रोटावेटर चलाने के लिए कितने एचपी का ट्रैक्टर होता है बेस्ट ?
Table of Content
रोटावेटर सिर्फ एक आधुनिक कृषि यंत्र ही नहीं है। यह एक किसान के मिट्टी से सोना उगाने के सपने को पूरा करने की सीढ़ी भी है। इसकी मदद से एक किसान मिट्टी की सतह को समतल और उसे खेती के लिए उपयुक्त बनाने में सक्षम होता है। पर रोटावेटर को उपयोग करते समय यह जरुरी है की उसको एक सही HP वाले ट्रैक्टर के साथ उपयोग किया जाए। ऐसा करने से करने से किसान के समय, श्रम और लागत की बचत होती है।
तो अगर आप भी यह जानना चाहतें हैं कि रोटावेटर के सही उपयोग के लिए कितने HP का ट्रैक्टर सही रहेगा तो चलिए इस ब्लॉग को पढ़िए।
रोटावेटर क्या है और इसका उपयोग क्यों जरूरी है
रोटावेटर एक प्रकार का ट्रैक्टर-चालित रोटरी टिलर है जिसमें घूमने वाले ब्लेड लगे होते हैं जिनकी मदद से किसान मिट्टी को काट सकता है। रोटावेटर की मदद से ऊबड़ खाबड़ भूमि को समतल किया जाता है और उसमे फसलों के अवशेष मिला कर उसको बीज रोपण के लिए उपयुक्त बनाया जाता है।
इसके अलावा, रोटावेटर की मदद से:
-
खेत में उगे अवांछित पौधों को जड़ से हटाया जा सकता है
-
मिट्टी की नमी को बनाए रखा जा सकता है
-
पारंपरिक जुताई की तुलना में समय और श्रम की बचत की जा सकती है
-
फसल चक्र में तेजी लायी जा सकती है
संक्षेप में, रोटावेटर आधुनिक खेती का अनिवार्य उपकरण है जो मिट्टी की तैयारी, उत्पादन क्षमता और लागत बचत में अहम भूमिका निभाता है।
Quick Links
कैसे करें रोटावेटर के आकार के अनुसार जरूरी ट्रैक्टर एचपी का चुनाव?
भारत में रोटावेटर अलग-अलग आकारों (चौड़ाई) में उपलब्ध होते हैं। जैसे छोटे खेतों और बागानों के लिए मिनी रोटावेटर (3–4 फीट) उपयोगी होते हैं, जबकि बड़े खेतों और व्यावसायिक खेती के लिए 8–12 फीट के हैवी-ड्यूटी रोटावेटर इस्तेमाल किए जाते हैं।अगर आप अपने रोटावेटर का सही उपयोग करना चाहतें हैं और उसके आपको अपने रोटावेटर के आकार के अनुसार ट्रैक्टर HP का चुनाव करना चाहिए। चलिए हम इसमें आपकी मदद करते हैं।
4-5 फीट के रोटावेटर के लिए कितने एचपी का ट्रैक्टर होना चाहिए
4-5 फीट के रोटावेटर आकर में छोटे होतें हैं और यें छोटे और मध्यम किसानों के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्प हैं। इन रोटावेटर के लिए किसानो को 30–40 HP वाले ट्रैक्टर मॉडल्स का उपयोग करना चाहिए। और इस बात पर भी ध्यान दें की आपके ट्रैक्टर का PTO पावर कम से कम 25–30 HP होनी चाहिए ताकि रोटावेटर आसानी से चल सकें।
हमारी पसंद: जॉन डियर 3028 एन, स्वराज टारगेट 630, सोनालिका DI 30 बागबान
6 फीट के रोटावेटर के लिए कितने एचपी का ट्रैक्टर चाहिए
6 फीट रोटावेटर न तो बहुत छोटा और न ही बहुत बड़ा, इसलिए अधिकांश खेतों में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी वजह से अधिकांश किसान 6 फीट रोटावेटर का इस्तेमाल करतें हैं। यह मिट्टी को 6–8 इंच तक भुरभुरा करने की क्षमता रखता हैं जिससे बीज अंकुरण बेहतर होता है।अगर आपके पास भी एक 6 फीट का रोटावेटर है तो आपको इसके सही इस्तेमाल के लिए 40–50 HP ट्रैक्टर, जिसकी लिफ्ट क्षमता 1200–1500 KG तक हो, का उपयोग करना चाहिए।
हमारी पसंद: जॉन डियर 5050 डी, स्वराज 744 एफई4WD, सोनालीका डीआई 745 III सिकंदर, न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स सुपर प्लस+, फार्मट्रैक 45 स्मार्ट
8 फीट रोटावेटर के लिए कितने एचपी का ट्रैक्टर सही रहता है
8 फीट के रोटावेटर अपनी संतुलित चौड़ाई के चलते बहुत लोकप्रिय हैं। इनकी जुताई गहराई 6–8 इंच तक होती है और यह 5–10 एकड़ या उससे अधिक बड़े खेतों के लिए एक दम सहीं हैं। 8 फीट रोटावेटर के लिए 50–60 HP ट्रैक्टर HP सही है। पर अगर आप भारी मिट्टी पर गहरी जुताई करतें हैं तो आपको 60–75 HP ट्रैक्टर का इस्तेमाल करना चाहिए।इसके साथ -साथ ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1800–2200 KG होनी चाहिए ताकि यह रोटावेटर का वजन (350–600 KG) आसानी से संभाल सके।
हमारी पसंद: सोनालीका डीआई 60 सिकंदर डीएलएक्स टीपी, स्वराज 963 एफई, फार्मट्रैक 6055 पॉवरमैक्स 4WD, फार्मट्रैक 6055 पॉवरमैक्स, महिंद्रा अर्जुन 605 डीआई अल्ट्रा 1
9-10 फीट रोटावेटर के लिए कितने एचपी का ट्रैक्टर होना चाहिए
9-10 फीट वाले रोटावेटर बड़े खेतों और व्यावसायिक खेती में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाते हैंऔर इन्हें चलाने के लिए 60–75 HP ट्रैक्टर सामान्य उपयोग के लिए पर्याप्त है अगर आप सामान्य दोमट मिट्टी वाले खेतों पर काम करतें हैं। पर अगर भारी मिट्टी पर गहरी जुताई का काम लम्बे समय तक करना चाहतें हैं तो आपको 9-10 फीट रोटावेटर के लिए 75–90 HP वाले ट्रैक्टर का उपयोग करना चाहिए।
हमारी पसंद: स्वराज 969 FE, न्यू हॉलैंड वर्कमास्टर 105, मैसी फर्ग्यूसन 2635 4WD, महिंद्रा नोवो 655 डीआई पीपी V1
रोटावेटर चुनते समय इन बातों का भी ध्यान रखना होता है जरूरी
अगर आप चाहतें हैं कि आपका रोटावेटर खेतों में हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन दे तो रोटावेटर चुनते समय इन बातों पर ध्यान दें।
-
अपने ट्रैक्टर के HP और PTO पावर के हिसाब से रोटावेटर का चुनाव करें। PTO पावर ही असली आउटपुट है, क्योंकि रोटावेटर PTO से चलता है।
-
रोटावेटर की चौड़ाई और ब्लेड की संख्या के अनुसार ट्रैक्टर चुनें। जितना चौड़ा रोटावेटर होगा, उतनी ज्यादा HP की जरूरत होगी।
-
ब्लेड की संख्या भी ट्रैक्टर पर लोड बढ़ाती है। ज्यादा ब्लेड = ज्यादा PTO पावर की मांग।
-
अपने खेतों की मिट्टी के प्रकार के अनुसार ही रोटावेटर चुने। रेतीली मिट्टी में 3–4 फीट रोटावेटर सही काम करेगा तो दोमट मिट्टी के लिए 5–6 फीट रोटावेटर उपयुक्त है।
-
आपके ट्रैक्टर की लिफ्ट क्षमता रोटावेटर के वजन (150–800 KG) से अधिक होनी चाहिए। अगर आपके पास एक 4WD ट्रैक्टर है तो आप भारी रोटावेटर का इस्तेमाल कर सकतें हैं।
निष्कर्ष
रोटावेटर मिट्टी को खेती के लिए उपयुक्त और खेती को आसान बनाने का एक आसान तरीका है और आप सही HP वाले ट्रैक्टर के साथ इसका उपयोग करके अपने समय और श्रम की बचत कर सकतें हैं।
ट्रैक्टर ज्ञान क्यों चुनें?
ट्रैक्टर ज्ञान इंडिया की सबसे भरोसेमंद अग्रि-टेक वौइस् है जो अभी तक एक मिलियन किसानों को खेती से जुड़े सही निर्णय लेने में मदद कर चुकी है। यह प्लेटफार्म किसानों को ट्रैक्टर मॉडल्स, कीमत, फीचर्स, और ब्रांड्स से जुडी नविन और सटीक जानकारी देता है जिससे देश का किसान जागरूक रहता है।
Category
Read More Blogs
मध्य प्रदेश सरकार किसानों की भलाई के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। राज्य के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने घोषणा की है कि 13 नवंबर को प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों को ₹1300 प्रति क्विंटल का बोनस मिलेगा। मुख्यमंत्री...
In a spectacular display of scale and efficiency, Sonalika Tractors has cemented its global reputation by entering the Guinness World Records. The record was achieved through its Bangladesh distributor, ACI Motors Ltd., which orchestrated the largest-ever tractor delivery in a...
Pune, November 12, 2025:CNH, a global leader in agriculture and construction equipment, inaugurated its new dedicated parts distribution centre near its manufacturing facility in Pune. This facility is designed to strengthen the company’s aftermarket capabilities and ensure faster, more efficient service...
Write Your Comment About रोटावेटर चलाने के लिए कितने एचपी का ट्रैक्टर होता है बेस्ट ?
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
08 Sep 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Sep 2025
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025





















.webp&w=3840&q=75)










.webp&w=3840&q=75)
.webp&w=3840&q=75)





















