती है।

  2. कंबाइन हार्वेस्टर खेत की खड़ी फसल जैसे- धान, गेहूं, चना, सोयाबीन, सरसों, मूंग, सूरजमुखी आदि की कटाई करता है। 

  3. यह मैनुअल प्रक्रिया की तुलना में काम को कम समय में कर देता है।

  4. कंबाइन हार्वेस्टर खेत में आड़ी और तिरछी पड़ी फसल की कटाई भी करता है। 

  5. मानवीय श्रम लागत की तुलना में कंबाइन हार्वेस्टर की लागत कम ही आती है, जिससे पैसों की बचत होती हैं।

  6. यह मशीन मात्र एक घंटे में 4 से 5 एकड़ की फसल को काटकर साफ बीज निकाल देती है।

  7. इस एक ही मशीन से बहुत से कार्य एक साथ किये जाते हैं जिससे की अन्य मशीनों का उपयोग कम हो गया हैं यह एक बार में विनोइंग, थ्रेसिंग, रीपिंग कर सकती है।

  8. कटाई करने के साथ ही फसलों के दोनों को भी अलग - अलग करके इकठ्ठा कर देता है। 

  9. कंबाइन हार्वेस्टर अनाज को मानव की तुलना में ज्यादा सफाई से काटता है।

  10. कंबाइन हार्वेस्टर ने खेती करने में मानवीय श्रम को कम किया है। 

भारत में सर्वश्रेष्ठ कंबाइन हार्वेस्टर

भारत में बहुत सी सर्वश्रेष्ठ कंबाइन हार्वेस्टर ब्रांड हैं जो अपने कंबाइन हार्वेस्टर का निर्माण करती हैं। जानते हैं उनके बारे में।

1. जॉन डियर W70 ग्रेन हार्वेस्टर

जॉन डियर हमेशा कृषि क्षेत्र में बेस्ट ब्रांड के रूप में साबित हुई हैं। जॉन डियर W70 कंबाइन हार्वेस्टर 100 एचपी शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। इस कंबाइन हार्वेस्टर में ड्राई-टाइप एयर क्लीनर होता है और इसका टर्बोचार्ज्ड इंजन है। इसमें रास्प बार और स्पाइक टूथ थ्रेशिंग सिस्टम भी लगा है। जॉन डियर कंबाइन हार्वेस्टर W70 की कीमत बहुत किफायती हैं। यह अपने ग्राहकों को कृषि उपकरणों की बढ़िया रेंज उपलब्ध करवाता हैं।

2. शक्तिमान पैडी मास्टर 3776

शक्तिमान हार्वेस्टर चावल की फसल काटने में सबसे उत्तम है। शक्तिमान पैडी मास्टर एक स्व-चालित हार्वेस्टर है। इस हार्वेस्टर में 110 लीटर की फ्यूल टैंक क्षमता होती है। भारत में पैडी मास्टर 3776 की कीमत उसके ग्राहकों के लिए उचित है। शक्तिमान पैडी मास्टर 3776 हार्वेस्टर में 4 सिलेंडर होते है और इसमें 4009 सीसी वाटर-कूल्ड इंजन भी है।

3. सोनालीका 9614 कंबाइन हार्वेस्टर

सोनालीका अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम ट्रैक्टर और हार्वेस्टर प्रदान करता है। सोनालीका 9614 कंबाइन हार्वेस्टर एक सेल्फ प्रोपेल्ड कंबाइन हार्वेस्टर है। इस हार्वेस्टर की 2000 किलोग्राम ग्रेन टैंक क्षमता है। यह एक 101 एचपी हार्वेस्टर है। सोनालीका ने किसानों को उचित कीमत में हार्वेस्टर उपलब्ध कराकर उनका विश्वास जीता हैं। 

4. करतार 4000

करतार 4000 एक स्व-चालित बहु-फसल हार्वेस्टर है। इस हार्वेस्टर में 380 लीटर ईंधन टैंक क्षमता है। करतार 4000 हार्वेस्टर की कीमत किसानों के लिए बजट फ्रेंडली हैं। इसमें कटिंग बार की चौड़ाई 4199 मिमी यानि की 14 फीट है। इस हार्वेस्टर में हाइड्रोलिक स्टीयरिंग सिस्टम है जो खेतों में तेजी से प्रतिक्रिया करता है। 6 सिलेंडर वाले इस हार्वेस्टर में वाटर-कूल्ड 101 एचपी इंजन है। 

5. प्रीत 987

प्रीत 987 में ड्राई और वेट टाइप एयर क्लीनर का कॉम्बिनेशन मिलता है। यह सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले हार्वेस्टर का निर्माण करता हैं जिससे किसानों को प्रीत पर बहुत भरोसा हैं। यह हार्वेस्टर एक स्वचालित बहुफसल स्ट्रॉ वॉकर है। प्रीत 987 में 365 लीटर के फ्यूल टैंक की क्षमता होती है।

कौन-सा कंबाइन हार्वेस्टर आपके लिए उचित रहेगा?

यदि आप छोटे किसान हैं या आप अपने घर की खेती करने के उद्देश्य से हार्वेस्टर खरीद रहे हैं तो आपको मिनी कंबाइन हार्वेस्टर या फिर ट्रैक्टर द्वारा चलने वाला कंबाइन हार्वेस्टर खरीदना चाहिए यह आपकी घरेलू खेती के लिए उचित रहेगा।

घरेलू खेती के अलावा अगर आपको कंबाइन हार्वेस्टर से पैसा भी कमाना हैं तो फिर आपको हैवी कंबाइन हार्वेस्टर खरीदना चाहिए या तो आपके लिए स्वचालित कंबाइन हार्वेस्टर सही रहेगा या फिर ट्रैक्टर चलित कंबाइन हार्वेस्टर में जो मजबूत और ताकतवर कंबाइन हार्वेस्टर हो उसे खरीदें।

कंबाइन हार्वेस्टर पर सब्सिडी

कंबाइन हार्वेस्टर पर अलग-अलग राज्यों में सरकार सब्सिडी भी देती हैं। किसान भी इस सब्सिडी का लाभ लेते हैं। बहुत से प्रदेशों में किसान संगठन भी यह सब्सिडी इस्तेमाल करते हैं और स्थानीय सरकार से सब्सिडी प्राप्त करते हैं। सब्सिडी की दर अलग-अलग राज्यों के अनुसार अलग-अलग होती है। सामान्यत: लघु, सीमांत व महिला किसानों को 50 प्रतिशत की सब्सिडी और बड़े किसानों को 40 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है।

कंबाइन हार्वेस्टर मशीन की कीमत क्या हैं?

कंबाइन हार्वेस्टर की कीमत कंपनी और साइज पर निर्धारित करती हैं। कंपनियां किसान के बजट के अनुसार ही कंबाइन हार्वेस्टर की कीमत तय करती है। ट्रैक्टरज्ञान पर कंबाइन हार्वेस्टर की सटीक कीमत दी गई है। हार्वेस्टर को खरीदने से पहले उसकी कीमत और उसके विनिर्देशों के बारे में जानना बहुत आवश्यक है। जानकारी होना स्वस्थ खरीददारी करने का पहला कदम है।ट्रैक्टरज्ञान पर आप कंबाइन हार्वेस्टर की कीमतों के बारे में जान सकते हैं। 

कंबाइन हार्वेस्टर के लिए ट्रैक्टरज्ञान को क्यों चुने?

ट्रैक्टरज्ञान पर आप उचित कीमत में कंबाइन हार्वेस्टर प्राप्त कर सकते हैं। हमारा उद्देश्य आपके लिए कृषि संबंधित सभी उपकरणों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही यहाँ पर मिनी हार्वेस्टर मूल्य, न्यू हार्वेस्टर मशीन, ट्रैक्टर्स की जानकारी, ट्रैक्टर उपकरण, ट्रैक्टर की कीमतें सभी के बारे में बताया गया हैं।

कंबाइन हार्वेस्टर से कृषि कार्यों में बहुत सरलता आयी हैं। यह सबसे महत्वपूर्ण ट्रैक्टर उपकरण हैं। ट्रैक्टरज्ञान पर कंबाइन हार्वेस्टर की विस्तृत और सटीक जानकारी प्रदान की गई है। आप हमारी वेबसाइट के माध्यम से हार्वेस्टर की कीमत के बारे में जान सकते हैं। इसी तरह आप कृषि, सरकारी योजना, ग्रामीण विकास, मशीनीकरण की जानकारी चाहते हैं तो ट्रैक्टरज्ञान के अन्य लेख जरूर पढ़ें। यहाँ यहां उचित मूल्य के साथ सर्वश्रेष्ठ ब्रांड के हार्वेस्टर के बारे में सभी विवरण दिया गया हैं।