एमआरएल ट्रैक्टर टायर्स गुणवत्ता और किफायती कीमत का बेहतरीन मेल हैं। ये टायर्स आधुनिक तकनीक से तैयार किए गए हैं, जिससे किसानों को बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है। ये अलग-अलग साइज में उपलब्ध हैं, ताकि हर तरह के ट्रैक्टर के लिए सही टायर चुना जा सके। एमआरएल ट्रैक्टर टायर की कीमत भारत में लगभग ₹3,600 से ₹48,500 तक है। इस रेंज में छोटे ट्रैक्टर से लेकर बड़े ट्रैक्टरों के लिए टायर मिल जाते हैं। एमआरएल के कुछ लोकप्रिय टायर मॉडल हैं – एमआरएल एमआरटी 302-एम93, एमआरएल एमआरटी 302 आरटी-एम93, एमआरएल एमआरटी 329 कीर्ति, और एमआरएल एमआरटी 338 केसरी।









Ever looked at the side of your tractor tyre and seen a jumble of numbers and letters that make zero sense at first glance? You're not alone. Most farmers trust…

In India, choosing the right tyre for your tractor is everything in terms of daily farming and hauling and can make or break your harvest season. The MRF Shakti Super…

JK Shresth Tractor Tyres are designed to deliver better grip, stability, fuel efficiency, long tyre life and more, ensuring reliable performance across various agricultural applications. Now, let’s explore the JK Tractor…

Selecting the right tractor tyre is just as important as choosing the right tractor. Tyres directly affect traction, fuel efficiency, soil protection, and overall field performance. Among the leading tractor…

If you're into farming and planning to change your tractor's old tyre; CEAT Vardhan is the name to consider. Millions of farmers across India trust this series because of its…
एमआरएल ट्रैक्टर टायर की कीमत लगभग ₹3,500* से शुरू होकर ₹45,000* तक जाती है।
पॉपुलर एमआरएल कृषि टायरों में एमआरएल MRT 330 - रुद्र 12.4x28, एमआरएल MRT 338 - केसरी 13.6x28, और एमआरएल MRT 329 - कीर्ति 12.4x24 शामिल हैं।
एमआरएल फ्रंट ट्रैक्टर टायर 6.00x16, 7.50x16, 6.50x16, 6.50x20 और कई अन्य साइज में आते हैं।
एमआरएल रियर ट्रैक्टर टायर 12.4x28, 13.6x28, 14.9x28, 16.9x28 और अन्य साइज में मिलते हैं।
इन टायरों में बेहतरीन ग्रिप, पंक्चर रेजिस्टेंस, ज्यादा लोड क्षमता और लंबी उम्र जैसी खूबियां होती हैं, जिससे हर तरह की खेती में बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है।
ट्रैक्टर ज्ञान पर एमआरएल के 36 से ज्यादा टायर मॉडल की जानकारी उपलब्ध हैं।
एमआरएल ट्रैक्टर टायर पर निर्माण तिथि से 7 साल तक की वारंटी मिलती है।
एमआरएल कृषि टायर से जुड़ी पूरी जानकारी आपको ट्रैक्टर ज्ञान पर मिलेगी।
एमआरएल ट्रैक्टर टायर के साइड में लिखे 4 अंकों के कोड को देखें। पहले दो अंक उस हफ्ते को दिखाते हैं जब टायर बना है, और आखिरी दो अंक उस साल को।
एमआरएल का मतलब मल्होत्रा रबर्स लिमिटेड था, जिसे अब रीब्रांड द्वारा एमआरएल टायर्स लिमिटेड कहा जाता है।
हां, एमआरएल ट्रैक्टर टायर बेहतरीन ट्रैक्शन, लंबी लाइफ, टिकाऊपन और विभिन्न ट्रैक्टर मॉडलों के साथ कंपैटिबिलिटी के कारण किसानों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प हैं।
एमआरएल ट्रैक्टर टायर्स शानदार गुणवत्ता प्रणाली पर आधारित होते हैं। इन मजबूत टायरों की रिम का आकार 8 से 54 इंच का होता है। किसान इन्हें आधुनिक खेती के लिए आदर्श टायर मानते हैं जो किसानों की 100% संतुष्टि को सुनिश्चित करते हैं। एमआरएल ट्रैक्टर टायर में उच्च भार वहन करने की क्षमता भी हैं। इन टायर्स की मजबूत बॉडी आपको लंबे समय तक सर्विस देती रहेगी। यह ढुलाई के लिए बेस्ट टायर्स में से एक हैं। एमआरएल ट्रैक्टर टायर्स में आपको सेल्फ-क्लीनिंग के लिए मल्टी-एंगल कर्व्ड लग-बार्स भी मिलेंगे साथ ही इसमें आरामदायक ड्राइव के लिए लग बार स्पेसिंग भी दिया गया हैं। एमआरएल टायर्स खेतों पर बेहतर स्टीयरिंग नियंत्रण की सुविधा प्रदान करते हैं। एमआरएल ट्रैक्टर टायर की कीमत किसानों के बजट के अनुकूल हैं। एमआरएल टायर्स के बहुत से लोकप्रिय मॉडल भी हैं जो आपको काफी पसंद आएँगे।
एमआरएल टायर्स को पहले "मल्होत्रा रबर्स लिमिटेड" के रूप में जाना जाता था। एमआरएल की शुरुआत 1954 में रबर उत्पादों के रीट्रेडिंग के निर्माता के रूप में हुई थी। 1978 में एमआरएल ने कमर्शियल केटेगरी के टायर्स का निर्माण शुरू किया। कमर्शियल केटेगरी के बाद 1989 में ट्रक, कृषि और औद्योगिक क्षेत्र के टायर्स बनाने का काम शुरू किया। इन टायर्स को बनाने के बाद एमआरएल 2003 में रेडियल लाइट ट्रक के लिए टायरों को बनाने लगी। इसके बाद 2006 में यह कंपनी दुनियाभर के किसानों के लिए कृषि के लिएएमआरएल ट्रैक्टर टायर बनाने लगी। इस सफर में आगे बढ़ते हुए 2011 में यह 65 से ज्यादा देशों में निर्यात करने लगे और सबसे पहले 2012 में 85-सीरीज़ के कृषि रेडियल आर-1डब्ल्यू टायर को लॉन्च किया गया। 2013 में इस ब्रांड ने 80 से भी अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद एमआरएल लगातार टायर्स लांच करने लगा और 2018 में इसने रेडियल हार्वेस्टर टायर की पेशकश की।
1. एमआरएल ट्रैक्टर टायर सेल्फ क्लीनिंग की क्षमताओं के साथ आते हैं।
2. इसकी मजबूत बॉडी लंबे समय तक आपको सर्विस देगी।
3. एमआरएल ट्रैक्टर टायर्स कम ईंधन की खपत करते हैं।
4. इसके बहुत से मॉडल को आधुनिक कटाई मशीनों के लिए बनाया गया हैं।
5. एमआरएल ट्रैक्टर टायर्स स्टील बेल्ट वाले रेडियल फ्लोटेशन टायर होते हैं।
6. यह बेहतरीन टायर्स भारी उपकरणों के लिए भारी शुल्क वाले होते हैं।
7. यह टायर्स नाजुक फसल को किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचाए बिना अपना कार्य करते हैं।
8. एमआरएल ट्रैक्टर टायर्स में आपको बेहतर ग्रिप और हैंडलिंग की मजबूती के लिए वाइड लग्स भी मिलेंगे।
9. कृषि के यह शानदार टायर्स ख़ास तौर पर उच्च शक्ति हार्वेस्टर के लिए उपयोगी होते हैं।
10. यह गुणवत्ता वाले टायर्स मिट्टी की उर्वरता को बनाये रखते हैं और फसलों के मूल्य की रक्षा भी करते हैं।
11. एमआरएल ट्रैक्टर टायर्स मिट्टी की जुताई करने के लिए मैली जमीन पर भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
12. एमआरएल ट्रैक्टर टायर प्राइस किसानों के बजट के अनुकूल हैं।
इसकी बॉडी मजबूत होती हैं जो लम्बे समय तक सर्विसिंग देती हैं। इस टायर में सर्विस को मजबूती देने और सेल्फ-क्लीनिंग के लिए मल्टी-एंगल और बोल्ड लग-बार दिए गए होते हैं। आपको इस एमआरएल ट्रैक्टर टायर में टिकाऊ प्राइम-मूवर्स के लिए बड़े लग्स के साथ ट्रेड कॉन्टैक्ट पैच भी मिलेगा। एमटीएफ 258 - पावर एग्रो में आरामदायक ड्राइव करने के लिए और लग बार स्पेसिंग को डिज़ाइन किया गया हैं। यह एमआरएल ट्रैक्टर टायर 2WD ट्रैक्टर के साथ प्रयोग में लाया जाता हैं।
मिटटी में गहराई तक जाने और बेहतर स्टीयरिंग नियंत्रण के लिए एमटीएफ 212 - थ्री रिब विशेष रूप से प्रोफाइल वाली केंद्रीय रिब के साथ आता हैं। इस एमआरएल ट्रैक्टर टायर की मजबूत बॉडी आपका लम्बे समय तक साथ देगी। इसकी लम्बी सर्विसिंग के लिए कट और क्रैक प्रतिरोधी ट्रेड कंपाउंड इसमें दिया गया हैं।
4 रिब डिजाइन होने से यह बेहतरीन गति प्रदान करता हैं। यह एमआरएल ट्रैक्टर टायर भारी भार को उठाने के दौरान उत्कृष्ट भार वितरण करने की क्षमता रखता हैं। एमटीएफ 284 - 4 रिब में टिकाऊ प्राइम-मूवर्स के लिए मल्टी रिब्स के साथ ट्रेड कॉन्टैक्ट पैच भी मिलेगा।
इस एमआरएल ट्रैक्टर टायर की मजबूत बॉडी ढुलाई करने के लिए भी लंबे समय तक सर्विसिंग देती हैं। एमआरएल एमआरटी 330 - रुद्र में शानदार ट्रैक्टर रियर ड्राइव व्हील टायर में बेहतर ट्रैक्शन और सेल्फ-क्लीनिंग करने के लिए मल्टी-एंगल कर्व्ड लग-बार्स दिए गए हैं जो की सूखी और गीली मिट्टी दोनों स्थितियों में कार्य करने योग्य होते हैं। यह एमआरएल ट्रैक्टर टायर 2WD ट्रैक्टर, 4WD ट्रैक्टर और MFWA के साथ प्रयोग में लाया जा सकता हैं।
यह यूनिक और विस्तृत लग डिजाइन के साथ आता है। यह एमआरएल ट्रैक्टर टायर मिट्टी में गहराई तक जा सकता हैं। एमआरटी 338 - केसरी सेल्फ क्लीनिंग फीचर के साथ आता है। इसका आवरण मजबूत होता हैं जो सभी प्रकार की कृषि कार्यों को आसानी से करने में सक्षम हैं।
ट्रैक्टर रियर ड्राइव व्हील टायर की ट्रेड डिजाइन में सेल्फ क्लीनिंग का फीचर है। इस एमआरएल ट्रैक्टर टायर में गीली और नम मिट्टी दोनों पर कार्य करने के लिए गहरे लग्स दिए गए होते हैं। शक्ति का संचार करने के लिए इसमें दी गई लग डिजाइन बहुत ही बेहतरीन है। इसकी यूनिक ट्रेड डिजाइन स्केटिंग की दर को न्यूनतम करती हैं|
एमआरएल ट्रैक्टर टायर ट्रैक्टर के सभी उद्देश्यों को पूरा करता हैं। एमआरएल ट्रैक्टर टायर बजट फ्रेंडली टायर हैं जिसे किसान सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। इसकी विशेषताएं और कार्य करने का शानदार तरीका इसे किसानों का पसंदीदा टायर बनाता हैं। साथ ही आप एमआरएल ट्रैक्टर टायर की कीमत ट्रैक्टरज्ञान पर पा सकते हैं| हमारी वेबसाइट पर एमआरएल ट्रैक्टर टायर की प्राइस लिस्ट भी दी गई हैं।
यदि आप एक अच्छे गुणवत्ता वाले ट्रैक्टर की तलाश में हैं तो इसके लिए ट्रैक्टरज्ञान सबसे बेस्ट प्लेटफार्म हैं। जहाँ आप उचित मूल्य में एमआरएल ट्रैक्टर टायर खरीद सकते हैं। हमारी वेबसाइट पर आपको इस ट्रैक्टर की सारी जानकारी मिलेगी। एमआरएल ट्रैक्टर टायर के साथ अन्य ट्रैक्टर टायर ब्रांड के बारे में विस्तार से जानने के लिए ट्रैक्टरज्ञान पर जरूर जाएँ।
आज आपने एमआरएल ट्रैक्टर टायर की पूरी जानकारी प्राप्त की। इससे आपको टायर खरीदने में बहुत मदद मिलेगी। आप अपने लिए अपनी पसंद और अपनी आवश्यकताओं के अनुसार एमआरएल ट्रैक्टर टायर खरीद सकेंगे। आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें जरूर बताये और कृषि व ट्रैक्टर्स संबंधित खबरों के लिए जुड़े रहे ट्रैक्टरज्ञान पर।