ट्रैक्टर के रियर टायर्स खेतों में स्थिरता, मजबूत पकड़ और बेहतर कार्यक्षमता प्रदान करते हैं, जिससे खेती का उत्पादन बढ़ता है। इन टायरों की कीमतें साइज, ब्रांड और मॉडल पर निर्भर करती हैं। रियर टायर्स कई साइज में उपलब्ध हैं जैसे 12.4x28, 13.6x28, 14.9x28, 12.4x24 से लेकर 16.9x28 तक, जो अलग-अलग खेतों की जरूरतों और मिट्टी की स्थिति के अनुसार काम आते हैं। एमआरएफ, अपोलो, जे के टायर, सीएट, बीकेटी जैसे ब्रांड इन टायर्स के प्रमुख निर्माता हैं। ये टायर्स महिंद्रा, जॉन डियर और स्वराज जैसे लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड्स के मॉडल्स में आसानी से फिट हो जाते हैं, जिससे इनका इस्तेमाल कई तरह के कृषि कार्यों में किया जा सकता है।
ट्रैक्टर टायर मॉडल | टायर का आकार | टायर की कीमत |
एमआरएफ शक्ति सुपर 6.00x16 - फ्रंट टायर | 6.00x16 | Rs. 3500* |
अपोलो कृषक गोल्ड - ड्राइव 13.6x28 - रियर टायर | 13.6x28 | Rs. 16400* |
अपोलो कृषक प्रीमियम सीआर 6.00x16 - फ्रंट टायर | 6.00x16 | Rs. 3540* |
गुड ईयर वज्र सुपर 13.6x28 - रियर टायर | 13.6x28 | Rs. 17440* |
गुड ईयर वज्र सुपर 6.00x16 - आगे का टायर | 6.00x16 | Rs. 3250* |
एमआरएफ शक्ति सुपर 12.4x28 - रियर टायर | 12.4x28 | Rs. 14500* |
एमआरएफ शक्ति लाइफ 6.00x16 - फ्रंट टायर | 6.00x16 | Rs. 4100* |
गुड ईयर संपूर्ण 12.4x28 - रियर टायर | 12.4x28 | Rs. 15000* |
अपोलो कृषक गोल्ड - ड्राइव 12.4x28 - रियर टायर | 12.4x28 | Rs. 14500* |
अपोलो कृषक प्रीमियम - ड्राइव 16.9x28 - रियर टायर | 16.9x28 | Rs. 22000* |
डेटा अंतिम बार अपडेट किया गया : 8 Aug 2025 कीमत* अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है |
ट्रैक्टर के पिछले टायर की कीमत काफी किफायती होती है।
लोकप्रिय रियर ट्रैक्टर टायर ब्रांड एमआरएफ, सीएट, जेके टायर, अपोलो और अन्य हैं।
लोकप्रिय ट्रैक्टर रियर टायर मॉडल सिएट आयुष्मान प्लस ट्रैक्टर फ्रंट, बिड़ला फार्म हॉल प्लैटिना और कई अन्य हैं।
ट्रैक्टरज्ञान पर 12.4x28, 13.6x28, और 14.9x28 रियर ट्रैक्टर टायर साइज उपलब्ध हैं।
ट्रैक्टर के पिछले टायर का चयन विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है जैसे कि आप किस तरह की जमीन पर काम करेंगे, आवश्यक भार क्षमता, मौसम की स्थिति और विशिष्ट ट्रैक्टर मॉडल|
ट्रैक्टर का पिछला टायर एक ट्रैक्टर को संचालन के दौरान स्थिर रखने और उसको सही मात्रा में शक्ति देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पिछला ट्रैक्टर टायर इंजन से शक्ति लेकर ट्रैक्टर को आगे बढ़ने में मदद करता है। यही कारण है कि अगर किसान अपने ट्रैक्टर को अधिक समय तक बिना रुके उपयोग में लाना चाहतें हैं तो उनको अच्छी गुणवत्ता वाले रियर ट्रैक्टर टायर खरीदने चाहिए जो लंबे समय तक चल सकें और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
भारतीय किसानो के लिए एमआरएफ, बीकेटी, गुड ईयर और कई अन्य ब्रांड ट्रैक्टर के पिछले टायरों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करते हैं। विभिन्न कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, ट्रैक्टर के पिछले टायर विभिन्न साइज में आतें हैं।
रियर ट्रैक्टर टायर के सामान्यरूप से मिलने बाले साइज हैं 12.4x28, 13.6x28, और 14.9x28।
ट्रैक्टर पिछले टायर की कीमत उनकी निर्माण गुणवत्ता, निर्माण सामग्री और टायर के ब्रांड के अनुसार अलग-अलग होती है। इसलिए किसानों के लिए एक ज़रूरी सलाह है कि वो सबसे पहले एक बजट निर्धारित करें और ट्रैक्टर पिछले टायर की कीमत के बारे में जानें और ऐसा टायर खरीदें जो उनके बजट के लिए सबसे उपयुक्त हो।
एक अच्छे पिछले ट्रैक्टर टायर में ट्रैक्टर के प्रदर्शन को बढ़ा देने की क्षमता होती है। इसलिए किसानों को सही ट्रैक्टर के पिछले टायर का चुनाव करना चाहिए और ऐसा करने के लिए उनको कुछ मूल बातों पर ध्यान देना चाहिए।
बाजार में ट्रैक्टर के पिछले टायर कईं तरह के साइज और प्रकार के मिलते हैं। हर ट्रैक्टर टायर के आकार और प्रकार की अलग-अलग भूमिका होती है। उदाहरण के लिए, बागों और अंगूर के बगीचों में उपयोग किए जाने वाले छोटे ट्रैक्टरों के लिए 6.00x16 रियर टायर ट्रैक्टर एक आदर्श साइज है।
इसी तरह, 12.8x28 आकार का रियर ट्रैक्टर टायर भारी-भरकम ट्रैक्टरों के लिए एक दम उचित है, क्योंकि यह आकर ट्रैक्टर को भार उठाने और दूसरे उपकरणों के साथ काम करने के लिए उचित सहायता प्रदान कर सकतें है। इसी तरह, रेडियल, बायस प्लाई और अन्य विभिन्न प्रकार के ट्रैक्टर पिछले टायर के उपयोग भी अलग-अलग हैं।
किसानों को सबसे पहले यह जानना चाहिए की वो किस तरह अपने ट्रैक्टर का उपयोग करने वाले हैं और वो किस तरह का कार्यभार ट्रैक्टर पर होगा ताकि उन्हें पिछले ट्रैक्टर टायर के प्रकार और साइज का अंदाजा हो सकें।
ट्रैक्टर रियर टायर कई तरह के थ्रेड डिज़ाइन में उपलब्ध है। उदाहरण के लिए, बाजार में लग, बार या मल्टी-एंगल थ्रेड डिज़ाइन पैटर्न वाले टायर मिलते हैं। इन सभी थ्रेड डिज़ाइन अलग-अलग उद्देश्य होते हैं। लग पैटर्न ज्यादा गहरे होते हैं और कीचड़ वाले क्षेत्रों में अच्छी तरह से काम कर सकते हैं। लेकिन, अगर आप अपने ट्रैक्टर का उपयोग परिवहन के लिए भी करते हैं तो आपको बार पैटर्न वाला रियर ट्रैक्टर टायर लेना चाहिए क्योंकि यह पैटर्न ट्रैक्टर को एक आसान सवारी प्रदान करता है।
ट्रैक्टर का पिछला टायर एक ट्रैक्टर का भार वहन करता है। इसलिए, किसानों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जिस रियर ट्रैक्टर टायर को वे खरीदने की योजना बना रहे हैं, वह ट्रैक्टर का वजन और उसके द्वारा उठाया जाने वाला भार को वहन कर सके और सही गति बनाए रख सके। इसलिए टायर की गति रेटिंग और भार क्षमता की जाँच करना चाहिए।
ट्रैक्टरज्ञान पर भारत के सभी मुख्य रियर ट्रैक्टर टायर ब्रांडों की एक विस्तृत सूची उपलब्ध है। यहाँ पर आप 12.4x28, 13.6x28, 14.9x28 जैसे साइज में पिछले ट्रैक्टर टायर के बारें में सही जानकारी हासिल कर सकतें हैं।
बीकेटी, गुड ईयर, अपोलो, जेके टायर, सीएट, राल्को, टीवीएस और बिड़ला जैसे कई प्रमुख ब्रांड ट्रैक्टर रियर टायर मॉडल की एक विस्तृत श्रृंखला भारतीय बाज़ारों के लिए प्रदान करते हैं। यह सभी ब्रांड काफी भरोसेमंद हैं और उच्च क्षमता वाले रियर टायर एक सही कीमत पर उपलब्ध करवाते हैं।
किसान नीचे दिए गए प्रमुख मॉडलों में से किसी भी एक विश्वसनीय ट्रैक्टर रियर टायर को चुन सकते हैं और अपने ट्रैक्टर की क्षमता को बढ़ा सकतें हैं।
भारत में ट्रैक्टर के पिछले टायर की कीमत किफायती है। ट्रैक्टरज्ञान पर किसानों की सुविधा के लिए ट्रैक्टर के पिछले टायर की कीमत सूची उपलब्ध है। एक किसान उचित ट्रैक्टर रियर टायर कीमतों के बारे में अधिक जानने के लिए इस सूची को देख सकते हैं।
चूँकि रियर ट्रैक्टर टायर एक निवेश हैं इसका उचित रखरखाव बहुत ही ज़रूरी है। कुछ बातों का ध्यान रख कर किसान ट्रैक्टर के पिछले टायरों का रखरखाव आसानी से कर सकते हैं।