सीएट ट्रैक्टर टायर्स गुणवत्ता और किफायती कीमत का बेहतरीन मेल हैं। ये टायर्स आधुनिक तकनीक से तैयार किए गए हैं, जिससे किसानों को बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है। ये अलग-अलग साइज में उपलब्ध हैं, ताकि हर तरह के ट्रैक्टर के लिए सही टायर चुना जा सके। सीएट ट्रैक्टर टायर की कीमत भारत में लगभग ₹3,600 से ₹48,500 तक है। इस रेंज में छोटे ट्रैक्टर से लेकर बड़े ट्रैक्टरों के लिए टायर मिल जाते हैं। सीएट के कुछ लोकप्रिय टायर मॉडल हैं – सीएट वर्धान 14.9x28, सीएट आयुष्मान प्लस 13.6x28 और सीएट सम्राट सुपर 14.9x28।
















Tyres decide how well your tractor grips, pulls and lasts on the field. CEAT’s Aayushmaan tractor tyres are a popular pick among Indian farmers who want dependable CEAT tractor tyres…

Tyres decide how well your tractor grips, pulls and lasts on the field. CEAT’s Aayushmaan tractor tyres are a popular pick among Indian farmers who want dependable CEAT tractor tyres…

Tyres are one of those things most farmers ignore until something goes wrong, like a slipping rear wheel in wet soil or a cut sidewall in the middle of sowing. …

The JK Mitr tractor tyre range is one of JK Tyre's simpler farm tyre lines, but these tyres are built to handle real fieldwork day after day. Let's break it…

The right rear tyres decide how well your tractor grips, pulls and saves fuel. Apollo Tractor Tyres Virat range is a popular choice with Indian farmers for that reason. Here…
सीएट ट्रैक्टर टायर की कीमत लगभग ₹3,600* से शुरू होकर ₹48,500* तक जाती है।
भारत में लोकप्रिय सीएट कृषि टायरों में सीएट आयुष्मान प्लस 13.6x28, सीएट वर्धन 6.00x16, और सीएट सम्राट 6.00x16 शामिल हैं।
सीएट फ्रंट ट्रैक्टर टायर 6.00x16, 7.50x16, 6.50x20 सहित कई अन्य साइज में मिलते हैं।
सीएट रियर ट्रैक्टर टायर 12.4x28, 13.6x28, 14.9x28 और अन्य साइज में उपलब्ध हैं।
इन टायरों में बेहतरीन ट्रैक्शन, सड़क पर बेहतर पकड़, मजबूत साइडवॉल, टिकाऊ निर्माण और चौड़ा ट्रेड जैसे खास फीचर्स हैं।
ट्रैक्टर ज्ञान पर सीएट ट्रैक्टर टायर के 24 से ज्यादा मॉडल की जानकारी उपलब्ध है।
सीएट ट्रैक्टर टायर पर निर्माण तिथि से 7 साल तक की वारंटी मिलती है।
सीएट कृषि टायर की पूरी जानकारी आपको ट्रैक्टर ज्ञान पर मिलेगी।
सीएट ट्रैक्टर टायर के साइड में 4 अंकों का कोड देखें। पहले दो अंक उस हफ्ते को बताते हैं जब टायर बना है, और आखिरी दो अंक उस साल को।
हां, सीएट ट्रैक्टर टायर बेहतरीन ग्रिप, टिकाऊपन, एडवांस डिजाइन और लंबी वारंटी के कारण किसानों के बीच भरोसेमंद माने जाते हैं।
सीएट ट्रैक्टर टायर भारत में सबसे अच्छे ट्रैक्टर टायर ब्रांड में से एक है, यह सामने के ट्रैक्टर टायर के लिए 6.00-16 से 7.50-16 और पिछले टायर के लिए 12.4-24 से 16.9-28 तक विभिन्न आकारों में उपलब्ध है। सीएट ट्रैक्टर टायर की कीमत भी सस्ती है इसलिए किसान इसे आसानी से खरीद सकते हैं।
कंपनी की स्थापना 1924 में ट्यूरिन, इटली में वर्जिनियो ब्रूनी टेडेस्की द्वारा की गई थी। कंपनी को 10 मार्च 1958 में मुंबई में "सीएट टायर्स ऑफ इंडिया" के रूप में शामिल किया गया था। शुरुआत में इस कंपनी ने टाटा समूह के साथ सहयोग किया। वर्ष 1972 में सीएट कंपनी ने भांडुप में एक अनुसंधान और विकास इकाई की स्थापना की।
यह कंपनी कुछ कारणों की वजह से 1981 के दौरान इटली में विफल हो गई और पिरेली ने CEAT नाम का अधिकार खरीदने के साथ ही उसे 1983 में आरपीजी ग्रुप को बेच भी दिया था। आरपीजी ग्रुप ने 1982 में कंपनी का अधिग्रहण किया जिसके बाद वर्ष 1990 में कंपनी का नाम बदलकर CEAT रख दिया। सीएट ने श्रीलंका में सीएट टायरों के निर्माण और मार्केटिंग करने के लिए 1999 में एशिया मोटरवर्क्स और केलानी टायर्स के साथ सीएट केलानी नाम से एक संयुक्त उद्यम को स्थित किया। सीएट केलानी ने 2006 में कलूटारा में अपनी पहली रेडियल टायर निर्माण इकाई शुरू की जो श्रीलंका में स्थित हैं।
सीएट आयुष्मान फ्रंट ट्रैक्टर टायर एक बायस कृषि ट्रैक्टर टायर है। यह सीएट ट्रैक्टर टायर आपका लम्बे समय तक साथ देगा और स्थायित्व प्रदान करेगा। यह सीएट ट्रैक्टर टायर स्टीयरिंग कम्फर्ट में सुधार करता हैं। इसका कट-रेसिस्टेंट ट्रेड कंपाउंड और उच्च एनएसडी इस बात को सुनिश्चित करता है कि आयुष्मान फ्रंट ट्रैक्टर टायर लम्बे समय तक की विश्वसनीय सेवा देगा। टायर के सॉलिड सेंटर रिब से इसका सड़क के साथ बेहतरीन संपर्क होता है। इससे स्टीयरिंग आराम में काफी सुधार होता है।
आयुष्मान रियर कृषि टायर भी एक बायस कृषि ट्रैक्टर टायर है। यह सीएट ट्रैक्टर टायर अच्छे से जुताई और सड़क पर बेहतर ढुलाई करता है। इस सीएट ट्रैक्टर टायर में स्व-सफाई में सहायता करने वाला डिज़ाइन एक्सेंट है जो आयुष्मान रियर कृषि टायर को टायर की लंबी आयु प्रदान करने के लिए बल देता है। इसमें दी गई एक उच्च गैर-स्किड गहराई स्व-सफाई में मदद करती है। सेंटर में एक उच्च लग ओवरलैप और एक मजबूत नायलॉन आवरण दिया गया हैं जो टायर की सर्विस में सुधार करता है। आयुष्मान रियर कृषि टायर का एक कट रेसिस्टेंट कंपाउंड ट्रैक्टर टायर को खेत में अच्छी जुताई करने के लिए उच्च कर्षण प्रदान करता है और इसके दोहरे कोण वाले लग्स सड़क पर बेहतरीन ढुलाई प्रदान करते हैं।
सीएट आयुष्मान प्लस फ्रंट ट्रैक्टर टायर स्टीयरिंग को इम्प्रूव करने के लिए बनाया गया हैं यह सीएट ट्रैक्टर टायर बेहतरीन पंचर सुरक्षा और स्थायित्व प्रदान करता है। इस सीएट ट्रैक्टर टायर के खांचे में दिया गया पंचर सुरक्षा पैड अतिरिक्त स्थायित्व प्रदान करता है और एक उच्च एनएसडी इसे लम्बे समय तक की सर्विस देने में मदद करता है। इसका सॉलिड सेंटर रिब आयुष्मान प्लस फ्रंट टायर को अच्छा सड़क संपर्क प्रदान करता है, जो स्टीयरिंग कम्फर्ट को इम्प्रूव करता हैं।
सीएट आयुष्मान प्लस रियर ट्रैक्टर टायर है। यह सीएट ट्रैक्टर टायर कम फिसलन प्रदान करता हैं और भारी भार उठाने में सक्षम हैं। यह सीएट ट्रैक्टर टायर टिकाऊ और मजबूत हैं। आयुष्मान प्लस रियर टायर लम्बी सर्विस देता हैं। आयुष्मान प्लस रियर टायर के टायर में मजबूत शोल्डर डिजाइन हैं जिसके द्वारा इसे मजबूत किया गया है। इसमें दी गई डीप लग डिजाइन कम फिसलन पैदा करती हैं जो टायर के जीवन को अधिक समय का बनाता हैं।
सीएट ट्रैक्टर टायर के साइज को हम इस तरह समझ सकते हैं: 14.9-28, इसमें पहला नंबर 14.9 इंच होती हैं टायर की चौड़ाई और दूसरा नंबर 28 इंच में रिम का व्यास है। सीएट ट्रैक्टर के फ्रंट टायर आसान स्टीयरिंग की सुविधा देते हैं। सीएट ट्रैक्टर फ्रंट टायर साइज 6.00-16 है, उसके बाद 7.50-16, 6.50-16 आदि है। अगर सीएट ट्रैक्टर टायर के रियर टायर की बात करें तो यह अधिक महत्वपूर्ण होते हैं जो अच्छी पकड़ और भार वहन क्षमता प्रदान करते हैं। इसमें सबसे आम सीएट ट्रैक्टर रियर टायर साइज 12.4-28, 13.6-28, 14.9-28, 16.9-28 आदि है।
सीएट एक ऐसी कंपनी हैं जिसे जापान के साथ ही विश्व में भी बहुत सम्मान मिला हैं। यह जापान के बाहर दुनिया की पहली ऐसी सीएट ट्रैक्टर टायर कंपनी बनी जिसे प्रतिष्ठित डेमिंग पुरस्कार से नवाजा गया। डेमिंग पुरस्कार दुनिया का सबसे पुराना और सबसे सम्मानित गुणवत्ता पुरस्कार हैं। यह उन कंपनियों को पुरस्कार देता है जिन्हें कुल गुणवत्ता प्रबंधन के द्वारा व्यवसाय परिवर्तन प्राप्त होता हैं।
टायर कितना भार वहन कर सकते हैं और जिस सतह पर आप काम कर रहे हैं, उस भार और सतह के आधार पर टायर का सही दबाव बनाए रखना टायरों के प्रदर्शन और सर्विस को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। यदि टायर पर गलत प्रेशर दे दिया जाए तो यह आपके टायरों को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए अपने सीएट ट्रैक्टर टायर के प्रेशर को बार-बार जांचे और काम की परिस्थितियों के आधार पर इसे ठीक करना महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही जब आप अपने ट्रैक्टर की देखभाल बढ़िया तरह से करते हैं तो आप टायरों की टूट-फूट से बच सकते हैं।
सीएट ट्रैक्टर टायर की कीमत उसके आकार और प्रकार दोनों पर निर्भर करती है। सीएट ट्रैक्टर टायर के आकार के आधार पर कीमत देखें तो ट्रैक्टर के फ्रंट टायर की कीमत 3,000 रुपये से 12,000 रुपये तक होती है। सीएट ट्रैक्टर के रियर टायर की कीमत ज्यादा हैं जो की 13,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये तक होती हैं। आप ट्रैक्टरज्ञान पर सीएट ट्रैक्टर के टायर की प्राइस लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं। जहाँ आपको एकदम उचित कीमत में सीएट ट्रैक्टर टायर मिलेंगे।
हमारी वेबसाइट पर आपको सीएट ट्रैक्टर टायर का पूरा विवरण मिलेगा। यहाँ आप अपनी पसंद का सीएट ट्रैक्टर टायर प्राप्त कर सकते हैं वो भी उचित कीमत में, साथ ही, सीएट के लोकप्रिय ट्रैक्टर टायर, सीएट ट्रैक्टर टायर कीमत, विशेषताएं यह सब आपको यहाँ मिलेगी।
आज आपने सीएट ट्रैक्टर टायर के बारे में ट्रैक्टरज्ञान पर जानकारी प्राप्त की। यह जानकारी आपको सीएट ट्रैक्टर टायर खरीदने में मदद करेगी, जिससे आप अपने लिए एक अच्छा और अपनी आवश्यकतानुसार टायर खरीद पाएंगे। ट्रैक्टरज्ञान पर आप ट्रैक्टर्स के बारे में सबकुछ जान सकते हैं और कृषि से जुड़े उपकरणों, टायर्स, नए ट्रैक्टर्स, इस्तेमाल किये गए ट्रैक्टर्स, ट्रैक्टर्स की कीमत आदि भी यहाँ मौजूद हैं।