पुराना हल खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर चेक करें

पुराना हल खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर चेक करें image

टेबल ऑफ कंटेंट

खेती में हर रुपया सोच-समझकर खर्च करना पड़ता है। नया हल हर किसान के बजट में नहीं बैठता, इसलिए कई भाई पुराना हल (प्लाऊ) लेना पसंद करते हैं। लेकिन सस्ते के चक्कर में गलत हल घर आ गया, तो मरम्मत और समय की बर्बादी दोनों झेलनी पड़ती है। आइए समझें कि सौदा पक्का करने से पहले क्या देखना चाहिए।

पुराना हल खरीदना क्यों फायदेमंद है?

सबसे बड़ा फायदा कीमत है। पुराना हल नए से काफी कम दाम में मिल जाता है, जिससे आपका पैसा बच जाता है। छोटे किसानों के लिए यह बड़ी राहत है। अच्छी क्वालिटी का हल थोड़ी देखभाल में सालों चलता है। और अगर आप पहली बार हल ले रहे हैं, तो पुराना लेकर काम समझ सकते हैं, फिर आगे नया लेने का फैसला कर सकते हैं।

पुराना हल खरीदने से पहले इन 5 चीजों को जरूर चेक करें 

1. फ्रेम और बॉडी की हालत

हल का मुख्य ढांचा ध्यान से देखें। कहीं दरार, मुड़ाव या बार-बार वेल्डिंग के निशान तो नहीं हैं? टेढ़ा फ्रेम हो तो हल सीधा नहीं चलेगा और जुताई बराबर नहीं होगी।

2. फाल और ब्लेड कितने घिसे हैं

असली काम फाल करता है। थोड़ा घिसा हो तो बदलवाना आसान है, पर ज्यादा घिसा या टूटा हो तो खर्चा बढ़ेगा। डिस्क हल में डिस्क की धार और बेयरिंग भी जरूर जांचें।

3. जंग और ढीले जोड़

हल्की जंग आम बात है, लेकिन जहां लोहा गल गया हो या परत उतर रही हो, वहां से हल जल्दी टूट सकता है। नट-बोल्ट, पिन और जोड़ों को हिलाकर देखें। ढीले जोड़ का मतलब है कि हल लापरवाही से चलाया गया है।

4. आपके ट्रैक्टर से मेल

हल कितना भी अच्छा हो, अगर वह आपके ट्रैक्टर की हॉर्सपावर और हिचिंग सिस्टम से मेल नहीं खाता, तो किसी काम का नहीं। फाल की संख्या और वजन ट्रैक्टर की ताकत के हिसाब से होना चाहिए, वरना डीजल ज्यादा जलेगा और ट्रैक्टर पर जोर पड़ेगा।

5. खेत में चलवाकर टेस्ट करें

हो सके तो हल को चलाकर देखें। जुताई की गहराई, मिट्टी पलटने का तरीका और आवाज पर ध्यान दें। साथ ही विक्रेता से पूछें कि हल कितने साल और किस तरह की मिट्टी में चला है।

पुराना हल खरीदते समय इन गलतियों से बचें 

  • जल्दबाजी में फैसला करना
  • सिर्फ कम दाम देखकर सौदा कर लेना
  • बिना ट्रैक्टर से जोड़कर देखे खरीद लेना
  • मरम्मत के संभावित खर्च का अंदाजा न लगाना
  • यह न पूछना कि पुर्जे आसानी से मिलेंगे या नहीं

किसानों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

कभी अकेले सौदा न करें। किसी अनुभवी किसान या मैकेनिक को साथ ले जाएं, क्योंकि उनकी नजर वो कमी पकड़ लेती है जो आपको शायद न दिखे। मोलभाव जरूर करें और कीमत तय करते समय संभावित मरम्मत का खर्च घटाकर सोचें। हो सके तो भरोसेमंद डीलर से ही खरीदें और पक्की रसीद लें। 

याद रखिए, पुराना हल तभी फायदे का सौदा है जब आप उसे अच्छी तरह परखकर खरीदें। थोड़ा समय जांच में लगाएंगे, तो आगे सालों तक बिना झंझट के खेत जोत पाएंगे।

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान, भारत की मोस्ट इम्पैक्टफुल एग्रीटेक वॉइस है l हम किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर सरल भाषा में जानकारी देते हैं। यहां आपको ट्रैक्टर, कृषि यंत्रों और खेती से जुड़ी सही, काम की और भरोसेमंद जानकारी मिलती है, ताकि आप हर खरीदारी समझदारी से कर सकें। हमारा मकसद यही है कि हर किसान भाई सही जानकारी के साथ सही फैसला ले।

और ब्लॉग पढ़ें

What Is Rainfed Agriculture? Importance, Types & Benefits image

Agriculture in India is highly dependent on the monsoon. "Rainfed farming" is one of the oldest ways of growing crops, and honestly, still it operates a large amount of India's farmland today. Let's understand it properly.

What Is Rainfed Agriculture?

Rainfed agriculture is farming...

Why Are Tractor Companies Investing Heavily in New Plants? image

Every tractor brand has been building something for the past few months. New plants, new R&D centres, foreign brands shifting production here. It's not one company doing its own thing quietly; it's basically the whole industry moving at once, and that's rarely...

कृषि मशीनरी खरीदने पर मिलेगी 40 से 80% तक सब्सिडी, जानिए कैसे मिलेगा लाभ image

एक वक्त था जब खेती की महंगी मशीनों का नाम सुनकर ही किसान सोच में पड़ जाते थे। ट्रैक्टर, सुपर सीडर, बेलर जैसी चीज़ें खरीदना हर किसान के बस की बात नहीं थी। लेकिन मेरठ में अब हालात बदलते दिख रहे हैं,...

इसके बारे में अपनी टिप्पणी लिखें पुराना हल खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर चेक करें

+91
Review Image

ट्रैक्टर और कृषि से जुड़े सबसे अधिक खोजे जाने वाले ब्लॉग्स

ट्रैक्टर-iconट्रैक्टरइम्प्लीमेंट-iconइम्प्लीमेंटटायर-iconटायरट्रैक्टर लोन-iconट्रैक्टर लोन-icon