जानिए क्या है वो 5 कारण जिनसे 2024 में ट्रैक्टर की कीमत में आएगा उछाल !
Table of Content
आधुनिक तकनीक और विशेष्ताओँ के चलते अभी एक ट्रैक्टर की कीमत 2.45 लाख* से शुरू होकर 34 लाख* तक हो सकती है।
और इस कीमत का आने वाले समय में और बढ़ने के अंदाजा भी है। ऐसे बहुत से कारक हैं जिनके चलते भविष्य में ट्रैक्टर की कीमतों में बृद्धि देखी जा सकता है। आज हम उन्ही सब कारकों के बारे में बात करने जा रहें हैं।
ये हो सकते है ट्रैक्टरो की कीमते बढ़ने के कारण
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड, जो कि भारत की एक जानी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है, ने 16 सितंबर, 2023 से, अपने ट्रैक्टरों के मूल्य वृद्धि लागू करनी की घोषणा कर दी थी। और भी ट्रैक्टर निर्माता इस बात पर विचार कर रहें हैं।
पर, ऐसा क्यों? हम आपके लिए उन कारणों की सूची लाएँ हैं जिनकी वजह से आने वाले समय में ट्रैक्टर की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती हैं। तो चलिए उन सभी कारणों को करीब से जानतें हैं।
स्टील की आसमान छूती कीमतें
दुनिया भर में स्टील की कीमतों में जबरदस्त वृद्धि हुई है। और ट्रैक्टर के निर्माण में स्टील सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। इसी तरह, स्पेयर पार्ट्स, और इंजन जैसी चीज़ों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।
जब मूल संसाधन ही महंगे हो जायेंगे तो तैयार माल की कीमत महँगी होना लाज़मी है। इस वजह से ट्रैक्टर निर्माताओं को ट्रैक्टर की कीमत को बढ़ाना पड़ता है।
अब निर्माण और वितरण नहीं रहा आसान
अब ट्रैक्टरों का निर्माण और वितरण भी खर्चीला हो गया है। कोविड -19 की वजह से पूरी दुनिया में ही एक बहुत बड़ी सँख्या में कुशल श्रम को खोया है। फ़ैक्टरियो में काम करने वालो की कमी है।
वैश्विक सप्लाई चैन पहले से भी कई तकलीफ़ों से जूझ रही है। जिसके चलते सही समय और सही मात्रा में कच्चे माल का वितरण भी नहीं हो पा रहा है।
साल 2023 में , विश्व में बहुत सारी पर्यावरणीय चिंताओं, भू-राजनीतिक तनाव और व्यापार व्यवधान रहें। उदाहरण के लिए, रूस और यूक्रेन के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है। इसराइल और पलिस्तीन में युद्ध के हालात हैं। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, और कनाडा जैसे बड़े देश काफी समय तक जंगल की आग से जूझते रहे तो भारत, चाइना, और जापान में बिना मौसम की बारिश और बाढ़ ने काफी नुक़सान पहुंचाया है।
इन सभी कारणों के चलते ट्रैक्टर बनाने वाले संसाधनों के आपूर्ति सही समय पर नहीं हो पायी है जिससे कच्चे माल की कमी हो गई। इसके साथ -साथ बढ़ती परिचालन लागत भी वैश्विक सप्लाई चैन को पहले से अधिक महंगा बना रही है। अब ट्रैक्टर निर्मातों को ट्रैक्टर को बनाने वाले सामान को खरीदना पहले से महँगा हो गया और यही वजह है कि ट्रैक्टर निर्माताओं को ट्रैक्टर की कीमतों को आने वाले समय में बढ़ाना पड़ सकता है।
किसानों को चाहिए आधुनिक तकनीको से भरपूर ट्रैक्टर
वो दिन चले गए जब एक ट्रैक्टर में बस एक सीट, चार टायर, और एक स्टीयरिंग व्हील होता था और उसका काम सिर्फ खेतों की जुताई करना था। आज का ट्रैक्टर जीपीएस सिस्टम, लाइव ट्रैकिंग, और शक्तिशाली पीटीओ जैसी तकनीकों से लैस होता है।
और भविष्य में इन सभी तकनीकों के उपयोग में बढ़ोतरी ही होगी। इस सभी तकनीको के अनुसंधान और विकास में अच्छी लागत आती है और वह लगात ट्रैक्टरों की कुल लागत में जुड़ जाती है। इसके चलते, भारत में ट्रैक्टर की कीमतों में उछाल आ सकता है।
बढ़ता आयात शुल्क और कर बढ़ा रहा हैं मुश्किलें
भारत में आने वाले समय में ट्रैक्टर की कीमतों में वृद्धि का एक मुख्य कारण बढ़ताआयात शुल्क भी है। हाल ही में भारत सरकार ने 'मेड इन इंडिया' कम्पैन को चलाया था जिसके चलते सरकार ने आयात कर को बढ़ा दिया है।
भारी करों के कारण, आयातित ट्रैक्टरों या उनके घटकों पर अतिरिक्त लागत लगती है। इससे किसानों के लिए ये अधिक महंगे हो जाते हैं। इससे ट्रैक्टरों का आयात हतोत्साहित होता है, विकल्प सीमित होते हैं और कीमतें बढ़ती हैं। और ऐसे ट्रैक्टर मॉडल्स जिसमे आयत किये गए पार्ट्स लगाए गए हैं, उनकी कीमतों में बढ़ोतरी निश्चित है।
ट्रैक्टर निर्माताओं को करना पड़ रहा है नए नियमों का अनुपालन
पर्यावरण मानकों को पूरा करने के लिए, ट्रैक्टर निर्माताओं को उन्नत इंजन प्रौद्योगिकी और उत्सर्जन नियंत्रण प्रणालियों में निवेश करना पड़ता है जिससे भी ट्रैक्टर निर्माण की लागत बढ जाती है। जैसे, भारत में बीएस ट्रेम 4 नॉर्म्स लागू हो गया है जिसके चलते डीजल ट्रैक्टर में मूल्य वृद्धि को देखा गया है।
इस नॉर्म को लागू करने के लिए ट्रैक्टर निर्माताओं को उत्सर्जन की निगरानी के लिए अपने वाहनों को एक विशेष उपकरण से लैस करना होगा। इस उपकरण का निर्माण और पालन करने से निर्मातओं को अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है।
जिससे इनपुट लागत बढ़ जाती है और ट्रैक्टर निर्माताओं को ट्रैक्टर की कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अभी कुछ ही ट्रेम IV ट्रैक्टर उपलब्ध हैं। पर आने वाले समय में हम और भी मॉडल्स देखेंगे जो बढ़ी हुई कीमतों के साथ ही बाज़ार में उपलब्ध होंगे।
इसके साथ-साथ, निर्माताओं को सुरक्षा सुविधाओं में भी निवेश करना पड़ता है जिससे भी निर्माण लागत बढ़ जाती है।
कैसे किसान इन ट्रैक्टर कीमतों के वृद्धि के लिए तैयार हो सकतें है ?
यह जाहिर है की आने वाले समय में भारत में ट्रैक्टर कीमतों में उछाल आएगा। तो क्या किसान ट्रैक्टर खरीदना छोड़ देंगे? नहीं ! एक ट्रैक्टर के बिना एक किसान अधूरा है। उनको जानना होगा की किस तरह वो इन बढ़तीं कीमतों के चलते भी एक सही ट्रैक्टर खरीदने में कामयाब हो सकतें है। हमारे पास कुछ सुझाव है।
-
किसान एक पुराना ट्रैक्टर खरीद कर अच्छी बचत कर सकतें है। ट्रैक्टरज्ञान पर आप भारत भर में मिलने वाले सेकंड-हैंड ट्रैक्टर की जानकारी हासिल कर सकतें है। एक पुराना ट्रैक्टर कम कीमत के बावजूद भी खेतों में आपका साथ दे सकता है।
-
किसान आयातित ट्रैक्टर के बदले देश में बनने वाले ट्रैक्टरों को खरीद कर भी बचत कर सकतें हैं।
-
ट्रैक्टर खरीदते समय किसानों ट्रैक्टर सब्सिडी और छूट का फायदा उठा सकतें है। हर राज्य की सरकार और केन्द्र सरकार ट्रैक्टर खरीदारी के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी और छूट देती है जिससे ट्रैक्टरों की ऊंची लागत भी कम हो जाती है। आप ट्रैक्टरज्ञान पर इन सभी सब्सिडी स्कीम्स की जानकारी हासिल कर सकतें है।
ट्रैक्टरज्ञान आपके लिए हर वो जानकारी लाएगा जिसकी वजह से आप एक अच्छा ट्रैक्टर कम कीमत पर खरीदने में कामयाब रहेंगे। तो हमसे जुड़ना ना भूले।
Category
Read More Blogs
क्योंकि भारत एक कृषि प्रधान देश है, सरकार बहुत सारी योजनाओं की मदद से किसानों को सब्सिडी, छूट, और अन्य कईं तरह की वित्तीय सहायता पहुँचाने का प्रयास हमेशा से ही करती आयी है। इन सभी योजनाओं में मिलाने वाली धन राशि...
इसमें कोई दो राय नहीं है की एक किसान का सच्चा साथी एक ट्रैक्टर ही है। जो खेतो की जुताई से लेकर फसल को मंडियों तक पहुँचाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पर एक समय था जब भारत के अधिकतर किसानो...
A 10 feet rotavator or rotary tiller is heavy-duty farming equipment for commercial farmers. It has a 10 feet wide working width. With this wide working area, this type of rotavator can take out a large quantity of soil in a single....
Write Your Comment About जानिए क्या है वो 5 कारण जिनसे 2024 में ट्रैक्टर की कीमत में आएगा उछाल !
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
04 Jul 2025
03 Jul 2025
31 Dec 2024
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025