सेकेंड-हैंड पावर टिलर खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर चेक करें

सेकेंड-हैंड पावर टिलर खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर चेक करें image

टेबल ऑफ कंटेंट

अगर आप एक किसान है और आप कम कीमत पर भी एक पावर टिलर खरीदना  चाहते हैं तो आपके लिए सबसे अच्छा उपाय है एक सेकंड हैंड पावर टिलर को खरीदना।  एक सेकंड हैंड पावर टिलर आपको कम खर्चे पर भी आपके खेती से जुड़े सभी काम को पूरा करने की क्षमता रखता है पर एक सेकंड हैंड पावर टिलर खरीदना आसान नहीं है उसके लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण चीज जरुर चेक करनी चाहिए। 

सेकेंड-हैंड पावर टिलर खरीदना क्यों फायदेमंद है?

एक सेकंड हैंड पावर टिलर खरीदना आपको कई मायने में फायदेमंद साबित होता है जैसे कि  :

  • एक पुराना टिलर एक नए  टिलर की तुलना में आधी कीमत पर आता है 
  • कम कीमत होने पर लोन नहीं लेना पड़ता 
  • आपको एक जाँचा-परखा पावर टिलर मिलता है

सेकेंड-हैंड पावर टिलर खरीदने से पहले क्या जानना जरूरी है?

एक सेकंड हैंड पावर टिलर खरीदते समय किसी भी प्रकार के नुकसान से बचने के लिए आपको इन पांच चीजों का ध्यान रखना  जरूरी है।

1. इंजन की स्थिति

चेक करें:

  • स्टार्ट आसानी से हो रहा है या नहीं
  • इंजन से अजीब आवाज तो नहीं आ रही
  • ज्यादा काला या सफेद धुआं तो नहीं निकल रहा
  • ऑयल लीकेज तो नहीं है
  • इंजन गर्म होकर बंद तो नहीं हो रहा

2. रोटावेटर और गियर बॉक्स कैसे हैं

चेक करें कि :

  • गियर आसानी से बिना रुके बदल रहे हैं या नहीं 
  • रोटावेटर के ब्लेड ज्यादा घिस तो नहीं है 
  • बोल्ट और नट ढीले तो नहीं हैं
  • अटैचमेंट असली हैं या बाद में बदले गए हैं

3.  टायर और चेसिस की स्थिति

एक पुराने टिलर को खरीदते समय ध्यान दें कि:

  • टिलर के टायर की ग्रिप अच्छी है 
  • टिलर के मुख्य फ्रेम पर किसी भी प्रकार की वेल्डिंग नहीं होनी चाहिए 
  • गियर बॉक्स के आसपास कोई तेल हिसाब नहीं होना चाहिए

4. जरूरी कागजात 

एक पुराना टिलर खरीदने से पहले सुनिश्चित करें कि:

  • आपके पास एक ओरिजिनल बिल हो
  • उसके मेंटेनेंस के कागजात हो
  • अगर लोन है उससे जुड़े सभी कागजात हो
  • विक्रेता की आधार कार्ड और पहचान पत्र रखें 

5. बैटरी और इलेक्ट्रिकल सिस्टम

चेक करें कि:

  • टिलर सेल्फ-स्टार्ट हो रहा है या नहीं 
  • स्टार्टर मोटर ठीक से काम कर रही है या नहीं 
  • वायरिंग हार्नेस में किसी भी तरह के कट या टेप से किए गए जोड़ तो नहीं है 

किन किसानों के लिए सेकेंड-हैंड पावर टिलर सही विकल्प है?

सेकेंड-हैंड पावर टिलर इन किसानों के लिए अच्छा विकल्प है:

  • जिनके पास छोटा या मध्यम खेत है
  • जो पहली बार मशीन खरीद रहे हैं
  • जिन्हें कम बजट में खेती का काम तेज करना है
  • जो सब्जी, बागवानी या इंटरकल्चर करते हैं
  • जिनके पास ट्रैक्टर की जरूरत या बजट नहीं है

सेकेंड-हैंड पावर टिलर खरीदने के फायदे

पुराना पावर टिलर खरीदने के फायदे साफ हैं:

  • कम निवेश
  • जल्दी काम शुरू
  • छोटे खेतों में आसान चलाना
  • डीजल और मजदूरी की बचत
  • खेती की तैयारी में समय कम

ट्रेक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रेक्टर ज्ञान देश का भरोसेमंद अग्रि-टेक प्लेटफार्म है जो किसानों को ट्रैक्टर, पावर टिलर और खेती की मशीनों से जुड़ी जरूरी जानकारी आसान भाषा में देता है। यहां आप मॉडल, फीचर्स, कीमत और तुलना समझ सकते हैं।  इससे खरीदारी से पहले सही फैसला लेना आसान होता है। 

और ब्लॉग पढ़ें

खेत बचाओ अभियान लॉन्च: किसानों के लिए क्या है खास? image

खेती की असली ताकत खेत है और खेत की ताकत उसकी मिट्टी। लेकिन पिछले कुछ सालों में ज्यादा केमिकल खादों और कीटनाशकों के इस्तेमाल से कई जगहों पर मिट्टी की सेहत खराब होने लगी है। यही वजह है कि केंद्र सरकार ने...

टॉप 5 मैसी फर्ग्यूसन स्मार्ट सीरीज ट्रैक्टर - कौन-सा ट्रैक्टर है आपके लिए बेस्ट? image

मैसी फर्ग्यूसन स्मार्ट सीरीज में आधुनिक 46 HP से 63 HP रेंज तक के ट्रैक्टर मॉडल मिलते हैं  ज्यादा गियर ऑप्शन, बेहतर PTO, मजबूत हाइड्रोलिक्स और स्मार्ट फीचर्स के लिए जाने जातें हैं।  वैसे तो हर एक मैसी फर्ग्यूसन स्मार्ट सीरीज ट्रैक्टर...

FPO registration: Easy step-by-step guide image

Farmers often face challenges such as limited market access, low bargaining power, and high input costs. One effective solution to overcome these issues is forming a Farmer Producer Organization (FPO). Through an FPO, farmers can work collectively, access better markets, purchase inputs...

इसके बारे में अपनी टिप्पणी लिखें सेकेंड-हैंड पावर टिलर खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर चेक करें

+91
Review Image

ट्रैक्टर और कृषि से जुड़े सबसे अधिक खोजे जाने वाले ब्लॉग्स

ट्रैक्टर-iconट्रैक्टरइम्प्लीमेंट-iconइम्प्लीमेंटटायर-iconटायरट्रैक्टर लोन-iconट्रैक्टर लोन-icon