सबसे बड़ा इंजन से लेकर सबसे अधिक रीसेल वैल्यू तक, सोनालीका में सब मिलेगा

सबसे बड़ा इंजन से लेकर सबसे अधिक रीसेल वैल्यू तक, सोनालीका में सब मिलेगा image
By Neha SharmaSep 30, 2026 10:53 AM

Table of Content

हर किसान की ज़रूरत अलग होती है। किसी को भारी काम के लिए सबसे बड़ा इंजन चाहिए, किसी को भारी औज़ार उठाने के लिए सबसे अधिक लिफ्ट क्षमता चाहिए, तो किसी को ऐसा ट्रैक्टर चाहिए जो सालों साल बिना परेशानी चले और बेचने पर अच्छा दाम भी दे। तो आपकी जरूरत चाहे जैसी हो, सोनालीका में सब मिलेगा। 

भारत की ट्रैक्टर इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स के हिसाब से सबसे दमदार फ़ीचर मिलेंगे जैसे सबसे बड़ा इंजन, सबसे ज़्यादा स्पीड ऑप्शंस, सबसे अधिक लिफ्टिंग कैपेसिटी, और भी। चाहे किसानों की ज़रूरत कुछ भी हो, Sonalika mein sab milega और आज हम आपको बताएँगे कि कैसे?

सबसे बड़ा इंजन चाहिए? सोनालीका में सब मिलेगा

biggest-engine-from-sonalika

अगर आपका काम भारी है, जैसे बड़ी ट्रॉली खींचना, गहरी जुताई करना या लंबे समय तक रोटावेटर चलाना, तो आपके ट्रैक्टर का इंजन जितना बड़ा होगा उतना अच्छा और Sonalika DI 60 Torque Plus Sikander DLX 4WD में आपको सबसे बड़ा इंजन मिलता है।

  • इसका 4712 cc का 4 सिलेंडर इंजन भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री का सबसे बड़ा 4 सिलेंडर इंजन है।
  • इसका 275 Nm टॉर्क भी अपने सेगमेंट में सबसे ज़्यादा है। 
  • 24 स्पीड (12+12) शटल गियरबॉक्स से किसानों को हर काम के लिए 3 से 4 गियर स्पीड के विकल्प मिलते हैं।
  • 65 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक आता है यानी बार-बार डीज़ल भरवाने की झंझट कम
  • 4WD में हैवी ड्यूटी स्ट्रेट एक्सल

ज़्यादा लिफ्टिंग कैपेसिटी चाहिए? सोनालीका में वो भी मिलेगा

biggest-lift-capacity-from-sonalika

जब हम कहतें हैं कि Sonalika mein sab milega तो इसका मतलब है कि भारी कल्टीवेटर, रिवर्सिबल हल या बड़ा रोटावेटर उठाने के लिए आपको हाइड्रोलिक्स मज़बूत भी मिलेगी। और इसके लिए आपको चुनना है Sonalika DI 55 III Gold और Sonalika DI 60 TP Sikander। 

  • इसमें आपको सबसे अधिक 2200 kg की लिफ्टिंग कैपेसिटी मिलती है। 
  • Precision 5G हाइड्रोलिक्स और हैवी ड्यूटी हाइड्रोलिक लिंकेज से सभी भारी इम्प्लीमेंट्स को उठाना बहुत आसान है।
  • DI 55 III Gold का नया E3.5 इंजन (3532 cc), 3 सिलेंडर में इंडस्ट्री का सबसे बड़ा इंजन है।

ज़्यादा टॉर्क चाहिए? सोनालीका में वो भी मिलेगा

biggest-torque-from-sonalika

ज़्यादा टॉर्क चाहने वाले किसानों को चाहे चढ़ाई पर ट्रॉली का इस्तेमाल करना हो या गीली मिट्टी में जुताई, उनको DI 60 TP Sikander में भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री का सबसे अधिक टॉर्क मिलेगा। इसमें आपको 275 Nm मिलता है।

275 Nm टॉर्क का मतलब है: 

  • भारी इम्प्लीमेंट्स (जैसे रोटावेटर या कल्टीवेटर) चलाने पर भी ट्रैक्टर का इंजन लोड नहीं मानता और आरपीएम (RPM) ड्रॉप नहीं होता।
  • ट्रैक्टर को चढ़ाई पर बिना थके और बिना गियर बदले आसानी से ऊपर खींच ले जाता है।
  • इसके साथ-साथ DI 55 III Gold में भी 235 Nm टार्क मिलेगा जिससे भारी इम्प्लीमेंट्स आसानी से चला सकते है । 

हर काम के लिए अलग गियर और मल्टी-स्पीड चाहिए? सोनालीका में सब मिलेगा

higgest-multi-speed-from-sonalika

अगर आपको जुताई, बुवाई, और ढुलाई जैसे कामों के लिए सही स्पीड चाहिए तो Sonalika mein sab milega और सिर्फ 1 ट्रैक्टर में नहीं बल्कि 4 ट्रैक्टर मॉडल्स में। सोनालीका ट्रैक्टर का Multi Speed Driveline (MSD) फीचर हर काम के लिए 3 से 4 गियर स्पीड के विकल्प देती है और यह फीचर आपको मिलते है : 

  • DI 60 TP Sikander - 12F+12R 
  • DI 745 IIl Gold - 16F+4R
  • DI 55 III Gold -12F+3R
  • DI 35 Sikander 4WD -12F+3R

टेक्नोलॉजी, आराम और मज़बूती एक साथ चाहिए? सोनालीका में मिलेगा

अगर आप टेक्नोलॉजी, आराम और मज़बूती सब एक साथ चाहतें हैं तो सोनालीका की Gold Series में आपको यह सब मिलेगा। इस सीरीज में ट्रैक्टर्स जैसे Sonalika DI 745 III Gold और DI 55 III Gold में आराम के लिए आपको मिलता है:

  • पूरी तरह फ्लैट प्लेटफॉर्म, एंटी-स्लिप रबर मैट के साथ
  • पावर स्टीयरिंग (Ergo Steering)

नई टेक्नोलॉजी चाहने वालों को सोनालीका की Gold Series में आपको मिलता है :

  • Jetline हैंड थ्रॉटल
  • Next Gen डिजिटल क्लस्टर

और आखिर में मज़बूती के लिए इस सीरीज में मिलता है:

  • 6 साल की वारंटी और 400 घंटे का सर्विस इंटरवल
  • हेलिकल गियर्स
  • हैवी ड्यूटी Pro+ बम्पर
  • मज़बूत फ्रंट एक्सल ब्रैकेट और हीट शील्ड गार्ड

मतलब यह है कि टेक्नोलॉजी, आराम और मज़बूती से जुडी हर फीचर आपको सिर्फ सोनालीका की गोल्ड सीरीज में ही मिलती है।

क्या आप बेहतरीन सर्विस चाहते हैं? सोनालीका के साथ आपको यह भी मिलेगी।

सोनालिका 3x2 सर्विस को ट्रैक्टर की सर्विसिंग से जुड़ी हर समस्या का समाधान देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें आपको भरोसा मिलता है:

  • एक टेक्नीशियन 3 घंटे के अंदर आपके पास पहुँचता है।
  • आपकी समस्या 2 दिनों के अंदर हल हो जाती है।

क्या आप सही कीमत और अच्छी रीसेल वैल्यू की तलाश में हैं? सोनालिका में आपको सब मिलेगा 

check-tractors-price-on-website

सोनालिका अपनी वेबसाइट पर ट्रैक्टर की कीमतें साफ़-साफ़ बताती है, जिससे आप अपनी पसंद के मॉडल की सही कीमत जान सकते हैं। रीसेल वैल्यू के मामले में भी सोनालिका दे सबसे ज्यादा रीसेल वैल्यू।

क्या आप इंडस्ट्री के सबसे बड़े हेवी-ड्यूटी ऑफ़र की तलाश में हैं? सोनालीका के साथ आपको सब मिलेगा

अगर आप ट्रैक्टर खरीदते समय कोई शानदार ऑफ़र चाहते हैं, तो इंडस्ट्री के सबसे बड़े 'HDD धमाका' ऑफ़र के तहत, सोनालिका एक बंपर लकी ड्रॉ लॉन्च कर रही है। यह ऑफ़र 14 अगस्त और 30 नवंबर, 2026 के बीच खरीदे गए ट्रैक्टरों पर लागू होता है, जिससे आपको कई सारे इनाम जीतने का मौका मिलता है।

  • 75 सोनालिका Gold DI 55 III ट्रैक्टर्स 
  • 175 रोटावेटर (1.82 m) 
  • 250 होंडा शाइन 100 cc
  • 350 1.5 टन AC
  • 655 32" LED TV

सोनालीका में सब मिलेगा | Sonalika mein sab milega

sonalika-main-sb-milega

बड़ा इंजन हो, ज़्यादा लिफ्ट, ज़्यादा टॉर्क, आराम, तकनीक, भरोसेमंद सर्विस, सही कीमत या लकी ड्रॉ में इनाम जीतने का मौका , सोनालीका पर आपको सब मिलेगा और इस्सकी वजह से सोनालीका देश के किसानों की पहली पसंद है।

Read More Blogs

Top 3 Powertrac 20-30 HP Tractors in India image

If you have a small field, an orchard, a vineyard, or crops planted in a narrow row, a 20–30 HP tractor is the best bet for you. These types of tractors are small, light, and easy to use. Powertrac tractors has...

Top 7 Features of John Deere 5042D PowerPro Tractor image

Every farmer wants a tractor that works hard, saves diesel and does not give trouble. If you are looking for a 40 to 45 HP tractor, the John Deere 5042D PowerPro is a name you will hear again and again. This

कृषि यंत्रों पर 50% तक सब्सिडी पाने का मौका, जानिए किन मशीनों पर मिलेगा लाभ image

पराली और फसल के अवशेष हर साल किसानों के लिए सिरदर्द बनते हैं। इसी को आसान बनाने के लिए सरकार फसल अवशेष प्रबंधन (Crop Residue Management) से जुड़े कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दे रही है। ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर आवेदन शुरू...

Write Your Comment About सबसे बड़ा इंजन से लेकर सबसे अधिक रीसेल वैल्यू तक, सोनालीका में सब मिलेगा

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon