Please Enter OTP For Tractor Price कृपया ट्रैक्टर की कीमत के लिए ओटीपी दर्ज करें
Enquiry icon
Enquiry Form

अप्रैल 2024 की रिटेल ट्रैक्टर सेल्स में 1% की वृद्धि, बिचे 56,625 ट्रैक्टर!

अप्रैल 2024 की रिटेल ट्रैक्टर सेल्स में 1% की वृद्धि, बिचे 56,625 ट्रैक्टर!

    अप्रैल 2024 की रिटेल ट्रैक्टर सेल्स में 1% की वृद्धि, बिचे 56,625 ट्रैक्टर!

08 May, 2024

फाड़ा या फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ने अप्रैल 2024 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट को जारी कर दिया है। इस रिपोर्ट की मदद से हमे यह जानकरी मिलती है कि अप्रैल 2024 में किस ट्रैक्टर निर्माता ने सबसे अधिक ट्रैक्टर बिक्री करके बाज़ी मारी। 

अप्रैल 2024 के लिए फाड़ा की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट

1. अप्रैल 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री

अप्रैल 2024 में महिंद्रा सबसे अधिक ट्रैक्टर बेचने वाला निर्माता बना। महिंद्रा ने अप्रैल 2024 में कुल 12,651 यूनिट्स की बिक्री करके 22.34% की बाज़ार हिस्सेदारी हासिल की। अप्रैल 2023 में महिंद्रा की कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 12,633 यूनिट्स थी और इसकी बाज़ार हिस्सेदारी 22.62% थी।  

 

2. अप्रैल 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर के तहत स्वराज की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री

स्वराज ने  अप्रैल 2024 में 11,028 यूनिट्स बेच कर 19.48% की बाजार हिस्सेदारी हासिल की। इस प्रकार स्वराज ने साल-दर-साल  बिक्री में वृद्धि दर्ज की। स्वराज ने अप्रैल 2023 में 9,558 यूनिट्स बेचीं और 17.11% की बाजार हिस्सेदारी हासिल की थी।

 

3. अप्रैल 2024 में इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड, सोनालीका ट्रैक्टर्स, की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री

अप्रैल 2024 में सोनालीका की कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 7,420 यूनिट्स है जो अप्रैल 2023 में बेचीं गयी कुल 6,963 यूनिट्स की तुलना में ज़्यादा है। अप्रैल 2024 और अप्रैल 2023 के लिए सोनालीका की बाजार हिस्सेदारी 13.10% और 12.47% थी।  

 

4. अप्रैल 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ( फार्मट्रैक और पॉवरट्रैक ) की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री

अप्रैल 2024 के लिए एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की रिटेल ट्रैक्टर की बिक्री 5,866 यूनिट्स हैं जबकि इसकी बाजार हिस्सेदारी 10.36% है। अप्रैल 2023 के लिए, यह बिक्री 6,247 यूनिट्स थी और बाजार में हिस्सेदारी 11.18% की थी। 

 

5.अप्रैल 2024 में टैफे (मैसी फर्ग्यूसन) की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री

अप्रैल 2024 में मैसी फर्ग्यूसन की रिटेल ट्रैक्टर की बिक्री 5,622 यूनिट्स हैं मैसी फर्ग्यूसन की रिटेल ट्रैक्टर की बिक्री की मदद से यह ट्रैक्टर निर्माता 9.93% की बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में सफल रहा। अप्रैल 2023 में मैसी फर्ग्यूसन की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 6,749 यूनिट्स थी और बाजार हिस्सेदारी 12.08% थी, जो साल-दर-साल गिरावट को दर्शाती है।

फाडा ट्रैक्टर बिक्री डाटा अप्रैल 2024 (FADA Tractor Sales Data April 2024)
Manufacturer Apr'2024 MS Apr'24 Apr'2023 MS Apr'23
महिंद्रा  12,651 22.34% 12,633 22.62%
स्वराज 11,028 19.48% 9,558 17.11%
सोनालीका 7,420 13.10% 6,963 12.47%
एस्कॉर्ट्स कुबोटा      5,866 10.36% 6,247 11.18%
मैसी फर्ग्यूसन 5,622 9.93% 6,749 12.08%
जॉन डियर     4,772 8.43%  4,554 8.15%
आयशर 3,881 6.85% 3,217 5.76%
न्यू हॉलैंड     2,414 4.26% 2,266 4.06%
कुबोटा 1,077 1.90% 1,318 2.36%
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स     163 0.29% 309  0.55%
फोर्स  151 0.27% 262 0.47%
अन्य 1,580 2.79% 1,781 3.19%
Total 56,625 100% 55,857 100%

6. अप्रैल 2024 में जॉन डियर की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री

जॉन डियर ने अप्रैल 2024 में रिटेल बाजार में 4,772 यूनिट्स बेचीं और 8.43% की बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में सफल रहा। जॉन डियर ने अप्रैल 2023 में 4,554 यूनिट्स बेचीं और इसकी दर्ज बाजार हिस्सेदारी 8.15% की थी।

 

7. अप्रैल 2024 में आयशर की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री

आयशर ट्रैक्टर की अप्रैल 2024 के लिए रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 3,881 यूनिट्स हैं और दर्ज बाजार हिस्सेदारी 6.85% है। इस तरह, इस कंपनी ने साल-दर-साल  वृद्धि दर्ज की क्योंकि आयशर की अप्रैल 2023 में कुल रिटेल बिक्री 3,217 यूनिट्स थी और बाजार हिस्सेदारी 5.76% की थी।  

 

8. अप्रैल 2024 में सीएनएच (न्यू हॉलैंड) इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री

न्यू हॉलैंड ने अप्रैल 2024 में कुल 2,414 यूनिट्स बेचकर 4.26% की बाजार हिस्सेदारी हासिल की। न्यू हॉलैंड ने अप्रैल 2023 में 2,266 ट्रैक्टर बेचे थे और 4.06% की बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में कामयाब रही थी।

 

9. अप्रैल 2024 में कुबोटा एग्रीकल्चरल मशीनरी प्राइवेट लिमिटेड की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री

कुबोटा की अप्रैल 2024 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 1,077 यूनिट्स हैं। इस बिक्री के साथ कुबोटा ने 1.90% की बाजार हिस्सेदारी दर्ज की। कुबोटा की अप्रैल 2023 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 1,318 यूनिट्स थी और इसकी बाजार हिस्सेदारी 2.36% थी। 

 

10. अप्रैल 2024 में वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड की रिटेल ट्रैक्टर की बिक्री

वीएसटी की अप्रैल 2024 में रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 163 यूनिट है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.29% रही। अप्रैल 2023 में वीएसटी ने 309 यूनिट बेचीं और 0.55% बाजार हिस्सेदारी दर्ज की थी।

 

11. अप्रैल 2024 में फोर्स मोटर्स लिमिटेड की रिटेल ट्रैक्टर की बिक्री

फोर्स मोटर्स की अप्रैल 2024 में रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 151 यूनिट है और बाजार हिस्सेदारी 0.27% है। अप्रैल 2023 के लिए, इसकी कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 262 यूनिट थी और इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.47% की थी।

 

12. अप्रैल 2024 में अन्य ट्रैक्टर ब्रांड की कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री

अप्रैल 2024 के लिए, भारत के अन्य ट्रैक्टर ब्रांड की कुल रिटेल बिक्री 1,580 यूनिट्स हैं और उनकी बाजार हिस्सेदारी 2.79% है। भारत में अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों की बिक्री अप्रैल 2023 में 1,781 यूनिट्स थीं और कुल बाजार हिस्सेदारी 3.19% थी।

 

भारत के रिटेल ट्रैक्टर जगत ने अप्रैल 2024 में कुल 56,625 यूनिट्स की बिक्री के साथ 1.37% की साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की। अप्रैल 2023 के दौरान भारत में कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 55,857 यूनिट्स थी। अगर हम भारत के रिटेल ट्रैक्टर जगत की मासिक आधार पर की गयी बिक्री का आकलन करें  तो हमे पता चलता है है कि इसमें 27.82% की गिरावट आई क्योंकि मार्च 2024 में कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 78,446 यूनिट्स थी।

https://images.tractorgyan.com/uploads/113030/6638bad5aed4d-new-vst-zetor-tractors-in-india-with-amazing-features-and-power.jpg New VST Zetor Tractors with Amazing Features and Power Like Never Before
The Fusion of innovation and reliability with VST Tillers Tractors Ltd. and Zetor's latest launch. Introducing three powerful models, redefining farm ...
https://images.tractorgyan.com/uploads/113034/6639e8be1a49b-newly-launched-vst-zetor-tractors-in-india.jpg नए वीएसटी ज़ेटर ट्रैक्टर्स में है अब तक के सबसे आधुनिक फीचर्स और पावर
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर लिमिटेड और ज़ेटर ने मिलकर 41-50 HP श्रेणी में तीन नए ट्रैक्टर लॉन्च किए हैं। इनमें अत्याधुनिक तकनीकें और सुविधाएं हैं जो भारतीय...
https://images.tractorgyan.com/uploads/113035/663b0967dc732-retail-tractor-sales-in-april-2024.jpg Retail Tractor Sales Register 1% Growth in April 2024, Sold 56,625 Tractors
FADA Releases April 2024 Tractor Sales Data, Mahindra & Mahindra maintaining the top spot. Market share changes are observed across major Brands such ...

ट्रैक्टर और कृषि के बारे में लोकप्रिय ब्लॉग

Top 10 Tractor brands in india To 10 Agro Based Indutries in India
Rabi Crops and Zaid Crops seasons in India Commercial Farming
DBT agriculture Traditional and Modern Farming
Top 9 mileage tractor in India Top 5 tractor tyres brands
Top 11 agriculture states in India top 13 powerful tractors in india
Tractor Subsidy in India Top 10 tractors under 5 Lakhs
Top 12 agriculture tools in India 40 Hp-50 Hp Tractors in India

review ब्लॉग के बारे मे कॉमेंट करे .

Enter your review about the blog through the form below.



ग्राहक समीक्षा

Record Not Found

लोकप्रिय पोस्ट

https://images.tractorgyan.com/uploads/113141/6645c3847695d-after-rabi-crop-sow-these-crops-in-may-june.jpg

मई जून में इन 6 फसलों की खेती कर देगी आपको माला माल!

मई की शुरुआत तक भारत का हर किसान रबी की फसल की कटाई का काम निपटा चूका होगा और खरीफ़ की फसल की बुआई जू...

https://images.tractorgyan.com/uploads/113129/6644650bf1362-escorts-kubota-invest-rs-4500-cr-in-setting-up-new plant.jpg

Escorts Kubota to Invest Rs. 4,500 Crore in Setting Up Greenfield Plant

Escorts Kubota LTD, a leading farm and construction equipment manufacturer, has plans to set up new...

https://images.tractorgyan.com/uploads/113075/663df951e0c67-vst-tillers-tractors-fy-24-sales.jpg

VST Tillers Tractors Ltd Achieves Highest Ever Net Profit, Cross Rs. 120 Cr Milestone for FY'24

Bengaluru, 9th May 2024: VST Tillers Tractors Limited (VST), India’s leading farm equipment...

tractorgyan offeringsट्रैक्टरज्ञान द्वारा