बीकेटी ट्रैक्टर टायर्स गुणवत्ता और किफायती कीमत का बेहतरीन मेल हैं। ये टायर्स आधुनिक तकनीक से तैयार किए गए हैं, जिससे किसानों को बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है। ये अलग-अलग साइज में उपलब्ध हैं, ताकि हर तरह के ट्रैक्टर के लिए सही टायर चुना जा सके। बीकेटी ट्रैक्टर टायर की कीमत भारत में लगभग ₹3,600 से ₹48,500 तक है। इस रेंज में छोटे ट्रैक्टर से लेकर बड़े ट्रैक्टरों के लिए टायर मिल जाते हैं। बीकेटी के कुछ लोकप्रिय टायर मॉडल हैं – बीकेटी कमांडर 12.4x28, बीकेटी फार्म स्पेशल 14.9x28, और बीकेटी फार्म प्लस 14.9x28।
















Tyres are one of those things most farmers ignore until something goes wrong, like a slipping rear wheel in wet soil or a cut sidewall in the middle of sowing. …

Tyres are one of those things most farmers ignore until something goes wrong, like a slipping rear wheel in wet soil or a cut sidewall in the middle of sowing. …

The JK Mitr tractor tyre range is one of JK Tyre's simpler farm tyre lines, but these tyres are built to handle real fieldwork day after day. Let's break it…

Selecting the right tractor tyre is just as important as choosing the right tractor. Tyres directly affect traction, fuel efficiency, soil protection, and overall field performance. Among the leading tractor…

If you're into farming and planning to change your tractor's old tyre; CEAT Vardhan is the name to consider. Millions of farmers across India trust this series because of its…
बीकेटी ट्रैक्टर टायर की कीमत ₹3,500* से शुरू होकर ₹48,000* तक जाती है।
किसानों के बीच लोकप्रिय बीकेटी कृषि टायरों में बीकेटी बीके 208 (7.50x16), बीकेटी कमांडर (12.4x28) और बीकेटी फार्म 2000 (12.4x28) शामिल हैं।
बीकेटी फ्रंट ट्रैक्टर टायर 6.00x16, 7.50x16, 6.50x16 और कई अन्य साइज उपलब्ध कराता है।
बीकेटी रियर ट्रैक्टर टायर 12.4x28, 13.6x28, 14.9x28 और अन्य साइज ऑप्शन्स शामिल हैं।
बीकेटी टायर बेहतर ग्रिप, फ्यूल सेविंग, पंक्चर रेजिस्टेंस, ज्यादा लोड उठाने की क्षमता, अच्छी स्टेबिलिटी और लंबी लाइफ जैसी खासियतों के लिए जाने जाते हैं।
ट्रैक्टर ज्ञान पर बीकेटी के 44 से ज्यादा ट्रैक्टर टायर मॉडल की जानकारी उपलब्ध है।
बीकेटी कृषि टायर से जुड़ी सभी डिटेल्स ट्रैक्टर ज्ञान वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
बीकेटी ट्रैक्टर टायर के साइड में बने 4 अंकों का कोड देखें। पहले दो अंक हफ्ते को और आखिरी दो अंक साल का संकेत देते हैं।
हां, बीकेटी टायर किसानों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं क्योंकि ये मजबूत ग्रिप, टिकाऊपन, फ्यूल एफिशिएंसी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देते हैं।
भारतीय ट्रैक्टर बाजार में बीकेटी ट्रैक्टर टायर एक भरोसेमंद और जाना-माना नाम है। पिछले कईं दशकों से यह कंपनी कृषि और उद्योग के कईं कामो में उपयोग होने वाले ट्रैक्टर्स एंड उनके टायर निर्माण में सराहनीय काम कर कर रही है। ट्रैक्टरज्ञान अपने किसान भाइयो के लिए बीकेटी ट्रैक्टर टायर प्राइस, विशेषताओं से जुडी हर महत्वपूर्ण जानकारी लाया है।
1950 के दशक में बालकृष्ण इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा बीकेटी ट्रैक्टर टायर की शुरुआत किसानो को उन्नत बनाने के उदेश्य से की गई थी। तकनीकी और किफ़ायत को ध्यान में रखते हुए बीकेटी टायर्स कई सालो से ट्रैक्टर और टायर निर्माण में अपना योगदान देता रहा है। पिछले 70 से भी अधिक वर्षों से बीकेटी ट्रैक्टर टायर कृषि, निर्माण और औद्योगिक के साथ-साथ बंदरगाह, खनन और बागवानी जैसे क्षेत्रों को समृद्ध कर रहा है। इस भारतीय ट्रैक्टर ब्रांड ने किसानो की हर ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टर टायर्स का नवीनता सहित उत्पादन किया है। इस ब्रांड का हर एक टायरअपने प्रभावी प्रदर्शन और गुणवत्ता के लिए जाना जाता है।
ट्रैक्टरज्ञान पर किसानो बीकेटी ट्रैक्टर टायर्स के सभी मॉडल्स और बीकेटी ट्रैक्टर टायर की कीमत के बारे में सही और सटीक जानकारी हासिल कर सकतें है। बीकेटी ट्रैक्टर टायर कुछ मुख्य मॉडल है बीकेटी एटी 316, बीकेटी बीके 208, बीकेटी बीके 308, एटी 171, बीकेटी एग्रीमैक्स एलोस 420/85 x 28 (एस), और अन्य।
उदाहरण के लिए बीकेटी टायर्स एटी 316 एक मजबूत टायर है जिसका इस्तेमाल नगरपालिका और रखरखाव से जुड़े ट्रैक्टरों में आराम से किया जा सकता है। वही दूसरी ओर बीकेटी 208 टायर हल्के ट्रकों पर परिवहन अनुप्रयोगों के लिए एक दम उपयुक्त है। यह एक टिकाऊ और विश्वसनीय टायर है जो अपनी अद्भुत ताकत के लिए जाना है।
बीकेटी 308 एक उच्च स्तर की पंक्चर-विरोधक क्षमता के साथ आता है और लम्बे समय तक ट्रेलरों और ट्रैक्टरों के लिए उपयोग में लाया जा सकता है । अगर कम शब्दों में कहें तो, बीकेटी ट्रैक्टर टायर अपनी अलग विशेषता और क्षमता के साथ आता है और किसानो को सहयोग देता है।
1. बीकेटी के सभी टायर कम लागत में अधिक प्रदर्शन और क्षमता प्रदान करने के लिए बनाए गए है जिससे किसानो को उनके निवेश का अधिकतम मूल्य मिले। बीकेटी ट्रैक्टर टायर की कुछ मुख्य विशेताएँ है :
2. आधुनिक डिज़ाइन जो टायर को ऊबड़-खाबड़ जमीन पर भी आसानी से काम करने में सक्षम बनाता है।
3. बीकेटी ट्रैक्टर टायर में एक विशेष ट्रेड डिजाइन होता है जिसकी मदद से टायर प्लेटफार्म टर्फ क्षेत्र को बिना कोई हानि पहुंचाए लंबे समय तक काम करता है।
4. इस ब्रांड के फ्रंट टायर आधुनिक स्टीयरिंग टायर के रूप में जाने जाते हैं जो स्टीयरिंग से जुड़े होकर ट्रैक्टर को सही दिशा में ले जाने का काम करते है।
5. बीकेटी रियर ट्रैक्टर टायर बड़े आकर और मज़बूत बनावट के साथ आते है। इनकी मदद से किसान ट्रैक्टर की शक्ति और वजन को अच्छे से संतुलित कर पाते हैं।
6. सभी बीकेटी ट्रैक्टर टायर का निर्माणअच्छी गुणवत्ता वाले रबर से किया जाता है जिसकी वजह से ये टायर ट्रैक्टर का भार और पर्यावरणीय प्रभाव को आसानी से सहन कर सकते हैं। लम्बे समय के इस्तेमाल के बाद भी इनमे कोई दरार दिखाई नहीं देती है।
अगर आप बीकेटी ट्रैक्टर टायर को खरीदना चाहते है तो आपको यह जानकार ख़ुशी होगी की बीकेटी ट्रैक्टर टायर की कीमत भारतीय किसानो के बजट अनुसार उचित है। चूँकि बीकेटी ट्रैक्टर टायर प्राइस टायर साइज और थ्रेड पैटर्न पर निर्भर करती है, इसकी सही कीमत को बताना मुश्किल है। पर ट्रैक्टर ज्ञान के विशेषज्ञों के शोध के अनुसार बीकेटी ट्रैक्टर टायर की कीमत 3500 से शुरू होती है।
बीकेटी ट्रैक्टर टायर्स एक विश्वासनिय ब्रांड होने के नाते अपने हर टायर पर वारंटी देता है। उदाहरण के लिए, इसके बाइस टायरअधिकतम तीन वर्ष (36 माह) की अवधि की वारंटी के साथ आते है।
बीकेटी एग्रीकल्चरल रेडियल टायर्स अधिकतम पांच वर्ष (60 माह) की वारंटी के साथ आते हैं। बीकेटी-ब्रांडेड ऑफ-द-रोड टायर्स निर्माण की तारीख से पांच साल तक वारंटी के अंदर होते हैं और किसी भी निर्माण-कमी के लिए भुगतान के हकदार होते हैं। बीकेटी ट्रैक्टर टायर प्राइस और अन्य जुडी जानकारी के लिए ट्रैक्टर ज्ञान से जुड़े रहें।
एक गलत टायर एक सही ट्रैक्टर को नाकाम बना सकता है। इसीलिए किसानो को सही जानकारी और उचित मार्गदर्शन के साथ ही टायर्स को खरीदना चाहिए। ट्रैक्टरज्ञान पर आप बीकेटी ट्रैक्टर टायर के साथ ही सभी टायर ब्रांड्स की संपूर्ण जानकारी पा सकते हैं| हमारे कृषि विशेषज्ञ किसानो को सटीक जानकारी देने के उद्देश्य से भारतीय कृषि बाजारों पर नजर रखते है। इसलिए हमसे जुड़ना किसानो के हीत में है।