tractorgyan home logotractorgyan logo
tractorgyan rupee logo
hamburger icon

जाने गंगा दशहरा पर ट्रैक्टर खरीदने का शुभ मुहूर्त!

जाने गंगा दशहरा पर ट्रैक्टर खरीदने का शुभ मुहूर्त! image
By Team Tractor Gyan
13 Jun, 2024
Share
facebook-iconlinkedin-icontwitter-iconwhatsapp-icon

Table Of Content

क्या आप ट्रैक्टर खरीदने का मन बना रहे है ? अगर हाँ , तो आपको पहले गंगा दशहरा और जून-दिसंबर 2024 के बीच ट्रैक्टर खरीदने के लिए सबसे अच्छे मुहूर्त के बारे में जानना चाहिए।

किसी भी किसान के लिए एक ट्रैक्टर एक कृषि उपकरण से बढ़कर है। खेत की तैयारी से लेकर कटी हुई फसल को बाजार तक ले जाने तक, एक ट्रैक्टर हमेशा ही एक किसान के साथ कधें से कन्धा मिलाकर काम करता है। हिंदू संस्कृति के अनुसार, हर महत्वपूर्ण काम, ट्रैक्टर की खरीदारी भी, एक शुभ मुहूर्त में करना चाहिए जिससे की उस काम में सफलता मिले। इस ब्लॉग में, हम गंगा दशहरा और जून-दिसंबर 2024 में ट्रैक्टर खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में बात करने जा रहे है। तो हमसे जुड़े रहिए।

आपको ट्रैक्टर खरीदारी के शुभ मुहूर्त 2024 को जानना क्यों ज़रूरी है ?

हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार, शुभ मुहूर्त वो समय होता है जिसमें चंद्र चक्र या अन्य सभी गृह एक सही दिशा में होतें है। इस शुभ मुहूर्त में जब कोई भी काम किया जाता है या कोई नई वस्तु को ख़रीदा जाता है तो उस काम के सफल होने की अधिक संभावना होती है और खरीदी गई वस्तु अपने उद्देशय को अच्छे से पूरा करती है।

तो अगर आप चाहते है कि ट्रैक्टर खरीदारी सफल रहें तो आपको ट्रैक्टर शुभ मुहूर्त में ही खरीदना चाहिए। 

गंगा दशहरा 2024 पर ट्रैक्टर खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है?

हिंदू संस्कृति में, ज्येष्ठ के महीने में आने वाले प्रव, गंगा दशहरा, की एक अगल महत्ता है। और इस दिन जेवर, जमीन, या फिर नया वाहन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप नया ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहें है तो गंगा दशहरा एक बहुत ही उत्तम दिन है।

गंगा दशहरा 2024 मुहूर्त इस प्रकार है।

इस साल गंगा दशहरा की तिथि 16 जून 2024 है इस दिन ट्रैक्टर खरीदने का शुभ मुहूर्त प्रातः 05:23 बजे से 17 जून प्रातः 05:23 बजे तक है इस मुहूर्त के शुभ नक्षत्र हस्त और चित्रा है।

जून -दिसंबर 2024 में ट्रैक्टर खरीदने के शुभ मुहूर्त कौन से है?

चलिए जानते है कि अगर आप जून -दिसंबर 2024 के बीच ट्रैक्टर खरीदना चाहतें हैं तो शुभ मुहूर्त कौन से है। 

auspicious time for purchasing tractor from June to dec 2024

जून 2024 में ट्रैक्टर खरीदने का शुभ मुहूर्त

जून 2024 में ट्रैक्टर खरीदने के लिए 10 शुभ मुहूर्त है जो इस प्रकार है।

दिनांक वार शुभ मुहूर्त का समय नक्षत्र
2 जून 2024 रविवार सुबह 05:23 से रात 01:40, 03 जून रेवती
9 जून 2024 रविवार सुबह 05:23 से दोपहर 03:44 पुनर्वसु
10 जून 2024 सोमवार दोपहर 04:14 से 09:40 रात पुष्य
16 जून 2024 रविवार सुबह 05:23 से सुबह 05:23,17 जून हस्त, चित्रा
17 जून 2024 सोमवार सुबह 05:23 से सुबह 05:23, 18 जून चित्रा, स्वाती
19 जून 2024 बुधवार शाम 05:23 से सुबह 05:24, 20 जून अनुराधा
20 जून 2024 बृहस्पतिवार सुबह 05:24 से सुबह 07:49 अनुराधा
24 जून 2024 सोमवार दोपहर 03:54 से रात 01:23, 25 जून श्रवण
26 जून 2024 बुधवार सुबह 05:25 से सुबह 05:26, 27 जून धनिष्ठा, शतभिषा
27 जून 2024 बृहस्पतिवार सुबह 05:26 से सुबह 11:36 शतभिषा

जुलाई 2024 में ट्रैक्टर खरीदने का शुभ मुहूर्त

जुलाई 2024 में ट्रैक्टर खरीदने के लिए 10 शुभ मुहूर्त है जो इस प्रकार है।

दिनांक वार शुभ मुहूर्त का समय नक्षत्र
3 जुलाई 2024 बुधवार सुबह 07:10  से  सुबह 05:28, 04 जुलाई रोहिणी, मॄगशिरा
4 जुलाई 2024 बृहस्पतिवार सुबह 05:28 से  सुबह 05:54 मॄगशिरा
8 जुलाई 2024 सोमवार  सुबह 05:30 से सुबह 06:03 अश्लेशा, पुष्य
14 जुलाई 2024 रविवार सुबह 05:33 से शाम 05:25 चित्रा
15 जुलाई 2024 सोमवार शाम 07:19 से सुबह 12:30, 16 जुलाई स्वाती
17 जुलाई 2024 बुधवार सुबह 05:34 से 09:02 रात अनुराधा
22 जुलाई 2024 सोमवार सुबह 05:37 से दोपहर  01:11  श्रवण
24 जुलाई 2024 बुधवार सुबह 05:38 से शाम 07:30 शतभिषा
26 जुलाई 2024 शुक्रवार दोपहर 02:30 से रात 11:30 रेवती
31 जुलाई 2024 बुधवार सुबह 05:42 से दोपहर 03:55 रोहिणी, मॄगशिरा

अगस्त 2024 में ट्रैक्टर खरीदने का शुभ मुहूर्त

अगस्त 2024 में ट्रैक्टर खरीदने के लिए 9 शुभ मुहूर्त है जो इस प्रकार हैं।

दिनांक वार शुभ मुहूर्त का समय नक्षत्र
2 अगस्त 2024 शुक्रवार सुबह 10:59 से दोपहर  03:26 पुनर्वसु
9 अगस्त 2024 शुक्रवार सुबह 05:47 से सुबह 05:48, 10 अगस्त हस्त, चित्रा
12 अगस्त 2024 सोमवार सुबह 07:55 से सुबह 08:33 विशाखा, स्वाती
14 अगस्त 2024 बुधवार सुबह 10:23 से दोपहर 12:13 अनुराधा
19 अगस्त 2024 सोमवार सुबह 05:53 से सुबह 05:45, 20 अगस्त श्रवण, धनिष्ठा
23 अगस्त 2024 शुक्रवार सुबह 10:38 से शाम 07:54 रेवती
26 अगस्त 2024 सोमवार दोपहर 03:55 से रात 02:19 , 27 अगस्त रोहिणी
28 अगस्त 2024 बुधवार सुबह 05:57 से दोपहर  03:53 मॄगशिरा
29 अगस्त 2024 बृहस्पतिवार दोपहर 04:39 से रात 01:37, 30 अगस्त पुनर्वसु

सितम्बर 2024 में ट्रैक्टर खरीदने का शुभ मुहूर्त

सितम्बर 2024 में ट्रैक्टर खरीदने के 6 शुभ मुहूर्त है जो इस प्रकार है।

दिनांक वार शुभ मुहूर्त का समय नक्षत्र
5 सितम्बर 2024 बृहस्पतिवार दोपहर 12:21 से सुबह 06:02, 06 सितम्बर हस्त
6 सितम्बर 2024 शुक्रवार सुबह 06:02 से दोपहर  03:01 हस्त, चित्रा
8 सितम्बर 2024 रविवार सुबह 06:03 से दोपहर  03:31 स्वाती
9 सितम्बर 2024 सोमवार शाम 06:04 से रात 09:53 अनुराधा
15 सितम्बर 2024 रविवार शाम 06:12 से सुबह 06:07, 16 सितम्बर धनिष्ठा
16 सितम्बर 2024 सोमवार सुबह 06:07 से दोपहर  03:10 धनिष्ठा

अक्टूबर 2024 में ट्रैक्टर खरीदने का शुभ मुहूर्त

अक्टूबर हिन्दू कैलेंडर के हिसाब से कार्तिक का महीना है जो कि बहुत ही शुभ माना जाता है। अक्टूबर 2024 में ट्रैक्टर खरीदने के 8 शुभ मुहूर्त है जिनकी जानकारी इस प्रकार है। 

दिनांक वार शुभ मुहूर्त का समय नक्षत्र
7 अक्टूबर 2024 सोमवार सुबह 09:47 से सुबह 02:25, 08 अक्टूबर अनुराधा
13 अक्टूबर 2024 रविवार सुबह 06:21 से सुबह 06:21, 14 अक्टूबर धनिष्ठा, शतभिषा
14 अक्टूबर 2024 सोमवार सुबह 06:21 से सुबह 06:41 शतभिषा
16 अक्टूबर 2024 बुधवार शाम 08:40 से सुबह 06:23, 17 अक्टूबर रेवती
17 अक्टूबर 2024 बृहस्पतिवार सुबह 06:23 से दोपहर  04:20 रेवती
21 अक्टूबर 2024 सोमवार सुबह 06:26 से सुबह 05:51, 22 अक्टूबर मॄगशिरा
24 अक्टूबर 2024 बृहस्पतिवार सुबह 06:28 से सुबह 01:58, 25 अक्टूबर पुष्य
30 अक्टूबर 2024 बुधवार सुबह 06:32 से दोपहर 01:15 हस्त

नवंबर 2024 में ट्रैक्टर खरीदने का शुभ मुहूर्त

नवंबर को अगहन के महीने नाम से भी जाना जाता है और इस महीने दिवाली, धनतेरस जैसे बड़े हिन्दू पर्व भी आते है। ये सभी दिन ट्रैक्टर ख़रीदने के लिए शुभ होते है इसके अलावा, और भी कई शुभ मुहूर्त है जिनमें आप ट्रैक्टर खरीद सकते है। 

दिनांक वार  शुभ मुहूर्त का समय नक्षत्र
4 नवम्बर 2024 सोमवार सुबह 06:35 से सुबह 08:04 अनुराधा
10 नवम्बर 2024 रविवार रात 09:01 से सुबह 06:41, 11 नवम्बर शतभिषा
11 नवम्बर 2024 सोमवार सुबह 06:41 से सुबह 09:40 शतभिषा
13 नवम्बर 2024 बुधवार दोपहर 01:01 से रात 03:11, 14 नवम्बर रेवती
17 नवम्बर 2024 रविवार रात 09:06 से सुबह 06:46, 18 नवम्बर मॄगशिरा
18 नवम्बर 2024 सोमवार सुबह 06:46 से दोपहर  03:49 मॄगशिरा
20 नवम्बर 2024 बुधवार  सुबह 06:48 से  सुबह 06:49, 21 नवम्बर पुनर्वसु, पुष्य
21 नवम्बर 2024 बृहस्पतिवार सुबह 06:49 से दोपहर  03:35 पुष्य
28 नवम्बर 2024 बृहस्पतिवार सुबह 06:54 से सुबह 06:55, 29 नवम्बर स्वाती
29 नवम्बर 2024 शुक्रवार सुबह 06:55 से सुबह 08:39 स्वाती

दिसंबर 2024 में ट्रैक्टर खरीदने का शुभ मुहूर्त

दिसंबर साल 2024 का आखिरी महीना है और इस महीने में आपको ईयर-एन्ड की कुछ अच्छी डील्स भी मिल सकती है जिसकी वजह से आपके लिए ट्रैक्टर को खरीदना थोड़ा किफायती हो सकता है।

दिसंबर 2024 में ट्रैक्टर खरीदने के लिए 9 शुभ मुहूर्त उपलब्ध है। 

दिनांक वार शुभ मुहूर्त का समय नक्षत्र
5 दिसम्बर 2024 बृहस्पतिवार शाम 05:26 से सुबह 07:00, 06 दिसम्बर श्रवण
6 दिसम्बर 2024 शुक्रवार सुबह 07:00 से सुबह 07:01, 07 दिसम्बर श्रवण, धनिष्ठा
8 दिसम्बर 2024 रविवार सुबह 09:44 सुबह से दोपहर 04:03 शतभिषा
11 दिसम्बर 2024 बुधवार सुबह 07:04 से सुबह 11:48 रेवती
15 दिसम्बर 2024 रविवार सुबह 07:06 से सुबह 02:20, 16 दिसम्बर मॄगशिरा
18 दिसम्बर 2024 बुधवार सुबह 07:08 से सुबह 10:06 पुष्य
23 दिसम्बर 2024 सोमवार सुबह 09:09 से शाम 05:07 हस्त
25 दिसम्बर 2024 बुधवार सुबह 07:12 से सुबह 07:12, 26 दिसम्बर चित्रा, स्वाती
26 दिसम्बर 2024 बृहस्पतिवार सुबह 07:12 से शाम 06:09 स्वाती

2024 में ट्रैक्टर खरीदने के लिए शुभ नक्षत्र

अगर आप साल 2024 में ट्रैक्टर खरीदना चाहतें हैं तो पुनर्वसु, स्वाती, श्रवण, धनिष्ठा तथा शतभिषा नक्षत्रों में ट्रैक्टर को खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा। इसके अतिरिक्त लघु एवं मधुर नक्षत्रों में आपको अपने ट्रैक्टर को पहली बार खेतों में इस्तेमाल करना चाहिए।

2024 में ट्रैक्टर खरीदने के लिए शुभ लगन

अगर आप अपनी ट्रैक्टर खरीदारी को और अधिक प्रभावकारी बनाना चाहते है को हम आपको 2024 में ट्रैक्टर खरीदने के शुभ मुहूर्त को जानने की सलाह देतें हैं । इसके साथ-साथ आपको इस बात का भी ध्यान देना चाहिए कि अगर कोई भी ट्रैक्टर खरीदने का शुभ मुहूर्त राहु काल में पड़ रहा है तो आपको उस शुभ मुहूर्त में ट्रैक्टर नहीं खरीदना चाहिए।

Read More Blogs

न्यू हॉलैंड ने लॉन्च किया भारत का पहला 100+ एचपी ट्रेम IV ट्रैक्टर image

नार्थ अमेरिका जैसे देशों में धूम मचाने के बाद, न्यू हॉलैंड वर्कमास्टर 105 अब भारतीय किसानों के लिए उपलब्ध है। अपनी मेड-इन-इंडिया, दमदार इंजन, और ट्रेम -IV कॉम्पलिएंट जैसी और भी कईं आधुनिक फीचर्स के चलते ही ट्रैक्टर लॉच के तुरंत बाद...

ये भीषण गर्मी है आपके फसलों के लिए फायदेमंद! जानिए कैसे ! image

उत्तर भारत के कई इलाकों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है , जो वाकई भारतीयों के लिए चिंता का विषय है। जहाँ एक तरफ, बढ़ते तापमान की वजह से किसानों के लिए खुले खेतों में काम करना...

CNH Capital empowers underprivileged Kids with ‘MISSION EDUCATION’ initiative image

Gurugram, June 12th, 2024: CNH Capital, the financial services division of CNH has launched its CSR Project: ‘Mission Education’, focusing on enhancing the educational experience and improving learning outcomes of schoolchildren in Nangli Umarpur village, in Gurugram. As part of this initiative,...

Write Your Comment About जाने गंगा दशहरा पर ट्रैक्टर खरीदने का शुभ मुहूर्त!

+91
Review-Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance