tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2026: किसानों के लिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2026: किसानों के लिए पूरी जानकारी image
By Tractor GyanMar 09, 2026 12:15 PM

Table of Content

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिये भारत सरकार हर साल ₹6,000 का सीधा लाभ भारतीय किसानो को देती है। अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं और 22वीं किस्त मार्च 2026 में आने की उम्मीद है । चलिए आज हम आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 2026 से जुडी हर ज़रूरी बात बतातें हैं।  

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक योजना है जो 2019 में शुरू हुई थी। इसका मकसद है देश के  छोटे और सीमांत किसानों को सीधे उनके बैंक खाते में पैसा देना है, ताकि खेती के खर्चों में थोड़ी राहत मिल सके।

पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले लाभ

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सिर्फ पैसे देने की योजना नहीं है। यह किसान के जीवन को थोड़ा आसान बनाने की कोशिश है। 

  • हर साल सीधे ₹6,000 आपके बैंक खाते में
  • यह रकम तीन किस्तों में आती है।  हर बार ₹2,000, ताकि साल भर मदद मिलती रहे
  • पैसा DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए आता है। 
  • बीज, खाद और छोटे कृषि खर्चों में सीधी राहत मिलती है।  

जो किसान इस योजना में पहले से पंजीकृत हैं, उन्हें बार-बार लंबी कागजी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ता। 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2026 की मुख्य विशेषताएं

  • यह 100% केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित योजना है
  • देश के करोड़ों किसान परिवार इससे जुड़े हैं
  • 2026 में सत्यापन और भी सख्त हुआ है, फर्जी लाभार्थी हटाए जा रहे हैं
  • 22वीं किस्त मार्च 2026 में आने की संभावना है

पीएम किसान योजना 2026 के लिए पात्रता

पीएम किसान योजना लाभ लेने के लिए यह ज़रूरी है कि 

  • आपके नाम पर खेती की जमीन है
  • आप एक छोटे या सीमांत किसान हैं
  • आपका परिवार सरकारी नौकरी में नहीं है

यह योजना जरूरतमंद किसानों के लिए है। आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकतें हैं अगर: 

  • आपके नाम पर संस्थागत जमीन (Institutional Land) है
  • आप किसी भी संवैधानिक पदों पर हैं या रह चुके हैं
  • आप केंद्र या राज्य सरकार के नियमित अधिकारी और कर्मचारी पद पर है 
  • आपकी मासिक पेंशन ₹10,000 या उससे अधिक है 
  • आप इनकम टैक्स भरतें हैं तो 

पीएम किसान योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • खसरा-खतौनी (जमीन का रिकॉर्ड)
  • मोबाइल नंबर (आधार से लिंक होना चाहिए)

पीएम किसान योजना 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

पीएम किसान योजना 2026 के लिए आवेदन करना बिल्कुल आसान है :

  • pmkisan.gov.in पर जाएं
  • "New Farmer Registration" पर क्लिक करें
  • आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें
  • जमीन की जानकारी भरें
  • सबमिट करें  बस हो गया!

अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे तो नजदीकी CSC केंद्र पर जाएं और अपना फॉर्म भरें।  

पीएम किसान योजना 2026 का स्टेटस कैसे चेक करें

पीएम किसान योजना 2026 का स्टेटस आप घर बैठे चेक कर सकतें हैं :

  • pmkisan.gov.in खोलें
  • "Beneficiary Status" पर क्लिक करें
  • आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें

आपकी सभी किस्तों की जानकारी सामने आ जाएगी

पीएम किसान योजना 2026 की किस्तें कब मिलती हैं?

पीएम किसान योजना की रकम किसानो को तीन किस्तों में दी जाती हैं।  

  • पहली किस्त अप्रैल – जुलाई में 
  • दूसरी किस्त अगस्त – नवंबर में 
  • तीसरी किस्त दिसंबर – मार्च में 

पीएम किसान योजना 2026 की 22वीं किस्त मार्च 2026 में आने की उम्मीद है। खबर है कि 13 मार्च को पीएम मोदी असम के कोकराझार से इसे जारी कर सकते हैं।

पीएम किसान e-KYC क्यों जरूरी है?

पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए  e-KYC सबसे ज़रूरी है क्योंकि अगर e-KYC नहीं हुई तो आपकी किस्त नहीं आएगी। 

पीएम किसान योजना 2026 के लिए e-KYC करने के लिए: 

  • pmkisan.gov.in पर जाएं
  • "e-KYC" विकल्प चुनें
  • आधार नंबर डालें और OTP से वेरिफाई करें

निष्कर्ष

पीएम किसान योजना 2026 देश के किसानों का हक है। बस अपने कागज सही रखें, e-KYC समय पर करें और स्टेटस चेक करते रहें। 

क्यों भरोसा करें ट्रैक्टर ज्ञान पर?

ट्रैक्टर ज्ञान देश के किसानो के लिए एक भरोसेमंद प्लेटफार्म है। यहाँ आपको सरकारी योजनाओं, कृषि उपकरणों और खेती की नई तकनीकों की सही और सटीक जानकारी समय पर मिलती हैं।  एक मिलियन से भी ज्यादा किसान इस प्लेटफार्म की मदद से सभी सरकारी योजना से जुडी हर जानकारी सही समय पर हासिल कर चुकें हैं। 

Read More Blogs

Horsepower vs Torque: What really matters in a tractor? image

When you go to a tractor dealership, the first thing the salesman usually shouts is, "Sir, this is a 50 HP tractor!" But then you see a 45 HP tractor pulling a heavy trolley out of deep mud while a higher HP...

Tractor Gyan Newsletter February 2026 image

TAFE announces season 3 of MASSEY DYNASTAR contest

tafe-announces-season-3-of-massey-dynastar-contest

Check out the Massey Dynastar season 3 contest complete news

Sonalika launches all-new Gold Series tractors

sonalika-launches-all-new-gold-series-tractors

Eicher 480 price heavy-duty capability, & specs image

Dear Farmers, it does not matter whether you need to purchase your very first tractor or upgrade the one you already have; the most important step to take is selecting the right machine when it comes to making decisions about your farm....

Write Your Comment About प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2026: किसानों के लिए पूरी जानकारी

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon