यह सरकार धान की खरीद पर देगी एमएसपी के ऊपर 182 रुपए प्रति क्विंटल बोनस
किसानों की एक प्रमुख समस्या है कि उन्हें फसलों पर उचित दाम नहीं मिलते, कभी सरकारें एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) निर्धारित नहीं करती तो कभी सरकार निर्धारित मूल्य पर उनकी फसल खरीदती ही नहीं। लेकिन अब झारखंड राज्य सरकार एक ऐसा फैसला लेने जा रही है जिसके बाद किसान ना केवल एमएसपी पर अपनी फसल बेचेंगे पर साथ ही उन्हें इसके ऊपर 182 प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस भी देगी।
अब होंगी यह कीमतें:-
आपको बता दें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खरीफ विपणन 2020-21 के दौरान किसानों से एमएसपी पर धान अधिप्राप्ति के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी है, इस पर अब कैबिनेट की स्वीकृति ली जाएगी, इसे धान अधिप्राप्ति योजना कहा जा रहा है। बता दें साधारण किस्म के धान पर 1868 रुपए प्रति क्विंटल एवं ग्रेड-ए धान 1888 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है, जिसके अलावा सरकार 182 रुपए प्रति क्विंटल बोनस भी देगी।
इस तरह किसानों को साधारण धान पर प्रति क्विंटल 2050 तथा ग्रेड ए धान पर 2070 रुपये प्रति क्विंटल मिलेंगे।
संभावना जताई जा रही है कि सरकार के इस निर्देश से झारखंड के लाखों किसानों को सीधा लाभ होगा क्योंकि अब वो बिचौलियों के चक्कर में न पड़कर अधिक से अधिक धान खरीद केंद्रों पर ही बेचेंगे।
अधिप्राप्ति केंद्रों पर बेचें अपना धान:-
इसके जिलावार अधिप्राप्ति केंद्रों की संख्या का निर्धारण झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड द्वारा खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड से सहमति प्राप्त करते हुए किया जाएगा।
झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड द्वारा आवश्यकतानुसार पंजीकृत किसानों की संख्या एवं प्रखंड से दूरी को नजर में रखते हुए पर्याप्त संख्या में धान अधिप्राप्ति केंद्र संचालित किए जाएंगे।
आपको यह भी बता दें कांग्रेस पार्टी में झारखंड के धान किसानों को 2400 से 2700 रुपए प्रति क्विंटल कीमत दिलाने का वादा किया था, हालाकि अभी सरकार उस वादे से दूर नज़र आती है पर बोनस को भी इस दिशा में एक सकारात्मक कदम के तौर पर देखा जा सकता है।
तो यह थी झारखंड धान की कीमत से जुड़ी खास खबर, अपने राज्य की किसानी व ट्रैक्टर संबंधी जानकारिया भी आप TractorGyan पर तलाश सकते हैं।
Read More
![]() |
जानिये किन फ़ीचर से मिलकर बनता है ढुलाई स्पेशल ट्रैक्टर? |
![]() |
Top 7 Massey Ferguson tractors in India 2021! |
![]() |
Top 10 Swaraj tractors in India 2021 |
Category
Write Your Comment About यह सरकार धान की खरीद पर देगी एमएसपी के ऊपर 182 रुपए प्रति क्विंटल बोनस
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
24 Jun 2025
30 Jun 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
24 Jun 2025
27 Jun 2025
25 Jun 2025
16 Dec 2024
31 Dec 2024
27 Jun 2025
27 Jun 2025
24 Jun 2025