Please Enter OTP For Tractor Price कृपया ट्रैक्टर की कीमत के लिए ओटीपी दर्ज करें
Enquiry icon
Enquiry Form

स्वराज ट्रैक्टर

swaraj-855-fe
स्वराज ट्रैक्टर भारत का एक विश्वसनीय ट्रैक्टर ब्रांड हैं जो 15 एचपी से लेकर 65 एचपी तक के ट्रैक्टर एक किफायती कीमत पर उपलब्ध करवाता है। स्वराज ट्रैक्टर की कीमत रु. 2.45 लाख* से रु. 10.50 लाख* के बीच होती है।

यह कंपनी भारतीय किसानो की हर ज़रूरत को पूरा करने वाले मिनी ट्रैक्टर, हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टर और 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर बनती हैं। स्वराज ट्रैक्टर्स वारंटी 6 साल या 6000 घंटे देता है। कुछ मुख्य स्वराज ट्रैक्टर मॉडल्स हैं स्वराज 735 एफई, स्वराज 724 एक्सएम ऑर्चर्ड, स्वराज 855 एफई, स्वराज 969 एफई, और स्वराज 744 एफई,। ट्रैक्टरज्ञान पर स्वराज ट्रैक्टर्स के सभी मुख्य मॉडल्स की सूची है। इस सूची की मदद से एक किसान स्वराज ट्रैक्टर कीमत, स्वराज ट्रैक्टर वारंटी, और स्वराज ट्रैक्टर फीचर्स से जुडी सटीक जानकारी ले सकता है।
Read More Read Less

स्वराज ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट 2024 भारत में

Tractor 50 HPएचपी : 50

Cylinder tractor 3सिलेंडर: 3

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 2000 kg

Tractor 11.1 HPएचपी : 11.1

Cylinder tractor 1सिलेंडर: 1

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 220 Kg

Tractor 15 HPएचपी : 15

Cylinder tractor 1सिलेंडर: 1

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 780 Kg

Tractor 40 HPएचपी : 40

Cylinder tractor 3सिलेंडर: 3

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 1000 Kg

Tractor 55 HPएचपी : 55

Cylinder tractor 3सिलेंडर: 3

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 1700 kg

Tractor 52 HPएचपी : 52

Cylinder tractor 3सिलेंडर: 3

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 1700 Kg

Tractor 52 HPएचपी : 52

Cylinder tractor 3सिलेंडर: 3

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 1700 Kg

Tractor 45 HPएचपी : 45

Cylinder tractor 3सिलेंडर: 3

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 2000 Kg

Select स्वराज Tractor by Wheel drive

tractorsस्वराज Tractors Key Highlights

लोकप्रिय ट्रैक्टर स्वराज 855 FE, स्वराज 724 XM, स्वराज 744 FE, स्वराज 963 FE
सबसे महंगा ट्रैक्टर स्वराज 733 FE (540000 to 580000*)
सबसे किफायती ट्रैक्टर स्वराज 724 XM (5.05 - 5.45 Lakh)
img

blogsस्वराज ट्रैक्टर वेबस्टोरी

tractor videoट्रैक्टर वीडियो

news blogsस्वराज ट्रैक्टर समाचार

Retail Tractor Sales Cross 8,90,000 Milestone in FY'24
blogs Retail Tractor Sales Cross 8,90,000 Milestone in FY'24

FY’24 has come to an end and Retail Tractor Sales in FY’24 help us understand the perfor...

वित्तीय वर्ष 2024 में भारतीय रिटेल ट्रैक्टर सेल्स में 7.55% की वृद्धि, बिचे लगभग 9 लाख ट्रैक्टर!
blogs वित्तीय वर्ष 2024 में भारतीय रिटेल ट्रैक्टर सेल्स में 7.55% की वृद्धि, बिचे लगभग 9 लाख ट्रैक्टर!

वित्तीय वर्ष 2024 के लिए फाड़ा की रिटेल ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट आपको रिटेल ट्रैक्टर बाजार में वित्तीय...

Best 12 Tractors Under 6 Lakhs in India 2024 : Price and Features | Tractorgyan
blogs Best 12 Tractors Under 6 Lakhs in India 2024 : Price and Features | Tractorgyan

Are you searching for the best tractor under 6 lakhs for your agriculture and commercial needs? Then...

February 2024 Retail tractor sales closed on a High Note, Report Growth: FADA Report
blogs February 2024 Retail tractor sales closed on a High Note, Report Growth: FADA Report

The wait is over! FADA’s February 2024 tractor sale report is finally out. We now have insight...

फरवरी 2024 में कैसी रही ट्रैक्टर सेल्स, किस ट्रैक्टर कंपनी ने मारी बाज़ी, जानें डिटेल
blogs फरवरी 2024 में कैसी रही ट्रैक्टर सेल्स, किस ट्रैक्टर कंपनी ने मारी बाज़ी, जानें डिटेल

FADA फरवरी 2024 रिटेल ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट: जानिए देश की विभिन्न ट्रैक्टर कंपनियों का फरवरी 2024...

List of Top 10 Tractors Under 5 Lakhs in India | Tractorgyan
blogs List of Top 10 Tractors Under 5 Lakhs in India | Tractorgyan

The tractor is an essential component of farming. Tractor not only helps in the agricultural process...

buy used mahindra tractorsपुराना स्वराज ट्रैक्टर

Mahindra Tractor Dealersस्वराज ट्रैक्टर डीलर

स्वराज ट्रैक्टर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्वराज ट्रैक्टर किस मूल्य सीमा में आता है?

भारत में स्वराज ट्रैक्टर 2.60 लाख रुपए से 8.40 लाख रुपए* के बीच आता है।

बाग की खेती के लिए कौन सा स्वराज ट्रैक्टर सबसे अच्छा है?

स्वराज 724 एक्सएम ट्रैक्टर बाग की खेती के लिए सबसे अच्छा है।

स्वराज ट्रैक्टर 744 की कीमत कितनी है?

स्वराज 744 एफई 48 एचपी ट्रैक्टर है जो ₹ 6.90-7.40 लाख* की कीमत पर उपलब्ध है।

स्वराज 735 की कीमत क्या है?

स्वराज 735 एफई 40 एचपी ट्रैक्टर है जो ₹ 5.85-6.20 लाख* की कीमत पर उपलब्ध है। इस ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 2734 सीसी है जिसमें 3 सिलेंडर हैं। इसके अलावा, यह 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर के साथ उपलब्ध है और 32.6 पीटीओ एचपी का उत्पादन करता है। और स्वराज 735 एफई की लिफ्टिंग क्षमता 1000 kg है।

क्या महिंद्रा और स्वराज एक कंपनी है?

स्वराज डिवीजन एक ट्रैक्टर और कृषि उपकरण बनाने वाली कंपनी है जिसका स्वामित्व महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के पास है। पूर्व में पंजाब ट्रैक्टर्स लिमिटेड के रूप में जाना जाता था, कंपनी को 2007 में महिंद्रा ग्रुप द्वारा अधिग्रहित किया गया था और बाद में 2009 में इसका नाम बदलकर स्वराज डिवीजन कर दिया गया था।

स्वराज ट्रैक्टर 744 की कीमत कितनी है?

स्वराज 744 एफई 48 एचपी ट्रैक्टर है जो 6.90-7.40 लाख* की कीमत पर उपलब्ध है।

स्वराज ट्रैक्टर के संस्थापक कौन है?

स्वराज ट्रेक्टर के संस्थापक चंद्र मोहन है | पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित, चंद्र मोहन को भारत में 'ट्रैक्टर का जनक' माना जाता था। वह पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय के पहले स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के अध्यक्ष भी थे।

744 4 स्टार कितने हॉर्स पावर है?

744 4 स्टार 50 HP केटेगरी में उपलब्ध है|

स्वराज ट्रैक्टर की स्थापना कब हुई थी?

स्वराज ट्रैक्टर कम्पनी की स्थापना सन 1972 में की गई थी। पूर्व में इसका नाम पंजाब ट्रैक्टर लिमिटेड के नाम से जाना जाता था लेकिन 2007 में आंनद महिंद्रा की कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप ने इसे अधिगृहीत कर लिया ओर 2009 में इसका नाम बदलकर स्वराज रख दिया।

Select Language

tractorgyan offeringsट्रैक्टरज्ञान द्वारा

भारत में स्वराज ट्रैक्टर के बारे में:

भारत में स्वराज ट्रैक्टर की कीमत रु. 2.45 लाख* से रु.10.50 लाख* के बीच होती है। लगभग 20 से भी ज़्यादा स्वराज ट्रैक्टर मॉडल्स स्वराज डीलर्स नेटवर्क की मदद से भारत के सभी कृषि-प्रधान क्षेत्रों में उपलब्ध है। स्वराज ट्रैक्टर एचपी 15 से 65 के बीच में हैं। यह ब्रांड मिनी ट्रैक्टर, गार्डन ट्रैक्टर, और हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टर एक उचित कीमत पर उपलब्ध कराता हैं। 

स्वराज ट्रैक्टर्स का इतिहास

इस कंपनी की स्थापना साल 1974 में हुई थी। अपनी स्थापना के समय, इस ट्रैक्टर कंपनी को पंजाब ट्रैक्टर्स के नाम से जाना जाता था। जब साल 2007 में इसको महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया था तब इसका नाम बदल कर स्वराज ट्रैक्टर रखा गया।

स्वराज का पहला ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट साल 1971 में मोहाली में स्थापित किया गया था और पहला स्वराज 724 ट्रैक्टर साल 1974 में लॉन्च किया गया था। यह एक सामान्य सुविधाओं वाला 26.5 एचपी की क्षमता वाला ट्रैक्टर था। इसके बाद, साल 1983 में, स्वराज ट्रैक्टर्स ने अपना पहला 50 एचपी ट्रैक्टर, स्वराज 855, लॉन्च किया। इस ट्रैक्टर का आधुनिक वर्जन, स्वराज 855 एफई, भारतीय बाज़ारों में उपलब्ध हैं। इस स्वराज ट्रैक्टर की कीमत रु. 7.70 लाख* से रु. 9.90 लाख*  तक है।

साल 1995 में मोहाली में इस कंपनी ने अपना दूसरा प्लांट स्थापित किया और साल 1999 में स्वराज 744 को लॉन्च किया गया था। अपने आधुनिक ट्रैक्टर निर्माण और कृषि को सही तकनीकी देने के लिए इस कंपनी को साल 2012 में डेमिंग पुरस्कार और साल 2013 में टीपीएम उत्कृष्टता पुरस्कार दिया गया।

साल 2018 तक यह कंपनी 15,00,000 ट्रैक्टर किसानो तक पहुँचाने में सफल रही। किसानों की बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए स्वराज से साल 2019 में एक्सटी और 4 डब्ल्यू डी सीरीज को लांच किया। अभी हाल ही में, साल 2023 में, स्वराज ट्रैक्टर्स ने स्वराज टारगेट 630 और अधिक क्षमता वाले 3 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स हमायुंपुर में स्थापित किये। किसी भी ट्रैक्टर मॉडल्स की जानकारी के लिए किसान स्वराज ट्रैक्टर्स टोल-फ्री नंबर, 1800 425 0735, पर संपर्क कर सकतें हैं। 

स्वराज ट्रैक्टर क्यों हैं ख़ास?

  • इस ब्रांड की ट्रैक्टर कृषि से जुडी हर ज़रूरत को पूरा करने की क्षमता रखतें हैं और यह हर तरह की कृषि परिस्थियों में अच्छे से काम कर सकतें हैं।
  • स्वराज ट्रैक्टर में इस्तेमाल किया जाने वाले इंजन एक ईंधन -किफायती इंजन है जिसकी मदद से किसान कम ईंधन की खपत करके भी लम्बें समय तक ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर सकतें हैं। 
  • इनमे उन्नत हाइड्रोलिक सिस्टम, लाइव हाइड्रोलिक्स, सेंसिलिफ्ट हाइड्रोलिक, स्वचालित ड्राफ्ट नियंत्रण और मिक्स कंट्रोल जैसे आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। 
  • इंजन को अधिक समय तक उपयोग में लाने के लिए स्वराज के ट्रैक्टरों में इंजन-कूल तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।
  • कंपनी किसानों के आराम पर ध्यान देती हैं और एक आरामदायक सीट और अधिक जगह वाला केबिन अपने हर ट्रैक्टर मॉडल में देती है। 
  • स्वराज ट्रैक्टर का एक बड़ा डीलर नेटवर्क है जिसकी वजह से किसान आसानी से किसी भी स्वराज ट्रैक्टर मॉडल को खरीद सकतें हैं। 

भारत में स्वराज ट्रैक्टरों की कीमत 2024 में क्या है?

साल 2024 में स्वराज ट्रैक्टर की कीमत रु. 2.45 लाख* से रु.10.50 लाख* के बीच हैं। स्वराज ट्रैक्टर कीमत का सही अंदाजा आपको तभी हो सकता है जब आप यह जान लें की आपको कौन सा मॉडल चाहिए। राज्यो के अनुसार भी एक स्वराज ट्रैक्टर की कीमत अलग हो सकती है। ट्रैक्टरज्ञान आपको स्वराज के सभी मशहूर मॉडल्स की कीमत की सही जानकारी देता है। 

स्वराज ट्रैक्टर सीरीज 2024

स्वराज एफई सीरीज

स्वराज एफई ट्रैक्टर श्रृंखला भारत की सबसे प्रसिद्ध और सबसे पुरानी ट्रैक्टर ब्रांड श्रृंखला है। स्वराज 969 एफई इस सीरीज का एक पसंदीदा मॉडल है।

स्वराज एक्सएम सीरीज

यह सीरीज अपने मिनी ट्रैक्टर मॉडल के लिए बहुत लोकप्रिय हैं। इस सीरीज के ट्रैक्टरों में 25 एचपी - 48 एचपी तक की क्षमता वाले इंजन होतें है। स्वराज एक्सएम ट्रैक्टर की कीमत 3.80 लाख* से 8.15 लाख* के बीच है।

स्वराज एक्सटी ट्रैक्टर

स्वराज एक्सटी ट्रैक्टर सीरीज में 38 से 50 हॉर्स पावर के इंजन वाले आकर्षक ट्रैक्टर शामिल हैं। इस ट्रैक्टरों में उच्च ईंधन दक्षता, एक छोटा ईंधन टैंक, एक सुंदर डिजाइन, और एक विश्वसनीय सुरक्षा प्रणाली जैसी विशेषताएँ है। स्वराज 744 एक्सटी इस सीरीज का एक प्रमुख मॉडल है। 

स्वराज टारगेट

हाल ही में स्वराज ने इस सीरीज को लांच किया है और इसमें स्वराज टारगेट 630 और स्वराज टारगेट 625 ट्रैक्टर शामिल हैं। इन स्वराज ट्रैक्टर की कीमत रुपये 5.35 लाख*.से शुरू होती हैं।

स्वराज ट्रैक्टर की वारंटी क्या है?

सभी स्वराज ट्रैक्टर 6 साल या 6000 घंटे की वारंटी के साथ आतें हैं। यह वारंटी ट्रैक्टर की खरीदारी की तारीख से लागु हो जाती हैं और उन सभी ट्रैक्टर के लिए मान्य हैं जो आप एक रजिस्टर्ड स्वराज डीलर से खरीदतें हैं।

ट्रैक्टर के रखरखाव के लिए स्वराज ट्रैक्टर सर्विस सेंटर क्यों ज़रूरी हैं?

वैसे तो स्वराज के सभी ट्रैक्टर आपको कम रख-रखाव के भी बेहतर प्रदर्शन देने की क्षमता रखतें हैं। पर अगर आप इन ट्रैक्टरों की सर्विसिंग सही समय पर करवातें हैं तो इन ट्रैक्टरों का प्रदर्शन बेहतर हो जाता हैं। सही सर्विसिंग के लिए किसानों को एक पंजीकृत सर्विस सेंटर से ही सर्विंग करवानी चाहिए क्योंकि इससे आपको इस बात का आश्वासन मिल जाता हैं कि ट्रैक्टर मरम्मत के लिए सही तकनीक और उत्पादों का इस्तेमाल किया गया हैं। इसके साथ-साथ, इन सेंटर्स पर आपको ट्रैक्टर के रखरखाव से जुडी सही जानकारी भी मिलती है।

भारत में स्वराज ट्रैक्टर्स डीलर्स

किसानों की सुविधा के लिए यह कंपनी अपने 800 से भी अधिक स्वराज ट्रैक्टर डीलर की मदद से पूरे देश में अपने सभी ट्रैक्टर उपलब्ध करवाती हैं। इन सभी डीलर्स की मदद से किसानों के लिए उनका पसंदीदा स्वराज ट्रैक्टर मॉडल खरीदना आसान हो जाता है। 

स्वराज ट्रैक्टर एचपी रेंज

भारत में उपलब्ध सभी स्वराज ट्रैक्टरों की एचपी रेंज 15-65 एचपी के बीच है।

स्वराज 20 एचपी तक के ट्रैक्टर

छोटे किसानों के लिए, भारत में 20 एचपी तक के ट्रैक्टर उपलब्ध हैं जैसे स्वराज 717 जो रोटावेटर और कल्टीवेटर के साथ अच्छे से काम करता हैं। 

स्वराज 30 एचपी तक के ट्रैक्टर

स्वराज 30 एचपी तक के ट्रैक्टर अपने छोटे साइज के बावजूद भी एक अच्छा प्रदर्शन देने की क्षमता होती है। स्वराज 825 एक्सएम इस सीरीज का एक मिनी ट्रैक्टर है जिसमे 2300 सीसी का इंजन है।

स्वराज 40 एचपी तक के ट्रैक्टर

इस एचपी सीरीज ट्रैक्टर में स्टाइलिश सँरचना आती है और इनमें एक बड़ा फ्यूल टैंक होता है। इस एचपी रेंज में 5 मॉडल्स आतें है। स्वराज 834 एक्सएम और स्वराज 733 एफई इस एचपी रेंज के दो मशहूर मॉडल्स हैं।

स्वराज 50 एचपी तक के ट्रैक्टर

इन एचपी क्षमता वाले ट्रैक्टर में किसान की हर ज़रूरत को पूरा करने की क्षमता होती है। स्वराज 744 एक्सएम और स्वराज 742 एक्सटी इस एचपी रेंज के दो मॉडल्स है।

स्वराज 60 एचपी तक के ट्रैक्टर

स्वराज 60 एचपी तक के ट्रैक्टर मजबूत निर्माण के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन देतें है। स्वराज 960 एफई इस एचपी का एक मशहूर ट्रैक्टर है जिसमें 61 लीटर की क्षमता वाला ईंधन टैंक होता है।

स्वराज 70 एचपी तक के ट्रैक्टर

स्वराज 70 एचपी तक के ट्रैक्टरों में मैदान के अंदर और बाहर खेती से जुड़े भारी-भरकम कार्यों के लिए अच्छी ताकत होती है। इनमें साइड-शिफ्ट ट्रांसमिशन, डबल क्लच और सिंक्रोमेश जैसे मुख्य फीचर्स है। स्वराज 969 एफई ट्रैक्टर इस एचपी रेंज में सबसे अच्छा विकल्प है।

स्वराज सेकेंड हैंड ट्रैक्टर कैसे खरीदें?

एक सेकेंड-हैंड स्वराज ट्रैक्टर एक नए ट्रैक्टर के जितना ही सक्षम होता है। यह एक अच्छा विकल्प है कम कीमत में एक अच्छा ट्रैक्टर लेने का। ट्रैक्टरज्ञान पर आपको भारत में उपलब्ध पुराने स्वराज ट्रैक्टरों की एक सूची मिल जाती है। इस लिस्ट की मदद से आप सेकेंड-हैंड स्वराज ट्रैक्टर की कीमत और उनके फीचर्स के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भारत में स्वराज ट्रैक्टरों के लिए ट्रैक्टरज्ञान ही क्यों?

ट्रैक्टरज्ञान एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जिसकी मदद से किसान नए और पुराने स्वराज ट्रैक्टर्स से जुडी सभी जानकारी मिनटों में पा सकतें हैं। यहाँ पर स्वराज ट्रैक्टर कीमत, स्वराज ट्रैक्टर एचपी, और स्वराज ट्रैक्टर मॉडल्स जैसे जानकारी उपलब्ध है। जब यह जानकारी किसानों के पास होती है तो उनके लिए एक सही स्वराज ट्रैक्टर खोजना आसान हो जाता है।