Please Enter OTP For Tractor Price कृपया ट्रैक्टर की कीमत के लिए ओटीपी दर्ज करें
Enquiry icon
Enquiry Form

इंडो फार्म ट्रैक्टर

indo-farm-3055-di
इंडो फार्म की स्थापना रणबीर सिंह खडवालिया ने 1994 में की थी। इंडो फार्म कंपनी कई तरह की मशीनें तो बनाती ही है लेकिन इंडो फार्म ट्रैक्टर का निर्माण करने के लिए यह ज्यादा प्रमुख है। इस कंपनी ने विश्व में 20+ देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इंडो फार्म ट्रैक्टर की कीमत 3.19 से 17.10 लाख* रुपए से शुरू होती हैं। इंडो फार्म ट्रैक्टर एचपी रेंज 22 एचपी से 110 एचपी हैं। सबसे महंगा इंडो फार्म ट्रैक्टर हैं इंडो फार्म 3090 डीआई , जिसकी कीमत 15.99 लाख* रुपये से शुरू होती है। इंडो फार्म ट्रैक्टर बहुत ही लागत प्रभावी होते हैं। लोकप्रिय इंडो फार्म ट्रैक्टर मॉडल में आते हैं : इंडो फार्म 3055 एनवी, इंडो फार्म 3048 डीआई, इंडो फार्म 3035 डीआई, इंडो फार्म 3065 डीआई, आदि। किसानों की अपेक्षाओं को पूरा करने में इंडो फार्म खरा उतरा हैं।
Read More Read Less

इंडो फार्म ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट 2024 भारत में

Tractor 55 HPएचपी : 55

Cylinder tractor 3सिलेंडर: 3

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 1800 Kg

Tractor 60 HPएचपी : 60

Cylinder tractor 4सिलेंडर: 4

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 1800 Kg

Tractor 50 HPएचपी : 50

Cylinder tractor 3सिलेंडर: 3

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 1800 / 2000 kg

Tractor 60 HPएचपी : 60

Cylinder tractor 4सिलेंडर: 4

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 1800 KG

Tractor 20 HPएचपी : 20

Cylinder tractor 1सिलेंडर: 1

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 500 Kg

Tractor 65 HPएचपी : 65

Cylinder tractor 4सिलेंडर: 4

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 1800 KG

Tractor 38 HPएचपी : 38

Cylinder tractor 3सिलेंडर: 3

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 1400 Kg

Select इंडो फार्म Tractor by Wheel drive

tractorsइंडो फार्म Tractors Key Highlights

लोकप्रिय ट्रैक्टर इंडो फार्म 3040 DI, इंडो फार्म 3048 DI, इंडो फार्म 3065 DI, इंडो फार्म 3035 DI
सबसे महंगा ट्रैक्टर Indo Farm 3090 DI (18.00 - 18.20 Lakh)
सबसे किफायती ट्रैक्टर इंडो फार्म 3035 DI (6.20 - 6.50 Lakh)
img

news blogsइंडो फार्म ट्रैक्टर समाचार

Top 10 Most Powerful Tractors in India 2024
blogs Top 10 Most Powerful Tractors in India 2024

Tractors are considered the most important asset for those who are running an agriculture business o...

Top 10 Tractors Under 5 Lakhs in India 2024
blogs Top 10 Tractors Under 5 Lakhs in India 2024

With the rising inflation, a sum of Rs. 5 lakhs sounds both expensive and not enough at the same tim...

FADA Tractor Sales November 2023 - Retail Tractor Sales is 61969, Down by 21.28% YoY
blogs FADA Tractor Sales November 2023 - Retail Tractor Sales is 61969, Down by 21.28% YoY

The Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) has released its retail tractor sales data...

फाडा ट्रैक्टर बिक्री नवम्बर 2023 में 21.28% की गिरावट
blogs फाडा ट्रैक्टर बिक्री नवम्बर 2023 में 21.28% की गिरावट

फाड़ा ने हाल ही में नवम्बर 2023 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट (FADA Tractor Sales November 2023)&n...

Retail Tractor sales increased by 9.62% YoY in May 2023, shows FADA Research
blogs Retail Tractor sales increased by 9.62% YoY in May 2023, shows FADA Research

FADA has released its Monthly tractor sales report for May 2023, which shows a 9.62 % YOY increase i...

मई 2023 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 9.62% की वृद्धि - फाडा रिसर्च
blogs मई 2023 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 9.62% की वृद्धि - फाडा रिसर्च

ट्रैक्टर कंपनियों के लिए मई का महीना रहा अच्छा। हमें फाड़ा के मई 2023 के हाल हीं में जारी की गयी रिपो...

buy used mahindra tractorsपुराना इंडो फार्म ट्रैक्टर

Mahindra Tractor Dealersइंडो फार्म ट्रैक्टर डीलर

इंडो फार्म ट्रैक्टर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इंडो फार्म ट्रैक्टर की कीमत रेंज क्या है?

इंडो फार्म ट्रैक्टर की कीमत 3.90 लाख रुपये से शुरू होकर 12.60 लाख रुपये* तक है।

इंडो फार्म ट्रैक्टर एचपी रेंज क्या है?

26 एचपी से 90 एचपी तक इंडो फार्म ट्रैक्टर एचपी रेंज है।

इंडो फार्म 3048 डीआई की कीमत कितनी है ?

भारत में इंडो फार्म 3048 डीआई की कीमत 5.89-6.20 लाख* रुपए है।

इंडो फार्म 3048 डीआई में कितने गियर बॉक्स है ?

 इंडो फार्म 3048 डीआई में 8 फॉरवर्ड 2 रिवर्स  गियर बॉक्स  है |

इंडो फार्म ट्रैक्टर की HP रेंज कितनी है?

इंडो फार्म ट्रैक्टर की HP रेंज 20 HP से 110 HP है|

इंडो फार्म ट्रैक्टर की शुरूआती कीमत कितनी है?

इंडो फार्म ट्रैक्टर की शुरूआती कीमत 5.30 लाख है|

इंडो फार्म का मालिक कौन है?

आर.एस. खड़वालिया, जो कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं और विभिन्न इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्माण और विपणन में दो दशकों से अधिक का अनुभव रखते हैं। इंडो फार्म ने अक्टूबर 2000 में हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के बद्दी में स्थित अपने संयंत्र में ट्रैक्टरों का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया।

50 HP रेंज में सबसे अच्छा इंडोफार्म ट्रैक्टर कोन सा है?

3048 DI, 50 HP रेंज में सबसे अच्छा इंडोफार्म ट्रैक्टर है|

Select Language

tractorgyan offeringsट्रैक्टरज्ञान द्वारा

इंडो फार्म ट्रैक्टर के बारे में 

इंडो फार्म ट्रैक्टर बेहतरीन प्रदर्शन और भरोसेमंद ब्रांड में सबसे प्रमुख है। भारत में इंडो फार्म ट्रैक्टर के कुल 20 ट्रैक्टर है। भारत में इंडो ट्रैक्टर की कीमत 3.19 रुपए से 17.10 लाख* रुपए से शुरू होती हैं। सन 2000 में स्थापना के बाद इंडो फार्म ने भारत में खेती करने के लिए ट्रैक्टरों को एक बड़े रूप से विकसित किया और इस वजह से यह ट्रैक्टरों  की सूची में सबसे ऊपर रहा। इंडो फार्म ट्रैक्टर के साथ ही इंजन, डीजल जेन-सेट, क्रेन भी बनाता है और अभी इस कंपनी में धान की फसल के लिए हार्वेस्टर मिक्स एग्रीकॉम 1070 लॉन्च भी किया है। इंडो फार्म ट्रैक्टर में 22 से 110 एचपी की हॉर्सपावर होती है।

इंडो फार्म का ट्रैक्टरों को बनाना और उनकी बिक्री करना यह उनका सबसे बड़ा उत्पादन हैं। इंडो फार्म ट्रैक्टर के 22 एचपी से 110 एचपी की रेंज के नए ट्रैक्टरों की 4 श्रृंखलाएं हैं जिसमें 2 WD या 4 WD ट्रैक्टर के विकल्प मौजूद है। इस कंपनी को 20 सालों से भी ज्यादा इंजीनियरिंग उत्पादों के उत्पादन की और बिक्री की विशेषज्ञता प्राप्त है। जब इंडोफार्म के ट्रैक्टरों की मांग बढ़ी और इसमें प्रगति हुई तो ITML ने इंजनों का आयात करना बंद कर दिया और भारत में अपने स्वयं के ट्रैक्टरों के इंजनों का विकास भी किया। यह कंपनी कई सालों से ट्रैक्टरों का निर्यात कर रही है और इंडो फार्म ने दुनिया में 20 से ज्यादा देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

 

भारत में इंडो फार्म ट्रैक्टर की शुरुआत

इंडो फार्म की स्थापना 1994 में रणबीर सिंह खडवालिया द्वारा की गई थी, इंडो फार्म (Indo Farm Tractor) 2000 से उर्सस और प्रौद्योगिकी और इंजनों के लिए यूनिवर्सल यूटीबी के साथ काम कर रहा है। 2005 में, इंडो फार्म ने घोषणा की थी कि वह पोलैंड में एक असेंबली प्लांट स्थापित करेंगे। 2000 में इंडो फार्म ने पोलैंड में उर्सस से इंजन का आयात करना शुरू किया साथ ही उनसे तकनीक भी प्राप्त की। इंडो फार्म स्वयं लाइसेंस प्राप्त उर्सस इंजनों का निर्माण करने लगा जिसके बाद 2003 में, इंजनों का आयात बंद हो गया। इंडो फार्म ने 2006 में फिर से पोलैंड को इंजन और पुर्जे का वापस निर्यात करना शुरू कर दिया था। 

यह हिमाचल प्रदेश में स्थापित आईएसओ प्रमाणित एक कंपनी है। इस कंपनी ने अक्टूबर 2000 में सोलन के हिमाचल प्रदेश जिले में बद्दी कारखाने में एक वाणिज्यिक ट्रैक्टर का उत्पादन प्रारंभ किया। यह 34 एकड़ की जमीन में लिया हुआ संयंत्र एक मॉडल उत्पादन के साथ शुरू हुआ था। यह कंपनी विभिन्न तरह की मशीनें भी बनाती है लेकिन ट्रैक्टरों के निर्माण में यह सबसे ज्यादा प्रमुख है।

 

इंडो फार्म ट्रैक्टर ट्रैक्टर्स के फीचर्स

इंडो फार्म काफी लोकप्रिय ब्रांड है, इसके उत्पाद बेहतरीन गुणवत्ता वाले होते है। इंडो फार्म आईएसओ सत्यापित कंपनी है।

1. इंडो फार्म का लागत प्रभावी प्रदर्शन है।

2. इसके इंजन काफी मजबूत है जो भारी खेती के लिए पर्याप्त बैकअप टॉर्क होता है और यह भारी भार को खींचने में सक्षम है।

3. इंडो फार्म में एक अद्वितीय हारवेस्टर डिजाइन है।

4. इसमें ईंधन कुशल इंजन होते हैं। 

5. इंडो फार्म हाई-ग्रेड हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टर उपलब्ध करता हैं। 

6. यह मेक इन इंडिया ब्रांड हैं। 

7. इंडो फार्म की उत्पाद रेंज शानदार है।

 

इंडो फार्म ट्रैक्टर लोकप्रिय मॉडल 

इंडो फार्म के पास बहुत से शानदार ट्रैक्टर मॉडल हैं। इंडो फार्म ने शानदार मॉडल्स का निर्माण किया जो किसानों के सपनों को साकार करने में मदद करता है।

इंडो फार्म 3048 डीआई 2WD

इंडो फार्म 3048 डीआई 2WD की कीमत 5.89 रुपये से 6.20 लाख रूपये से शुरू होती हैं। यह एक 50 एचपी ट्रैक्टर है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 55 लीटर है। इंडो फार्म 3048 डीआई 2WD की उठाने की क्षमता 1800 किलोग्राम है। इसके अलावा, यह 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर के साथ उपलब्ध है और 42.5 पीटीओ एचपी का उत्पादन करता है।

 

इंडो फार्म 2035 डीआई 

यह एक 38 एचपी ट्रैक्टर है जिसकी कीमत 5.00 रुपये से 5.20 लाख* रूपये से शुरू होती हैं। इंडो फार्म 2035 डीआई की उठाने की क्षमता 1400 किलोग्राम है। इसके अलावा, यह 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर के साथ उपलब्ध है और 32.3 PTO Hp का उत्पादन करता है। इंडो फार्म 2035 डीआई की उठाने की क्षमता 1400 किलोग्राम है। इसमें 3 सिलिंडर होते हैं। 

 

इंडो फार्म 3040 डीआई 

इंडो फार्म 3040 डीआई की कीमत 5.30 रुपये से 5.60 लाख रूपये से शुरू होती हैं। यह एक 45 एचपी ट्रैक्टर है। इसमें भी 3 सिलिंडर होते हैं। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर होते है और 38.3 पीटीओ एचपी का उत्पादन करता है। इंडो फार्म 3040 डीआई की उठाने की क्षमता 1400 किलोग्राम है।

 

इंडो फार्म 4175 डीआई 

4 सिलिंडर वाले इंडो फार्म 4175 डीआई की कीमत 12.30 लाख* रूपये से शुरू होती हैं। इंडो फार्म 4175 डीआई की उठाने की क्षमता 2600 किलोग्राम है। यह 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियर के साथ उपलब्ध है और 63.8 पीटीओ एचपी का उत्पादन करता है।

 

इंडो फार्म 3055 डीआई 4 WD

इस ट्रैक्टर की कीमत 8.35 लाख रूपये से शुरू होती हैं। यह एक 60 एचपी ट्रैक्टर है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर होते है और 51 पीटीओ एचपी का उत्पादन करता है। इंडो फार्म 3055 DI 4WD की भार उठाने की क्षमता 1800 किलोग्राम है।

 

इंडो फार्म ट्रैक्टर्स की प्राइस लिस्ट

जब हम बड़ा निवेश करते हैं तो उसकी कीमत के बारे में सोचते हैं कि हमें अच्छी कीमत पर बेहतरीन चीज प्राप्त हो जाए जो लंबे समय तक हमारा साथ दें। इंडोफार्म ने उच्च गुणवत्ता वाले ट्रैक्टरों के साथ कम दामों पर किसानों के लिए ट्रैक्टर बनाएं हैं। भारत में इंडो फार्म ट्रैक्टर की कीमत 3.90 लाख* रुपए से शुरू होती है। इंडोफार्म का सबसे महंगा ट्रैक्टर जिसकी कीमत 17.10 लाख* रुपए है। किसानों के लिए सबसे खुशी की बात यह है कि इंडो फार्म ट्रैक्टर हर मूल्य सीमा के ट्रैक्टर बनाता है जो किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखते हैं।

भारत में इंडो फार्म ट्रैक्टर के मूल्य की सूची प्राप्त करने के लिए ट्रैक्टरज्ञान पर जाएं यहां आपको इंडो फार्म ट्रैक्टर के मूल्य की पूरी जानकारी मिलेगी

 

इंडो फार्म का बिक्री रिपोर्ट 

बाजार की हिस्सेदारी और बिक्री की मात्रा के हिसाब से इंडो फार्म भारत में 12वें स्थान पर आता है। इंडो फार्म ब्रांड की बाजार हिस्सेदारी 0.40% है और इसका 3000 इकाइयों की वार्षिक बिक्री का रिकॉर्ड भी है। प्रतिवर्ष यह संख्या 11% की दर से बढ़ने का अनुमान है।

ऐसा अनुमान हैं की आईटीएमएल के अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में प्रवेश के साथ यह संख्या और भी अधिक बढ़ सकती है।

 

इंडो फार्म ट्रैक्टर डीलर 

भारत में इंडोफार्म का 300 से भी ज्यादा डीलरशिप का नेटवर्क है यह पूरी दुनिया में 55 क्षेत्रीय कार्यालयों का प्रबंधन और संचालन दोनों ही करता है। यह डीलर भारत के प्रमुख जिलों में उपलब्ध है। इन डीलर्स की मदद से खरीददारों का काम आसान हो गया है भारत में इंडो फार्म ट्रैक्टर डीलर के लिए ट्रैक्टरज्ञान पर जांच करें। डीलरशिप की वजह से बिक्री बढ़ती है इसलिए सभी फर्म को डीलरशिप के बारे में पता होना चाहिए। डीलरशिप मार्केटिंग से फर्म को अपने ट्रैक्टर का उचित प्रदर्शन करने को मिलता है। यदि आप एक बेहतरीन इंडो फार्म ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने ही क्षेत्र में ट्रैक्टर शोरूम पर जाना चाहिए।

 

इंडो फार्म ट्रैक्टर तुलना

इंडो फार्म ट्रैक्टर की तुलना आप ट्रैक्टरज्ञान पर प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ से आप इंडो फार्म ट्रैक्टर से अन्य ट्रैक्टर्स की तुलना कर पाएंगे। ताकि आप समझ पाएंगे की आपके लिए कौन सा ट्रैक्टर बेस्ट हैं। तो ट्रैक्टरज्ञान पर जाकर “ट्रैक्टर की तुलना” पेज पर जाएँ। जिसमें इंडो फार्म ट्रैक्टर के साथ ही सारे ट्रैक्टर्स का विवरण और तुलना दी गई हैं। 

 

पुराने इंडो फार्म ट्रैक्टर्स

ट्रैक्टरज्ञान पर इंडो फार्म के पुराने ट्रैक्टर खरीदने और बेचने का एक बड़ा समूह है। यहाँ पर आपको इस्तेमाल किए गए इंडो फार्म ट्रैक्टर के लिए सबसे अच्छा सौदा मिलेगा। यह पुराने इंडो फार्म ट्रैक्टर्स कम कीमत में मिलते हैं जो गुणवत्ता पूर्ण और अच्छी स्थिति में होते हैं। इस्तेमाल किये गए इंडो फार्म ट्रैक्टर्स की पूरी लिस्ट ट्रैक्टरज्ञान पर देखें। 

 

इंडो फार्म के लिए ट्रैक्टरज्ञान को क्यों चुने?

ट्रैक्टरज्ञान किसानों के लिए इंडो फार्म ट्रैक्टरों का चयन आसान बनाती हैं। ट्रैक्टरज्ञान पर इंडो फार्म ट्रैक्टर के नए ट्रैक्टर, इंडो फार्म ट्रैक्टर के पुराने ट्रैक्टर और उनकी कीमत, इंडो फार्म आगामी ट्रैक्टर, चित्र, इंडो फार्म लोकप्रिय ट्रैक्टर आदि प्रदान करता है। इस वेबसाइट पर हर दिन 5 लाख से अधिक यूज़र्स ट्रैक्टर्स की जानकारी प्राप्त करने आते हैं। ट्रैक्टरज्ञान पर आप आगामी ट्रैक्टर, ट्रैक्टर समाचार, समाचार अपडेट, कृषि उपकरण और कृषि ट्रैक्टर पा सकते हैं। यह ट्रैक्टर्स की एकदम भरोसेमंद वेबसाइट हैं। 

 

निष्कर्ष

ट्रैक्टरज्ञान पर आप इंडो फार्म के सभी ट्रैक्टर मॉडल पूरी जानकारी के साथ प्राप्त कर सकते हैं। ट्रैक्टरज्ञान आपको मूल्य के साथ इंडो फार्म ट्रैक्टर मॉडल, उनकी खासियत, कीमत, अन्य ट्रैक्टरों से तुलना और प्रदर्शन के बारे में विवरण देती है। इंडो फार्म ट्रैक्टर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए ट्रैक्टरज्ञान सही प्लेटफॉर्म है।