tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon
TG logo
  • Tractor Brands
    Tractor Brands
  • New Tractors
    New Tractors
  • Used Tractor / Implement
    Used Tractor / Implement
  • Implements
    Implements
  • Tyre
    Tyre
  • Videos
    Videos
  • Blogs
    Blogs
  • Loan
    Loan
  • More
    More
profile-icon
Login
New User? Register

चीते की चाल से बढ़ते डीजल के दाम का मुकाबला कैसे करेगी किसानों की कछुआ चाल आमदनी?

चीते की चाल से बढ़ते डीजल के दाम का मुकाबला कैसे करेगी किसानों की कछुआ चाल आमदनी? image
By Tractor GyanJan 19, 2021 05:57 AM

 डीजल पेट्रोल के दाम दिन--दिन बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन किसानों की आय वही पर रुकी हुई है। एक तरफ डीजल के दाम चीते की रफ्तार से आगे बढ़ रहें हैं तो दूसरी तरफ किसानों की आमदनी कछुए की चाल से।

 

नहीं रहा डीजल और पेट्रोल के दामों में ज्यादा अंतर!

दिल्ली में पेट्रोल का दाम Rs 84.95/litre और डीजल का दाम 75.13/litre हो गया है तो वही भोपाल में पेट्रोल का दाम Rs. 92.8/litre और डीजल का दाम 83.04/litre हो गया है। यही हाल देश के अन्य शहरों का भी है।

किसानों का कहना है कि सरकार कम से कम डीजल के भाव पर तो नियंत्रण रखें। एक कृषि प्रधान देश में अगर किसानों की मांगों पर ही ध्यान नहीं दिया जाए तो यह बड़ी नाइंसाफी है।

 

1-2 ₹ बढ़ जाने से क्या प्रभाव पड़ता है!

यह कहना बड़ी मूर्खता है। क्योंकि किसान छोटे से लेकर बड़े कामों में भी डीजल के ऊपर आश्रित हैं। और पिछले 1 साल में तो डीजल के दामों में काफी बड़ा अंतर आया है।

किसान हंकाई-जुताई के अलावा खाद बीज भी ट्रैक्टर से लेकर आते हैं. बिजली नहीं मिलती है तो इसी डीजल से सिंचाई भी करते हैं। उसके बाद फसल कटने पर इसी डीजल से थ्रेसर भी चलता है और ट्रैक्टर से लादकर घर पर लाते हैं. अनाज को मंडी ले जाने की बात हो तो वहां भी डीजल ही काम आता है.

 

छोटे किसानों पर बड़ी मार!

वह किसान जिनके पास ज्यादा जमीन नहीं होती, वह बड़े किसानों के संसाधनों की मदद से ही अपनी खेती चलाते हैं। ऐसे में जब डीजल के दाम इतने बढ़ गए हैं तो लाजमी है कि बड़े किसान उनसे ज्यादा किराया वसूलने लगेंगे।

मध्य प्रदेश के किसानों का ही उदाहरण ले लीजिए।एक तरफ किसानों की सोयाबीन की फसल भी मौसम की मार से खराब हो गई थी और दूसरी तरफ थ्रेशर मशीन वालों ने भी उनका भाड़ा बढ़ा दिया। ऐसे में वहां के किसानों पर दोहरी मार पड़ी। खेती की लागत वसूलना तो दूर, उल्टे घाटे में चले गए।

जिस देश का अन्नदाता ही कर्ज में डूबा रहेगा उस देश का उद्धार कभी नहीं हो सकता। अतः सरकार को किसानों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

 

ऐसी ही जानकारी और सूचनाओं के लिए ट्रैक्टरज्ञान के साथ जुड़े रहे।

हम सूचनाओं के व्यापार के लिए नहीं, हमारे अन्नदाता की सेवा के लिए बने हैं।

 

 

Read More Blogs

Tractor Sales in December 2020: दिसंबर 2020 में किन कंपनियों के ट्रैक्टर बिके सबसे ज्यादा, देखें पूरी लिस्ट image

कोरोना महामारी की चपेट में आया साल 2020 ऑटो सेक्टर के लिए काफी चुनौती भरा रहा है. मगर यह ट्रैक्टर सेगमेंट के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. दरअसल, साल 2020 में जब से कोरोना महामारी की...

सुप्रीम कोर्ट ने तीनो कृषि क़ानून पर लगाई रोक image

नए कृषि कानूनों और किसानों के प्रदर्शन को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज लगातार दूसरे दिन सुनवाई हुई. कोर्ट ने आज तीनों कानूनों पर रोक लगाने का फैसला किया. आज CJI ने कड़े शब्दों में...

10 महीने में एस्कॉर्ट्स शेयर की क़ीमत दोगुनी, राकेश झुनझुनवाला ने कमाया मोटा मुनाफ़ा ! image

Ace इन्वेस्टर राकेश झुनझुनवाला ने पिछले 10 महीनों में शेयर की कीमत दोगुने से अधिक होने के बाद ट्रैक्टर निर्माता एस्कॉर्ट्स में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचकर मुनाफा कमाया।

ग्रामीण भारत की...

Write Your Comment About चीते की चाल से बढ़ते डीजल के दाम का मुकाबला कैसे करेगी किसानों की कछुआ चाल आमदनी?

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon