अब ट्रैक्टर पर चला प्री-वेडिंग फोटोशूट का चलन!

अब ट्रैक्टर पर चला प्री-वेडिंग फोटोशूट का चलन! image
By Tractor GyanMar 01, 2021 07:50 AM

✍️रितिक नागर

एक जमाना था जब बैल गाड़ियों से बारात जाती थी। तकरीबन 1 महीने तक शादी का कार्यक्रम चलता था। उस समय फोटो नाम की चिड़िया को कोई जानता भी नहीं था। फिर एक और जमाना आया जब बारातें ट्रैक्टर से जाने लगी।

अब बेल गाड़ी वाले जमाने का तो पता नहीं, पर हां!  ट्रैक्टर वाला जमाना जरूर हमने अपनी आंखों से देखा है।

  • ट्रैक्टर को दुल्हन की तरह सजा कर,
  • दूल्हे को बोनट पर बिठाकर,
  • और पूरे गांव में ढिंढोरा पीटाकर,
  • ढोल-नगाड़ों के साथ जब बारात गांव से रवाना होती थी, खुदा कसम! दिल गार्डन गार्डन हो जाता था।

और इन सबके बीच सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन में अगर कोई रहता था,तो वह था दूल्हा! बेचारा आज अपनी दुल्हन को पहली बार जो देखने जा रहा है, क्या पता यार कैसी होगी?

पर अब जमाना पूरी तरह से बदल चुका है।अब जब तक लड़का-लड़की राजी ना हो,तब तक काजी कुछ नहीं कर सकता।

अब तो प्री-वेडिंग फोटोशूट का जमाना है भाई!

शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट कुछ समय पहले तक केवल हाईप्रोफाइल और ऊंचे लोगों की ही पसंद था, लेकिन आज की डिजिटल दुनिया में फोटो शूट कम खर्चीला होने के कारण मिडिल क्लास फैमिली में भी इसका ट्रेंड बढ़ रहा है। दो परिवारों में रिश्ता पक्का होने और युवा जोड़ों की सगाई के बाद प्री-वेडिंग शूट के जरिये दूल्हा-दुल्हन को एक-दूसरे को ज्यादा करीब से जानने का मौका दिया जा रहा है।

लेकिन अब जमाना थोड़ा-सा और आगे बढ़ चुका है। अब आप सोच रहे होंगे कि यार यह जमाना है या मौसम! इतनी जल्दी बदल रहा है। पर मेरे दोस्त इस मशीनी युग में जमाने का दस्तूर भी मशीनी हो गया है।

अब शादियों में पहला ऐसा ट्रेंड चला है जो कि गांव से निकलकर शहरों में आया है। और वो है ट्रैक्टर पर प्री-वेडिंग फोटोशूट का चलन!

अब ट्रैक्टर पर फोटो शूट हो रहा है, तो जाहिर सी बात है कि यह फोटो शूट खेतों पर होगा तो ही ज्यादा आकर्षक लगेगा।

अब इस जोड़ी को देखिए,कितनी कमाल की लग रही है ना!

भाभी जी की लहराती हुई चुनरी,भैया जी की मुस्कुराहट और इस पर चार चांद लगाते हुए यह हरे-हरे खेत।

इस फोटो में ट्रैक्टर मियां पर भी जरा गौर फरमाइएगा,ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो इस युवा जोड़े को देख कर यह भी मन ही मन मुस्कुरा रहे हैं।

अब अपने पाठकों से सच कैसे छुपाया जाए! और सच ये है कि हमें इन जोड़ों को देख-देख कर थोड़ी सी जलन हो रही है। क्योंकि भैया हम ठहरे सिंगल! और इससे पहले कि इन फोटोस को देखकर हमारी तबीयत बिगड़े हम कुछ और फोटोस आप के हवाले ही छोड़ जाते हैं।

जल्द मुलाकात होगी। तब तक के लिए जुड़े रहे ट्रैक्टर ज्ञान से! हम बीच-बीच में ऐसी चटपटी और रोमांचक जानकारियां आपके लिए लाते रहते हैं। क्योंकि दुनिया कितनी ही मशीनी हो जाए पर हमारा इंसानी जमीर जिंदा रहना चाहिए!

Read More Blogs

₹5 में बिकेगा 1 किलो गोबर! image

  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का दावा
  • गांव-गांव में गोबर गैस प्लांट खोलने का प्लान
  • CNG ट्रैक्टर के आने से भी बढ़ेगी गोबर की डिमांड
  • गोबर से बने वॉल पेंट के उत्पादन में भी वृद्धि
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने गोधन योजना के तहत...

ट्रैक्टर 1957 का,काम 2021 का! image

नमस्कार किसान भाइयों और बहनों! ट्रैक्टरज्ञान में एक बार फिर से आपका स्वागत है।

आज हम आपके बीच एक ऐसे ट्रैक्टर की कहानी लेकर आए हैं जो खरीदा तो 1957 में गया था पर काम आज भी दे रहा है। आप...

बेस्ट मॉडिफाइड ट्रैक्टर्स इन इंडिया। image

शौक और जुगाड हम भारतीयों की पहचान है और अगर हमारे गांव देहात की बात करें, किसानों की बात करें तो उनको सबसे ज्यादा शौक होता है ट्रैक्टर का। लोग अपने ट्रैक्टर को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए उन्हें शानदार...

Write Your Comment About अब ट्रैक्टर पर चला प्री-वेडिंग फोटोशूट का चलन!

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon