₹7 लाख से कम कीमत में टॉप 3 फार्मट्रैक ट्रैक्टर

₹7 लाख से कम कीमत में टॉप 3 फार्मट्रैक ट्रैक्टर image

टेबल ऑफ कंटेंट

फार्मट्रैक अपने  भरोसेमंद और किफायती ट्रैक्टर मॉडल्स की वजह से पूरे भारत में किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है। इस कंपनी का हर ट्रैक्टर कई शानदार फीचर्स से लैस है, और अगर आप ₹7 लाख से कम कीमत वाला फार्मट्रैक ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। ये ट्रैक्टर कम कीमत में बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हैं। तो आइए, ₹7 लाख से कम बजट में उपलब्ध फार्मट्रैक के टॉप तीन ट्रैक्टर मॉडल्स पर एक नज़र डालते हैं।

₹7 लाख से कम कीमत में फार्मट्रैक ट्रैक्टर क्यों चुनें?

₹7 लाख से कम कीमत वाला फार्मट्रैक ट्रैक्टर किसानों के लिए एक बेहतरीन निवेश है,क्योंकि:

  • इसमें कम बजट में ही एक दमदार 3-सिलेंडर इंजन मिलता है जो कम ईंधन की खपत करता है।
  • यह रोटावेटर, कल्टीवेटर और रीपर जैसे उपकरणों को आसानी से चला सकता है।
  • इन मॉडल्स की लिफ्टिंग क्षमता 1,500 से 1,800 किलोग्राम के बीच होती है।
  • इनमें सस्पेंडेड पैडल, बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग और डुअल क्लच जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

₹7 लाख से कम कीमत में टॉप 3 Farmtrac ट्रैक्टर

भारतीय किसानों के लिए ₹7 लाख से कम कीमत में टॉप 3 Farmtrac ट्रैक्टर मॉडल्स है: 

1. फार्मट्रैक 39 प्रोमैक्स

फार्मट्रैक 39 प्रोमैक्स उन किसानों के लिए उपयोगी है जो 39 HP के आसपास पावर और अच्छी हाइड्रोलिक क्षमता चाहते हैं।

  • इंजन पावर: 39 HP
  • सिलेंडर: 3
  • PTO पावर: लगभग 34.7 HP
  • गियर: 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स
  • लिफ्टिंग क्षमता: 1800 kg
  • फ्यूल टैंक: 50 लीटर
  • ड्राइव: 2WD

यह ट्रैक्टर रोटावेटर, कल्टीवेटर, बुवाई और सामान्य ट्रॉली के काम के लिए  एक दम सही है।  

फार्मट्रैक 39 प्रोमैक्स की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

2. फार्मट्रैक चैंपियन 42

अगर आप ₹7 लाख से कम कीमत का एक ऐसे  Farmtrac ट्रैक्टर खोज रहें हैं खेती और हल्के से मध्यम ट्रांसपोर्ट के लिए  सही हो तो Farmtrac Champion 42 को चुने। यह एक भरोसेमंद और संतुलित ट्रैक्टर है। 

  • पावर: 44 HP
  • इंजन: 3 सिलेंडर
  • PTO पावर: करीब 37.3 HP
  • गियर: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
  • लिफ्टिंग क्षमता: लगभग 1800 kg
  • फ्यूल टैंक: 50 लीटर
  • ड्राइव: 2WD

यह कल्टीवेटर, सीड ड्रिल, हल, ट्रॉली और दूसरी सामान्य खेती के कामों में लिए एक दम सही ट्रैक्टर  है।  

फार्मट्रैक चैंपियन 42 की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

3. फार्मट्रैक एटम 35

फार्मट्रैक एटम 35 ₹7 लाख से कम कीमत में मिलने वाला एक मिनी ट्रैक्टर है जो 36 HP कैटेगरी में आता है।  

  • पावर: लगभग 36 HP
  • इंजन: 4 सिलेंडर
  • गियर: 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स

यह खेती और ट्रांसपोर्ट दोनों कामों के लिए उपयोगी है।

फार्मट्रैक एटम 35 की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

टॉप 3 फार्मट्रैक ट्रैक्टरों की तुलना

फीचर फार्मट्रैक 39 प्रोमैक्स फार्मट्रैक चैंपियन 42 फार्मट्रैक एटम 35
इंजन पावर  39 HP 44 HP 36 HP
सिलेंडर 3 3 4
PTO पावर लगभग 34.7 HP लगभग 37.3 HP मॉडल के अनुसार
गियर 12 Forward + 3 Reverse 8 Forward + 2 Reverse

8 Forward + 2 Reverse

लिफ्टिंग क्षमता 1800 kg लगभग 1800 kg लगभग 1000 kg
फ्यूल टैंक 50 लीटर 50 लीटर 24 लीटर
ड्राइव 2WD 2WD 4WD
रोटावेटर के लिए अच्छा विकल्प सामान्य काम के लिए उपयुक्त

सामान्य काम के लिए उपयुक्त

कल्टीवेटर / जुताई उपयुक्त उपयुक्त

उपयुक्त

ट्रॉली / ढुलाई उपयुक्त हल्के से मध्यम काम के लिए

हल्के से मध्यम काम के लिए

₹7 लाख से कम फार्मट्रैक ट्रैक्टर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

₹7 लाख से कम Farmtrac ट्रैक्टर खरीदने से पहले इन बातों की जांच जरूर करें:

  • तय करें कि आपको 2WD ट्रैक्टर चाहिए या 4WD।
  • ध्यान रखें कि आपका ट्रैक्टर कॉम्पैक्ट होना चाहिए; ₹7 लाख से कम कीमत वाले Farmtrac ट्रैक्टर में आमतौर पर 25 से 35 HP की क्षमता होती है, जो इसे छोटे खेतों के लिए उपयुक्त बनाती है। 
  • आपको छोटे उपकरणों का भी इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि ये ट्रैक्टर भारी उपकरण नहीं चला सकते।
  • लिफ्टिंग क्षमता कम से कम 1,000 किलोग्राम होनी चाहिए ताकि आप आसानी से इम्प्लीमेंट्स का इस्तेमाल कर सकें।

₹7 लाख से कम कौन सा फार्मट्रैक ट्रैक्टर सबसे अच्छा है?

हालांकि ₹7,00,000 से कम कीमत वाले तीनों Farmtrac मॉडल अपने आप में बेहतरीन हैं, लेकिन हर मॉडल हर किसान के लिए सही नहीं होता। 

  • अगर आप सामान्य खेती-बाड़ी करते हैं और आपका बजट सीमित है, तो आपको Farmtrac 45 चुनना चाहिए
  • वहीं, अगर आपको ज़्यादा लिफ्टिंग क्षमता की ज़रूरत है और आप रोज़ाना भारी उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको Farmtrac 45 Smart चुनना चाहिए।
  • वहीं Farmtrac 60 उन किसानों के लिए सही है जिन्हें ज्यादा पावर और भारी काम के लिए ट्रैक्टर चाहिए।

क्यों भरोसा करें ट्रैक्टर ज्ञान पर?

ट्रैक्टर ज्ञान देश का एक जाना-माना एग्रीटेक प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ किसान अपनी पसंद के ट्रैक्टर मॉडल की तुलना रियल-टाइम में कर सकते हैं। वे किसी ट्रैक्टर मॉडल की सही कीमत और उसमें मिलने वाले फ़ीचर्स के बारे में जान सकते हैं, जिससे देश भर के किसानों के लिए अपने बजट और ज़रूरतों के हिसाब से सही ट्रैक्टर चुनना बहुत आसान हो जाता है।

और ब्लॉग पढ़ें

 image

बिहार के हमारे किसान भाईयों के लिए एक बहुत ही काम की और राहत वाली खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने कृषि यांत्रिकरण योजना (2026-27) के लिए 236.58 करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया है। इसका सीधा मतलब यह है...

Top 3 TVS EuroGrip Tractor Tyres in India image

Everyone obsesses over engine power and HP when buying a tractor, but tyres barely get a second thought. The fact is, the wrong tyre can ruin your traction, increase your fuel consumption and have you fighting for grip in the field.

That's why...

Solis 4415 2WD Tractor: Key Features, Specifications & Price image

Solis has built a decent name for itself in India over the years, mostly because of the Yanmar Japanese engineering backing it carries. And the Solis 4415 2WD is one of those tractors that keeps popping up in conversations whenever someone's looking...

इसके बारे में अपनी टिप्पणी लिखें ₹7 लाख से कम कीमत में टॉप 3 फार्मट्रैक ट्रैक्टर

+91
Review Image

ट्रैक्टर और कृषि से जुड़े सबसे अधिक खोजे जाने वाले ब्लॉग्स

ट्रैक्टर-iconट्रैक्टरइम्प्लीमेंट-iconइम्प्लीमेंटटायर-iconटायरट्रैक्टर लोन-iconट्रैक्टर लोन-icon