टॉप 3 स्वराज 31-40 HP ट्रैक्टर: कीमत और फीचर्स के साथ

टॉप 3 स्वराज 31-40 HP ट्रैक्टर: कीमत और फीचर्स के साथ image
By Khushbu RajputOct 24, 2026 12:00 PM

Table of Content

भारत में छोटे और मध्यम किसानों के लिए 31 से 40 HP का ट्रैक्टर सबसे काम का माना जाता है। न बहुत भारी, न बहुत महंगा, और जुताई से लेकर ट्रॉली तक हर काम निपटा देता है। इस रेंज में स्वराज ट्रैक्टर के तीन मॉडल अक्सर चर्चा में रहते हैं: स्वराज 733 FE, स्वराज 735 FE और स्वराज 834 FE। आइए तीनों की कीमत, खूबियाँ और फर्क जानते हैं।

31-40 HP कैटेगरी में स्वराज ट्रैक्टर क्यों चुनें?

स्वराज का नाम भारतीय खेतों में बरसों से भरोसे के साथ लिया जाता है। इस रेंज में स्वराज चुनने की कुछ ठोस वजहें हैं:

  • सर्विस नेटवर्क: स्वराज के डीलर और सर्विस सेंटर देश के ज़्यादातर इलाकों में मिल जाते हैं।
  • 3 सिलेंडर इंजन: तीनों में 3 सिलेंडर का वाटर-कूल्ड इंजन है, जो लगातार काम में गर्म नहीं होता।
  • 6 साल की वारंटी: तीनों मॉडलों पर 6 साल की वारंटी मिलती है। यह खरीदार के लिए बड़ी राहत है।
  • 1650 kg लिफ्टिंग कैपेसिटी: रोटावेटर, हल और कल्टीवेटर जैसे इम्प्लीमेंट्स आराम से उठा लेता है।
  • 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स: खेत में धीमी रफ्तार और सड़क पर तेज रफ्तार, दोनों के लिए गियर मिल जाते हैं।

टॉप 3 स्वराज 31-40 HP ट्रैक्टर

1. स्वराज 735 FE

Swaraj 735 FE

735 FE स्वराज का पुराना और जाना-पहचाना मॉडल है। इसमें थोड़ा बड़ा 2734 सीसी का इंजन है, जो 173.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। यानी भारी काम में खिंचाव ज़्यादा मिलता है। इसमें भी 8+2 गियर्स के साथ सेंटर शिफ्ट या साइड शिफ्ट का ऑप्शन मिलता है। इसका पीटीओ पावर 25.73 किलोवाट है, इसलिए रोटावेटर जैसे इम्प्लीमेंट्स चलाने में दिक्कत नहीं होती। डीजल के मामले में यह थोड़ा किफायती साबित हो सकता है।

स्वराज 735 FE की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

2. स्वराज 733 FE

Swaraj 733 FE

स्वराज 733 FE में 2592 सीसी का ३-सिलेंडर इंजन है, जिसका टॉर्क 136.1 न्यूटन मीटर है। गियरबॉक्स स्लाइडिंग मेश का है, जिसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर (सेंटर शिफ्ट) मिलते हैं। स्टीयरिंग पावर या मैकेनिकल, दोनों रूप में आता है। खेत की जुताई, बुवाई, रोटावेटर का काम और ट्रॉली से माल ढुलाई, सबके लिए यह ठीक है। अगर आपका बजट सीमित है और काम रोज़ के खेती वाले हैं, तो स्वराज 733 FE अच्छा ऑप्शन है।

स्वराज 733 FE की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

3. स्वराज 834 FE

Swaraj 834 FE

स्वराज 834 FE इन तीनों में सबसे नया और सुविधाओं वाला मॉडल है। इसका टॉर्क 145.9 न्यूटन मीटर है। इसकी सबसे खास बात है 56 लीटर का बड़ा डीजल टैंक, जो लंबे काम में बार-बार टंकी भरवाने की झंझट घटाता है। इसमें मल्टीस्पीड पीटीओ मिलता है, यानी इम्प्लीमेंट के हिसाब से स्पीड बदल सकते हैं। हाइड्रोलिक में डीसीवी का ऑप्शन है, जिससे भारी इम्प्लीमेंट पर बेहतर नियंत्रण मिलता है। ग्राउंड क्लीयरेंस 400 मिमी है। 

स्वराज 834 FE की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

टॉप 3 स्वराज 31-40 HP ट्रैक्टर की तुलना

विशेषता स्वराज 733 FE स्वराज 735 FE स्वराज 834 FE
एचपी रेंज 31-40 31-40 31-40
सिलेंडर 3 3 3
इंजन क्षमता 2592 सीसी 2734 सीसी 2592 सीसी
टॉर्क 136.1 न्यूटन मीटर 173.1 न्यूटन मीटर 145.9 न्यूटन मीटर
गियर 8 F + 2 R 8 F + 2 R 8 F + 2 R
क्लच सिंगल सिंगल / ड्यूल सिंगल
व्हीलबेस 2070 मिमी 2090 मिमी 2070 मिमी
ड्राइव 2WD 2WD 2WD

अपने लिए सही स्वराज ट्रैक्टर कैसे चुनें?

  • ट्रैक्टर का ट्रायल ज़रूर लें। स्टीयरिंग, गियर और बैठने का आराम खुद महसूस करें।
  • ऑन-रोड कीमत पूछें। राज्य, टैक्स, बीमा और आरटीओ खर्च जोड़कर असली कीमत बदल जाती है।
  • लोन की किस्त और अपने राज्य की ट्रैक्टर सब्सिडी की जानकारी पहले ले लें, ताकि बजट पर बोझ न पड़े।
  • अगर बजट सबसे बड़ी चिंता है, तो स्वराज 733 FE सबसे सस्ता है। स्वराज 735 FE थोड़ा महंगा है, लेकिन उसमें बड़ा इंजन और ज़्यादा टॉर्क मिलता है।
  •  ये तीनों 2WD ट्रैक्टर हैं। साधारण और सूखी ज़मीन पर ये अच्छे चलते हैं, लेकिन बहुत गीली या कीचड़ वाली ज़मीन के लिए आपको 4WD मॉडल भी देखने चाहिए।
  • अपना काम देखें। हल्की जुताई और ट्रॉली के काम के लिए स्वराज 733 FE काफी है। भारी जुताई या ज़्यादा खिंचाव वाले काम हों, तो स्वराज 735 FE ज़्यादा ताकत देता है। अगर आप पीटीओ वाले इम्प्लीमेंट्स ज़्यादा चलाते हैं और लंबे घंटे खेत में रहते हैं, तो स्वराज 834 FE की मल्टीस्पीड पीटीओ और 56 लीटर फ्यूल टैंक काम आएगी।

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान किसानों के लिए ट्रैक्टर की सारी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध कराता है। इससे आपको खरीदने से पहले सही फैसला लेने में मदद मिलती है। यहाँ आप ये सब देख सकते हैं:

  • किसानों के रिव्यूज़ और रेटिंग
  • ट्रैक्टर सब्सिडी, समाचार और वीडियो
  • ईएमआई कैलकुलेटर और ट्रैक्टर लोन की जानकारी
  • नए ट्रैक्टरों की कीमत, फीचर और पूरे स्पेसिफिकेशन
  • अपने राज्य और शहर के अधिकृत डीलरों की जानकारी

Read More Blogs

किसानों को स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम पर मिलेगी 50% सब्सिडी, जानें कैसे करें आवेदन image

पराली (straw) का सही निपटारा आज हर किसान के लिए ज़रूरी हो गया है। इसी को आसान बनाने के लिए ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर SMS (स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम) के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। अगर आप यह यंत्र subsidy पर...

सब्जी की खेती और प्याज भंडारण पर ₹4.50 लाख तक सब्सिडी, जानें कैसे मिलेगा लाभ image

अगर आप बिहार के किसान हैं और रबी प्याज या हाइब्रिड सब्जियाँ उगाते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। सब्जी उत्पादन बढ़ाने और प्याज को सड़ने से बचाने के लिए बिहार सरकार द्वारा ₹4.50 लाख तक अनुदान का प्रावधान किया...

पॉवरट्रैक यूरो 45 प्लस स्टार ट्रैक्टर की क्या है कीमत और फीचर्स में क्या है खास? image

खेती में सही ट्रैक्टर चुनना आसान नहीं होता। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रैक्टर सिर्फ मशीन नहीं है, यह किसान का सबसे भरोसेमंद साथी है। अगर आप 45 से 50 HP की रेंज में 4WD पॉवरट्रैक ट्रैक्टर देख रहे हैं, तो पॉवरट्रैक यूरो...

Write Your Comment About टॉप 3 स्वराज 31-40 HP ट्रैक्टर: कीमत और फीचर्स के साथ

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon