05 May, 2021
भारत की उन्नति में कृषि का विशेष योगदान है। भारतीय किसान पहले के मुकाबले अब नई टेक्नोलॉजी को खेती करने में अपना रहे हैं ताकि अनाज की पैदावार पहले के मुकाबले ज्यादा हो और कम समय में सारा काम निपट जाए। पहले बैलो की मदद से कृषि से सम्बंधित सारे कार्य किए जाते थे लेकिन बदलते समय के साथ उन्होंने ट्रैक्टर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। ट्रैक्टर बनाने के क्षेत्र में कई महारति कंपनियां काम करती हैं और उनमे से एक है AGCO।
ये एक मल्टीनेशनल कंपनी है जो कृषि में काम आने वाली कई मशीनों का निर्माण करती है। इस कंपनी की शुरवात 1953 को कनाडा की मैसी हैरिस(Massey-Harris) और यूनाइटेड किंगडम की फर्ग्यूसन कंपनी (Ferguson Company) के विलय से हुई। पहले इनका हेडक्वार्टर ब्रैडफोर्ड, ओंटारियो (Brantford, Ontario) में था और फिर 1997 में उन्होंने अपना हेडक्वार्टर बफैलो, न्यूयॉर्क (Buffalo, New York) शिफ्ट कर दिया। फिर इस कंपनी को एजीसीओ (AGCO) ने टेकओवर किया । मैसी फर्ग्यूसन भी AGCO द्वारा बनाया गया प्रोडक्ट है और दुनिया भर में इसे बहुत पसंद किया जाता है।
आज की इस पोस्ट में उनके दो प्रोडक्ट मैसी फर्ग्यूसन 241 और मैसी फर्ग्यूसन 241 R के बारे में और इन दोनों में क्या ख़ास बाते हैं जो इसे एक दूसरे से अलग बनाती हैं।
फीचर |
मैसी फर्ग्यूसन 241 |
मैसी फर्ग्यूसन 241 R |
बोनट की बनावट |
चौकोर |
गोल |
सिलिंडर |
3 |
3 |
हॉर्स पॉवर |
42 |
42 |
आगे के गियर |
8 और 10 |
8 |
रिवर्स गियर |
2 |
2 |
ब्रेक |
सील्ड ड्राई डिस्क ब्रेक और तेल में डूबे हुए ब्रेक आप्शन |
सील्ड ड्राई डिस्क ब्रेक |
आयल टैंक |
47 लीटर |
47 लीटर |
माल ढोने की क्षमता |
1700 किलो |
1700 किलो |
कल्च |
1 या 2 |
2 |
टायर |
आगे के 6X16 |
13।6X28 |
स्टीयरिंग |
मैकेनिकल या पॉवर स्टीयरिंग |
स्मूथ मैन्युअल स्टीयरिंग |
इंजन |
2500 CC |
2500 CC |
एयर फ़िल्टर |
3 स्टेज आयल फ़िल्टर |
- |
कुलिंग सिस्टम |
वाटर कुलिंग सिस्टम और बड़ा रेडियेटर |
- |
गियर बॉक्स |
स्लाइडिंग मेश और पार्श्यल कांस्टेंट मेष गियर बॉक्स |
- |
वारंटी |
2 साल या 2000 घंटे |
- |
फॉरवर्ड स्पीड |
30।4 किलोमीटर प्रति घंटा |
29।37 किलोमीटर प्रति घंटा |
एयर फ़िल्टर |
ड्राई टाइप |
- |
पॉवर टेकऑफ |
लाइव, 6 स्पलाइन पीटीओ |
लाइव, 6 स्पलाइन पीटीओ |
ट्रैक्टर का वजन |
1875 |
1730 किलो |
कीमत |
5.75-6.05 लाख* |
5.75 लाख से 6.40 लाख* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है
देखा जाए तो मैसी फर्ग्यूसन 241 D और मैसी फर्ग्यूसन 241 R में कई समानताएं हैं जैसे दोनों में 3 सिलिंडर और 42 हॉर्स पावर का इंजन है। दोनों की आयल टैंक क्षमता42 लीटर है यानी दोनों ट्रैक्टर से किसान कई घंटो तक लगातार काम कर सकता है। दोनों में माल ढोने की क्षमता 1700 किलो है जो काफी अच्छी है। दोनों का पॉवर टेक ऑफ लाइव, 6 स्पलाइन पीटीओ है। दोनों में रिवर्स गियर भी 2 है। इन सब बातो के अलावा दोनों में कुछ बाते अलग भी है।
मैसी फर्ग्यूसन 241 R में ड्यूल क्लच है लेकिन मैसी फर्ग्यूसन 241 D में सिंगल और डबल दोनों क्लच का आप्शन है। मैसी फर्ग्यूसन 241 R में आगे का गियर 8 है और मैसी फर्ग्यूसन 241 D में 8 और 10 दोनो गियर है।
मैसी फर्ग्यूसन 241 R सील्ड ड्राई डिस्क ब्रेक है और मैसी फर्ग्यूसन 241 D में तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक हैं यानी पुराने मॉडल वाले ट्रैक्टर के ब्रेक की क्षमता ज्यादा है और ज्यादा समय तक काम देगा और ब्रेक लगाते वक्त इसे आसानी से रोका जा सकेगा। मैसी फर्ग्यूसन 241 D की आगे स्पीड मैसी फर्ग्यूसन 241 R से ज्यादा है।
मैसी फर्ग्यूसन 241 R में मैन्युअल स्टीयरिंग है और मैसी फर्ग्यूसन 241 D मैकेनिकल या पॉवर स्टीयरिंग है, इस वजह से ट्रैक्टर चलाते वक्त ड्राईवर को ज्यादा जोर नही लगाना पड़ता है और वो आसानी से ट्रैक्टर मोड़ लेता है। मैसी फर्ग्यूसन 241 D में वाटर कुलिंग सिस्टम है जो मैसी फर्ग्यूसन 241 R में नही है। इसी तरह 24 डी आई में 3 स्टेज आयल फ़िल्टर है जो इसके नए वर्शन 241 R में नही है। वजन की बात करे तो 241 D , 241 R से भारी है।
|
|
|
मैसी फर्ग्यूसन 241 DI डीआई प्लेनेटरी प्लस |
मैसी फर्ग्यूसन 241 DI महाशक्ति |
मैसी फर्ग्यूसन 241 DI DynaTRACK |
|
सिलेंडर |
3 |
3 |
3 |
3 |
3 |
3 |
पीटीओ एचपी (PTO HP) |
35.7 HP |
35.7 HP |
35.7 HP |
35.7 HP |
35.7 HP |
38 HP |
इंजन एचपी (Engine ) |
42 HP |
42 HP |
42 HP |
42 HP |
42 HP |
42 HP |
ब्रेक |
ब्रेक ड्राई डिस्क ब्रेक |
ब्रेक सील्ड सूखे डिस्क ब्रेक |
ब्रेक आयल इम्मरसेड ब्रेक |
ब्रेक मल्टी डिस्क तेल में डूबे हुए ब्रेक्स |
ब्रेकडिस्क डिस्क ब्रेक |
ब्रेक Oil Immersed Breaks |
फॉरवर्ड गियर |
8 फॉरवर्ड गियर |
8 फॉरवर्ड/10 फॉरवर्ड |
8 फॉरवर्ड |
8 फॉरवर्ड/10 फॉरवर्ड |
8 फॉरवर्ड |
12 फॉरवर्ड |
रिवर्स गियर |
2 रिवर्स गियर |
2 रिवर्स गियर |
2 रिवर्स गियर |
2 रिवर्स गियर |
2 रिवर्स गियर |
12 रिवर्स गियर |
वारंटी |
वारंटी 2 साल या 2100 घंटे |
वारंटी 2 साल या 2100 घंटे |
वारंटी 2 साल या 2100 घंटे |
वारंटी 2 साल या 2100 घंटे |
||
कीमत |
कीमत 5.75-6.05 लाख* |
कीमत 6.20-6.60 लाख* |
कीमत 7.50-8.00 लाख* |
कीमत 6.33 लाख* |
कीमत 6.20-6.60 लाख* |
कीमत 6.70-7.20 लाख* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है
Read More
![]() |
Sonalika Sold Overall 9,130 Tractors In April’21, Registered 851% Domestic Growth |
![]() |
M&M Decides To Advance The Schedule Maintenance Shutdown Of All Its Plants In May For Four Days |
![]() |
Escorts Ltd. will temporally and selectively shut down manufacturing operations this weekend |
Read More
पॉवर ट्रैक यूरो 50 पावरहाउस : 2000 कि.ग्रा वजन उठाने की क्षमता वाला दमदार ट्रैक्टर
पॉवरट्रैक भारत में भरोसेमंद ब्रांडों में से एक है। पॉवरट्रैक एस्कॉर्ट समूह का ट्रैक्टर हैं। पॉव...
DBT Agriculture Registration, Schemes and Benefits in 2023
It’s time for farmers to avail benefits from the DBT agriculture scheme. Let's uncover its...
Retail Tractor sales increase by 13.96% YoY in February 2023, shows FADA Research
FADA has released its Monthly tractor sales report, which shows growth in the sales of tractor...