टॉप 5 सेकंड हैंड स्वराज ट्रैक्टर: कीमत और फीचर्स

टॉप 5 सेकंड हैंड स्वराज ट्रैक्टर: कीमत और फीचर्स image
By Neha SharmaOct 09, 2026 12:00 PM

Table of Content

कीमत में भी दमदार ट्रैक्टर चाहतें हैं तो सेकंड-हैंड स्वराज ट्रैक्टर आपके लिए एक दम सही चुनाव है। अपनी मजबूत बनावट, हर काम करने की क्षमता, और आसान सर्विस की वजह से सेकंड-हैंड स्वराज ट्रैक्टर देश भर के किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है। तो चलिए आज टॉप 5 सेकंड हैंड स्वराज ट्रैक्टर मॉडल्स के बारे में जानतें हैं।  

सेकंड हैंड स्वराज ट्रैक्टर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

भारत में सेकंड-हैंड स्वराज ट्रैक्टर खरीदते समय, इन बातों का ध्यान ज़रूर रखें:

  • ध्यान दें कि एक सेकंड-हैंड स्वराज ट्रैक्टर के सभी कागज़ात जैसे रजिस्ट्रेशन सर्टिफ़िकेट (RC), इंश्योरेंस के कागज़ात, और मौजूदा लोन से जुड़े सभी कागज़ात पूरे हों।
  • RC में लिखे इंजन और चेसिस नंबर, ट्रैक्टर पर मौजूद इंजन और चेसिस नंबर से जरुरु मैच करें।  
  • अगर ट्रैक्टर लोन पर खरीदा गया था, तो बैंक से 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) ज़रूर लें। 
  • सेकंड-हैंड स्वराज ट्रैक्टर को स्टार्ट करके यह देखें की इंजन से कैसा धुआँ निकल रहा है। अगर इंजन से काला धुआं निकल रहा है, तो इसका मतलब है कि इसके फ्यूल सिस्टम में कुछ खराबी है। अगर आप ऐसा ट्रैक्टर खरीदतें हैं तो इसके रखरखाव पर अधिक खर्च करना पड़ सकता है। 
  • ट्रैक्टर के स्पीडोमीटर पर ध्यान दें।  अगर ट्रैक्टर पहले ही 4,000 घंटे से ज़्यादा चल चुका है, तो भी आपको रखरखाव पर ज़्यादा खर्च करना पड़ सकता है। 
  • अगर एक सेकंड हैंड स्वराज ट्रैक्टर के पिछले टायर बहुत ज़्यादा घिसे हुए हों, तो उसे न खरीदें। 

टॉप 5 सेकंड हैंड स्वराज ट्रैक्टर कौन से हैं?

अगर आप भारत में सेकंड-हैंड स्वराज ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो ये 5 मॉडल आपके लिए बेहतरीन विकल्प होंगे।

1. सेकंड हैंड स्वराज 742 XT

Second Hand Swaraj 742 XT

सेकंड-हैंड स्वराज 742 XT भारत में उपलब्ध एक बेहतरीन सेकंड हैंड स्वराज ट्रैक्टर है। यह 42-45 HP रेंज का ट्रैक्टर है, जिसमें 3-सिलेंडर इंजन लगा है।

  • इंजन: 41 से 45 HP, 3 सिलेंडर, 3307 cc
  • टॉर्क: 187.3 Nm, जो भारी ट्रॉली खींचने में मदद करता है
  • लिफ्ट: 1700 किलो
  • गियर: 8 आगे + 2 पीछे
  • ग्राउंड क्लीयरेंस: 440 mm, जिससे मेड़ और ऊबड़-खाबड़ खेत आसानी से पार होते हैं
सेकंड हैंड स्वराज 742 XT की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

2. सेकंड हैंड स्वराज 744 FE

Second Hand Swaraj 744 FE

सेकंड हैंड स्वराज 744 FE स्वराज का सबसे लोकप्रिय मॉडल है। इसके पुर्जे हर गांव और कस्बे में आसानी से मिल जाते हैं।

  • इंजन: 48 HP, 3 सिलेंडर, 3136 cc
  • PTO पावर: लगभग 41.8 HP, जो रोटावेटर और थ्रेशर आसानी से चलाता है
  • लिफ्ट: 1700 किलो (पुराने मॉडल में 1500 किलो)
  • एयर फिल्टर: 3 स्टेज ऑयल बाथ
सेकंड हैंड स्वराज 744 FE​ की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

3. सेकंड हैंड स्वराज 744 XM

Second Hand Swaraj 744 XM

सेकंड हैंड स्वराज 744 XM  कम दाम में भी बेहतरीन प्रदर्शन देना वाला  एक ऐसा सेकंड हैंड स्वराज ट्रैक्टर है जो खेती के भारी कामों जैसे जुताई, थ्रेशर और ढुलाई  सही है। 

  • इंजन: 45 से 50 HP, 3 सिलेंडर, 3307 cc
  • इंजन RPM: 1800
  • PTO पावर: 39.8 HP
  • लिफ्ट: 1700 किलो
  • फ्यूल टैंक: 60 लीटर
सेकंड हैंड स्वराज 744 XM​​ की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

4. सेकंड हैंड स्वराज 834 XM

Second Hand Swaraj 834 XM

सेकंड-हैंड स्वराज 834 XM, 35 HP कैटेगरी का 2WD ट्रैक्टर है, जिसे खास तौर पर छोटे और मध्यम स्तर के किसानों की रोज़मर्रा की खेती की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

  • इंजन: 35 HP, 3 सिलेंडर, 2592 cc
  • PTO पावर: 29 HP
  • लिफ्ट: 1000 किलो
  • गियर: 8 आगे + 2 पीछे
सेकंड हैंड स्वराज 834 XM​​ की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

5. सेकंड हैंड स्वराज 963 FE

Second Hand Swaraj 963 FE

सेकंड हैंड स्वराज 963 FE बड़े खेत और भारी काम के लिए यह सबसे ताकतवर विकल्प है।

  • इंजन: 60 HP, 3 सिलेंडर, 3478 cc
  • गियर: 12 आगे + 2 पीछे, सिंक्रोमेश
  • क्लच: डबल क्लच
  • लिफ्ट: 2200 किलो
  • PTO: मल्टी स्पीड और रिवर्स PTO
सेकंड हैंड स्वराज 963 FE​​ की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

टॉप 5 सेकंड हैंड स्वराज ट्रैक्टर तुलना तालिका

मॉडल HP इंजन (cc) लिफ्ट (किलो) गियर
स्वराज 742 XT 41-45 3307 1700 8+2
स्वराज 744 FE 48 3136 1500-1700 8+2
स्वराज 744 XM 45-50 3307 1700 8+2
स्वराज 834 XM 35 2592 1000 8+2
स्वराज 963 FE 60 3478 2200 12+2

कौन सा सेकंड हैंड स्वराज ट्रैक्टर आपके लिए सही है?

  • अगर आपके पास एक छोटा खेत और कम बजट तो सेकंड-हैंड स्वराज 834 XM लें। यह हल्के काम, बुवाई और छोटी ट्रॉली के लिए काफी है।
  • अगर आप एक ऐसा सेकंड-हैंड ट्रैक्टर चाहते हैं जो हर तरह का खेती का काम कर सकें तो आपको सेकंड-हैंड स्वराज 744 FE खरीदना चाहिए।  
  • अगर आपको डीजल की बचत करने वाला सेकंड-हैंड स्वराज चाहिए तो स्वराज 744 XM को चुने। इसका धीमा चलने वाला इंजन कम डीजल में ज्यादा काम करता है।
  • अगर आप रोटावेटर का उपयोग बहुत करतें  हैं तो आपको सेकंड-हैंड स्वराज 742 XT खरीदना चाहिए।  
  • अगर आपको बड़े खेत या व्यापारिक काम  ट्रैक्टर  चाहिए तो आपको सेकंड-हैंड स्वराज 963 FE सही चुनाव है।   

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान भारत का एक जाना-माना अग्रि-टेक प्लेटफार्म है यहाँ पर 220 से ज्यादा पुराने ट्रैक्टर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। यहाँ किसान अपने राज्य और जिले में मिलने वाला सेकंड हैंड ट्रैक्टर से जुडी हर जानकारी हासिल कर सकतें हैं।

Read More Blogs

Top 5 Fieldking Ploughs With Price and Features image

Good farming starts with good soil preparation, and ploughing is the first step. A strong plough breaks hard soil, buries old crop residue, and gets the field ready for sowing. If you are looking for a reliable, budget-friendly implement for your tractor,...

16 अक्टूबर 2026 तक कृषि यंत्रों पर मिल रही 50% सब्सिडी, जानें कैसे करें आवेदन image

अगर आप खेती में मेहनत और लागत दोनों कम करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर गार्लिक बल्ब ब्रेकर कम ग्रेडर एवं न्यूमेटिक सेमी-ऑटोमेटिक वेजिटेबल/मल्टी - सीडिंग ट्रांसप्लांटर के लिए आवेदन मांगे जा रहे...

3,921 कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान, 20 अक्टूबर 2026 तक करें आवेदन image

उत्तर प्रदेश के किसान भाईयों के लिए अच्छी खबर है। कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश ने कृषि यंत्र और कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान पाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग और आवेदन शुरू कर दिए हैं। अगर आप खेती के लिए नया यंत्र लेने...

Write Your Comment About टॉप 5 सेकंड हैंड स्वराज ट्रैक्टर: कीमत और फीचर्स

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon