धान, बाजरा और रागी समेत 14 खरीफ फसलों का MSP बढ़ा
बुधवार 19 जून 2024 को केंद्रीय कैबिनेट ने खरीफ फसल सीजन 2024-2025 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी कैबिनेट बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। इस बैठक में केंद्र सरकार ने 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में उल्लेखनीय वृद्धि की है जो देश के किसानों के लिए एक अच्छी ख़बर है।
इन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में आई 400 रु. से भी अधिक की बढ़ोत्तरी
रागी, अरहड़, उड़द, तिल, सूरजमुखी, और मूँगफली जैसे खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य 400 रु. से भी अधिक बढ़ा है। रागी में 444 रु. अरहड़ में 550 रु. तिल में 632 रु. सूरजमुखी में 520 रु. उड़द में 450 रु. और मूँगफली में 406 रु. की बढ़ोतरी हुई है।
इन फसलों के अलावा धान (सामान्य और ग्रेड) ज्वार (सामान्य और संकर), बाजरा, मूंग, मक्का और सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस वृद्धि का विवरण इस प्रकार है।
-
धान (सामान्य) - 117 रुपये की वृद्धि
-
धान (ग्रेड) - 117 रुपये की वृद्धि
-
ज्वार (सामान्य) - 196 रुपये की वृद्धि
-
ज्वार (हाइब्रिड) - 191 रुपये की वृद्धि
-
बाजरा - 125 रुपये की वृद्धि
-
मूंग - 124 रुपये की वृद्धि
-
मक्का - 135 रुपये की वृद्धि
-
सोयाबीन - 292 रुपये की वृद्धि
-
रागी - 444 रुपये की वृद्धि
-
अरहर - 550 रुपये की वृद्धि
-
उड़द - 450 रुपये की वृद्धि
-
मूँगफली - 406 रुपये की वृद्धि
-
सूरजमुखी - 520 रुपये की वृद्धि
-
तिल - 632 रुपये की वृद्धि
आपकी सहायता के लिए हमने इन सभी 14 फसलों की नए एमएसपी 2024-25 की तुलना 2023-24 की एमएसपी से भी की है।
फसल | MSP 2023-24 | MSP 2024-25 | वृद्धि |
धान (सामान्य) | 2183 रुपये | 2300 रुपये | 117 रुपये |
धान (ग्रेड) | 2203 रुपये | 2320 रुपये | 117 रुपये |
ज्वार (सामान्य) | 3225 रुपये | 3421 रुपये | 196 रुपये |
ज्वार (हाइब्रिड) | 3180 रुपये | 3371 रुपये | 191 रुपये |
बाजरा | 2500 रुपये | 2625 रुपये | 125 रुपये |
मूंग | 8558 रुपये | 8682 रुपये | 124 रुपये |
मक्का | 2090 रुपये | 2225 रुपये | 135 रुपये |
सोयाबीन | 4600 रुपये | 4892 रुपये | 292 रुपये |
रागी | 3846 रुपये | 4290 रुपये | 444 रुपये |
अरहर | 7000 रुपये | 7550 रुपये | 550 रुपये |
उड़द | 6950 रुपये | 7400 रुपये | 450 रुपये |
मूँगफली | 6377 रुपये | 6783 रुपये | 406 रुपये |
सूरजमुखी | 6760 रुपये | 7280 रुपये | 520 रुपये |
तिल | 8635 रुपये | 9267 रुपये | 632 रुपये |
आपकी सहायता के लिए हमने 2013-14 एमएसपी की तुलना 2024-25 एमएसपी से भी की है।
फसल | MSP 2013-14 | MSP 2024-25 |
धान (सामान्य) | 1,310 रुपये | 2,300 रुपये |
धान (ग्रेड) | 1,345 रुपये | 2,320 रुपये |
ज्वार (सामान्य) | 1,520 रुपये | 3,421 रुपये |
ज्वार (हाइब्रिड) | 1,500 रुपये | 3,371 रुपये |
बाजरा | 1,250 रुपये | 2,625 रुपये |
मक्का | 1,310 रुपये | 2,225 रुपये |
रागी | 1,500 रुपये | 4,290 रुपये |
अरहड़ | 4,300 रुपये | 7,550 रुपये |
सूरजमुखी | 3,700 रुपये | 7,280 रुपये |
इस एमएसपी 2024-25 बढ़ोतरी से केंद्र सरकार पर 2 लाख करोड़ रुपये का अधिक भार पड़ेगा। पर यह कदम किसानों के हित में लिया गया है। इस नए न्यूनतम समर्थन मूल्य के आने से किसानो को खरीफ की फसलों का खेती करना अधिक लाभकारी होगा।
Category
Read More Blogs
क्या आप ट्रैक्टर खरीदने का मन बना रहे है ? अगर हाँ , तो आपको पहले गंगा दशहरा और जून-दिसंबर 2024 के बीच ट्रैक्टर खरीदने के लिए सबसे अच्छे मुहूर्त के बारे में जानना चाहिए।
किसी भी किसान के लिए एक ट्रैक्टर एक...
Chennai, June 17, 2024: Indian tyre industry major, JK Tyre & Industries has been recognized as the first tyre manufacturer in the country to receive the prestigious International Sustainability & carbon Certification (ISCC) Plus for its Chennai plant. This certification underscores the...
पीएम कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत किसानों को मिल रहीं है सिंचाई यंत्रों को खरीदने के लिए 60% तक की सब्सिडी। 14 जून 2024 दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुके है आवेदन।अगर आप इस सब्सिडी का फ़ायदा उठाना चाहतें हैं तो...
Write Your Comment About धान, बाजरा और रागी समेत 14 खरीफ फसलों का MSP बढ़ा
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
29 Jul 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025