Please Enter OTP For Tractor Price कृपया ट्रैक्टर की कीमत के लिए ओटीपी दर्ज करें
Enquiry icon
Enquiry Form

सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर

same-deutz-fahr-3035-e
सामे ड्यूज-फार की स्थापना 1800 में जोहान जॉर्ज फाहर ने की थी। इस कंपनी को प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय ट्रैक्टर निर्माता एसडीएफ के रूप में भी जानते है। सामे ड्यूज फार ने 2019 में इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर (आईटीओटीवाई) प्रतियोगिता में दो अद्भुत पुरस्कार भी जीते। सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर की कीमत 6.10 रुपये से लेकर 16.46 लाख* रुपये तक है। सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर 36 से 80 एचपी तक की रेंज के ट्रैक्टर बनाती है। इसने ट्रैक्टर के 21 से भी ज्यादा मॉडल पेश किए हैं। इस ब्रांड का सबसे महंगा ट्रैक्टर है सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 80 प्रोफिलिन, इसकी कीमत 16.35 से 16.46 लाख* रुपए हैं जो 80 एचपी में आता हैं। सामे ड्यूज फार शानदार इंजनों, बढ़िया डिजाइन, कम लागत, आसान और सरल रखरखाव के लिए प्रसिद्ध है। लोकप्रिय सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर सीरिज हैं: सेम ड्यूज-फार एग्रोमैक्स ट्रैक्टर सीरिज और सेम ड्यूज-फार एग्रोलक्स ट्रैक्टर सीरिज।
Read More Read Less

सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट 2024 भारत में

Tractor 50 HPएचपी : 50

Cylinder tractor 3सिलेंडर: 3

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 1900 Kg

Tractor 70 HPएचपी : 70

Cylinder tractor 3सिलेंडर: 3

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 2250 Kg

Tractor 36 HPएचपी : 36

Cylinder tractor 3सिलेंडर: 3

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 1250 Kg

Tractor 60 HPएचपी : 60

Cylinder tractor 3सिलेंडर: 3

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 2100 Kg

Tractor 55 HPएचपी : 55

Cylinder tractor 3सिलेंडर: 3

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 2000 Kg

Tractor 55 HPएचपी : 55

Cylinder tractor 3सिलेंडर: 3

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 2000 Kg

Tractor 45 HPएचपी : 45

Cylinder tractor 3सिलेंडर: 3

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 1900 Kg

Tractor 42 HPएचपी : 42

Cylinder tractor 3सिलेंडर: 3

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 1250 Kg

Select सामे ड्यूज-फार Tractor by Wheel drive

tractorsसामे ड्यूज-फार Tractors Key Highlights

लोकप्रिय ट्रैक्टर सामे ड्यूज-फार Agrolux 50 2WD, सामे ड्यूज-फार Agrolux 60 2WD, सामे ड्यूज-फार Agrolux 55, सामे ड्यूज-फार Agrolux 80 Profiline 4WD
सबसे महंगा ट्रैक्टर सामे ड्यूज-फार Agrolux 80 Profiline 4WD (16.30 - 16.40 Lakh)
सबसे किफायती ट्रैक्टर सामे ड्यूज-फार Agromaxx 45 E 2WD (7.55 - 7.70 Lakh)
img

news blogsसामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर समाचार

दुनिया की टॉप 10 सबसे बेहतरीन ट्रैक्टर कंपनियां 2024 - ट्रैक्टरज्ञान
blogs दुनिया की टॉप 10 सबसे बेहतरीन ट्रैक्टर कंपनियां 2024 - ट्रैक्टरज्ञान

दुनिया की टॉप 10 ट्रैक्टर कंपनियां 2024 आज हम बात करेंगे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ शीर्ष 10 ट्रै...

ये हैं भारत के टॉप 9 माइलेज ट्रैक्टर | 2024
blogs ये हैं भारत के टॉप 9 माइलेज ट्रैक्टर | 2024

कृषि में कृषि में अगर लागत देखी जाए तो उसका बड़ा हिस्सा ट्रैक्टर में डीज़ल की क़ीमत पर जाता है। भारत...

buy used mahindra tractorsपुराना सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर

Mahindra Tractor Dealersसामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर डीलर

सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर की एचपी रेंज क्या है?

सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर एचपी रेंज 36 एचपी से 80 एचपी है।

सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर की कीमत रु. 6.30 लाख* से 16.40 लाख* रुपये है।

क्या ड्यूज और सामे ट्रैक्टर एक ही हैं?

हाँ, ड्यूज और सामे ट्रैक्टर एक ही हैं।

सबसे अधिक ईंधन कुशल सामे ड्यूज-फार कौन सा है?

सबसे अधिक ईंधन कुशल सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर सामे ड्यूज-फार 3042 ई है।

सामे ड्यूज-फार में सबसे अच्छा ट्रैक्टर कौन सा है?

सामे ड्यूज-फार 3040 ई सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर में सबसे अच्छा ट्रैक्टर है।

मुझे अपडेटेड सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर कीमत कहां मिल सकती है?

ट्रैक्टरज्ञान पर, आप अपडेटेड सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर कीमत पा सकते हैं।

भारत में सबसे अच्छा सामे ड्यूज-फार 4wd ट्रैक्टर कौन सा है?

भारत में सबसे अच्छा सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 4.80 4WD है।

मेरे निकटतम सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर डीलर और शोरूम कहां मिलेंगे?

ट्रैक्टरज्ञान पर, सामे ड्यूज-फार डीलर और शोरूम खोजने के लिए ट्रैक्टर डीलर पेज पर जाएं।

सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर की औसत भार उठाने की क्षमता क्या है?

सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर की औसत भार उठाने की क्षमता 1250 किलोग्राम से 3000 किलोग्राम है।

सबसे अच्छा 45 एचपीसामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर कौन सा है?

सर्वश्रेष्ठ 45 एचपी सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 50 2WD है।

किस सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर मॉडल की भार उठाने की क्षमता सबसे अच्छी है?

सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 75 प्रोफाइलिन 4WD में सबसे अच्छी भार उठाने की क्षमता है जो 3000 किलोग्राम है।

भारत में सबसे लोकप्रिय सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर कौन सा है?

भारत में सबसे लोकप्रिय सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर सामे ड्यूज-फार 3035 ई है।

सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर के नवीनतम मॉडल कौन से हैं?

सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर के नवीनतम मॉडल सामे ड्यूज-फार एग्रोमैक्स 50 ई 2डब्ल्यूडी, सामे ड्यूज फार एग्रोलक्स 55 डब्ल्यूडी हैं।

सामे ड्यूज-फार का सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर कौन सा है?

सामे ड्यूज-फार का सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर 80 एचपी इंजन वाला सामे ड्यूज-फार एग्रोलक्स 80 4WD है।

Select Language

tractorgyan offeringsट्रैक्टरज्ञान द्वारा

सेम ड्यूट्ज़ फार ट्रैक्टर के बारे में जाने

सेम ड्यूट्ज़ फार, ट्रैक्टर और कृषि उपकरण कि निर्माता ब्रांड है। यह एक प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है जो पूरी दुनिया में वैकल्पिक कृषि उपकरणों के लिए प्रसिद्ध है। यह कंपनी इन तीन नामों Same, Deutz Fahr के स्थापित ब्रांड की संगठित थी। सेम ड्यूज फार ट्रैक्टर किसानों की पसंद के अनुसार कई तरह के विकल्प के ट्रैक्टर के मॉडल बनाती है। जब सेम इसमें शामिल हुआ तो इस तिकड़ी ने शानदार कृषि उपकरण, ट्रैक्टर और इंजन बनाकर किसानों का दिल जीत लिया। सेम ड्यूट्ज़ फार ट्रैक्टर 36 से 80 एचपी तक के हॉर्सपावर के ट्रैक्टर बनाती है। यह कंपनी किसानों की भलाई और उत्पादकता दोनों का विशेष रूप से ध्यान रखती है। ज्यादातर भारतीय किसान कृषि कार्य के लिए Deutz Fahr के उत्पादों को ही चुनते हैं। 

सेम ड्यूट्ज़-फार की टीम इतनी कुशल हैं की इस वजह से कंपनी बहुत तेजी से आगे बढ़ी है और दुनिया में ट्रैक्टरों की एक अपनी अलग पहचान बनाई है। सेम ड्यूज फार ट्रैक्टर की कीमत 6.10 रुपये से लेकर 13.50 लाख रुपये* तक है। कंपनी ने भारतीय कृषि के क्षेत्र में एक ऐसा मुकाम हासिल किया की 2019 की प्रतियोगिता, “इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर” (आईटीओटीवाई) में सेम ड्यूज फार ने दो अद्भुत पुरस्कार जीते। इसने भारत में बिक्री के लिए SAME-Greaves ब्रांड के तहत ट्रैक्टर का उत्पादन करना शुरू किया और यह SAME GREAVES TRACTOR Ltd. SAME DEUTZ के नाम से जाना जाने लगा। 2002 से, सेम ड्यूज-फार (एसडीएफ) इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एसडीएफ ग्रुप इटली का हिस्सा भी रहा है। सेम ड्यूज फार के ट्रैक्टर को सभी तरह की आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाया हैं। 

 

सेम ड्यूज फार ट्रैक्टर्स का इतिहास 

सेम ड्यूज फार की स्थापना जोहान जॉर्ज फाहर ने 1800 में की थी। विल्फ्रेड फाहर और बर्नहार्ड फ्लेरलेग ने 1938 में पहला ट्रैक्टर Fahr F22 बनाया। सेम ड्यूज फार वैश्विक स्तर पर बड़े और अधिक उत्पादक ट्रैक्टरों का प्रतिनिधित्व करता है। यह कृषि उपकरण बनाने के लिए पहले से ही प्रसिद्ध है। यह ब्रांड कृषि उपकरण और ट्रैक्टरों को बनाने का एक वैश्विक ब्रांड है। सेम ड्यूज फार सरल रखरखाव, न्यूनतम संरचना, सीधी मोटर, सरल शैली और सरल रखरखाव वाले गुणवत्तापूर्ण ट्रैक्टर का उत्पादन करता है। कंपनी का मुख्य उद्देश्य कुशल ट्रैक्टरों को बढ़ाने के साथ ही उत्पादकता बढ़ाने और कृषि में दक्षता लाने के लिए किसानों को उन्नत तकनीक वाले ट्रैक्टर प्रदान करना है। सेम ड्यूज फार डिजाइन, शानदार इंजनों, आसान और सरल रखरखाव, विशिष्टताओं, कम लागत आदि के लिए प्रसिद्ध है। यह ट्रैक्टर भारत में 25 अलग-अलग प्रकारों में उपलब्ध है।

 

सेम ड्यूटज फार अच्छी ट्रैक्टर कंपनी क्यों है? | खासियत

यह ब्रांड कृषि उपकरणों और ट्रैक्टर की एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी है जो शानदार प्रदर्शन और बेहतरीन उत्पादन वाले ट्रैक्टरों के लिए जाने जाते हैं। इसके ट्रैक्टर हरे रंग के होने की वजह से इन्हें पहचान पाना आसान है। कंपनी ने नई तकनीकों का प्रयोग करके शानदार ट्रैक्टर के मॉडल पेश किए हैं। यह ट्रैक्टर खेती के कार्य को बड़ी ही सरलता से करने में सक्षम है। इसकी निम्नलिखित विशेषताएं हैं।

1. यह अपने ट्रैक्टरों को अत्याधुनिक तकनीकों के साथ निर्मित करते हैं। 

2. एक ही ट्रैक्टर कई तरह की फसलें जैसे सब्जियां,फल, मक्का व अन्य के लिए उपयुक्त होते है। 

3. सेम ड्यूटज फार (एसडीएफ) उच्च प्रौद्योगिकी वाले उत्पाद बनाने के लिए प्रख्यात है। 

4. सेम ड्यूटज फार के ट्रैक्टर उचित मूल्य के साथ आते हैं जिन्हें खरीद पाना किसानों के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं है। 

5. यह अत्यधिक शक्तिशाली ट्रैक्टर का निर्माण करते हैं। 

6. इसमें बेहतरीन इंजन और उच्च सुविधा दी जाती है। 

7. सेम ड्यूटज फार की 36 से 80 एचपी इंजन रेंज है। 

8. इसके सभी उत्पाद श्रेष्ठ गुणवत्ता वाले हैं।

 

सेम ड्यूज-फार ट्रेक्टर की सीरिज

सेम ड्यूज-फार एग्रोमैक्स ट्रेक्टर

सेम ड्यूज फार एग्रोमैक्स ट्रैक्टर में कई शक्तिशाली हेवी-ड्यूटी ट्रैक्टर आते हैं। सेम ड्यूटज फार एग्रोमैक्स सीरीज में 7.55 रुपये से 11.34 लाख रुपए* तक के 9 विशेष हेवी-ड्यूटी ट्रैक्टर मॉडल आते हैं। यह 45 से 60 एचपी तक के ट्रैक्टर होते हैं। सेम ड्यूज फार एग्रोमैक्स सीरीज के ट्रैक्टर शक्तिशाली और टिकाऊ होते हैं। इस सीरीज के लोकप्रिय ट्रैक्टर हैं सेम ड्यूज फार एग्रोमैक्स 50 ई, सेम ड्यूज फार एग्रोमैक्स 55 4डब्ल्यूडी और सेम ड्यूज फार एग्रोमैक्स 4045 ई हैं। यह बड़े कृषि अनुप्रयोगों के लिए बेहतरीन होते हैं। इन ट्रैक्टर्स में आरामदायक सीटें, उच्च ईंधन दक्षता होती हैं। 

 

सेम ड्यूज-फार एग्रोलक्स ट्रेक्टर

सेम ड्यूज-फार एग्रोलक्स ट्रैक्टर श्रृंखला में ढुलाई कार्यों को करने के लिए और सभी कृषि कार्य करने के लिए भारी शुल्क और मजबूत ट्रैक्टर होते हैं। सेम ड्यूज-फार एग्रोलक्स सीरीज में 7.93 रुपये से 16.46 लाख* तक के ट्रैक्टर आते हैं। इसमें 45 से 80 एचपी तक के ईंधन कुशल ट्रैक्टर होते हैं। इन ट्रैक्टरों में मजबूत इंजन होते हैं। यह नवीनतम तकनीकों से बनाये गए हैं। एग्रोलक्स सीरीज ट्रैक्टर में स्टीयरिंग और क्लच का बेहतरीन संयोजन हैं जिससे एक आसान ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ उच्च उत्पादन होता हैं। सेम ड्यूज-फार एग्रोलक्स ट्रेक्टर में कुशल ब्रेकिंग सिस्टम, एक उच्च लिफ्ट क्षमता, एक समायोज्य सीट, मजबूत गियरबॉक्स होते हैं। 

 

सेम ड्यूज फार ट्रैक्टर की कीमत

सेम ड्यूज फार के ट्रैक्टर्स की कीमत 6.34 रुपये से लेकर 13.35 लाख रुपये* तक है। सेम ड्यूज द्वारा 36 से 80 एचपी तक के ट्रैक्टरों का उत्पादन किया जाता है। इन ट्रैक्टर्स में सभी आधुनिक सुविधाएँ होती हैं। इसके ट्रैक्टर कृषि के लिए सबसे प्रसिद्ध है। सेम ड्यूज का सबसे महंगा ट्रैक्टर सेम ड्यूज फार एग्रोलक्स 80 प्रोलाइन है। इस ट्रैक्टर की कीमत 13.20 लाख* रुपये है। हर किसान चाहता है की उनकी बजट के अनुसार उन्हें ट्रैक्टर मिल जाएँ। सेम ड्यूज फार उनके इसी सपने को पूरा करता हैं। 

 

सेम ड्यूज फार ट्रैक्टर्स के मॉडल 

सेम ड्यूज फार एग्रोमैक्स 4055 ई 

सेम ड्यूज फार एग्रोमैक्स 4055 ई की कीमत 7.55 रुपये से 8.50 लाख* रुपये हैं। यह एक 55 एचपी ट्रैक्टर है। इसमें 3 सिलेंडर होते हैं। यह 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स /12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स के साथ आता है। सेम ड्यूज फार एग्रोमैक्स 4055 ई ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 3000 सीसी है। इस ट्रैक्टर की उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम है। सेम ड्यूटज फार एग्रोमैक्स 4055 ई 47 पीटीओ एचपी का उत्पादन करता है।

 

सेम ड्यूटज फार 3042 ई 

इसमें 3 सिलेंडर होते हैं। यह एक 42 एचपी ट्रैक्टर है सेम ड्यूटज फार 3042 ई की कीमत 6.97 रुपये से 7.12 लाख* रुपये हैं। इस ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 2500 सीसी है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 55 लीटर है। यह 35.7 पीटीओ एचपी का उत्पादन करता है। सेम ड्यूज फार 3042 ई की भार उठाने की क्षमता 1250 किलोग्राम है। इसमें यह 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर होते है।

 

सेम ड्यूटज फार एग्रोलक्स 45 

यह एक 45 एचपी ट्रैक्टर है। सेम ड्यूटज फार एग्रोलक्स 45 की कीमत 7.93 रुपये से 8.08 लाख* रुपये हैं। 3 सिलेंडर वाले इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर होते हैं। यह 38.7 पीटीओ एचपी का उत्पादन करता है। इसकी इंजन क्षमता 3000 सीसी है। सेम ड्यूटज फार एग्रोलक्स 45 की भार उठाने की क्षमता 1900 किलोग्राम है।

 

पुराने सेम ड्यूज फार ट्रैक्टर

अगर आप सेम ड्यूज फार के पुराने ट्रैक्टर खरीदना चाहते है तो यह मुश्किल काम नहीं हैं। ट्रैक्टरज्ञान पर भारत में इस्तेमाल किए गए सभी सेम ड्यूज फार ट्रैक्टरों की पूरी सूची है। यह ट्रैक्टर्स आपको उसी स्थिति में मिलेंगे जैसे नए ट्रैक्टर्स होते हैं। आप भारत में पुराने सेम ड्यूज फार ट्रैक्टर को खरीदना या बेचना चाहते हैं तो इसके लिए ट्रैक्टरज्ञान सबसे बेहतरीन प्लेटफार्म है। यह ट्रैक्टर प्रदर्शन में भी उतना ही अच्छा है जैसा कि एक नया ट्रैक्टर का प्रदर्शन होता है। आपको पुराने ट्रैक्टर की तलाश में है तो इसकी जानकारी के लिए ट्रैक्टरज्ञान पर जाएं। कम मूल्य में ट्रैक्टर खरीदने के लिए पुराने ट्रैक्टर अच्छे होते हैं। ट्रैक्टर ऋण के लिए आपको ट्रैक्टरज्ञान पर इसकी भी जानकारी मिल जाएगी।

 

सेम ड्यूज फार ट्रैक्टर के लिए ट्रैक्टरज्ञान को चुनें ?

ट्रैक्टरज्ञान पर सेम ड्यूज फार सम्पूर्ण जानकारी दी गई हैं जैसे: इसकी कीमत, एचपी, सेम ड्यूज फार के सारे मॉडल आदि। हमारी वेबसाइट पर रोज 5 लाख से भी ज्यादा यूज़र्स जानकारी प्राप्त करने आते हैं। साथ ही ट्रैक्टरज्ञान पर आपको सेम ड्यूज फार ट्रैक्टर की कीमत, सेम ड्यूज फार ट्रैक्टर के नए ट्रैक्टर, सेम ड्यूज फार के लोकप्रिय ट्रैक्टर, सेम ड्यूज फार ट्रैक्टर के पुराने ट्रैक्टर, सेम ड्यूज फार ट्रैक्टर मॉडल, सेम ड्यूज फार आने वाले ट्रैक्टर, चित्र आदि प्रदान करता है।

 

सेम ड्यूट्ज़ फार ट्रैक्टर डीलरशिप

सेम ड्यूटज फार ट्रैक्टर का भारत में बड़े रूप से डीलरशिप का नेटवर्क है। इसके पूरे भारत में डीलरों के 80 वितरण नेटवर्क हैं। सेम ड्यूटज फार ट्रैक्टरों की सर्विसिंग और रख-रखाव आसान है। ट्रैक्टरज्ञान पर ट्रैक्टर की वारंटी, उपयोग किए गए ट्रैक्टर के लिए स्पेयर पार्ट्स, ट्रैक्टर की सर्वोत्तम सर्विसिंग यह सभी आवश्यक जानकारी मिलती है। हमारी वेबसाइट पर सेम ड्यूटज फार डीलर्स के पेज पर आप इस ट्रैक्टर के शोरूम, पता और संपर्क आदि का विवरण प्राप्त कर सकते हैं। 

 

निष्कर्ष 

ट्रैक्टरज्ञान पर सेम ड्यूज फार ट्रैक्टर के मूल्य के साथ इस ट्रैक्टर के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नए सेम ड्यूज फार ट्रैक्टर के प्रकार भी यहाँ दिए गए हैं भारत में सेम ड्यूज फार ट्रैक्टर सर्विस सेंटर और अधिकृत समान ड्यूट्ज़ फार डीलर के लिए ट्रैक्टरज्ञान पर जाएँ। हमारी वेबसाइट सेम ड्यूज फार ट्रैक्टर की सभी विशेषताओं, ट्रैक्टर की कीमत और उपयोगों के बारे में जानकारी प्रदान करती है।