क्या आप ढूंढ रहे हैं 55 HP ट्रैक्टर? जानिए कौनसा मॉडल आपके लिए है परफेक्ट
टेबल ऑफ कंटेंट
अगर आप 55 एचपी रेंज मे दमदार और भरोसेमंद ट्रैक्टर देख रहे है तो, महिंद्रा अर्जुन 605 DI I और सोलिस 5515 E दो बेहतरीन विकल्प हो सकते है। यह दोनों ट्रैक्टर भारतीय किसानों की जरूरतों के हिसाब से बनाए गए हैं। एक डीटेल कम्पेरिज़न के साथ जानते है— इन दोनों में से आपके लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
महिंद्रा अर्जुन 605 DI I vs सोलिस 5515 E
महिंद्रा अर्जुन 605 DI I
महिंद्रा के प्रसिद्ध ट्रैक्टरों में से एक, महिंद्रा अर्जुन 605 DI I हाई-परफॉर्मेंस मशीन है, जो नई एमबूस्ट (mBoost) टेकनोलॉजी के साथ, 55 एचपी के साथ आता है। इसकी मजबूत और शक्तिशाली बनावट सटीक रूप से खेती का काम करती है।
सोलिस 5515 E
जापानी तकनीक से बना यह ट्रैक्टर विशेष रूप से किसानों की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है। स्मूद ऑपरेशन के लिए जाना जाने वाला यह ट्रैक्टर मॉडर्न और स्टाइलिश ट्रैक्टर है जो लेटेस्ट तकनीकों से लैस है, इस लिए 55 एचपी सीरीज मे यह अपनी अलग पहचान बनाता है।
महिंद्रा अर्जुन 605 DI I vs सोलिस 5515 E कम्पेरिज़न
महिंद्रा अर्जुन 605 DI I vs सोलिस 5515 E इंजन कम्पेरिज़न
महिंद्रा अर्जुन 605 DI I, 55 एचपी, 4-सिलेन्डर इंजन के साथ 2100 इंजन आरपीएम पर 41.0 किलोवाट पावर देता है जबकि सोलिस 5515 E 2100, 55 एचपी, 3-सिलेन्डर इंजन के साथ 2200 इंजन आरपीएम देता है।
यह दोनों ही ट्रैक्टर 55 एचपी के साथ आते है, परंतु महिंद्रा अर्जुन 605 DI I मे 4-सिलेन्डर इंजन होता है और यह 2100 इंजन आरपीएम देता है। जबकि सोलिस 5515 E मे 3-सिलेन्डर इंजन होता है और वह 2200 इंजन आरपीएम देता है।
महिंद्रा अर्जुन 605 DI I vs सोलिस 5515 E ट्रांसमिशन कम्पेरिज़न
महिंद्रा अर्जुन 605 DI I मे आधुनिक मैनुअल ट्रांसमिशन सिस्टम मिलता हैं जो 8 फॉरवर्ड + 2 रीवर्स गियर्स के साथ आता है। वही सोलिस 5515 E, फुल सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन आता है, जिसमे 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स होते है।
महिंद्रा अर्जुन 605 DI I vs सोलिस 5515 E पीटीओ कम्पेरिज़न
पीटीओ, एक उपकरण है जो इंजन की मकैनिकल पावर को उपकरण के दूसरे हिस्से में स्थानांतरित करता है। महिंद्रा अर्जुन 605 DI I में 48.8 HP का PTO पावर है, इसकी PTO स्पीड 540 RPM है। जबकि सोलिस 5515 E RPTO, IPTO (इंडिपेंडेंट पावर टेक ऑफ) और MSPTO (मल्टी स्पीड पावर टेक ऑफ) जैसे मल्टीपल PTO सपोर्ट करता हैं। इसकी PTO स्पीड 540 RPM है, जो 1944 ERPM पर प्राप्त होती है।
महिंद्रा अर्जुन 605 DI I vs सोलिस 5515 E फ्यूल टैंक कम्पेरिज़न
सोलिस 5515 E, 65 L फ्यूल टैंक क्षमता के साथ आता है। जबकि महिंद्रा अर्जुन 605 DI I की 66 L फ्यूल टैंक कपैसिटी इसे लंबे समय तक लगातार काम करने मे सक्षम बनती है।
महिंद्रा अर्जुन 605 DI I vs सोलिस 5515 E की कीमत
भारत मे महिंद्रा अर्जुन 605 डीआई आई की कीमत रु.8.60 - 8.80 लाख* के बीच है। जबकि अड्वान्स फीचर्स वाले सोलिस यानमार 5515 ई 2WD प्राइस रु.9.26 - 9.36 लाख* के बीच है।
*कीमतें राज्य अनुसार भिन्न हो सकती हैं।
निष्कर्ष
अगर आप एक मजबूत, भरोसेमंद और काम कीमत मे ऐसा ट्रैक्टर चाहते है जो हर तरह के खेतों में परफॉर्म कर सके, तो महिंद्रा अर्जुन 605 DI I आपके लिए सही विकल्प है। लेकिन अगर आपकी जापानी तकनीक और मॉडर्न ट्रांसमिशन अनुभव करना चाहते है, तो सोलिस 5515 E ज्यादा प्रभावशाली साबित होगा।
ट्रैक्टर ज्ञान-केवल सटीक जानकारी
ट्रैक्टर ज्ञान आपका भरोसेमंद साथी है। यहाँ आपको मिलती है:
- सभी ट्रैक्टर की तुलना एक ही जगह
- ट्रैक्टर की सही कीमत, फीचर्स और विशेषज्ञ सलाह
- 100% किसानों के अनुकूल जानकारी
सही ट्रैक्टर का ज्ञान, सिर्फ ट्रैक्टर ज्ञान के साथ!
कैटेगरी
और ब्लॉग पढ़ें
भारत के गांवों में एक नई क्रांति जन्म ले रही है—एक ऐसी क्रांति जो न केवल खेतों में बदलाव ला रही है, बल्कि समाज की सोच को भी बदल रही है। इस क्रांति का नाम है – एग्रीकल्चरल ड्रोन्स। भारतीय किसान अब...
One of the top most tractor manufacturing companies in India, Sonalika Tractors, sold 14,213 tractors in May, the highest it has ever sold in that month. There's more to this success than just numbers. It shows how much Indian farmers trust Sonalika's...
India holds the position of the world’s third-largest construction equipment market. In the fiscal year 2025, the market has shown moderate growth, prompting businesses to adopt focused strategies to boost sales. In this article, we’ll explore the retail sales data and performance...
इसके बारे में अपनी टिप्पणी लिखें क्या आप ढूंढ रहे हैं 55 HP ट्रैक्टर? जानिए कौनसा मॉडल आपके लिए है परफेक्ट
.webp&w=1920&q=75)
ट्रैक्टर और कृषि से जुड़े सबसे अधिक खोजे जाने वाले ब्लॉग्स
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
29 Jul 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025