tractorgyan home logotractorgyan logo
tractorgyan rupee logo
hamburger icon

सोनालीका ने जुलाई'23 में 14% घरेलू वृद्धि के साथ हासिल की आश्चर्यजनक 10,683 ट्रैक्टरों की बिक्री

सोनालीका ने जुलाई'23 में 14% घरेलू वृद्धि के साथ हासिल की आश्चर्यजनक 10,683 ट्रैक्टरों की बिक्री image
By Team Tractor Gyan
02 Aug, 2023
Share
facebook-iconlinkedin-icontwitter-iconwhatsapp-icon

नई दिल्ली, अगस्त 3, 2023: भारत से नंबर 1 ट्रैक्टर एक्सपोर्ट ब्रांड, सोनालीका ट्रैक्टर्स लगातार अपने हैवी ड्यूटी ट्रैक्टरों के साथ सभी किसानों के लिए प्रगतिशील भविष्य आश्वस्त करते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 में लगातार आगे बढ़ रहा है। कंपनी ने जुलाई'23 में 10,683 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री दर्ज की है, जिसमें 14% घरेलू वृद्धि शामिल है और जिससे कंपनी ने उद्योग की वृद्धि (अनुमानित 6.4%) को पीछे छोड़ दिया है। इस बेहतरीन प्रदर्शन ने स्पष्ट किया है कि भारतीय कृषि बाजार में सोनालीका का इन्नोवेशन संचालित दृष्टिकोण स्थाई किसान विकास की दिशा में सही रास्ते पर है। इसके साथ, सोनालीका ने वित्तीय वर्ष'24 के 4 महीनों के अंतराल (अप्रैल-जुलाई'23) में 50,000 ट्रैक्टर बिक्री का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

sonalika tractor sales figures in July 2023

भारत में छोटे और सीमांत किसान लगभग 86% हैं, जिनके पास आम तौर पर सीमित भूमि और संसाधन के साथ-साथ कृषि मशीनीकरण के लिए जागरूकता काफ़ी कम है। इसके कारण, भारतीय कृषि में कुल मशीनीकरण 47% है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका (95%), ब्राजील (75%) और चीन (59.5%) जैसे देशों की तुलना में बहुत कम है। सोनालीका ट्रैक्टर्स कृषि मशीनीकरण को अपनाने के लिए पूरे किसान समुदाय का सहयोग कर रहा है और 20-120 HP में सबसे व्यापक, हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर रेंज पेश करता है। तकनीकी रूप से उन्नत इन ट्रैक्टरों द्वारा किसानों को सभी कृषि परिस्थितियों में उत्तम प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ट्रैक्टर खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए कंपनी पहले से ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपने संपूर्ण ट्रैक्टर रेंज की कीमतें प्रदर्शित कर रही है। इस पहल ने न केवल किसानों के जीवन को आसान बनाया है, बल्कि ब्रांड में उनका विश्वास भी बढ़ाया है।

नई उपलब्धि पर अपने विचार साझा करते हुए, श्री रमन मित्तल, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड, ने कहा, “हमारे हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर रेंज के लिए किसानों का समर्थन पाकर हमें खुशी है, जिसने हमें जुलाई'23 में 10,683 कुल ट्रैक्टर बिक्री रिकॉर्ड करने में सक्षम बनाया। 14% घरेलू वृद्धि के साथ, हमने उद्योग की वृद्धि (अनुमानित 6.4%) को पीछे छोड़ दिया है और केवल 4 महीनों के अंतराल (अप्रैल-जुलाई'23) में 50,000 ट्रैक्टर बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। अपने ब्रांड के लिए ऐसा प्यार पाना हमें हर बार 'सर्वश्रेष्ठ से बेहतर करने' और भारतीय किसानों की क्षेत्रीय जरूरतों के अनुसार उन्नत कृषि तकनीक को तेज़ी से अनुकूलित करने के लिए प्रेरित करता है। किसानों को खुशहाली प्रदान करना आई टी एल का मूल आधार है और यह हमारे द्वारा किए गए हर नए इनोवेशन का एक अभिन्न अंग हमेशा बना रहेगा। कृषि मशीनीकरण के प्रति जागरूकता पैदा करना और उसे अपनाने के लिए किसानों का सहयोग करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है क्योंकि इससे किसानों को समृद्धि की ओर तेज़ी से बढ़ने में मदद मिलेगी।“

इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (सोनालीका एंड सोलिस) के संयुक्त प्रबंध निदेशक श्री रमन मित्तल जी ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट की मदद से कंपनी की जुलाई 2023 की बिक्री से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा:

'हम अपने किसान भाइयों की हर जरुरत को पूरा  करने वाले ट्रैक्टरो  का निर्माण  करते आएं हैं और यही वजह हैं की हमें  और हमारे हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टरो को हमेशा ही भरपूर प्यार मिला है।  

भारतीय किसानो को आधुनिक ट्रैक्टरों  को उपलब्ध  कराने  के अपने यथाशक्ति  प्रयासों के चलते हम जुलाई 2023 में कुल 10,683 ट्रैक्टरों  को बेचने  में सफल रहें है।  इसके साथ ही , हमने घरेलु बाज़ारो में 14% की बढ़त हासिल की है, जो उद्योग वृद्धि (अनुमानित 6.4 प्रतिशत) से अधिक है। अगर हम पिछले चार महीनो (अप्रैल से जुलाई), तक की बिक्री की बात करें तो हम अभी तक 50,000 से भी अधिक ट्रैक्टरो  को बेचने में सफल रहें हैं। यह सभी सफलताएँ और किसानो का प्यार हमे पहले से अधिक काम करने की प्रेऱणा देता है।

Read More Blogs

Mahindra’s FES registers 24168 tractor sales in India during July 2023, Up 11% YoY image

Mumbai, August 01, 2023: Mahindra & Mahindra Ltd.’s Farm Equipment Sector (FES), part of the Mahindra Group, today announced its tractor sales numbers for July 2023. Domestic sales in July 2023 were at 24,168 units, as against 21,684 units during July 2022....

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की जुलाई'23 ट्रैक्टर सेल्स में 11% की वृद्धि, 24,168 ट्रैक्टर बेचे image

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर, जो कि महिंद्रा ग्रुप का ही एक हिस्सा है, ने हाल हीं में जुलाई 2023 में होने वाले ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, कंपनी ने घरेलू बाज़ारो में...

Sonalika achieves staggering 10,683 overall tractor sales in July'23 with 14% domestic growth image

New Delhi, 3rd August’23: India's No. 1 tractor export brand, Sonalika Tractors has been consistently assuring a progressive future for all farmers with its heavy duty tractors and marching ahead in the financial year 2023-24. The company has recorded an overall sales...

Write Your Comment About सोनालीका ने जुलाई'23 में 14% घरेलू वृद्धि के साथ हासिल की आश्चर्यजनक 10,683 ट्रैक्टरों की बिक्री

+91
Review-Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance