जानिए भारत के 5 सबसे बेहतरीन मिनी ट्रैक्टर कौनसे हैं?
20 Jul, 2020
जानिए भारत के 5 सबसे बेहतरीन मिनी ट्रैक्टर कौनसे हैं?
आज भारत में किसानों के बीच मिनी ट्रैक्टर खरीदने का प्रचलन बढ़ रहा है, कई बड़ी कंपनियां मिनी ट्रैक्टरों के बेहतरीन विकल्प भी किसानों के लिए उपलब्ध करा रही हैं। मुख्य रूप से छोटी जमीन के जोत के लिए बाग बगीचों में इस्तेमाल किए जाने वाले ये ट्रैक्टर भारत में किसानों के एक बड़े हिस्से को खूब पसंद आ रहे है।
भारत में मिनी ट्रैक्टर का चलन और लोकप्रियता:-
भारत में 85 प्रतिशत किसान परिवार खेती के 35 फ़ीसदी हिस्से के मालिक है, 70 प्रतिशत किसान 2 हेक्टेयर से कम की भूमि इस्तेमाल करते है। ऐसे में जहां कई किसानों के पास 1 हेक्टेयर तक की भूमि है उनकी जरूरतों को पूरा करने वाले मिनी ट्रैक्टरों की लोकप्रियता स्पष्ट है, आज मिनी ट्रैक्टर पूरे ट्रैक्टर उद्योग में करीब 7 से 8 फीसदी की हिस्सेदारी रखते हैं।
भारत में अगर मिनी ट्रेक्टर की शुरुआत देखें तो आज से करीब 8 वर्ष पूर्व शुरुआती मिनी ट्रैक्टर आए थे जिनमें महिन्द्रा का महिन्द्रा युवराज 215 पहला मिनी ट्रैक्टर माना जाता है।
इसके बाद जापानी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी कुबोटा ने 2016 में 21-30 एचपी श्रेणी में 3 ट्रैक्टर मॉडल लॉन्च किए, और फिर महिंद्रा, मैसी फर्ग्यूसन, सोनालिका और एस्कॉर्ट्स जैसे सभी भारतीय निर्माताओं ने भी मिनी/कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर श्रेणी पर ज्यादा ध्यान देना करना शुरू कर दिया और 2017 के दौरान 10 से अधिक नए मॉडल लॉन्च किए। अब इस श्रेणी में ढेर सारे विकल्प मौजूद हैं, मिनी ट्रैक्टर 30 एचपी और 1200 एमएम चौड़ाई से कम के ट्रैक्टर होते है जो मोटे तौर पर दो वर्गों में गिने जाते है - कॉम्पैक्ट और इस्माल। अब हम आपको बता रहें आज कौनसे 5 मिनी ट्रैक्टर सबसे बेहतर है:-
महिन्द्रा युवराज 215 एनएक्सटी:-
यह 15 एचपी का छोटा, किफायती और कई जरूरतों को पूरा करने वाला एक बेहतरीन ट्रैक्टर है।
फार्मट्रैक एटम 26 मिनी ट्रैक्टर 26 एचपी श्रेणी में विशाल ट्रैक्टरों के सभी विकल्प और लाभ देता है। इसमें कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है।
आयशर 188:-
आयशर मिनी ट्रैक्टर 18 hp में एक सिलेंडर शक्तिशाली इंजन दिया गया है। इसके प्रमुख विकल्प स्लिपरी मेश ट्रांसमिशन , तेल-डूबे ब्रेक और यांत्रिक स्टीयरिंग हैं, जिनके साथ ये सर्वसुविधायुक्त बेहतरीन विकल्प बन जाता है।
जॉन डीरे 3028 एन मिनी ट्रैक्टर जॉन डीरे का एक और नमूना है जो विशिष्ट उन्नत विकल्पों के साथ आता है। जॉन डीरे मिनी ट्रैक्टर 28 एचपी 910 किलो की उच्चतम लिफ्टिंग कैपेसिटी के साथ आता है।
यह भी सोनालिका ट्रैक्टर्स की तरफ से एक शानदार विकल्प है। सोनालिका की विशेष सुविधाओं के साथ इसकी कीमत भी इसकी लोकप्रियता का मुख्य कारण है।
प्रस्तुत विकल्पों के अलावा भी आप अपनी जरूरत अनुसार कई सारे बेहतर विकल्प मिनी ट्रैक्टर श्रेणी में तलाश सकते है, क्योंकि यह ट्रैक्टर का यह क्षेत्र लगातार विस्तार कर रहा है, कई ब्रांड बेहतर से बेहतर विकल्प बाज़ार में इस श्रेणी में पेश करते है।
Read More
![]() |
न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट, फीचर्स एवं टॉप मॉडल। 2021 |
![]() |
भारत में टॉप 5 टायर ब्रांड 2021 |
![]() |
ये हैं भारत के बेस्ट बजट ट्रैक्टर 2021! |
Read More
Escorts Kubota creates history by selling over 1 lac tractor in FY23
Faridabad, April 1st, 2023: Escorts Kubota Limited Agri Machinery business in March 2023 sold 10,305...
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष'23 में 1 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचकर रचा इतिहास
फरीदाबाद, 1 अप्रैल, 2023: एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड द्वारा मार्च 2023 में 10,305 ट्रैक्टर बेचे गए और...
VST registers growth with 45122 Power Tillers and Tractors sales in FY23
Today, Vst Tillers Tractors Ltd. disclose the VST tractor sales report for March 2023. If we look in...