कृषि मशीनरी खरीदने पर मिलेगी 40 से 80% तक सब्सिडी, जानिए कैसे मिलेगा लाभ
Table of Content
एक वक्त था जब खेती की महंगी मशीनों का नाम सुनकर ही किसान सोच में पड़ जाते थे। ट्रैक्टर, सुपर सीडर, बेलर जैसी चीज़ें खरीदना हर किसान के बस की बात नहीं थी। लेकिन मेरठ में अब हालात बदलते दिख रहे हैं, और इसकी सबसे बड़ी वजह है सरकारी सब्सिडी।
सब्सिडी ने खोला सफलता का रास्ता
पूरे देश में कृषि विभाग की कई योजनाएँ चल रही हैं जिनमें सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (SMAM) सबसे खास है। इस योजना के तहत अलग-अलग श्रेणियों के हिसाब से 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान मिल रहा है।
यानी जो मशीन पहले पूरे पैसे देकर लेनी पड़ती थी, अब उसकी आधी या उससे भी कम कीमत चुकानी पड़ती है। नतीजा यह है कि किसान अब सिर्फ ट्रैक्टर पर नहीं रुक रहे। वे सुपर सीडर, बेलर, रोटावेटर, गहरी जुताई की मशीनें और फसल कटाई के आधुनिक उपकरण भी खरीद रहे हैं।
समय और मेहनत की बचत
मशीनों का सबसे बड़ा फायदा यह है कि काम तेज़ी से निपट रहा है। जिस काम में पहले दो दिन लगते थे, वह अब एक दिन में हो जाता है। खेती में सही वक्त पर काम होना बहुत मायने रखता है, और यहाँ वक्त की बचत सीधे फायदे में बदल जाती है।
मज़दूरों पर निर्भरता भी घटी है। न मज़दूर ढूँढने की भागदौड़, न उनके इंतज़ार में मौसम निकल जाने का डर। कम समय में ज़्यादा ज़मीन पर काम हो रहा है, तो खेती की कुल लागत भी कम हो रही है।
मशीन से कमाई भी
इस पूरी कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा यह है कि ये मशीनें अब सिर्फ अपने खेत तक सीमित नहीं हैं। कई किसान इन्हें आसपास के दूसरे किसानों को किराये पर दे रहे हैं। इससे मशीन का मालिक अतिरिक्त कमाई कर लेता है, और जिसके पास मशीन खरीदने का बजट नहीं है, उसे भी ज़रूरत के वक्त सुविधा मिल जाती है। एक तरह से सबका फायदा हो रहा है।
असली बदलाव सोच का है
अगर गौर से देखें तो बदलाव सिर्फ पुराने औज़ारों की जगह नई मशीनें आने का नहीं है। असली फर्क नज़रिये का है। पहले मशीन एक भारी खर्च थी, जिसे उठाना हर किसान के लिए मुश्किल था। अब वही मशीन एक ऐसा साधन बन रही है, जो खेती भी आसान करती है और कमाई का नया रास्ता भी खोलती है।
ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें
ज़ाहिर है, हर किसान तक यह फायदा पहुँचने में अभी वक्त लगेगा। लेकिन सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर जो किसान आगे बढ़ रहे हैं, उनके लिए खेती अब पहले जितनी थकाऊ और महंगी नहीं रह गई है। और ट्रैक्टर ज्ञान ऐसी ही सही जानकारी आप तक सबसे पहले पहुंचता है ताकि आप सबसे पहले इसका फायदा उठा सकें।
Category
Read More Blogs
सोनालीका टाइगर सीरीज़ में आपको मिलते हैं दमदार ट्रैक्टर्स जो आतें है ताकतवर इंजन, आधुनिक तकनीक और खेती से जुड़े सभी कामों को करने की क्षमता के साथ। इस सीरीज़ का हर ट्रैक्टर भरोसेमंद हैं। तो चलिए आज हम सोनालीका ट्रैक्टर...
Agriculture in India is highly dependent on the monsoon. "Rainfed farming" is one of the oldest ways of growing crops, and honestly, still it operates a large amount of India's farmland today. Let's understand it properly.
What Is Rainfed Agriculture?
Rainfed agriculture is farming...
Every tractor brand has been building something for the past few months. New plants, new R&D centres, foreign brands shifting production here. It's not one company doing its own thing quietly; it's basically the whole industry moving at once, and that's rarely...
Write Your Comment About कृषि मशीनरी खरीदने पर मिलेगी 40 से 80% तक सब्सिडी, जानिए कैसे मिलेगा लाभ
.webp)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
26 May 2026
25 Aug 2026
29 Jul 2025
08 Sep 2025
17 Jun 2026
25 Sep 2026
19 May 2026
01 Jun 2026
15 Jun 2026
30 Jul 2025
09 Feb 2026
19 Mar 2026
18 May 2026
26 Dec 2025

















.webp)










.webp)
.webp)






















