ये हैं 40-50 एचपी रेंज में सबसे बेहतरीन ट्रैक्टर

Home| All Blogs| ये हैं 40-50 एचपी रेंज में सबसे बेहतरीन ट्रैक्टर
SHARE THIS

ये हैं 40-50 एचपी रेंज में सबसे बेहतरीन ट्रैक्टर

    ये हैं 40-50 एचपी रेंज में सबसे बेहतरीन ट्रैक्टर

हम आपको बता रहें हैं 40-50 एचपी रेंज के ट्रैक्टरों से जुड़ी पूरी जानकारी, किसे 40-50 एचपी ट्रैक्टर खरीदना चाहिए, कौनसे 40-50 एचपी ट्रैक्टर हैं सबसे बेहतरीन और क्या हैं उनकी कीमतें।

11 Jun, 2021

भारत के किसानों के लिए सबसे उपयुक्त ट्रैक्टर की बात की जाए तो वो 4o-50 एचपी रेंज में ही आएंगे। कीमत, उपयोग और फीचर्स, हर मामले में इस श्रेणी के ट्रैक्टर भारतीय किसानों की जरुरतों को पूरा करते हैं। आज भारत में इस श्रेणी में कई बेहतरीन ट्रैक्टर मौजूद है। आइए जानते हैं भारत में 40 से 50 एचपी रेंज के ट्रैक्टरों का पूरा विवरण।

 

किसे खरीदना चाहिए 30-40 एचपी ट्रैक्टर?(Who should buy 30-40 hp tractor?)

कई बार किसान भाई ये नहीं समझ पाते कि उनके लिए कितने एचपी का ट्रैक्टर सही रहेगा, और वो कभी बिना जरूरत के ही ज्यादा वा एचपी का ट्रैक्टर लेते है या कभी ऐसा ट्रैक्टर खरीद लेते हैं जिससे उनका काम नहीं चलता।

40 - 50 एचपी की रेंज में किसानों को बड़ी आसानी से ऐसे ट्रैक्टर मिल जाते है जो लगभग हर खेती संबंधी काम के लिए उपयुक्त होते है।

आमतौर पर इस खंड के ट्रैक्टर वो किसान खरीदते है जिन्हें ट्रैक्टर का कठिन कार्यों के लिए ज्यादा उपयोग लेना हो।

थोड़ी पथरीली या कड़क जमीन में काम करने के लिए, थ्रैशर आदि उपकरणों के साथ इस्तेमाल करने के लिए या व्यवसाय में ज्यादा लोड के ढोने के लिए किसान 40-50 एचपी वाले ट्रैक्टर बिना किसी हिचक के खरीद सकते है।

ट्रॉली, थ्रैशर, 6-7 फीट रोटावेटर, बुल बैक हो और कंबाइन मिनी हार्वेस्टर बड़े आराम से 40-50 एचपी ट्रैक्टरों के साथ काम कर सकते है।

इसके अलावा भी जो किसान आधुनिक तकनीक और बेहतर सुविधाएं अपने ट्रैक्टर में चाहते है उन्हें इस खंड में कई अच्छे ब्रांडों के विकल्प मिल जाएंगे।

 

30 से 40 एचपी में सबसे बढ़िया ट्रैक्टर कौनसे हैं?(Best tractors in 30-40 hp range?)

अब अगर आप इस रेंज में ट्रैक्टर खरीदने चाहते है तो यह भी जान लीजिए आपके लिए सबसे अच्छे विकल्प कौनसे है। यह भी आपको अपनी जरुरत के हिसाब से सही फीचर्स वाले ट्रैक्टर का चयन करना है।

 

आयशर 485 (Eicher 485) :-

आयशर कंपनी इस एचपी रेंज में कई बेहतरीन ट्रैक्टर बनाती है, हर ट्रैक्टर की अपनी ख़ासीयत होती है। 

यह ट्रैक्टर सुविधा और आसान रखरखाव की दृष्टि से बनाया गया है और आपके लिए यह उम्दा आप्शन बन सकता है।

 Eicher tractor 

 

आयशर 485 फीचर्स (Eicher 485 features):-

इंजन:  45  एचपी, 3 सिलिंडर

ब्रेक:  ड्राई डिस्क ब्रेक  /ऑइल इमरेसेडे ब्रेक

पीटीओ पॉवर:  38.3  एचपी

गेयर बॉक्स: कॉन्स्टेंट+स्लाइडिंग  मेश, 8+2 गेयर

 

आयशर 485 प्राइस (Eicher 485 price):-

₹6.10-6.30 लाख* 

 

महिंद्रा 575 एक्सपी प्लस (Mahindra 575 XP Plus):-

यह 46.9 एचपी ट्रैक्टर बहुत ही लोकप्रिय है, कई किसानों ने इस पर भरोसा जताया है, कम्पनी भी ट्रैक्टर पर पूरे 6 वर्ष की वारंटी देती है। ट्रैक्टर में 4 सिलिंडर वाला इंजन जिसके दम पर ट्रैक्टर 42 एचपी की अधिकतम पीटीओ पॉवर भी देता है। साथ ही ट्रैक्टर 31 किलोमीटर प्रतिघंटा की अधिकतम रफ़्तार भी पकड़ सकता है।

mahindra 575 xp plus

 

महिंद्रा 575 एक्सपी प्लस फीचर्स (Mahindra 575 XP Plus features):-

इंजन:  47  एचपी, 4 सिलिंडर

ब्रेक:  ऑइल इमरेसेडे ब्रेक

पीटीओ पॉवर:  42  एचपी

गेयर बॉक्स: कॉन्स्टेंट मेश, 8+2 गेयर

 

महिंद्रा 575 एक्सपी प्लस प्राइस (Mahindra 575 XP Plus price):-

₹6.70-7.20 लाख*

 

मैसी फर्गुसन 241 डीआई महाशक्ति (Massey Ferguson 241 DI MAHA SHAKTI):-

मैसी के ट्रैक्टर किसान बहुत पसंद करते है, यह मैसी के सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टरों में शामिल है। Mf 241 DI महाशक्ति के साथ साथ किसानों ने बेहतर फीचर्स वाले नए MF 241 DI dynatrack, MF 241 DI planetary plus और MF 241 R मॉडल को भी बहुत पसंद करते हैं।

 massey ferguson 241 Mahashakti

 

मैसी फर्गुसन 241 डीआई महाशक्ति फीचर्स (Massey Ferguson 241 DI MAHA SHAKTI features):-

इंजन: 42  एचपी, 3 सिलिंडर

ब्रेक:  ऑइल इमरेसेडे ब्रेक

स्टीयरिंग: मैनुअल / पॉवर

गेयर बॉक्स: कॉन्स्टेंट मेश, 8+2/10+2  गेयर

 

मैसी फर्गुसन 241 डीआई महाशक्ति प्राइस (Massey Ferguson 241 DI MAHA SHAKTI price):-

₹5.70-6.50 लाख*

 

पॉवर ट्रैक यूरो 50 (Powertrac euro 50):-

एस्कॉर्ट्स कंपनी के Powertrac ट्रैक्टर बहुत ही बढ़िया प्रदर्शन के लिए जानें जाते हैं। कंपनी का यूरो 50 ट्रैक्टर 50 एचपी श्रेणी में एक बहुत ही बढ़िया मॉडल है।

powertrac euro 50 

पॉवर ट्रैक यूरो 50 फीचर्स (Powertrac Euro 50 features):-

इंजन:  50 एचपी, 3 सिलिंडर

ब्रेक: मल्टी प्लेट ऑइल इमरेसेडे डिस्क ब्रेक

पीटीओ पॉवर: 42.5 एचपी

गेयर बॉक्स: कॉन्स्टेंट मेश, 8+2 गेयर

 

पॉवर ट्रैक यूरो 50 प्राइस (Powertrac Euro 50 price):-

₹6.60- 7.30 लाख*

 

जॉन डीयर 5050 D(John Deere 5050 D):-

जॉन डियर की खासियत है कि वो हर एचपी श्रेणी में सबसे बेहतर फीचर्स वाले ट्रैक्टर बनाती है। ऐसा ही जॉन डियर का 50 एचपी ट्रैक्टर है 5050 डी, जिसे किसानों ने बहुत पसंद किया है। बता दें ट्रैक्टर 2WD के साथ बेहतर 4WD के आप्शन में भी आता है।

John deere 5050D

जॉन डीयर 5050 D फीचर्स (John Deere 5050D features):-

इंजन: 50 एचपी, 3 सिलिंडर

ब्रेक: ऑइल इमरेसेडे डिस्क ब्रेक

स्टीयरिंग: पॉवर

गेयर बॉक्स: कोलरशिफ्ट, 8+4 गेयर

 

जॉन डीयर 5050 D प्राइस (John Deere 5050D प्राइस):-

₹6.90-7.40 लाख*

 

फार्मट्रैक 45 (Farmtrac 45):-

कीमत, फीचर्स व ताक़त हर मामले में फार्मट्रैक 45 बेहतरीन होने के कारण यह ट्रैक्टर आज किसानों की पहली पसंद बन कर उभरा है। इस ट्रैक्टर पर कंपनी 5 वर्ष की वारंटी भी देती है।

farmtrac 45 

फार्म ट्रैक 45 फीचर्स (Farmtrac 45 features):-

इंजन: 45 एचपी, 3 सिलिंडर

ब्रेक: ऑइल इमरेसेडे मल्टी डिस्क ब्रेक

पीटीओ पॉवर: 38.3 एचपी

गेयर बॉक्स: फुल्ली कॉन्स्टेंट मेश, 8+2 गेयर

 

फार्म ट्रैक 45 प्राइस (Farmtrac 45 price):-

₹5.95-6.30 लाख*

 

 

कुबोटा MU 4501 (Kubota MU4501):-

जापानी अपनी काया ट्रैक्टर आज भारत का किसान बहुत पसंद कर रहें हैं। यह ट्रैक्टर कम तेल पीता है और ज्यादा ताक़त देता है। पुडलिंग के लिए व थ्रेशेर के साथ चलाने के लिए इसे ही इस श्रेणी में श्रेष्ठ विकल्प माना जाता है।

kubota mu4501

 

कुबोटा MU 4501 फीचर्स (Kubota MU4501 features):-

इंजन: 45 एचपी, 4 सिलिंडर

ब्रेक: ऑइल इमरेसेडे डिस्क ब्रेक

पीटीओ पॉवर: 38.3 एचपी

गेयर बॉक्स: सिंक्रोमेश, 8+4 गेयर

 

कुबोटा MU 4501 प्राइस (Kubota MU4501 price):-

₹7.00- 7.30 लाख*

 

महिंद्रा युवो 475 डीआई (Mahindra Yuvo 475 DI):-

यह 42 एचपी 38.5 एचपी के पीटीओ पॉवर देता है जो की सराहनीय है। साथ ही इसमें हर छोटी बड़ी सुविधा का ख्याल रखा गया है। बड़ा रेडिएटर हो, मल्टी स्पीड पीटीओ हो, बॉडी डिजाइन हो, ये फीचर्स इसे बाकी ट्रैक्टरों से अलग बनाते है।

 

mahindra yuvo 475

महिंद्रा युवो 475 डीआई फीचर्स (Mahindra Yuvo 475 DI features):-

इंजन: 42 एचपी, 3 सिलिंडर

ब्रेक:  ऑइल इमरेसेडे ब्रेक

पीटीओ पॉवर:  38.5  एचपी

गेयर बॉक्स: स्लाइडिंग मेश, 8+2 गेयर

 

महिंद्रा युवो 475 डीआई प्राइस (Mahindra Yuvo 475 DI price):-

₹6.00-6.30 लाख* 

 

स्वराज 744 एफ (Swaraj 744 FE):-

हिंदुस्तान के सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टरों की बात चले और 48 एचपी के इस मॉडल का जिक्र ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। स्वराज के इस ट्रैक्टर पर किसानों ने बहुत विश्वास जताया है, कारण भी लाज़मी है, ट्रैक्टर दमदार और टिकाऊ तो है ही साथ ही मल्टी स्पीड पीटीओ, पॉवर स्टीयरिंग जैसे सभी छोटे बड़े फीचर्स का खयाल रखा गया है।

Swaraj 744 fe

स्वराज 744 एफ ई फीचर्स (Swaraj 744 FE features  ):-

इंजन: 48 एचपी, 3 सिलिंडर

ब्रेक: ड्राय डिस्क ब्रेक/ओआइबी

पीटीओ पॉवर: 41.8 एचपी

गेयर बॉक्स: 8+2 गेयर

 

स्वराज 744 एफ ई प्राइस (Swaraj 744 FE price):-

₹6.20- 6.65 लाख*

 

सोनालिका DI 42 RX सिकन्दर (Sonalika DI 42 RX Sikander):-

सोनालिका को किसान बहुत पसंद करते है क्योंकि कम कीमत में बेहतरीन ट्रैक्टर सोनालिका ही देता है। 42 एचपी का सोनालिका का यह सिकन्दर ट्रैक्टर जबरदस्त है।

sonalika di 42 rx sikander

 

सोनालिका DI 42 RX सिकन्दर फीचर्स (Sonalika DI 42 RX Sikander features):-

इंजन: 42 एचपी, 3 सिलिंडर

ब्रेक: ऑइल इमरेसेड/ ड्राई डिस्क ब्रेक

स्टीयरिंग: पॉवर/मैनुअल स्टीयरिंग

गेयर बॉक्स: कॉन्स्टेंट मेश, 8+2 गेयर

 

सोनालिका DI 42 RX सिकन्दर प्राइस (Sonalika DI 42 RX Sikander price):-

₹5.50-5.95 लाख*

 

न्यू हॉलैंड 3600-2 टी एक्स (New Holland 3600-2 TX):-

49.5 एचपी का यह न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर भारत अधिकतम ताक़त देने के लिए जाना जाता है। इस ट्रैक्टर में न्यू हॉलैंड के कई शानदार फीचर्स है जिन्हें आपको जानना चाहिए।

new holland 3600 2tx

न्यू हॉलैंड 3600-2 टी एक्स फीचर्स (New Holland 3600-2 TX features):-

इंजन: 50  एचपी, 3 सिलिंडर

ब्रेक:  मैकेनिकली एक्ट्यूएटेड ऑइल इमरेसेडे ब्रेक

पीटीओ पॉवर: 50 एचपी

गेयर बॉक्स: कॉन्स्टेंट मेश AFD , 8+2 गेयर

 

न्यू हॉलैंड 3600-2 टी एक्स प्राइस (New Holland 3600-2 TX price):-

₹7.00- 7.20 लाख*

 

टॉप 11 ट्रैक्टर्स इन  40-50 एचपी रेंज (Top 11 tractors in 40-50 hp range)

   ट्रैक्टर मॉडल

   ट्रैक्टर प्राइस

  ट्रैक्टर एचपी

न्यू हॉलैंड 3600-2 टी एक्स (New Holland 3600-2 TX)

₹7.00-7.20 लाख*

   50

जॉन डीयर 5050 D (John Deere 5050D)

₹6.90-7.40 लाख*

   50

पॉवर ट्रैक यूरो 50 (Powertrac euro 50)

₹6.60- 7.30 लाख*

   50

स्वराज 744 एफ ई (Swaraj 744 FE)

₹6.20- 6.65 लाख*

   48

महिंद्रा 575 एक्सपी प्लस (Mahindra 575 XP Plus)

₹6.70-7.20 लाख*

  47

आयशर 485 (Eicher 485)

₹6.10-6.30 लाख*

   45

फार्मट्रैक 45 (Farmtrac 45)

₹5.95-6.30 लाख*

   45

कुबोटा MU 4501 (Kubota MU4501)

₹7.00-7.30 लाख*

   45

महिंद्रा युवो 475 डीआई (Mahindra Yuvo 475 DI)

₹6.00-6.30 लाख*

    42

मैसी फर्गुसन 241 डीआई महाशक्ति (Massey Ferguson 241 DI MAHA SHAKTI)

₹5.70-6.50 लाख *

    42

सोनालिका DI 42 RX सिकन्दर (Sonalika DI 42 RX Sikander)

₹5.50-5.95 लाख*

  42

*कीमत अलग-अलग राज्यों में भिन्न हो सकती है

तो यह थी पूरी जानकारी 40 से 50 एचपी श्रेणी के ट्रैक्टरों की। ट्रैक्टर ज्ञान पर आप इन ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी तलाश सकते हैं और इसके अलावा अपनी पसंद के अन्य विकल्प भी तलाश सकते हैं।

इसी तरह की ट्रैक्टर व किसानी संबंधी जानकारी के लिए जुड़े रहे TractorGyan के साथ।

Read More

 Mahindra sales down April 2020       

M&M is setting up a new plant for farm equipment in Pithampur: Hemant Sikka                                         

  Read More  

 Mahiahindra sales down April 2020       

M&M Decides To Advance The Schedule Maintenance Shutdown Of All Its Plants In May For Four Days  

Read More  

 Mahindra sales down April 2020       

Escorts Ltd. will temporally and selectively shut down manufacturing operations this weekend                   

Read More

Read More

Top searching blogs about Tractors and Agriculture

Top 10 Tractor brands in india To 10 Agro Based Indutries in India
Rabi Crops and Zaid Crops seasons in India Commercial Farming
DBT agriculture Traditional and Modern Farming
Top 9 mileage tractor in India Top 5 tractor tyres brands
Top 11 agriculture states in India top 13 powerful tractors in india
Tractor Subsidy in India Top 10 tractors under 5 Lakhs
Top 12 agriculture tools in India 40 Hp-50 Hp Tractors in India

review Write Comment About Blog.

Enter your review about the blog through the form below.



Customer Reviews

Nice tractor

By Sadashiv sitaram deogirkar  21-04-2023

Powertrac Euro 50

By Karangoswami  13-09-2021

Popular Posts

https://images.tractorgyan.com/uploads/104721/647d91db166d8_retail-tractor-sales-increased-yoy-in-may-2023-shows-fada-research.png

Retail Tractor sales increased by 9.62% YoY in May 2023, shows FADA Research

FADA has released its Monthly tractor sales report for May 2023, which shows a 9.62 % YOY increase i...

https://images.tractorgyan.com/uploads/104726/647db81a7844a_retail-tractor-sales-increased-yoy-in-may-2023-fada-research.png

मई 2023 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 9.62% की वृद्धि - फाडा रिसर्च

ट्रैक्टर कंपनियों के लिए मई का महीना रहा अच्छा। हमें फाड़ा के मई 2023 के हाल हीं में जारी की गयी रिपो...

https://images.tractorgyan.com/uploads/104700/647b05f160343_top-10-massey-ferguson-tractors-in-india-features-and-price.png

Top 10 Massey Ferguson Tractor Price list in India 2023 - TractorGyan

About Massey Ferguson Tractor Massey Ferguson is a worldwide popular brand that offers a range of...

tractorgyan offeringsTractorGyan Offerings

POPULAR SECOND HAND TRACTORSPopular Second hand Tractors

LOCATE TRACTOR DEALERS/SHOWROOMLocate Tractor Dealers/Showroom