पीएम मोदी की किसानों से खास अपील, अब खेती में अपनाएं ये तरीका

पीएम मोदी की किसानों से खास अपील, अब खेती में अपनाएं ये तरीका image

टेबल ऑफ कंटेंट

क्या आपने कभी सोचा है कि जिस मिट्टी से हमारा अनाज आता है, उसकी सेहत आजकल कैसी है? हम अपनी सेहत का तो ख्याल रखते हैं, लेकिन उस ज़मीन का क्या, जो हमें पालती है? हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी जी ने वैश्विक संकटों और बढ़ती महंगाई के बीच देश को मज़बूत बनाने के लिए नेशन फर्स्ट (Nation First) का मंत्र दिया है। इस मैसेज में उन्होंने एक बहुत ही गहरी बात कही है, खेती में बदलाव। 

बरसों से हम अपनी फसलों में जो अंधाधुंध यूरिया और केमिकल्स डाल रहे हैं, उसने मिट्टी को बेजान बना दिया है। इसलिए अब हमारे खेतों को केमिकल के ज़हर से मुक्त करना जरुरी है। मोदी जी ने भारतीय किसानों से अपील की है कि हमें केमिकल फर्टिलाइजर्स पर अपनी निर्भरता कम करनी होगी और 'नेचुरल फार्मिंग' (प्राकृतिक खेती) की ओर कदम बढ़ाना होगा।

प्राकृतिक खेती क्यों है जरुरी?

प्राकृतिक खेती का मतलब सिर्फ पुराने तरीके नहीं, बल्कि भविष्य की सुरक्षा है। जब हम गोबर, कम्पोस्ट और प्राकृतिक खाद का उपयोग करते हैं, तो:

  • मिट्टी की उपजाऊ शक्ति दोबारा लौट आती है।
  • खेती की लागत कम होती है, जिससे किसान भाई फाइनेंशिअली मज़बूत बनते हैं।
  • सबसे बड़ी बात, हमें ऐसा साफ़ और शुद्ध अनाज मिलता है जो बीमारियों से मुक्त हो।

यह कदम न केवल हमारी सेहत सुधारेगा, बल्कि देश का वो कीमती पैसा भी बचाएगा जो विदेशी खाद मंगाने में खर्च होता है।

प्रधानमंत्री मोदीजी की 7 मुख्य अपील

देश की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने और विदेशी मुद्रा (फॉरेन एक्सचेंज) बचाने के लिए मोदी जी ने देश के नागरिकों से ये 7 विशेष आग्रह किए हैं:

  • कुकिंग ऑयल (खाने के तेल) के प्रयोग में कटौती करें।
  • देश के हित में कम से कम एक साल के लिए सोना खरीदने से बचें।
  • केमिकल खाद का इस्तेमाल घटाएं और प्राकृतिक खेती की ओर मुड़ें।
  • कम से कम एक साल के लिए विदेश यात्रा और डेस्टिनेशन वेडिंग्स को टालें।
  • पेट्रोल-डीज़ल का कम उपयोग करें; मेट्रो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट या कारपूलिंग अपनाएं।
  • विदेशी ब्रांड्स के बजाय भारत में बने (मेक इन इंडिया) प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता दें।
  • जहाँ मुमकिन हो, घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) को बढ़ावा दें ताकि ऑफिस आने-जाने में फ्यूल की बचत हो सके।

ट्रैक्टर ज्ञान की राय

ये छोटे-छोटे त्याग और बदलाव ही भारत को एक आत्मनिर्भर महाशक्ति बनाएंगे। जैसा कि मोदी जी ने कहा है, "राष्ट्र सेवा ही सबसे बड़ा कर्तव्य है।" तो चलिए, ट्रैक्टर ज्ञान के साथ आप भी इस मुहिम का हिस्सा बनें!

और ब्लॉग पढ़ें

Sonalika Tiger DI 55 III tractor: Top 10 features & price image

The Sonalika Tiger DI 55 III is a powerful and convenient tractor that Indian farmers require, which will be powerful, comfortable, and versatile in use. It has the 50 HP model that can be used in field work, haulage job, use in...

10 Best tractor implements under ₹1 lakh for small farmers image

For a small farmer, a tractor is only as good as the implements attached to it. However, with rising costs, finding a high-quality, affordable implement is a bit difficult. But you have several dependable implements to choose from, which can give you...

10 best second-hand Swaraj tractor prices in India image

Buying a second-hand Swaraj tractor in India is a smart way to get a powerful tractor while saving cost. Small and marginal farmers can buy a second-hand Swaraj tractor and automate many farming activities. But the real question is, which second-hand tractor is...

इसके बारे में अपनी टिप्पणी लिखें पीएम मोदी की किसानों से खास अपील, अब खेती में अपनाएं ये तरीका

+91
Review Image

ट्रैक्टर और कृषि से जुड़े सबसे अधिक खोजे जाने वाले ब्लॉग्स

ट्रैक्टर-iconट्रैक्टरइम्प्लीमेंट-iconइम्प्लीमेंटटायर-iconटायरट्रैक्टर लोन-iconट्रैक्टर लोन-icon