Please Enter OTP For Tractor Price कृपया ट्रैक्टर की कीमत के लिए ओटीपी दर्ज करें
Enquiry icon
Enquiry Form

महिंद्रा ट्रैक्टर

mahindra-575-di-xp-plus
भारत में एक महिंद्रा ट्रैक्टर की कीमत 2024 में रु. 3.05 लाख* रुपये से शुरू होती और यह रु. 12.90 लाख* तक जा सकती है। सबसे महँगे महिंद्रा ट्रैक्टर, महिंद्रा नोवो 755 डीआई, की कीमत रु.12.90 लाख* है। भारतीय किसानों के लिए महिंद्रा ट्रैक्टर एचपी रेंज 15 से 75 एचपी तक के बीच है।

एक महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर की कीमत रु. 3.05 लाख* से 6.05 लाख* तक के बीच में होती है। किसान भारत में उपलब्ध होने वाले सभी मुख्य महिंद्रा ट्रैक्टर की कीमत, फीचर्स, और वारंटी से जुडी सभी सटीक जानकारी ट्रैक्टरज्ञान पर प्राप्त कर सकते हैं।

भारत में कुछ लोकप्रिय महिंद्रा ट्रैक्टर मॉडल्स हैं महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस, महिंद्रा 475 डीआई  एक्सपी प्लस और महिंद्रा 575 डीआई  एक्सपी प्लस। इन सभी महिंद्रा ट्रैक्टर की कीमत उनकी फीचर्स का आधार पर अलग-अलग हैं।

महिंद्रा ट्रैक्टर 2WD और 4WD ट्रैक्टर बनाता है। महिंद्रा जिवो, महिंद्रा एक्सपी प्लस, महिंद्रा एसपी प्लस, महिंद्रा युवो और महिंद्रा नोवो इस ट्रैक्टर निर्माता की कुछ मुख्य ट्रैक्टर सीरीज हैं।
Read More Read Less

महिंद्रा ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट 2024 भारत में

Tractor 42 HPएचपी : 42

Cylinder tractor 4सिलेंडर: 4

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 1500 KG

Tractor 45 HPएचपी : 45

Cylinder tractor 4सिलेंडर: 4

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 1600 Kg

Tractor 40 HPएचपी : 40

Cylinder tractor 3सिलेंडर: 3

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 950 Kg

Tractor 57 HPएचपी : 57

Cylinder tractor 4सिलेंडर: 4

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 2200 Kg

Tractor 45 HPएचपी : 45

Cylinder tractor 4सिलेंडर: 4

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 1500 KG

Tractor 47 HPएचपी : 47

Cylinder tractor 4सिलेंडर: 4

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 1500 kg

Tractor 45 HPएचपी : 45

Cylinder tractor 4सिलेंडर: 4

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 1500 Kg

Tractor 47 HPएचपी : 47

Cylinder tractor 4सिलेंडर: 4

tractor lifting capacityउठाने की क्षमता: 1700 Kg

Select महिंद्रा Tractor by Wheel drive

tractorsमहिंद्रा Tractors Key Highlights

लोकप्रिय ट्रैक्टर महिंद्रा 265 DI XP Plus, महिंद्रा 575 Di Xp Plus, महिंद्रा 475 DI XP Plus, महिंद्रा 275 DI XP Plus
सबसे महंगा ट्रैक्टर महिंद्रा 575 Di Xp Plus (685000 to 732000)
सबसे किफायती ट्रैक्टर महिंद्रा 265 DI XP Plus (4.95 - 5.25 Lakh)
img

news blogsमहिंद्रा ट्रैक्टर समाचार

Top 75 HP Tractor Price List in India 2024 – Popular Models & Features | Tractorgyan
blogs Top 75 HP Tractor Price List in India 2024 – Popular Models & Features | Tractorgyan

Advanced technology and feature-rich tractors heavy-duty tractors are always in demand among farmers...

अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सबसे मशहूर है ये टॉप 10 महिंद्रा ट्रैक्टर : जानें कीमत और फीचर्स - ट्रैक्टरज्ञान
blogs अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सबसे मशहूर है ये टॉप 10 महिंद्रा ट्रैक्टर : जानें कीमत और फीचर्स - ट्रैक्टरज्ञान

पिछले काफी वर्षों से, महिंद्रा किसानों और कृषि से जुडी हर ज़रूरत को पूरा करने वाले ट्रैक्टरों का निर्...

Best 12 Tractors Under 6 Lakhs in India 2024 : Price and Features | Tractorgyan
blogs Best 12 Tractors Under 6 Lakhs in India 2024 : Price and Features | Tractorgyan

Are you searching for the best tractor under 6 lakhs for your agriculture and commercial needs? Then...

जानिए 40-45 एचपी ट्रैक्टर किसे खरीदना चाहिए?
blogs जानिए 40-45 एचपी ट्रैक्टर किसे खरीदना चाहिए?

भारत वैसे तो एक कृषि प्रधान देश है जिसकी 43.96% आबादी कृषि और उससे जुड़े व्यवसायों में लगी हुई है। पर...

भारत में 40 से 50 एचपी रेंज में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 11 ट्रैक्टर, जानें कीमत और फीचर्स | ट्रैक्टरज्ञान
blogs भारत में 40 से 50 एचपी रेंज में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 11 ट्रैक्टर, जानें कीमत और फीचर्स | ट्रैक्टरज्ञान

भारत के किसानों के लिए सबसे उपयुक्त ट्रैक्टर की बात की जाए तो वो 40-50 एचपी रेंज में ही आएंगे। कीमत,...

February 2024 Retail tractor sales closed on a High Note, Report Growth: FADA Report
blogs February 2024 Retail tractor sales closed on a High Note, Report Growth: FADA Report

The wait is over! FADA’s February 2024 tractor sale report is finally out. We now have insight...

buy used mahindra tractorsपुराना महिंद्रा ट्रैक्टर

Mahindra Tractor Dealersमहिंद्रा ट्रैक्टर डीलर

महिंद्रा ट्रैक्टर ग्राहक समीक्षा

tractor model Mahindra Novo 655 DI (Trem-IV)

user review Yuvaraj bidnure  12 Feb, 2024

Nice

tractor model Mahindra Novo 605 DI 4WD

user review Mayur  13 Oct, 2023

Mahindra Novo 605 DI 4WD

tractor model Mahindra OJA 2124

user review Jotiba Bandivadekar  29 Sep, 2023

Best model

tractor model Mahindra Novo 755 DI (Trem-IV)

user review Harender kumar  24 Jul, 2023

Very good

tractor model Mahindra JIVO 225 DI 4WD

user review Aajy  22 Jul, 2023

Nice jivo no 1

tractor model Mahindra 275 DI TU SP Plus

user review Mahendra ahari  18 Jun, 2023

Mahindra 275 DI TU SP Plus

महिंद्रा ट्रैक्टर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत में महिंद्रा ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

महिंद्रा ट्रैक्टर की कीमत रु 3.05 लाख* से रु. 14.70 लाख* होती है।

महिंद्रा में कौन सा ट्रैक्टर सबसे अच्छा है?

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस महिंद्रा का सबसे अच्छा ट्रैक्टर है।

भारत में सबसे अच्छा महिंद्रा 4WD ट्रैक्टर कौन सा है?

भारत में सबसे अच्छा महिंद्रा 4WD ट्रैक्टर महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI I 4WD है।

महिंद्रा ट्रैक्टर एचपी रेंज क्या है?

महिंद्रा ट्रैक्टर एचपी रेंज 15 एचपी से 75 एचपी तक होती है।

सबसे अच्छा 50 एचपी महिंद्रा ट्रैक्टर कौन सा है?

सबसे अच्छा 50 एचपी महिंद्रा ट्रैक्टर महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई है।

महिंद्रा ट्रैक्टर के नवीनतम मॉडल कौन से हैं?

महिंद्रा ट्रैक्टर के नवीनतम मॉडल महिंद्रा युवो टेक+ 475 डीआई, महिंद्रा युवो टेक+ 575 डीआई, महिंद्रा युवो टेक+ 585 डीआई हैं।

मेरे निकटतम महिंद्रा ट्रैक्टर डीलर और शोरूम कहां मिलेंगे?

ट्रैक्टरज्ञान पर, महिंद्रा डीलर और शोरूम खोजने के लिए ट्रैक्टर डीलर पेज पर जाएं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के सीईओ कौन हैं?

अनीश शाह महिंद्रा एंड महिंद्रा के सीईओ हैं।

भारत में सबसे अच्छा ईंधन कुशल महिंद्रा ट्रैक्टर कौन सा है?

भारत में सबसे अच्छा ईंधन कुशल महिंद्रा ट्रैक्टर महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस है।

किस महिंद्रा ट्रैक्टर मॉडल की भार उठाने की क्षमता सबसे अच्छी है?

महिंद्रा नोवो 755 डीआई में अच्छी भार उठाने की क्षमता है जो 2600 किलोग्राम है। सभी नोवो सीरीज ट्रैक्टर में अच्छी भार उठाने की क्षमता है।

भारत में सबसे लोकप्रिय महिंद्रा ट्रैक्टर कौन सा है?

भारत में सबसे लोकप्रिय महिंद्रा ट्रैक्टर महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस है।

महिंद्रा ट्रैक्टर की औसत भार उठाने की क्षमता क्या है?

महिंद्रा ट्रैक्टर की औसत भार उठाने की क्षमता 778 किलोग्राम से 2200 किलोग्राम है।

महिंद्रा ट्रैक्टर में विभिन्न प्रकार के ब्रेक का इस्तेमल क्या हैं?

महिंद्रा ट्रैक्टरों में विभिन्न प्रकार के ब्रेक मैकेनिकल, तेल में डूबे हुए मल्टी डिस्क ब्रेक और ड्राई डिस्क ब्रेक का इस्तेमल हैं।

Select Language

tractorgyan offeringsट्रैक्टरज्ञान द्वारा

भारत में महिंद्रा ट्रैक्टर के बारे में

महिंद्रा ट्रैक्टर की कीमत रु. 3.05 लाख* से रु. 12.90 लाख* हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर दुनिया के 40 से अधिक देशों में किसानों को उचित कीमत पर आसानी से उपलब्ध हैं। महिंद्रा किसानों की हर जरूरत को पूरा करने के लिए मिनी ट्रैक्टर, गार्डन ट्रैक्टर और हेवी-ड्यूटी ट्रैक्टर की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करता है। महिंद्रा ट्रैक्टरों में तकनीक और आधुनिकता का अनूठा संगम होता हैं जिसकी वजह से किसानो को महिंद्रा के सभी ट्रैक्टर पसंद आतें हैं। 

महिंद्रा ट्रैक्टर का इतिहास

भारत में महिंद्रा ट्रैक्टर की स्थापना साल 1945 में एक स्टील ट्रेडिंग कंपनी के रूप में हुई। इसके बाद साल 1955 में अपना पहला महिंद्रा ट्रैक्टर, बी-275, भारत किसानो के लिए लांच किया । इसके बाद, महिंद्रा ने एक के बाद एक कृषि से जुड़े उपकरणों जैसे हार्वेस्टर, रोटावेटर, राइस प्लांटर, और सीडर का निर्माण करना शुरू कर दिया। पिछले तीन दशकों से महिंद्रा ट्रैक्टर भारतीय ट्रैक्टर बाज़ार में 40% से अधिक हिस्सेदारी रखती आ रही है।

अपनी गुणवत्ता के दम पर महिंद्रा ट्रैक्टर ने अपने ग्राहकों का दिल और बहुत सारे पुरुस्कार भी जीते। जापानी गुणवत्ता पदक और डेमिंग पुरुस्कार इनमे से मुख्य पुरुस्कार हैं। आज महिंद्रा ट्रैक्टर 6 महाद्वीपों और 40 से अधिक देशों में उपस्थित है और 2500 से अधिक ग्लोबल डीलर्स की मदद से अपने ट्रैक्टर आप तक पहुँचाती है। महिंद्रा ट्रैक्टर के किसी भी ट्रैक्टर से जुडी कोई भी जानकारी लेने के लिए आप ट्रैक्टर ज्ञान की मदद के सकतें हैं। आप महिंद्रा के टोल-फ्री नंबर 1800 2100 700 पर भी फ़ोन कर सकतें हैं।

महिंद्रा एक विश्वसनीय ट्रैक्टर ब्रांड क्यों है?

  • महिंद्रा ट्रैक्टर के पास 6 आधुनिक तकनिकी से भरपूर ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स हैं जिनमे नमी और तापमान को नियंत्रित करने के लिए एक धूल-रोधी वातावरण है। इसके साथ-साथ इन प्लांट्स में उच्च क्षमता वाले इंजन का निर्माण करने के लिए ऑनलाइन कोल्ड टेस्टिंग फैसिलिटी भी मौजूद हैं। 
  • महिंद्रा ट्रैक्टर में उच्च ईंधन दक्षता और आधुनिक फीचर्स देखने को मिलते है। 
  • महिंद्रा ट्रैक्टर्स में भार उठाने की क्षमता 750 -2900 किलोग्राम तक होती है और साथ ही इंजन में आरपीएम 2300 तक होता है। वहीं बात करें गियर सिस्टम की तो लगभग सभी ट्रैक्टर्स में 6, 8 या 12 गियर आगे और 2 या 3 गियर पीछे होते है। ये सभी फीचर्स कृषि की सामान्य ज़रूरतों को पूरा करने के लिए काफी है। 
  • साथ ही साथ महिंद्रा ट्रैक्टर्स का माईलेज भी सबसे अधिक होता है जिससे किसानों के लिए यह फायदेमंद रहता है। महिंद्रा ट्रैक्टर्स कम डीजल की खपत में अधिक समय तक काम करते है जिससे डीजल पर व्यय कम होता है।
  • महिंद्रा ट्रैक्टर्स में DI और ELS इंजन भी लगा होता है जो भारी से भारी काम को भी सरलता के साथ पूरा कर लेता है।
  • महिंद्रा ट्रैक्टर्स में 6 साल की वारंटी मिलती है जो औरों के मुकाबले में काफी ज्यादा है।

भारत में महिंद्रा ट्रैक्टरों की कीमत 2024 में क्या है?

महिंद्रा ट्रैक्टर की कीमत रु. 3.05 लाख* से रु. 12.90 लाख* हैं। कीमतों में इतना अंतर मूलरूप से एक ट्रैक्टर की फीचर्स और क्षमता के आधार पर होता है। महिंद्रा ट्रैक्टर की कीमत की सही जानकारी के लिए किसानो को ट्रैक्टरज्ञान पर जाकर अपनी जरूरत के अनुसर महिंद्रा ट्रैक्टर मॉडल को चुनना चाहिए और फिर उसकी कीमत की जानकारी हासिल करनी चाहिए। 

महिंद्रा ट्रैक्टर सीरीज 2024

  • महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर सीरीज: यह महिंद्रा की सबसे नयी ट्रैक्टर सीरीज हैं और इसमें 20 एचपी और 40 एचपी की क्षमता वाले 7 मॉडल है। इन ट्रैक्टरों में चार प्रकार के उन्नत 3-सिलेंडर इंजन, उन्नत ट्रांसमिशन सिस्टम, लाइव डीजल मॉनिटरिंग, जीपीएस मॉनिटरिंग और कई अन्य उन्नत सुविधाएं आतीं हैं। 
  • महिंद्रा जीवो ट्रैक्टर सीरीज: यदि आपके पास छोटे बगीचे या खेत हैं तो महिंद्रा जीवो ट्रैक्टर सीरीज आप ही के लिए हैं। इसमें 20 HP - 36 HP की क्षमता वाले ट्रैक्टर आतें हैं और इसकी कीमत रु. 4.15 लाख* - रु. 5.98 लाख* के बीच है। 
  • महिंद्रा एक्सपी प्लस ट्रैक्टर सीरीज: ट्रैक्टरों की इस श्रृंखला में ईएलएस डीआई इंजन, हाई टॉर्क और अधिक बैक अप टॉर्क है। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर और महिंद्रा 275 डीआई टीयू एक्सपी प्लस ट्रैक्टर इस सीरीज के मुख्य ट्रैक्टर मॉडल्स हैं। 
  • महिंद्रा एसपी प्लस ट्रैक्टर सीरीज: महिंद्रा के इस ट्रैक्टर सीरीज में 37 एचपी - 50 एचपी की क्षमता वाले इंजन है और इसके ट्रैक्टरों में मजबूत संरचना देखने को मिलती है । महिंद्रा 415 डीआई एसपी प्लस ट्रैक्टर और महिंद्रा 475 डीआई एसपी प्लस ट्रैक्टर इस सीरीज के कुछ पसंदीदा मॉडल्स है। 
  • महिंद्रा युवो टेक प्लस ट्रैक्टर सीरीज: इस सीरीज के ट्रैक्टरों की इंजन क्षमता 39 एचपी - 50 एचपी है और इसमें 2WD और 4WD प्रकार के ट्रैक्टर उपलब्ध हैं। इस सीरीज के ट्रैक्टर खेती से जुड़े सभी काम आसानी से कर सकते हैं। महिंद्रा 405 युवो टेक+ ट्रैक्टर और महिंद्रा 415 युवो टेक+ ट्रैक्टर इस एचपी रेंज के लोकप्रिय ट्रैक्टर हैं। 
  • महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर सीरीज: महिंद्रा नोवो सीरीज के ट्रैक्टर चलाने में बेहद आसान है और इसकी कार्यक्षमता का कोई मुकाबला नहीं हैं। महिंद्रा नोवो 605 डीआई 4डब्ल्यूडी वी1 ट्रैक्टर और महिंद्रा नोवो 605 डीआई पीएस वी1 इस सीरीज के मशहूर ट्रैक्टर हैं। 
  • महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर सीरीज: महिंद्रा की यह ट्रैक्टर सीरीज भारी कृषि कार्य के लिए बनाई गई है जिसमें आपको महिंद्रा अर्जुन 605 डीआई आई ट्रैक्टर और महिंद्रा अर्जुन 605 डीआई एमएस ट्रैक्टर जैसे मॉडल देखने को मिलते हैं।
  • महिंद्रा युवराज ट्रैक्टर सीरीज: इस सीरीज में 15 एचपी तक के ट्रैक्टर होतें हैं जिनमे शक्तिशाली डीआई इंजन, उच्च अधिकतम टॉर्क और उत्कृष्ट बैकअप टॉर्क होता है। महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी एनटी और महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रैक्टर इस सीरीज के मॉडल्स हैं। 

महिंद्रा ट्रैक्टर्स की वारंटी क्या है?

भारत में मिलने वाले अधिकतर महिंद्रा ट्रैक्टर की वारंटी 6 साल की है जो आप 25000 सर्विस चैम्पीयन की मदद से आसानी से पा सकतें हैं। पर यह वारंटी मॉडल्स के आधार पर भीं हो सकती हैं। कम एचपी वाले युवराज सीरीज के महिंद्रा ट्रैक्टर सिर्फ 1 साल की वारंटी के साथ आतें है। 

ट्रैक्टर के रखरखाव के लिए महिंद्रा ट्रैक्टर सर्विस सेंटर क्यों?

एक प्रीमियम-ग्रेड महिंद्रा सर्विस ट्रैक्टर की मदद से किसान उच्च दर्जें के रखरखाव का आनंद ले सकतें हैं। इन महिंद्रा ट्रैक्टर सर्विस सेंटरों पर सत्यापित जानकारी, असली पुर्जें, और सही तकनीक का उपयोग करके ट्रैक्टर की मरम्मत की जाती हैं जिससे भविष्य में आने वाली तकनीकी दिक्कतों को कम कर सकतें हैं। 

भारत में महिंद्रा ट्रैक्टर के डीलर कौन हैं?

महिंद्रा ट्रैक्टर का डीलर नेटवर्क बहुत बड़ा हैं और भारतभर में फैला हुआ है। भारत के लगभग हर राज्य में 100 से ज्यादा डीलर महिंद्रा के साथ जुड़े हुए हैं। अगर आप अपने राज्य में महिंद्रा ट्रैक्टर डीलरों के बारे में जानना चाहते हैं तो ट्रैक्टर ज्ञान पर जाएं। यहाँ पर आपको महिंद्रा ट्रैक्टर डीलर के नाम, फ़ोन नंबर, और पते से जुडी सही जानकारी मिल जाएगी। 

महिंद्रा ट्रैक्टर एचपी रेंज

महिंद्रा ट्रैक्टर 15 एचपी से 75 एचपी इंजन वाले ट्रैक्टरों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करती है।

  • महिंद्रा 20 एचपी तक के ट्रैक्टर: 20 एचपी से कम के महिंद्रा के ट्रैक्टर में मजबूत ईंधन टैंक क्षमता देखने को मिलती है। सबसे अच्छा महिंद्रा 15 एचपी ट्रैक्टर महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी है जिसकी इंजन क्षमता 836.5CC और इसका ईंधन टैंक 19-लीटर की क्षमता का है। 
  • महिंद्रा ट्रैक्टर 20 से 30 एचपी: महिंद्रा 30 एचपी तक के ट्रैक्टर शक्ति, प्रदर्शन और मुनाफे का सबसे अच्छा संयोजन हैं। ये काफी किफायती होतें है और इसकी उठाने की क्षमता लगभग 750-1200 किलोग्राम या उससे अधिक है।
  • महिंद्रा ट्रैक्टर 30 से 40 एचपी: महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर और महिंद्रा ओजा 3132 इस एचपी रेंज के कुछ मुख्य मॉडल्स हैं जिसमें 3 या 4-सिलेंडर इंजन और 12 आगे/ 3 रिवर्स गियर होते हैं। इन ट्रैक्टरों की वजन उठाने की क्षमता 1000 किलोग्राम से -1700 किलोग्राम के बीच है।
  • महिंद्रा ट्रैक्टर 40 से 50 एचपी: इस श्रेणी में महिंद्रा नोवो टेक प्लस 575 जैसे ट्रैक्टर मॉडल शामिल हैं जिनमे आपको डीलक्स सीट और उन्नत हाइड्रोलिक सिस्टम के साथ उच्च बैकअप टॉर्क जैसी सुविधाएँ मिल जाती है।
  • महिंद्रा ट्रैक्टर 50 से 60 एचपी: इस एचपी रेंज के ट्रैक्टरों को कृषि के जटिल कामो को अच्छे से करने के लिए बनाया गया है। इनमें आप हाइड्रोलिक ब्रेक बेहतर उठाने की क्षमता और कुशल ईंधन क्षमता जैसे फीचर्स मिलती हैं। 
  • महिंद्रा ट्रैक्टर 60 से 70 एचपी: महिंद्रा 65 एचपी ट्रैक्टर कठिन क्षेत्रों में भी अच्छा प्रदर्शन देते हैं। महिंद्रा नोवो 655 डीआई ट्रेम IV इस एचपी रेंज का एक मशहूर मॉडल है। 
  • महिंद्रा ट्रैक्टर 70 से 75 एचपी: कृषि की सभी भारीभरकम कामो को अच्छे से करने के लिए महिंद्रा भारत में 75 एचपी के ट्रैक्टर भी उपलब्ध करवाता है।महिंद्रा नोवो 755 डीआई पीपी 4डब्ल्यूडी वी1 ट्रैक्टर इस सीरीज का एक मशहूर ट्रैक्टर है।

भारत में सेकेंड हैंड महिंद्रा ट्रैक्टर कौन से हैं?

महिंद्रा सेकेंड हैंड ट्रैक्टरों की मांग हमेशा से ही भारतीय बाज़ारों में बनी रहतीं है क्योंकि उनमे एक नए ट्रैक्टर जितनी ही कार्यक्षमता होती हैं। यदि आप अच्छी गुणवत्ता वाले पुराने महिंद्रा ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो ट्रैक्टरज्ञान आपके लिए एक सही प्लेटफार्म है। यहाँ पर आपको भारत में मिलने वाले मुख्य पुराने महिंद्रा ट्रैक्टर मॉडल्स की एक लिस्ट मौजूद है। 

भारत में महिंद्रा ट्रैक्टर के लिए ट्रैक्टर ज्ञान ही क्यों?

ट्रैक्टरज्ञान एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जहाँ पर किसान एक ही क्लिक पर महिंद्रा ट्रैक्टर कीमत, वारंटी, फीचर्स, और स्पेसिफिकेशन्स से जुडी सभी जानकारी मिल जाती है। इसके साथ-साथ, किसान महिंद्रा डीलर्स और पुराने महिंद्रा ट्रैक्टर की भी जानकारी हासिल कर सकतें हैं।