आधुनिक तकनीकी और बेजोड़ मजबूती - सोनालीका टैक्टर्स

आधुनिक तकनीकी और बेजोड़ मजबूती - सोनालीका टैक्टर्स image
By Tractor GyanJun 19, 2023 12:00 AM

भारतीय कृषि जगत में सोनालीका ट्रैक्टर्स एक जाना-माना नाम है। पिछले कईं दशको से यह कंपनी अपनी उन्नत तकनीकी औरआधुनिकरण से मजबूत और बहुउपयोगी ट्रैक्टर्स बना रही है और किसानो को सशक्त कर रही है। इसीलिए सोनालीका आज गर्व से भारत का नं 1 ट्रेक्टर निर्यात ब्रांड है।  

चाहे किसानो की ज़रूरत कोई भी हो, सोनालीका ट्रैक्टर्स अपने हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर्स मॉडल्स से उन सभी जरूरतों को पूरा करने में हमेशा ही सक्षम रही है। यह कंपनी दुनिया भर में 20-120 एचपी की कस्टमाइज्ड और सबसे विस्तृत ट्रैक्टर रेंज के उत्पादन के लिए जानी जाती है।  

sonalika tractors

सोनालीका ट्रैक्टर्स भारत के हर कोने में रहने वाले किसानों तक पहुंचने का भरसक प्रयास करती है और अपने 1000 से अधिक नेटवर्क चैनल पार्टनर, 15,000 से अधिक रिटेलर, और 375 से अधिक स्टॉकिस्ट की मदद से काफी हद तक सफल भी रही है।  

इन्ही सब सराहनीय प्रयासों के चलते सोनालीका ट्रैक्टर्स को भारत सरकार ने निति-आयोग के प्रेरक परियोजना में किसानों की आय को दोगुना करने के लिए योगदान देने के लिए चुना है।

तो आइए आज हम सोनालीका ट्रैक्टर्स के सभी मूल विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानते  है।  

सोनालीका ट्रैक्टर्स की विशेषताएँ 

  • - सोनालीका ट्रैक्टर्स भारत से नं 1 ट्रैक्टर निर्यात ब्रांड है
  • - सोनालीका ट्रैक्टर्स में आपको 20 से 120 हॉर्स पावर वाले हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर मिल जाते है। 
  • - इसके ट्रैक्टर्स दमदार इंजन, आधुनिक ट्रांसमिशन सिस्टम, हाइड्रोलिक कंट्रोल और डिजिटल मीटर, जैसी उन्नत तकनीकी के साथ आते है।
  • - सोनालीका भारत का एकमात्र ऐसा ब्रांड है जिसने अपने ट्रैक्टरों की कीमत अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित किया है
  • - कंपनी को आज 150 देशों में 14 लाख किसानों का साथ प्राप्त है
  • - कंपनी लगातार 6 वर्षों से १ लाख से ज़्यादा ट्रैक्टर बेचने का गौरव भी हासिल है
  • - ट्रैक्टर को सही संतुलन और दिशा देने के लिए इसके ट्रैक्टर्स में विभिन्न माप वाले मजबूत टायर्स आते है।  
  • - डीजल से चलने वाले ज़्यादातर ट्रैक्टर्स में आपको कॉमन रेल डीजल सिस्टम टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी।  
  • - कंपनी ने अपनी प्रीमियम टाइगर रेंज में सीआरडीएस टेक्नोलॉजी भी पेश की है जो ट्रेम IV एमिशन नॉर्म्स का पालन करती है  
  • - इसके ट्रैक्टर्स मॉडल्स में आपको 2 से 4 सिलेंडर की सुविधा मिलती  है।  
  • - इसके ट्रैक्टर ऑयल इम्मरसेड डिस्क ब्रेक और ड्राई डिस्क ब्रेक विकल्प के साथ आते है।  
  • - आपको इसके ट्रैक्टर्स में फ्रंटऔर रिवर्स गियर्स सिस्टम मिलेगा।  
  • - आपको एक बड़ा रेडियेटर जल्दी ठंडा करने की क्षमता के साथ मिलता है।  
  • - इसके अलग-अलग ट्रैक्टर्स मॉडल्स अलग-अलग लिफ्ट कैपेसिटी के साथ आते है। लिफ्ट कैपेसिटी 2500 किलोग्राम तक भी है।  
  • - आपको इसके ट्रैक्टर्स में एक चौड़ा वर्कस्पेस मिलता है जिससे आपको लम्बे समय तक काम करने में  दिक्कत नहीं होगी।  
  • - आपको 1800-2200 तक का आरपीएम मिलेगा।  
  • - पीटीओ 540/आरपीटीओ/आईपीटीओ है।  
  • - सोनालीका ट्रैक्टर्स पावर और मैकेनिकल दोनों ही प्रकार की स्टीयरिंग वाले ट्रैक्टर्स का निर्माण करता है।   
  • - सोनालीका ट्रैक्टर बिक्री के बाद भी उत्कृष्ट सर्विस और वारंटी प्रदान करता है। किसानों को ट्रैक्टर, स्पेयर पार्ट्स और तकनीकी सहायता के नियमित रखरखाव के लिए कम से कम  2 वर्ष या 2000 घंटे की वारंटी मिलती है।

दमदार इंजन दमदार किसानो के लिए

sonalika tractor engine

सोनालीका ट्रैक्टर के इंजन नवीन और आधुनिक होते हैं जो सबसे ज्यादा पावर, फ्यूल एफिशिएंसी और कम रखरखाव लागत प्रदान करते हैं। इस कंपनी के इंजन की एक विशेष बात यह है कि यह किसानो की विभिन्न जरूरतों को ध्यान में रख कर बनाए गए है। कृषि के हल्के कामो के लिए किसान 18 हॉर्स पावर वाला सोनालीका एम एम 18 ट्रैक्टर खरीद सकते है।

वहीं दूसरी ओर, किसानो के पास एक उच्च क्षमता वाला ट्रैक्टर, सोनालीका टाइगर डी आई 75 सीआरडीएस, का भी विकल्प है। यह ट्रैक्टर 75 हॉर्स पावर के साथ आता है। इतनी उच्च क्षमता के इंजन को चलाने के लिए सोनालीका आपको इस ट्रैक्टर में चार सिलेंडर की सुविधा देता है। इसी तरह ट्रैक्टर की क्षमता के अनुसार ही आपको एक सही इंजन और सिलेंडरो की सही सँख्या सोनालीका के हर ट्रैक्टर में मिलती है।  

ताक़तवर ट्रांसमिशन सिस्टम 

सोनालीका ट्रैक्टर्स अपने हर ट्रैक्टर में एक आधुनिक और ताकतवर ट्रांसमिशन सिस्टम देता है जिससे किसानों को ट्रैक्टर्स का उपयोग करने में अधिक से अधिक सुविधा हो। फ्रंट और रिवर्स गियर्स के सही संगम के साथ सोनालीका ट्रैक्टर्स का हर ट्रैक्टर अपने प्रभावशाली ट्रांसमिशन के लिए जाना जाता है।

ट्रैक्टर्स के क्षमता के अनुसार, आप 6 फ्रंट +2 रिवर्स जैसे मूल ट्रांसमिशन सिस्टम से ले कर एक आविष्कारात्मक 12 फ्रंट + 12 रिवर्स ट्रांसमिशन सिस्टम वाले ट्रैक्टर्स इस कंपनी से खरीद सकते है।  

Read More Blogs

कंबाइन हार्वेस्टर: जानिए इस कृषि यंत्र के बारे में और समझिए कैसे करें इसकी खरीदारी! image

आज के समय में कृषि में उतना श्रम नहीं लगता जितना पुराने समय में हुआ करता था। अब, किसान कुछ बेहतरीन मशीनों का उपयोग करके सामान्य और महत्वपूर्ण कृषि कार्यों को पूर्ण या आंशिक स्वचालन के साथ पूरा कर सकतें है।  

कंबाइन...

Top 10 second-hand tractors under ₹2 lakhs in India image

Are you a farmer or small business owner looking for an economical solution to enhance your productivity? The ideal option is second-hand tractors under ₹2 lakh. These cost-effective tractors deliver power, reliability, and efficiency without straining your budget. 

A pre-owned tractor has the...

सोलिस ट्रैक्टर के ऐसे फीचर जो आपको किसी और ट्रेक्टर में देखने नहीं मिलेंगे image

सोलिस यानमार ट्रैक्टर के फीचर्स इतने शानदार है की इसके ट्रैक्टर्स कृषि के प्रत्येक क्षेत्र में बहुत ही बढ़िया परफॉरमेंस प्रदान करते हैं। सोलिस यानमार ट्रैक्टर के इंजन अत्यधिक कुशल हैं इसके साथ ही सोलिस यानमार ट्रैक्टर के इंजन पर्यावरण के अनुकूल...

Write Your Comment About आधुनिक तकनीकी और बेजोड़ मजबूती - सोनालीका टैक्टर्स

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon