tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon

पावरट्रैक ने लॉन्च की नई शौर्य पैडी ट्रैक्टर सीरीज़

पावरट्रैक ने लॉन्च की नई शौर्य पैडी ट्रैक्टर सीरीज़ image
By Tractor GyanMar 03, 2026 04:00 PM

फरीदाबाद, 3 मार्च, 2026: एग्री मशीनरी और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट कंपनी, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने पॉवरट्रैक शौर्य ट्रैक्टर पेश किए हैं। ये नए ‘साउथ स्पेशल’ धान सीरीज़ के ट्रैक्टर हैं, जो 39 हॉर्सपॉवर से 52 हॉर्सपॉवर रेंज में पाँच वैरिएंट्स में उपलब्ध होंगे। पॉवरट्रैक ब्रांड के अंतर्गत धान और वेटलैंड के लिए पहली बार कोई सीरीज़ पेश की गई है, जिसका विकास दक्षिण भारत में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिल नाडु और कनार्टक आदि राज्यों के लिए किया गया है। इससे मुख्य मैकेनाईज़ेशन सेगमेंट में कंपनी की पकड़ मजबूत होगी।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा द्वारा भारत में तीन ट्रैक्टर ब्रांड, कुबोटा, फार्मट्रैक और पॉवरट्रैक पेश किए जाते हैं, जो क्रमशः प्रीमियम, एंट्री-प्रीमियम और वैल्यू सेगमेंट को सेवाएं देते हैं। पॉवरट्रैक ब्रांड विभिन्न कृषि कार्यों के लिए कंपनी के वैल्यू और मास सेगमेंट में आता है।

शौर्य सीरीज़ का विकास धान की खेती के लिए किया गया है। यह वेटलैंड और जलभराव वाले खेतों में भरोसेमंद काम करता है। इसके मुख्य पुर्जों पर कैसेट-टाईप सीलिंग की गई है ताकि ट्रैक्टर चलने के दौरान उनमें पानी या मिट्टी न घुस सके। यह 3.1 मीटर की छोटी टर्निंग रेडियस के साथ छोटे और मध्यम आकार के खेतों में आसानी से चलता है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर के साथ पूरी तरह से कॉन्सटैंट मेश गियरबॉक्स लगा है। इसके अलग-अलग वैरिएंट 1,600 से 2,000 किलोमीटर की रेंज में सेंसी-1 हाईड्रॉलिक लिफ्ट प्रदान करते हैं। इसे चलाते वक्त बेहतर नियंत्रण प्रदान करने के लिए इसमें डबल क्लच कॉन्फिगुरेशन के साथ एक स्वतंत्र पॉवर टेक-ऑफ (पीटीओ) लीवर दिया गया है तथा इसे बेलर के उपयोग जैसी आधुनिक एप्लीकेशन के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही यह दो पॉवर टेक-ऑफ (पीटीओ) विकल्पों 540 आरपीएम और 1000 आरपीएम तथा रिवर्स पीटीओ के साथ आता है, इसलिए यह धान की अलग-अलग एप्लीकेशन को सपोर्ट करता है। धान के उपयोग के लिए एक छिद्रयुक्त ऊँचा प्लेटफॉर्म तथा फेंडर चैनल में सुरक्षित वायरिंग हारनेस राउटिंग है, ताकि गीले वातावरण में भी घंटों तक संचालन किया जा सके। शौर्य सीरीज़ के मॉडलों में एंटी-स्लिपरी पैड्स के साथ एक एडजस्टेबल स्लाईडर सीट दी गई है।

शौर्य लॉन्च पर शीर्ष प्रबंधन के आधिकारिक बयान

चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, निखिल नंदा ने कहा, ‘‘एस्कॉर्ट्स कुबोटा के विकास के अगले दौर के लिए दक्षिण भारत बहुत महत्वपूर्ण है। हम यहाँ पर केंद्रित, उच्च क्वालिटी के और बेहतर एप्लीकेशन देने वाले ट्रैक्टर्स के साथ अपनी पहुँच मजबूत कर रहे हैं। हम धान के क्षेत्रों में अपनी स्थिति को मजबूत करना और अपनी क्षेत्रीय पहुँच का विस्तार करना चाहते हैं। शौर्य का लॉन्च हमारे इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया गया है।’’

डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, अकीरा काटो ने कहा, ‘‘हम उत्पादों का विकास स्टैंडर्ड प्लेटफॉर्म के अनुसार नहीं, बल्कि खेत की परिस्थितियों के अनुरूप करते हैं। शौर्य का निर्माण खासकर दक्षिण भारत में धान और जलभराव वाले खेतों में काम करने के लिए किया गया है। यह इन खेतों की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी विश्वसनीय नतीजे प्रदान करेगा।’’
होल-टाईम डायरेक्टर एवं सीएफओ, भारत मदान ने कहा, ‘‘शौर्य की पेशकश दक्षिण बाजार में धान के क्षेत्र में हमारी स्थिति को मजबूत करेगी। इससे हमारे क्षेत्रीय ट्रैक्टर पोर्टफोलियो का विस्तार होगा। एप्लीकेशन आधारित सेगमेंट का केंद्रित विस्तार हर चक्र में एक मजबूत पोर्टफोलियो बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।’’

नीरज मेहरा, चीफ ऑफिसर - ट्रैक्टर बिज़नेस डिवीज़न ने कहा, ‘‘पॉवरट्रैक शौर्य को पानी से भरे खेतों में काम करने के लिए बनाया गया है। दक्षिण भारत के धान के खेतों में काम करने के लिए इसमें सीलिंग प्रोटेक्शन, छोटे खेतों में भी आसानी से चलने की क्षमता और जरूरत के अनुरूप पीटीओ बदलने की सुविधा दी गई है।’’

पॉवरट्रैक सीरीज़ को दक्षिण भारत में अधिकृत पॉवरट्रैक डीलरशिप से खरीदा जा सकता है।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (ईकेएल) के बारे में

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (ईकेएल) एक अग्रणी इंजीनियरिंग समूह है, जो 80 सालों से अधिक समय से भारत के विकास में योगदान देने वाले सबसे बेहतर कृषि और कंस्ट्रक्शन उपकरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी अत्याधुनिक और भरोसेमंद उत्पाद बनाती है, जिनमें इसके मशहूर ट्रैक्टर, फार्मट्रैक, पॉवरट्रैक और कुबोटा शामिल हैं। कंपनी विशेषज्ञ फार्मपॉवर कृषि मशीनरी और कंस्ट्रक्शन उपकरण ब्रांड्स की एक मजबूत श्रृंखला भी पेश करती है। ये समाधान भारतीय कौशल और जापानी तकनीक के साथ असाधारण नतीजे प्रदान करते हैं। ईकेएल का विस्तृत डीलर नेटवर्क इन आधुनिक और भरोसेमंद उत्पादों को भारत और विश्व के ग्राहकों तक पहुँचाता है तथा कृषि एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए एक अग्रगामी सोच रखने वाले लीडर के रूप में कंपनी की विरासत को आगे बढ़ाता है।

Read More Blogs

Retail Harvester Sales in February 2026: Sold 2,307 units, Rise 30.41% image

The Indian retail harvesters market recorded strong growth in February 2026, with total sales reaching 2,307 units compared to 1,769 units in February 2025. This reflects a healthy 30.41% year-on-year growth, indicating rising mechanisation demand across key agricultural states. Let’s take a...

Future of farming in India: 7 smart trends every farmer should know image

Indian agriculture is changing faster than many farmers realize. Costs are rising, weather is becoming unpredictable, and buyers now expect better quality. At the same time, new machines, new crops, and new selling methods are opening fresh opportunities.

If you are connected with...

Compact tractors vs. full-size tractors: What’s best for you? image

Choosing the right tractor is not about buying the biggest machine. It is about understanding your land, your crops, and your daily work needs. Many farmers get confused between compact tractors and full-size tractors. Both have their own purpose. The right...

Write Your Comment About पावरट्रैक ने लॉन्च की नई शौर्य पैडी ट्रैक्टर सीरीज़

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon