tractorgyan home logotractorgyan logo
tractorgyan rupee logo
hamburger icon

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की जुलाई'23 ट्रैक्टर सेल्स में 11% की वृद्धि, 24,168 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की जुलाई'23 ट्रैक्टर सेल्स में 11% की वृद्धि, 24,168 ट्रैक्टर बेचे image
ट्रैक्टर ज्ञान द्वाराAug 01, 2023 12:00 AM
Share
Facebook-iconLinkedIn-iconTwitter-iconWhatsApp-iconEmail-icon

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर, जो कि महिंद्रा ग्रुप का ही एक हिस्सा है, ने हाल हीं में जुलाई 2023 में होने वाले ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं।

इन आंकड़ों के अनुसार, कंपनी ने घरेलू बाज़ारो में जुलाई 2023 में कुल 24,168 ट्रैक्टर की बिक्री की। जुलाई 2022 में घरेलू बाज़ारो में यह बिक्री संख्या सिर्फ 21,684 थी। इससे पता चलता है कि जुलाई 2023 में कंपनी ने जुलाई 2022 के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया।  

अगर हम घरेलू और निर्यात बाज़ारो में होने वाली कुल बिक्री की बात करें तो महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर ने जुलाई 2023 में कुल 25,175 ट्रैक्टरो की बिक्री दर्ज की। जुलाई 2022 में कुल बिक्री 23,307 ट्रैक्टर यूनिट्स थी। इस तरह , कंपनी ने 8 % की बढ़त हासिल की।

अगर हम निर्यात बाज़ारों की बात करें तो जुलाई 2023 में कुल 1007 ट्रैक्टरो का निर्यात किया है। जबकि, जुलाई 2022 में 1623 ट्रैक्टरो का निर्यात किया।

कृषि उपकरण क्षेत्र सारांश - जुलाई 2023
          जुलाई YTD जुलाई
     F24   F23 % परिवर्तन F24 F23 % परिवर्तन
घरेलू  24168   21684   11% 136043 135067 1%
निर्यात   1007  1623  -38% 4141 6749  -39%
कुल बिक्री  25175  23307   8% 140184 141816 -1%

*निर्यात में सीकेडी शामिल है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष, हेमंत सिक्का ने प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा, "हमने जुलाई में घरेलू बाजार में सफलतापूर्वक 24,168 ट्रैक्टर बेचे है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11% की वृद्धि को दर्शाता है। इस वर्ष,मौसमी वर्षा का वितरण देश भर में काफी अच्छा था जिसकी वजह से ख़रीफ़ फ़सलों की बुआई में काफ़ी मदद मिली है। कुल मिलाकर, ख़रीफ़ फ़सल की बुआई पिछले साल के आंकड़ों को पार कर गई है, धान और तिलहन जैसी प्रमुख फ़सलों में उल्लेखनीय सुधार दिख रहा है। हालाँकि दाल की फसलो का आँकड़ा इतना अच्छा नहीं रहा है, पर हम फिर भी आशावादी है। समय के साथ , किसानो के लिए व्यापार करना आसान हो रहा है और अब परिस्थितियाँ उनके पक्ष में है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सकारात्मक रुझानों के चलते हम आने वाले महीनों में ट्रैक्टरो की अधिक मांग की उम्मीद करतें है। इसके अतिरिक्त,हम जुलाई 2023 में 1,007 ट्रैक्टरों का निर्यात करने में सफल रहे है।''

और ब्लॉग पढ़ें

Mahindra FES records highest ever monthly sales in India crossing 50000 tractors, in October 2022 image

Mumbai, November 1, 2022: Mahindra & Mahindra Ltd.’s Farm Equipment Sector (FES), part of the Mahindra Group, today announced its tractor sales numbers for October 2022.

Domestic sales in October 2022 were at 50539 units, as against 45420 units during October 2021.

Total...

Vst Tillers Tractors sold 485 tractors and 5021 power tillers in July 2023 image

VST Tillers Tractors one of the leading agricultural equipment manufacturers in the world, has recently released its sales data for July 2023. The blog showcases the impressive sales performance of the company's power tiller and tractors despite the challenging economic climate.

The blog...

Mahindra’s FES registers 24168 tractor sales in India during July 2023, Up 11% YoY image

Mumbai, August 01, 2023: Mahindra & Mahindra Ltd.’s Farm Equipment Sector (FES),  part of the Mahindra Group, today announced its tractor sales numbers for July 2023.

Domestic sales in July 2023 were at 24,168 units, as against 21,684 units during July 2022. 

Total tractor...

इसके बारे में अपनी टिप्पणी लिखें महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की जुलाई'23 ट्रैक्टर सेल्स में 11% की वृद्धि, 24,168 ट्रैक्टर बेचे

+91
Review Image

ट्रैक्टर और कृषि से जुड़े सबसे अधिक खोजे जाने वाले ब्लॉग्स

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की जुलाई'23 ट्रैक्टर सेल्स में 11% की वृद्धि, 24,168 ट्रैक्टर बेचे के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जुलाई 2023 में 25175 ट्रैक्टर बेचे।

जुलाई 2023 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री 24168 रही।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जुलाई 2023 में कुल 1007 ट्रैक्टरों का निर्यात किया।

Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance