गुड इयर ट्रैक्टर टायर्स गुणवत्ता और किफायती कीमत का बेहतरीन मेल हैं। ये टायर्स आधुनिक तकनीक से तैयार किए गए हैं, जिससे किसानों को बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है। ये अलग-अलग साइज में उपलब्ध हैं, ताकि हर तरह के ट्रैक्टर के लिए सही टायर चुना जा सके। गुड इयर ट्रैक्टर टायर की कीमत भारत में लगभग ₹3,600 से ₹48,500 तक है। इस रेंज में छोटे ट्रैक्टर से लेकर बड़े ट्रैक्टरों के लिए टायर मिल जाते हैं। गुड इयर के कुछ लोकप्रिय टायर मॉडल हैं – गुड ईयर सम्पूर्णा 14.9x28 और गुड ईयर वज्र सुपर 7.50x16।
ट्रैक्टर टायर मॉडल | टायर का आकार | टायर की कीमत |
गुड ईयर वज्र सुपर 13.6x28 - रियर टायर | 13.6x28 | Rs. 17440* |
गुड ईयर वज्र सुपर 6.00x16 - आगे का टायर | 6.00x16 | Rs. 3250* |
गुड ईयर संपूर्ण 12.4x28 - रियर टायर | 12.4x28 | Rs. 15000* |
गुड ईयर संपूर्ण 14.9x28 - रियर टायर | 14.9x28 | Rs. 18450* |
डेटा अंतिम बार अपडेट किया गया : 8 Aug 2025 कीमत* अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है |
गुड ईयर ट्रैक्टर टायर सबसे लोकप्रिय टायर कंपनी में से एक है। यह कंपनी सालों से अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। गुडइयर कमर्शियल ट्रक, ऑटोमोबाइल्स, मोटरसाइकिल, लाइट ट्रक, हवाई जहाज, एसयूवी, फार्म इक्विपमेंट, रेस कार और हैवी अर्थ-मूवर मशीनरी के लिए टायर का निर्माण करती है। यह एक विश्वसनीय टायर ब्रांड है जो खेतों में कार्य करने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पादों को बनाता हैं। गुड ईयर ट्रैक्टर टायर का मिशन किसानों को कृषि टायरों की एक श्रृंखला प्रदान करके उत्पादकता और फसल की उपज में सुधार करना है जो वर्ग-अग्रणी प्रदर्शन, मूल्य और स्थायित्व प्रदान करते हैं। गुड ईयर ट्रैक्टर टायर कंपनी गुणवत्ता और कार्यात्मकताओं को हमेशा ऊपर रखकर कार्य करती हैं और अपने ग्राहकों को उचित गुड ईयर ट्रैक्टर टायर की कीमत उपलब्ध करवाती हैं। गुड ईयर ट्रैक्टर टायर के पास बहुत अच्छी तरह से डिजाइन किये गए और जटिल टायर मौजूद हैं।
फ्रैंक ए. सिबरलिंग द्वारा 1898 में गुडइयर टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना एक्रोन,ओहियो में की थी। कंपनी का नाम वल्केनाइज्ड रबर के आविष्कारक अमेरिकी चार्ल्स गुडइयर के नाम पर रखा गया था। 1890 के दशक के अंत में साइकिल और ऑटोमोबाइल बनाने के बाद गुडइयर दुनिया की सबसे बड़ी टायर कंपनी बनी। फ्लोरिडा के किसानों द्वारा 1931 में एयरव्हील टायरों के साथ ट्रैक्टरों को फिट करना शुरू किया। यह कृषि जगत में गुड ईयर ट्रैक्टर टायर की पहली यात्रा थी। यह 1955 से ट्यूबलेस और अर्थमूवर ट्रैक्टर टायर विकसित करने लगा जिससे स्थिरता बढ़ाने में और पंक्चर के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।
1947 में पहले नायलॉन टायर का विकास किया गया। दो दशकों के आविष्कार के बाद 1961 में गुडइयर ने सुपर-टॉर्क फार्म टायर को लॉन्च करने की घोषणा की। 1971 में गुडइयर ने दुनिया का सबसे बड़ा टायर बनाया जिसकी ऊंचाई 11.5 फीट और वजन 7,000 पाउंड था। कंपनी की प्रतिबद्धता ने शानदार नई ऊंचाइयां हासिल की। 1998 में उद्योग का पहला गैर-दिशात्मक रेडियल फार्म ट्रैक्टर टायर विकसित किया गया था। 2015 में टाइटन ने द गुडइयर टायर एंड रबर कंपनी के साथ एक लाइसेंसिंग समझौता किया, इस समझौते से टाइटन को यूरोप, अफ्रीका, मध्य पूर्व, रूस और अन्य राष्ट्रमंडल स्वतंत्र राज्यों के देशों में गुडइयर ब्रांड के फार्म टायरों का वितरण और बिक्री करने की अनुमति मिली।
1. गुड ईयर ट्रैक्टर टायर प्राइस किसानों के लिए वहन करने योग्य हैं।
2. इसके टायर उत्तम गुणवत्ता वाले होते हैं जो कृषि का एक शानदार अनुभव प्रदान करते हैं।
3. गुड ईयर ट्रैक्टर टायर नवाचार, विश्वसनीयता और प्रदर्शन के मामले में उद्योग में सबसे आगे हैं।
4. गुड ईयर ट्रैक्टर टायर अधिकतम दक्षता के लिए नैरो टायर प्रोफाइल के साथ आता है।
5. गुडइयर द्वारा ट्यूबलेस ट्रैक्टर और अर्थमूवर टायर विकसित किये जाते है, जिससे स्थिरता बढ़ाने में मदद मिलती हैं और महंगे पंक्चर का जोखिम कम होता है।
गुड ईयर ट्रैक्टर टायर हर तरह की परिस्थितियों से लड़ सकता हैं और सभी प्रकार की कृषि भूमि पर कार्य कर सकता हैं। गुड ईयर ट्रैक्टर टायर को आधुनकि तकनीक से बनाया गया हैं। जिससे इसकी खींचने की क्षमता बेहतर होती हैं। यह टायर्स कम ईंधन की खपत करते हैं।
1. गुड ईयर ट्रैक्टर टायर की लो साइडवॉल टेक्नोलॉजी एक हाइब्रिड, रोड लोप, पावर हॉप और मिट्टी संघनन को कम करता है, इस तरह उपकरण को किसी तरह का नुकसान नहीं होता और वह प्रदर्शन भी अच्छा करता हैं।
2. आज के समय में कृषि उपकरणों का आकार बढ़ा दिया गया हैं, इन बढ़ते आकार और बेहतर एचपी सपोर्ट ने ट्रेडिशनल व्हील असेंबली को भी मात दे दी है। इससे होता यह है की एक कठिन निर्णय लेना पड़ता हैं जैसे: या तो एक महंगी मशीन को खरीदा जाये या उपकरण जिस तरह का प्रदर्शन करता हैं उससे ही समझौता कर लिया जाएँ। और गुड ईयर ट्रैक्टर टायर के साथ यह परेशानी खत्म हो गई है।
3. एलएसडब्ल्यू तकनीक दूसरे विकल्पों से कम खर्चीली होती है और यह तकनीक पारंपरिक पहियों की तुलना में प्रदर्शन भी अच्छा करती हैं। इसमें कॉम्पैक्ट साइडवॉल दिया गया होता हैं जो गुड ईयर ट्रैक्टर टायर की गति को बढ़ने से रोकता और उच्च-ड्रॉबार अनुप्रयोगों में पावर होपिंग को खत्म करता है।
गुड ईयर वज्र सुपर टायर मैदान पर अच्छा प्रदर्शन प्रदान करता है। गुड ईयर वज्र सुपर का डायमीटर 745 और इसकी चौड़ाई 170 है। यह टायर जमीन के साथ मजबूत पकड़ प्रदान करता है। गुड ईयर वज्र सुपर का आकार 6.00 X 16 होता है, यह एक फ्रंट ट्रैक्टर टायर है। कंपनी ने यह गुड ईयर ट्रैक्टर टायर को पंचर रेसिस्टेन्स तकनीक से बनाया हैं।
गुड ईयर ट्रैक्टर टायर सम्पूर्ण का आकार 16.9 X 28 है। यह आपके कृषि कार्य को बहुत आसान तरीके से पूर्ण करने में सक्षम होता है। यह कठोर जमीन पर कार्य करने की शक्ति प्रदान करता हैं। गुड ईयर संपूर्ण टायर का डायमीटर 1435 तथा चौड़ाई 435 होती है। पंचर रेसिस्टेन्स तकनीक से निर्मित इस गुड ईयर ट्रैक्टर टायर की कीमत किसानों के लिए बहुत ही किफायती हैं।
गुड ईयर वज्र सुपर आपको 13.6 X 28 के आकार में मिलेगा और यह एक रियर ट्रैक्टर टायर है। आप इसे अपने खेतों में सुचारु रूप से चला सकते हैं। गुड ईयर वज्र सुपर टायर का डायमीटर 1335 और इसकी चौड़ाई 355 है। यह गुड ईयर ट्रैक्टर टायर आपके खेती के अनुभव को बहुत ही बेहतरीन बना देगा।
गुड ईयर ट्रैक्टर टायर, सम्पूर्ण 13.6-28 एक रियर टायर है। 13.6-28 सम्पूर्ण टायर का इनर डायमीटर 28 इंच है। यह गुड ईयर ट्रैक्टर टायर अपनी विश्वसनीयता के लिए किसानों को काफी पसंद है। गुड ईयर 13.6-28 संपूर्ण टायर की चौड़ाई 13.6 इंच है। गुड ईयर संपूर्ण 13.6 X 28 एक बजट फ्रेंडली टायर है।
गुड ईयर ट्रैक्टर टायर ब्रांड चुनौतीपूर्ण इलाकों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। यह टायर्स छोटे और जो सीमांत किसान होते हैं उनके लिए अच्छा हैं। गुड ईयर ट्रैक्टर टायर प्राइस किफायती ही हैं जिसे किसान आसानी से खरीद सकते हैं। गुड ईयर ट्रैक्टर टायर की कीमत टायर के मॉडल और साइज पर भी निर्भर करती हैं। आप ट्रैक्टरज्ञान पर गुड ईयर ट्रैक्टर टायर्स की कीमत प्राप्त कर सकते हैं और यहाँ से अपने लिए एक बढ़िया टायर उचित कीमत में खरीद सकते हैं।
चाहे मैदान हो या डामर, टायर का जमीन के साथ संपर्क होता ही हैं। इसलिए यह आवश्यक है की समय - समय पर सावधानीपूर्वक उनका रखरखाव और सर्विसिंग की जाए। गुड ईयर ट्रैक्टर टायर बड़े और भारी होते हैं तो इनके टायरों के वजन और आकार के कारण सर्विसिंग करना खतरनाक हो सकता है इसलिए सही उपकरण से ही यह कार्य करना चाहिए और विशिष्ट निर्देशों का पालन करते हुए इसे पूरा करना चाहिए।
1. नियमित आधार पर मुद्रास्फीति के दबाव की जाँच करना जरुरी हैं।
2. हमेशा अधिकृत मरम्मत सेवाओं का ही उपयोग करना सही होता हैं।
3. गुड ईयर ट्रैक्टर टायर की जो भी रखरखाव सिफारिशे दी गई हैं उनका और सेफ्टी का पालन करें।
4. इस बात का ध्यान रखे की ग्रीस, रसायनों और तेल के संपर्क में नहीं आना चाहिए।
5. क्षति, तोड़-मरोड़ और दरार ना आ पाएं, इसके लिए नियमित रूप से गुड ईयर ट्रैक्टर टायरों का निरीक्षण करना चाहिए।
5. टायर और वाहन जितना भार वहन कर सकता हैं उस पर उतना ही भार का प्रयोग करें। भार सीमा से बाहर ना जाएँ।
गुड ईयर ट्रैक्टर टायर की वारंटी पॉलिसी अलग अलग टायर के लिए अलग होती है। जैसे की गुडइयर रेडियल फार्म टायर को खरीदने की तारीख के बाद 10 से ज्यादा वर्षों की कवरेज देता हैं और गुडइयर बायस फार्म टायर को खरीदने की तारीख के 6 साल से ज्यादा समय बाद की कवरेज देता हैं।
ट्रैक्टरज्ञान एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जहाँ आपको सम्पूर्ण जानकारी के साथ गुड ईयर ट्रैक्टर टायर मिलेगा। हमारी वेबसाइट पर, गुड ईयर के लोकप्रिय ट्रैक्टर टायर, गुड ईयर ट्रैक्टर टायर की विशेषताएं और कीमत सभी दिए गए हैं। यदि आपको टायर खरीदने में किसी प्रकार का संदेह हैं तो आप ट्रैक्टरज्ञान पर जाएँ और पूरी जानकारी प्राप्त करके इस टायर को खरीदे।
गुड ईयर ट्रैक्टर टायर कृषि कार्यों के लिए गुणवत्तापूर्ण टायर का निर्माण करती हैं। आज आपने ट्रैक्टरज्ञान पर गुड ईयर ट्रैक्टर टायर के बारे में सबकुछ जाना। इसका इतिहास क्या हैं, गुड ईयर ट्रैक्टर टायर कीकीमत, सुरक्षा और वारंटी, आदि। अगर आप अपने कृषि कार्य के लिए गुड ईयर ट्रैक्टर टायर खरीदना चाह रहे हैं तो यह एक बहुत अच्छा फैसला हैं क्योंकि गुड ईयर ट्रैक्टर टायर कृषि और खेती के लिए बेस्ट हैं। आप ट्रैक्टरज्ञान से इस टायर को उचित कीमत में प्राप्त कर सकते हैं।
गुड इयर के ट्रैक्टर टायर की कीमत लगभग ₹3,500* से शुरू होकर ₹45,000 तक* जाती है। कीमत टायर के साइज़ और मॉडल के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
2025 में सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले गुड इयर टायर मॉडल हैं:
गुड इयर के फ्रंट टायर, जैसे वज्र सुपर और सम्पूर्णा सीरीज़, बेहतरीन ट्रैक्शन, स्टेयरिंग कंट्रोल और हर तरह के रास्तों पर शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।
इन टायरों में कई आधुनिक खूबियां शामिल हैं:
गुड इयर टायर अपनी मजबूत क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं और लंबा चलने वाले होते हैं। हालांकि इनकी असली टिकाऊपन इस पर निर्भर करती है कि ट्रैक्टर को कैसे चलाया और मेंटेन किया गया है, और खेत या रास्ते की हालत कैसी है।
गुड ईयर के रियर टायर खेतों में अच्छी ग्रिप और बैलेंस प्रदान करते हैं। ये हर तरह के खेती कार्यों के लिए उपयुक्त होते हैं और स्मूद ड्राइविंग के साथ लंबे समय तक चलते हैं।
ट्रैक्टर ज्ञान एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है जहां आप गुड ईयर टायर के सभी मॉडल देख सकते हैं, उनकी कीमतें जान सकते हैं और तुलना भी कर सकते हैं।
टायर के साइड पर एक 4 अंकों का नंबर छपा होता है। इसमें पहले दो अंक उस सप्ताह को दर्शाते हैं जब टायर बना था, और आखिरी दो अंक उस साल को बताते हैं।
गुड ईयर ट्रैक्टर टायर पर 6 साल या फिर 85% ट्रेड घिसने तक* की वारंटी दी जाती है, जो भी पहले हो।