किसानों को मिला सीएम की तरफ से तोहफा, सालाना मिलेंगे 4 हजार रुपए
पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) का पैसा आने में इस बार किसानों को काफी इन्तजार करना पड़ा था लेकिन बुधवार को 82 लाख किसानों को यह तोहफा मिल ही गया। उनके बैंक खाते में 2 हजार रुपए की राशि जमा हो चुकी है। बात है मध्यप्रदेश के किसानों की जहां के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Mukhyamantri Kisan kalyan Yojna) के तहत 2 हजार रुपए की घोषणा की थी।
शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में आयोजित कार्यक्रम में 82 लाख किसानों को एक साथ एक क्लिक कर उनके बैंक खातों में 2 हजार रुपए की राशि सौंपी. इसके तहत मुख्यमंत्री ने किसानों को 1783 करोड़ रुपए की सौगात दी, आपको बता दें कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojna) के तहत राज्य के किसानों को सालाना चार हजार रुपए का आर्थिक लाभ दिया जाता है।
यह राशि किसानों के खातों में दो किस्तों में ट्रान्सफर की जाती है. इस प्रकार मध्यप्रदेश के किसानों के बैंक खाते में कुल 10 हजार रुपए के आर्थिक सहायता राशि दी जाती है | जिसमें किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के 6 हजार रुपए और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojna) के चार हजार रुपए दी जाते है| इन योजनाओं के माध्यम से किसानों की जाने वाली सहायता राशि सीधा उनके बैंक खाते में ट्रान्सफर की जाती है।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत इस बार प्रदेश के 82 लाख किसानों को किस ट्रान्सफर की गई | बता दें की हर खरीफ और रबी सीजन में प्रदेश सरकार की और से दो-दो हजार रुपए की क़िस्त किसानों के खाते में दी जाती है| इस राशि को किसानों के खाते में देने के पीछे सरकार का उद्देश्य किसानों की आर्थिक रूप से सहायता करना है ताकि किसान फसल उत्पादन के लिए अदान खरीद सकें| अभी तक इस योजना में 75 लाख किसानों के खातों में करीब 1500 करोड़ रुपए ट्रान्सफर किए जा चुके हैं।
tg_quick_links
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को मिलने वाली क़िस्त राशि की सुचना उनके मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगी | बता दें मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojna) के तहत जिन किसानों को लाभ मिलेगा उनके बारे में जानकारी किसान सम्मान निधि पोर्टल पर दर्ज रहेगी। क्षेत्र के पटवारी किसानों के बारे में पूरी जानकारी का वेरिफिकेशन करेंगे | किसानों को सिर्फ एक बार क्षेत्र के पटवारी को भौतिक रूप से आवेदन देना होगा | आगे की सारी प्रक्रिया मोबाइल पर ही होगी।
बताया गया है कि सीएम इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित करने गए थे। जैविक खेती में भी तो मध्यप्रदेश पहले स्थान पर है अब यहाँ सरकार प्राकृतिक खेती में भी आगे रहना चाहती है नेचुरल फार्मिंग (Natural Farming) को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने देसी गाय पालने वालों को हर महीने 900 रुपए देने की भी घोषणा की है। यहाँ 5200 गाँवों में प्राकृतिक खेती की शुरुआत की जाएगी | अब तक सूबे के करीब कईं लाख किसानों ने नेचुरल फार्मिंग में दिलचस्पी दिखाई है।
आपको बता दें कि यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभार्थी होना बहुत जरूरी है तभी आप इस योजना में आवेदन आसानी से कर पाएंगे। अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) के लाभार्थी नहीं है तो आपको इसके लिए पहले उस योजना का आवेदन करना होगा तभी आप किसान कल्याण योजना का लाभ ले सकेंगे।
किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। सम्मान निधि में रजिस्ट्रेशन के बाद ही आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। तथा सभी लाभार्थी नागरिक ध्यान दे की योजना के अंतर्गत पात्रता का सर्वेक्षण पटवारी के माध्यम से किया जाएगा। यदि तहसील या कहीं और आवेदन दिया होगा तब लाभ नहीं मिलेगा।
बता दें ट्रैक्टर ज्ञान (Tractor Gyan) पर आप ऐसी कईं योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| हमारी वेबसाइट पर आप ट्रैक्टर की खरीद और बिक्री के बारे में भी जानकरी प्राप्त कर सकते हैं।
ट्रैक्टर ज्ञान पर आप सभी प्रकार के ट्रैक्टर्स की जनकारी सीधे प्राप्त कर सकते है। मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर, फार्मट्रैक ट्रैक्टर, आयशर ट्रैक्टर आदि कईं और ट्रैक्टर्स के ब्रांड्स के बारे में उनकी रेट्स, फीचर्स, आधुनिक तकनीकी के बारे में भी जानकारी हमारी वेबसाइट पर मिलती है। साथ ही साथ कृषि से जुड़ी और नई जानकारी मिलती है। साथ हर राज्य द्वारा या केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी हमारी वेबसाइट पर आसानी से मिल जाती है।
ट्रैक्टर्स के बारे में, उनके फीचर्स, क्षमता आदि का स्पष्ट विवरण और सही रेट की जानकारी पहुंचाना ट्रैक्टर ज्ञान का मुख्य लक्ष्य होता है।
ट्रैक्टर ज्ञान वेबसाइट पर पुराने, नए ट्रैक्टर्स के बिक्री की सीधी जानकारी मिलती है। साथ हमसे सीधे सम्पर्क कर किसान भाई आसानी से ट्रैक्टर के क्रय-विक्रय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Category
Read More Blogs
खेती में आधुनिक कृषि यंत्रों (Farming Equipment) की महत्ता बढ़ती ही जा रही है। उत्पादन बढ़ाने को लेकर सरकार की ओर से खेती में आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि यंत्रों की श्रृंखला में ड्रोन को...
India, being an agricultural-oriented country, requires water at every step of the harvest and farming process. Hence, saving water is undoubtedly crucial to rainwater harvesting , making it easier for farmers to save and store rainwater. Given the current situation in regard...
सरकार देश में दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालन और डेयरी उद्योग को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए सरकार की और से पशुपालक किसान जो डेयरी खोलना चाहते हैं उनके लिए एक ख़ास योजना चला रखी है। इस योजना का...
Write Your Comment About किसानों को मिला सीएम की तरफ से तोहफा, सालाना मिलेंगे 4 हजार रुपए
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
24 Jun 2025
06 Jan 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
24 Jun 2025
27 Jun 2025
25 Jun 2025
16 Dec 2024
31 Dec 2024
27 Jun 2025
27 Jun 2025
24 Jun 2025