tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon

भारत का पहला बोलने वाला ट्रैक्टर: महिंद्रा ने लॉन्च की N1 ट्रैक्टर सीरीज़

भारत का पहला बोलने वाला ट्रैक्टर: महिंद्रा ने लॉन्च की N1 ट्रैक्टर सीरीज़ image
ट्रैक्टर ज्ञान द्वाराMar 12, 2026 01:55 PM

टेबल ऑफ कंटेंट

महिंद्रा ने “भारत का पहला AI बोलने वाला ट्रैक्टर” लांच करके कृषि में एक नया दौर शुरू कर दिया है। इस नई N1 सीरीज़ में चार मॉडल आए हैं, जो 41–50 HP रेंज में आते हैं। अब आपका ट्रैक्टर सिर्फ काम नहीं करेगा, बल्कि आपको बताएगा कि इंजन कैसा चल रहा है, ईंधन कितना बचा है और कब सर्विस करनी है। 

महिंद्रा N1 ट्रैक्टर सीरीज़ क्या है?

महिंद्रा ट्रैक्टर ने अपनी नई N1 सीरीज़ (H1R सीरीज़) पेश की है। यह 41–50 HP रेंज में आती है, जो भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाला सेगमेंट है। इस ट्रैक्टर में AI Voice System है, जो इंजन, ईंधन और सर्विस से जुड़ी जानकारी आवाज़ में देता है।

महिंद्रा N1 ट्रैक्टर सीरीज़ के संभावित मॉडल और स्पेसिफिकेशन

इस सीरीज में चार मॉडल्स Mahindra 475 DI N1, 575 DI MS N1, 575 DI N1, और 585 DI N1 शामिल हैं।

महिंद्रा 475 डीआई  एन 1 ट्रैक्टर (Mahindra 475 DI N1 Tractor)

  • यह एक 41-50 HP ट्रैक्टर है।
  • फ्यूल एफिशिएंट 4 सिलेंडर इंजन ।
  • PCM/FCM, टाइप 2 ट्रांसमिशन 
  • 8 F + 2 R गियर्स।  
  • सिंगल/डुअल/SLIPTO क्लच।

महिंद्रा 575 डीआई एमएस एन 1 ट्रैक्टर (Mahindra 575 DI MS N1 Tractor) 

  • यह एक 41-50 का ट्रैक्टर है।  
  • 4 सिलेंडर इंजन।
  • टाइप 2 ट्रांसमिशन। 
  • 8 F + 2 R गियर। 
  • सिंगल/डुअल/SLIPTO क्लच है।
  • लिफ्टिंग कैपेसिटी 1700 kg है

महिंद्रा 575 डीआई एन 1 ट्रैक्टर (Mahindra 575 DI N1 Tractor)

  • यह एक 41-50 ट्रैक्टर है।
  • 4-सिलेंडर इंजन।
  • सिंगल/डुअल/स्लिप्टो क्लच।
  • लिफ्टिंग कैपेसिटी 1700 kg।
  • 540, 540 और 540E, 540 और रिवर्स PTO

महिंद्रा 585 डीआई एन 1 ट्रैक्टर (Mahindra 585 DI N1 Tractor) 

  • यह एक 41-50 ट्रैक्टर है।
  • 4-सिलेंडर इंजन।
  • सिंगल/डुअल/स्लिप्टो क्लच।
  • लिफ्टिंग कैपेसिटी 2000 kg।
  • 540, 540 और 540E, 540 और रिवर्स PTO

महिंद्रा N1 सीरीज़ के मुख्य फीचर्स

महिंद्रा N1 सीरीज़ के मुख्य फीचर्स कुछ इस प्रकार है : 

  • AI Voice System जिसक चलते ट्रैक्टर खुद बोलकर जानकारी देता है। 
  • रियल-टाइम अलर्टस फीचर से आपको इंजन और ईंधन की खपत की लाइव जानकारी मिलती है।  
  • इसकी लिफ्टिंग क्षमता 1700–2000 किलो है।  
  • इसमें आपको DI XP Plus और Yuvo Tech P इंजन का कॉम्बिनेशन मिलता है। 
  • ड्यूल क्लच और सिंगल क्लच ऑप्शन।
  • साइड शिफ्ट और सेंटर शिफ्ट गियर ऑप्शन।
  • क्लच लॉक फीचर।
  • मल्टीपल PTO ऑप्शन।

क्या है इन ट्रैक्टरों की खासियत? 

सबसे बड़ी खासियत है इसका बोलने वाला AI system

  • यह ट्रैक्टर किसानो के साथ उनकी भाषा में बात कर सकता है।  इसका सीधा मतलब यह है कि जो किसान कम पढ़े-लिखे हैं, वो भी बिना मैन्युअल पढ़े ट्रैक्टर सही तरीके से चला सकते हैं।
  • दूसरी बात यह है कि इन ट्रैक्टरों को भारी मिट्टी और कठिन परिस्थितियों में भी मजबूत प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है। 
  • 6 साल की वारंटी।

महिंद्रा N1 सीरीज़ किन किसानों के लिए सबसे बेहतर है?

यह सीरीज़ खास तौर पर उनके लिए है जो: 

  •  5 से 20 एकड़ जमीन पर खेती करते हैं 
  •  जुताई, बुवाई और ढुलाई तीनों काम एक ही ट्रैक्टर से करना चाहते हैं 
  •  तकनीक से अनजान हैं पर स्मार्ट फार्मिंग करना चाहते हैं 

महिंद्रा N1 ट्रैक्टर सीरीज़ की कीमत क्या हो सकती है?

लेकिन भारत में महिंद्रा ट्रैक्टर की कीमत ₹3.10 लाख से ₹15.14 लाख तक है। H1R सीरीज़ 45-50 HP सेगमेंट में आती है, इसलिए इसकी कीमत *₹7 लाख से ₹9 लाख* के बीच है।

महिंद्रा के इस नए ट्रैक्टर लॉन्च से किसानों को क्या फायदा होगा?

  • कम गलतियाँ - AI अलर्ट ऑपरेटर को सही गाइडेंस देते हैं
  • कम सर्विस कॉस्ट - रियल-टाइम वॉर्निंग बड़ी खराबी होने से पहले ही उन्हें पहचानने में मदद करती हैं
  • कम मेहनत- स्मूद स्टीयरिंग और ऑटो-अलर्ट ऑपरेटर की थकान कम करते हैं
  • ज़्यादा प्रोडक्टिविटी - सही समय पर सही जानकारी मिलने से काम में तेज़ी आती है

निष्कर्ष

महिंद्रा N1 (H1R) सीरीज़ सिर्फ़ एक नयी ट्रैक्टर सीरीज नहीं है। यह खेती में एक स्मार्ट बदलाव की शुरुआत है। जब ट्रैक्टर किसानों से उनकी अपनी भाषा में बात करते हैं तो खेती करना आसान हो जाता है।  

क्यों भरोसा करें ट्रैक्टर ज्ञान पर?

ट्रैक्टर ज्ञान भारत में एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है जो किसानों को वेरिफाइड जानकारी देता है। यहां, किसानों को हर नए ट्रैक्टर लॉन्च की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में सही जानकारी मिलती है। इसके अलावा, किसान यह भी जान सकते हैं कि कौन से ट्रैक्टर ब्रांड किस ट्रैक्टर कैटेगरी में कौन से मॉडल देते हैं। किसान अपने पसंदीदा ट्रैक्टर मॉडल की कीमतों की तुलना कर सकते हैं और सोच-समझकर फैसले ले सकते हैं।

और ब्लॉग पढ़ें

Top 10 coconut producing states in India image

Whether you're sipping on refreshing nariyal paani at a beach in Goa or enjoying a rich coconut curry in Kerala, there's no denying that the coconut is the unofficial mascot of coastal India. Often called the "Kalpavriksha", every single part of this tree—from...

New Holland 4710 4WD PTO power, price & farm applications image

If you're looking for a tractor that's more of a "partner" than just a machine, you've likely heard of the New Holland 4710 4WD. Known for its rugged reliability and that signature blue finish, this 47 HP beast is a favourite...

John Deere launches 5105 GearPro tractors & smart farming innovations image

John Deere India has launched Power & Technology 7.0, which is here, and it came as a new hope for modern Indian farming. From new tractor launches to smart connectivity solutions, the event showcased just how seriously John Deere is investing in...

इसके बारे में अपनी टिप्पणी लिखें भारत का पहला बोलने वाला ट्रैक्टर: महिंद्रा ने लॉन्च की N1 ट्रैक्टर सीरीज़

+91
Review Image

ट्रैक्टर और कृषि से जुड़े सबसे अधिक खोजे जाने वाले ब्लॉग्स

ट्रैक्टर-iconट्रैक्टरइम्प्लीमेंट-iconइम्प्लीमेंटटायर-iconटायरट्रैक्टर लोन-iconट्रैक्टर लोन-icon