खेत बचाओ अभियान लॉन्च: किसानों के लिए क्या है खास?

खेत बचाओ अभियान लॉन्च: किसानों के लिए क्या है खास? image
By Khushbu RajputJun 03, 2026 06:40 PM

Table of Content

खेती की असली ताकत खेत है और खेत की ताकत उसकी मिट्टी। लेकिन पिछले कुछ सालों में ज्यादा केमिकल खादों और कीटनाशकों के इस्तेमाल से कई जगहों पर मिट्टी की सेहत खराब होने लगी है। यही वजह है कि केंद्र सरकार ने देशभर में "खेत बचाओ अभियान" शुरू किया है। 

इस अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के रामसिया गांव से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है। इसका मकसद साफ है, मिट्टी को बचाना, खेती को मजबूत बनाना और उसकी लागत कम करना। यह अभियान 1 जून से 30 जून 2026 तक पूरे देश में चलाया जाएगा। 

क्यों है खेत बचाओ अभियान की जरुरत?

कई किसान अच्छी फसल की उम्मीद में जरूरत से ज्यादा यूरिया और दूसरे केमिकल फर्टिलाइज़र्स का इस्तेमाल कर लेते हैं। शुरुआत में इसका फायदा दिखता है, लेकिन धीरे धीरे मिट्टी की फर्टिलिटी कम होने लगती है। नतीजा यह होता है कि हर साल ज्यादा खाद डालनी पड़ती है और खेती का खर्च बढ़ता जाता है।

विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि जरूरत से ज्यादा केमिकल्स का प्रयोग मिट्टी की फर्टिलिटी कम करता है और लाभदायक सूक्ष्म जीवों को नुकसान पहुंचाता है। इसलिएसरकार चाहती है कि किसान पहले अपनी मिट्टी की जांच करवाएं और फिर उसी हिसाब से खाद का इस्तेमाल करें। इससे खेत भी स्वस्थ रहेंगे और फसल की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

गांव-गांव पहुंचेंगे वैज्ञानिक और कृषि विशेषज्ञ

इस अभियान की खास बात यह है कि कृषि वैज्ञानिक, कृषि विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग की टीमें सीधे गांवों में जाकर किसानों से बातचीत करेंगी। 

किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड, नेचुरल फार्मिंग, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन (बैलेंस्ड न्यूट्रिएंट मैनेजमेंट), जल संरक्षण, मॉडर्न सोइंग तकनीक और नई एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजीज की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा नकली खाद और कीटनाशकों से बचाव के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

महिलाओं और युवाओं को भी मिलेगा फायदा

यह अभियान केवल खेती तक सीमित नहीं है। सरकार इसके जरिए ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों (सेल्फ हेल्प ग्रुप्स) से जोड़कर सेल्फ एम्प्लॉयमेंट और इनकम बढ़ाने के अवसर भी उपलब्ध कराएगी। साथ ही युवाओं के लिए कौशल विकास, प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़ी एक्टिविटीज पर भी ध्यान दिया जाएगा, ताकि गांवों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके।

किसानों के लिए क्यों है यह अभियान महत्वपूर्ण?

खेत बचाओ अभियान किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन का रास्ता दिखा सकता है। यदि किसान सॉइल टेस्टिंग के आधार पर खेती करेंगे, तो खाद की अनावश्यक खपत कम होगी, मिट्टी की सेहत सुधरेगी और फसल उत्पादन में भी सुधार देखने को मिल सकता है। सरकार का लक्ष्य सिर्फ आज की खेती को बेहतर बनाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपजाऊ भूमि सुरक्षित रखना है।

खेती-किसानी की हर सही जानकारी के लिए चुनें ट्रैक्टर ज्ञान

जैसे इस अभियान में सही जानकारी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है, वैसे ही खेती और कृषि उपकरणों की दुनिया में सही गाइडेंस मिलना बहुत जरूरी है। यहीं पर ट्रैक्टर ज्ञान आपका सबसे सच्चा मददगार बनता है। 

ट्रैक्टर ज्ञान किसानों का अपना एक ऐसा भरोसेमंद डिजिटल मंच है जहां आपको ट्रैक्टरों की एकदम सही कीमतें, उनके स्पेसिफिकेशन्स, खेती की नई मशीनें और सरकार की हर नई योजना की पूरी जानकारी बेहद आसान भाषा में मिलती है।

Read More Blogs

Retail Harvester sales in May 2026: Sold 1,299 units, Decline 12.11% image

Total retail harvester sales in May 2026 were 1,299 units. It is a 12.11% degrowth from 1,478 units sold in May 2025. Let’s go through the full stats, state-by-state and brand-by-brand.

Retail Harvester Sales in May 2026: Brand Performance Analysis

No. 1 in the...

Weed management without herbicides: Low-cost techniques for small farmers image

Weeds are one of the biggest challenges faced by small farmers across India. They compete with crops for nutrients, water, sunlight, and space, often reducing yields significantly if not controlled on time. While herbicides offer a quick solution, rising input costs, environmental...

Why choose the Mahindra 585 DI tractor? Top 10 features & price image

Mahindra 585 DI is a great choice for Indian farmers when it comes to reliable tractors in the 50 HP category. If you are working in the fields, running a rotavator, carrying loads or doing cultivation work, this tractor is built to...

Write Your Comment About खेत बचाओ अभियान लॉन्च: किसानों के लिए क्या है खास?

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon