आयशर ट्रैक्टर
भारत में आयशर ट्रैक्टर की कीमत रु.3.46 लाख* - 10.78 लाख* के है और आयशर ट्रैक्टर एचपी रेंज 18 से 60 एचपी है। आयशर ट्रैक्टर ट्रांसमिशन अधिक गति और आधुनिक गियरबॉक्स के साथ आता है, और भारतीय किसानो के लिए 40 से भी अधिक मॉडल्स प्रस्तुतु करता है। इसके पोर्टफोलियो में मिनी ट्रैक्टर से लेकर हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टर शामिल है।
कुछ सबसे उपयोगी और लोकप्रिय आयशर ट्रैक्टर मॉडलों के नाम है आयशर 380 4WD प्राइमा जी3, आयशर 333 सुपर प्लस, आयशर 485 सुपर प्लस, आयशर 557 4WD प्राइमा जी3, और आयशर 551 सुपर प्लस। देशभर में फैले हुए आयशर ट्रैक्टर डीलर नेटवर्क की मदद से किसान को अपनी पसंद के ट्रैक्टर मॉडल्स को खरीदना आसान है। किसान आयशर ट्रैक्टर को विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों जैसे रोटावेटर, हार्वेस्टर, सीडर, और लेज़र लेवलर के साथ जोड़कर श्रम और समय की बचत कर सकतें है।
भारत में आयशर ट्रैक्टर सीरीज
व्हील ड्राइव के आधार पर आयशर ट्रैक्टर
एचपी के अनुसार आयशर ट्रैक्टर
आयशर ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट और EMI कैलकुलेटर
Popular Eicher Tractors Price List 2026 in India
| ट्रैक्टर मॉडल | ट्रैक्टर एचपी | ट्रैक्टर मूल्य |
| आयशर 551 | 49 | ₹6,80,699 - ₹7,65,229* |
| आयशर 380 | 40 | ₹5,85,000 - ₹6,55,000* |
| आयशर 485 | 45 | ₹6,18,750 - ₹7,03,125* |
| आयशर 380 4WD प्राइमा G3 | 40 | ₹7,31,250 - ₹7,59,375* |
| आयशर 557 4WD प्राइमा जी 3 | 50 | ₹7,96,875 - ₹8,32,500* |
| आयशर 333 सुपर प्लस 2WD प्राइमा जी3 | 36 | ₹5,64,000 - ₹6,32,000* |
| आयशर 333 | 36 | ₹5,19,800 - ₹5,72,000* |
| आयशर 551 सुपर प्लस | 50 | ₹6,46,875 - ₹6,98,438* |
| आयशर 557 | 50 | ₹6,37,500 - ₹6,84,375* |
| आयशर 485 सुपर प्लस | 49 | ₹6,52,100 - ₹7,10,000* |
| *कीमत राज्य के अनुसार बदल सकती है, अपने शहर की कीमत जानने के लिए देखें यहाँ क्लिक करें | ||
कुल ईएमआई
₹0/-
महीने
Eicher Tractors Comparison
आयशर 551 बनाम स्वराज 855 एफई की तुलना करें
आयशर 380 बनाम मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई की तुलना करें
आयशर 485 बनाम जॉन डियर 5050 डी की तुलना करें
आयशर 380 4WD प्राइमा G3 बनाम महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस की तुलना करें
आयशर 557 4WD प्राइमा जी 3 बनाम फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स 4WD की तुलना करें
आयशर 551 सुपर प्लस बनाम न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस की तुलना करें
आयशर 557 बनाम सोनालीका डीआई 745 DLX की तुलना करें
आयशर 485 सुपर प्लस बनाम पॉवरट्रैक 439 डीएस सुपर सेवर की तुलना करें
आयशर 551 4WD बनाम सोलिस 4515 ई 4WD की तुलना करें
आयशर 557 2WD प्राइमा G3 बनाम कुबोटा एमयू5501 4WD की तुलना करें
भारत में आयशर ट्रैक्टर डीलर और शोरूम
Anurag Automobiles
Samastipur Patori Road, Patel Chauk
Rajlaxmi Engineering
Ghosh Mansion, Plot No - 237
Astha Eicher Tractors
Ward No.14, Bhagat Singh Ward, Betul Road
आयशर मुख्य विशेषताएं
आयशर लोकप्रिय ट्रैक्टर
आयशर सबसे महंगा ट्रैक्टर
आयशर 650 4WD प्राइमा जी3
₹10,31,250 - ₹10,78,125
आयशर सबसे किफायती ट्रैक्टर
आयशर 333 सुपर प्लस
₹5,45,000 - ₹6,10,000
सभी आयशर ट्रैक्टर की ग्राहक समीक्षाएं
आयशर मिनी ट्रैक्टर
आयशर ट्रैक्टर समाचार और अपडेट्स

आयशर 485 सुपर प्लस: फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत की पूरी जानकारी
अगर आप ऐसा ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं जो खेती के अलग-अलग कामों को संभाल सके, तो आपके लिये आयशर 485 सुपर प्लस एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 49 HP…
आयशर ट्रैक्टर के बारे में अपडेट
Eicher ट्रैक्टर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
आयशर ट्रैक्टर 18 एचपी से लेकर 60 एचपी रेंज में उपलब्ध हैं, जो छोटे से बड़े हर तरह की खेती के लिए उपयुक्त हैं।
इनकी कीमत लगभग ₹3.46 लाख* से शुरू होकर ₹10.78 लाख* तक जाती है, जिससे किसान अपनी ज़रूरत और बजट के अनुसार मॉडल चुन सकते हैं।
वर्तमान में भारत में 35+ से ज्यादा मॉडल उपलब्ध हैं, जिनमें अलग-अलग पावर और फीचर्स देखने को मिलते हैं।
भारत में आयशर ट्रैक्टर का निर्माण और स्वामित्व टैफे (ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड) कंपनी के पास है।
आयशर ट्रैक्टर का निर्माण टैफे के मांडीडीप, भोपाल (मध्य प्रदेश) स्थित प्लांट्स में किया जाता है।
हाल ही में कंपनी ने आयशर 650 प्राइमा जी3 चैलेंजर ट्रैक्टर बाजार में उतारा है।
सबसे महंगा मॉडल आयशर 650 4WD प्राइमा जी3 है, जिसकी कीमत ₹10.78 लाख* है।
Eicher tractors in India come with manufacturer support that covers key components and ensures reliable performance for a defined period or usage hours, depending on the model. For exact details related to a specific tractor, you can connect with an authorised dealer for accurate and updated information.
The on-road price of an Eicher 40-45 HP tractor in India ranges between ₹6.18 lakh* to ₹6.87 lakh*, depending on the model, and features. Popular models in this segment include the Eicher 450 Prima G3 and Eicher 485 4WD. Check exact on road price on Tractor Gyan.
Yes, Eicher tractors are designed to work with a variety of agricultural implements, including heavy-duty equipment. Their strong engines, reliable transmission systems, and capable hydraulics help farmers perform demanding farming tasks efficiently. Proper implement selection based on tractor specifications ensures optimal performance and productivity.
Before purchasing an Eicher tractor, farmers should evaluate land size, crop type, implement requirements, horsepower needs, budget, and intended applications. Considering these factors helps in selecting the right model. Comparing features and consulting authorized dealers can further assist in making an informed buying decision.
Yes, Eicher tractors are designed to provide dependable traction across different farming conditions. Their balanced weight distribution and robust design help maintain stability and grip during agricultural operations. Good traction improves field efficiency, reduces wheel slippage, and supports effective implement performance.
Eicher tractors are built to perform reliably in diverse agricultural environments. Their durable construction, dependable engines, and practical engineering enable them to handle varying soil types and field conditions. This reliability helps farmers maintain productivity even when working in demanding agricultural situations.
Owning an Eicher tractor offers benefits such as fuel efficiency, reliability, affordability, versatility, and ease of maintenance. These advantages help farmers reduce operating costs while improving productivity. Eicher tractors are designed to support a wide range of agricultural and transportation tasks throughout the year.
Yes, Eicher tractors can help reduce farming costs through fuel-efficient operation, reliable performance, and manageable maintenance requirements. Efficient use of resources allows farmers to lower operating expenses while maintaining productivity. This contributes to better profitability and overall farm efficiency.
Eicher tractors are designed to perform effectively across a variety of soil conditions commonly found in agricultural regions. Farmers can select appropriate models and implements according to soil type and farming requirements. Proper tractor selection helps achieve optimal productivity and field performance.
भारत में आयशर ट्रैक्टर के बारे में
आयशर ट्रैक्टर एक प्रसिद्ध ब्रांड है और देश भर के किसानों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए यह कंपनी 40 से भी अधिक विश्वसनीय और किफायती ट्रैक्टरों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है। आयशर ट्रैक्टर की कीमत रु. 3.46 लाख* लेकर रु. 10.78 लाख* के बीच की है। इनकी उच्च दक्षता के कारण किसान आयशर ट्रैक्टर जुताई, बीज बोने और कटाई जैसे कार्यों आसानी से इस्तेमाल में ला सकतें हैं।
आयशर ट्रैक्टरों की एक विशिष्ट विशेषता है उनका मजबूत निर्माण जिसकी वजह से ये ट्रैक्टर बिना किसी दिक्कत के सालो-साल खेतों में काम कर सकतें है। इनकी भार उठाने की क्षमता 700 किलोग्राम से लेकर 2200 किलोग्राम तक है तो वहीँ दूसरी ओर आयशर ट्रैक्टर 18 एचपी से लेकर 60 एचपी तक के ट्रैक्टर उपलब्ध करता है। यह कंपनी अलग-अलग खेतों और आवश्यकताओं के अनुरूप अपने ट्रैक्टर डिज़ाइन करती है।
भारत में आयशर ट्रैक्टर का इतिहास
ग्लोबल स्तर पर आयशर कंपनी की शुरुआत जोसेफ और अल्बर्ट आयशर भाइयों ने साल 1936 में की थी। भारत में आयशर गुड अर्थ कंपनी के सहयोग से ट्रैक्टर बेचती है। गुड अर्थ कंपनी की स्थापना साल 1948 में हुई थी और और साल के 1952-57 बीच कंपनी 1500 ट्रैक्टर बेचने में कामयाब रही। साल 1958 में आयशर ट्रैक्टर कारपोरेशन फॉर इंडिया लिमिटेड का निर्माण हुआ।
साल 1959 में भारत का पहला आयशर ट्रैक्टर का निर्माण फरीदाबाद स्तिथ मनुफक्चिरंग यूनिट में हुआ। साल 1960 में कंपनी का नाम बदल कर आयशर ट्रैक्टर इंडिया लिमिटेड हो गया।
साल 1992 में आयशर ट्रैक्टर्स लिमिटेड को चार पहिया वाहन श्रेणी में 'कंपनी ऑफ द ईयर' चुना गया, जिसमें वाणिज्यिक वाहन, यात्री कार, जीप और ट्रैक्टर शामिल हैं। साल 2005 में आयशर मोटर्स लिमिटेड ने अपने ट्रैक्टर और इंजन कारोबार का विनिवेश कर दिया था और इस बिज़नेस यूनिट को टैफे मोटर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड (टीएमटीएल) को सौंप दिया था।
भारत में आयशर ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत रु. 3.46 लाख रुपये* से लेकर 10.78 लाख रुपये* तक है।
क्या है आयशर ट्रैक्टर की मुख्य विशेषताएं?
देश के किसानों के बीच आयशर ट्रैक्टर खेती में दमदार परफॉरमेंस देने के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसमें एक शक्तिशाली इंजन, न्यूनतम ईंधन खपत और असाधारण प्रदर्शन देने की क्षमता है। आयशर के सभी ट्रैक्टर में बहुमुखी प्रतिभा और दक्षता है। चलिए आयशर ट्रैक्टर की मुख्य विशेषताएं जानतें है।
- ट्रैक्टर की कार्यक्षमता के हिसाब से आयशर ट्रैक्टर इंजन 2 ,3 ,और 4 सिलिंडर वाले होतें है और इनमे आधुनिक एयर फ़िल्टर होतें है जो इंजन से धूल और मिटटी को दूर रखतें है जिसके चलते इंजन बिना रुके लम्बे समय तक काम कर पातें है।
- उच्च बैकअप टॉर्क, एयर-कूल्ड इंजन, पर्याप्त इंजन विस्थापन क्षमता और एक दोहरी डीसीवी वाल्व जैसी उल्लेखनीय विषेशताओं की मदद से आयशर ट्रैक्टर किसानों की हर कृषि गतिविधियों में विश्वसनीयता प्रदर्शन देने की क्षमता रखता है।
- अगर ट्रांसमिशन की बात करें तो स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन से लेकर और सभी आधुनिक ट्रांसमिशन आपको विभिन्न आयशर ट्रैक्टर मॉडल्स में देखने को मिल जाते है।
- आयशर ट्रैक्टर हाइड्रोलिक सिस्टम में ऑटोमॅटीक डेप्थ और ड्राफ्ट नियंत्रण (ADDC) के साथ तीन-बिंदु लिंकेज की विशेषता है।
- ईंधन टैंक की क्षमता हर मॉडल में अलग अलग हो सकती है, जो 45 लीटर से 60 लीटर तक होती है, जो खेत में लंबे समय तक बिना रुके काम करने का भरोसा देती है।
- आयशर ट्रैक्टर बेहतर गतिशीलता और ऑपरेटर की थकान को कम करने के लिए पावर स्टीयरिंग से लैस हैं।
- आयशर ट्रैक्टर का वजन 1980 किलोग्राम से 2500 किलोग्राम तक के बीच में और इनकी ग्राउंड क्लीयरेंस 350 मिमी से 450 मिमी तक की है जिसकी वजह से ये ट्रैक्टर फसलों को बिना नुक्सान पहुँचायें काम कर पातें है।
- आयशर ट्रैक्टर 2WD और 4WD दोनों ही प्रकार में उपलब्ध हैं जिससे किसानों के लिए उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने वाले एक आदर्श ट्रैक्टर चुनना आसान हो जाता है।
- आयशर प्राइमा जी3 सीरीज में बहुत ही आधुनिक फीचर्स जैसे वन-टच फ्रंट-ओपन के साथ एरोडायनामिक हुड, इंजन तक आसान पहुंच के लिए सिंगल-पीस बोनट, हाई-इंटेंसिटी 3डी कूलिंग तकनीक और रैप-अराउंड हेडलैंप के साथ बोल्ड ग्रिल मौजूद है।
क्यों चुने एक आयशर ट्रैक्टर को?
- आयशर ट्रैक्टर इंजन अत्याधुनिक इंजीनियरिंग और एयर-कूल्ड डीजल इंजन होते हैं जो खेती से जुडी सभी ज़रूरतों को अच्छे से पूरा करने के लिए सबसे बढ़िया हैं, आयशर ब्रांड की एक खास विशेषता है कि इसके ट्रैक्टर में रखरखाव लागत कम है और लम्बे समय तक इन ट्रैक्टरों के इस्तेमाल काफी किफायती बन जाता है।
- आयशर मॉडलों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत करता है और यह सुनिश्चित करता है कि देश के किसान अपनी विशिष्ट कृषि ज़रूरतों के लिए एकदम सही मॉडल पा सकें।
- आयशर एक सहज ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ-साथ आरामदायक सीट जैसी सुविधाओं के साथ ऑपरेटर के आराम को प्राथमिकता देता है।
भारत में आयशर ट्रैक्टर की कीमत क्या है?
भारत में आयशर ट्रैक्टर की कीमत लगभग रु. 3.46 लाख* से लेकर रु. 10.78 लाख* तक है। इतनी किफ़ायती कीमत के साथ, आयशर ट्रैक्टर देश के किसानों के लिए एक सार्थक निवेश हैं। मॉडल्स के अनुसार आयशर ट्रैक्टर की कीमत अलग होती है।
भारत में लोकप्रिय आयशर ट्रैक्टर सीरीज कौन सी है?
देश के किसानों की विभन्न कृषि ज़रूरतों को पूरा करने के लिए आयशर ट्रैक्टर दो सीरीज के तहत अपने ट्रैक्टर को पेश करता है।
आयशर सुपर सीरीज
आयशर सुपर सीरीज उन किसानों के लिए हैं जिनको 30 एचपी से 50 एचपी के बीच ट्रैक्टर की ज़रूरत होती है। इस सीरीज के ट्रैक्टर में वाटर कूल्ड इंजन, सिंगल/ड्यूल क्लच, स्टैण्डर्ड पीटीओ, और मजबूत बॉडी जैसी फीचर्स देखने को मिलते है। इस सीरीज में कुछ प्रमुख मॉडल आयशर 551 सुपर प्लस, आयशर 485 सुपर प्लस और आयशर 333 सुपर प्लस हैं। भारत में आयशर सुपर ट्रैक्टर सीरीज की कीमत रु. 4.70 लाख*- रु. 7.59 लाख* है।
आयशर प्राइमा जी3 सीरीज
यह सीरीज आयशर की एक आधुनिक सीरीज हैं और इसमें 36 एचपी से 50 एचपी तक के ट्रैक्टर शामिल है। यह सभी ट्रैक्टर कृषि से जुड़े भारी-भरकम कामों के लिए एकदम आदर्श है और व्यावसायिक खेती करने वाले किसानों के लिए भी उपयुक्त है। इस सीरीज के ट्रैक्टर में आपको फ्यूल सेवर लिक्विड कूल्ड इंजन, कोम्बी टॉर्क, मल्टोस्पीड पीटीओ, और आरामदायक सीट जैसे खूबियाँ है। कुछ लोकप्रिय मॉडल हैं आयशर 557 4WD प्राइमा G3, आयशर 333 सुपर प्लस 2WD प्राइमा G3, और आयशर 380 2WD प्राइमा G3 है। आयशर प्राइमा G3 ट्रैक्टर सीरीज की कीमत रु. 6.60 लाख* रुपये से शुरू होकर रु. 8.88 लाख* तक है।
व्हील ड्राइव के अनुसार आयशर ट्रैक्टर
आयशर ट्रैक्टर 2WD और 4WD व्हील ड्राइव में उपलब्ध हैं। यह सुनिश्चित करता है कि किसान अपनी ज़रूरतों और खेती की ज़रूरतों के हिसाब से उपयुक्त ट्रैक्टर पा सकें।
आयशर के 2WD ट्रैक्टर काफी किफ़ायती और उच्च दक्षता वाले होतें है, जो एक ही रियर एक्सल पर काम करते हैं। आयशर 4WD ट्रैक्टरों के सभी पहियों में शक्ति होती है, जिससे फिसलन की सम्भावना कम होती है और प्रदर्शन बढ़ता है। ये मज़बूत होतें है जुताई, और ढुलाई जैसे कठिन कामों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। यहाँ तक कि किसान आयशर 4WD ट्रैक्टर को उबड़-खाबड़, गीले या उतार-चढ़ाव वाले इलाकों में भी आसानी से उपयोग में ला सकतें है।
भारत में उपलब्ध आयशर ट्रैक्टर एचपी रेंज
आयशर ट्रैक्टर 20 एचपी से 60 एचपी तक के मॉडल की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है।
20 एचपी से कम के आयशर ट्रैक्टर
20 एचपी से कम के आयशर ट्रैक्टर छोटे होतें है और हलके इंजन के साथ आतें हैं। इस रेंज में लोकप्रिय आयशर ट्रैक्टर मॉडल्स है आयशर 188 मिनी ट्रैक्टर में। इसका फ्यूल टैंक 30 लीटर का है और इसकी इंजन क्षमता 825 सीसी है। 20 एचपी से कम आयशर ट्रैक्टर की कीमत 3.46 लाख* से 4.55 लाख* रुपये तक है।
21 एचपी - 30 एचपी के आयशर ट्रैक्टर
21 एचपी - 30 एचपी के आयशर ट्रैक्टर छोटे खेत के मालिक किसानों के लिए एक अच्छा विकल्प हैं। इनका इंजन छोटा होता है पर तब भी वो कृषि से जुड़े हलके कामो के लिए एक दम सही है। सबसे अच्छा 25 एचपी ट्रैक्टर आयशर 242 है जिसमें उत्कृष्ट ईंधन दक्षता है। इसके अलावा इसमें बुनियादी सुविधाएँ हैं जिसमें 1 इंजन सिलेंडर, 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर और लगभग 900 किलोग्राम की भार उठाने की क्षमता शामिल है।
31 एचपी - 40 एचपी के आयशर ट्रैक्टर
आयशर 31 एचपी - 40 एचपी तक के ट्रैक्टर मॉडल में 2 या 3 सिलेंडर इंजन, मल्टी-डिस्क ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक, और सिंगल-क्लच जैस सुविधाएँ हैं। इन ट्रैक्टर का इस्तेमाल किसान आसानी से खेत की तैयारी और फसलों की कटाई के लिए कर सकतें है।
41 एचपी - 50 एचपी के आयशर ट्रैक्टर
मध्यम स्तर पर खेती करने वाले किसानों के लिए 41 एचपी-50 एचपी से कम वाले आयशर ट्रैक्टर सबसे अच्छे विकल्प हैं क्योंकि इनमे 3 टेक्नो-सेवी इंजन सिलेंडर और 1200 किलोग्राम- 1850 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता जैसी फीचर्स शामिल है। इस सीरीज का सबसे बेहतरीन 45 एचपी ट्रैक्टर आयशर 485 सुपर डीआई है जिसमे 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर की वजह से किसानो को 10 गति के विकल्प मिलते है।
51 एचपी - 60 एचपी के कम आयशर ट्रैक्टर
आयशर 51 एचपी से 60 एचपी ट्रैक्टर शक्ति और ताकत का एक संयोजन है जो इनको भारी-भरकम खेती के कायम को अच्छे से करने के लिए एकदम उपयुक्त बनातें है। इस एचपी रेंज वाले ट्रैक्टर में आपको 6 स्पलाइन पीटीओ, 4WD का विकल्प, और तेल में डूबे ब्रेक जैसे फीचर्स आती है।
भारत में आयशर ट्रैक्टर डीलर की जानकारी
कोई भी किसान जो एक आयशर ट्रैक्टर को खरीदने की सोच रहे है उसके लिए आयशर ट्रैक्टर डीलर की जानकारी लेना बहुत ज़रूरी है। एक आयशर ट्रैक्टर डीलर से ख़रीदा हुआ ट्रैक्टर मान्य आयशर ट्रैक्टर वारंटी के साथ आता है।
भारत में 1000 से ज़्यादा आयशर ट्रैक्टर डीलर और शोरूम मौजूद हैं और अगर आपको इनके बारें में प्रमाणित जानकारी चाइये तो ट्रैक्टरज्ञान आपके लिए सबसे सही जगह है। यहाँ पर भारत में स्तिथ सभी आयशर ट्रैक्टर डीलरों की पूरी और सटीक जानकारी उपलब्ध है।
आयशर ट्रैक्टर के लिए ट्रैक्टरज्ञान ही क्यों?
ट्रैक्टरज्ञान देश के किसानो को सही जानकारी देने के मकसद से बनाया गया एक ऑनलाइन प्लेटफार्म हैं जहाँ पर किसान बिना किसी शुल्क और पंजीकरण के सही जानकारी हासिल कर सकतें है। भारत में आयशर ट्रैक्टर को ख़रीदारी करने वाले किसान ट्रैक्टरज्ञान पर आयशर ट्रैक्टर कीमत, वारंटी, और फीचर्स से जुडी सभी जानकारी हासिल कर सकतें है।


-(1).png&w=640&q=75)
















































_small.webp&w=256&q=75)

















































