Enter your city for weather info

Invalid City Name

rain icon
Temperature 22°C
Status Clear
City New York
4-Day Forecast
Humidity icon

50%

Humidity

wind icon

15 km/h

Wind Speed

Please Enter OTP For Tractor Price कृपया ट्रैक्टर की कीमत के लिए ओटीपी दर्ज करें
Enquiry icon
Enquiry Form

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की जून'23 ट्रैक्टर सेल्स में 9% की वृद्धि, 43,364 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की जून'23 ट्रैक्टर सेल्स में 9% की वृद्धि, 43,364 ट्रैक्टर बेचे

    महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की जून'23 ट्रैक्टर सेल्स में 9% की वृद्धि, 43,364 ट्रैक्टर बेचे

03 Jul, 2023

मुंबई, 03 जुलाई 2023: महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस), जो की महिंद्रा ग्रुप का हिस्सा है, ने हाल ही में जून 2023 में होने वाले ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट को जारी किया है। चलिए, जानते है कि  महिंद्रा एफईएस का प्रदर्शन इस दिशा में कैसा रहा।  

जून 2023 में, घरेलू बाज़ारों में कुल ट्रैक्टर बिक्री 43 ,368 यूनिट हुई है। अगर हम इसकी तुलना जून 2022 में हुई बिक्री से करें तो हमें पता चलता हैं कि महिंद्रा एफईएस ने जून 2023 में अच्छा  प्रदर्शन किया हैं क्योंकि जून 2022 में कुल बिक्री  39 ,825 यूनिट थी।

इस रिपोर्ट से हमे  जून 2023 में कुल ट्रैक्टर बिक्री, घरेलू बाज़ारो और निर्यात को मिला कर, के बारे में भी पता चलता है। जून 2023 में कुल 44,478 ट्रैक्टरो की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल जून 2022 की बिक्री 41,848 यूनिट थीं। जून 2023 में,  महिंद्रा एफईएस ने कुल 1,114 ट्रैक्टरो का निर्यात किया।

इस टेबल की मदद से हमें महिंद्रा की बिक्री के बारे में और अच्छे  से पता चलता है।

कृषि उपकरण क्षेत्र सारांश - जून 2023

 

जून

YTD जून

 

F24

  F23

% परिवर्तन

F24

F23

% परिवर्तन

घरेलू

43,364

39,825

9%

1,11,875

1,13,383

-1%

निर्यात

1,114

2,023

-45%

3,134

5,126

-39%

कुल बिक्री

44,478

41,848

6%

1,15,009

1,18,509

-3%

*निर्यात में सीकेडी शामिल है।

जैसा हमें टेबल से पता चलता  है कि जून 2023 में जून 2022 के मुकाबले घरेलू बाज़ार की बिक्री में 9% की वृद्धि हुई है। पर निर्यात के मामले में जून 2023 इतना अच्छा  नहीं रहा क्योंकि इस साल पिछले साल जून 2022 के मुकाबले 45 % की कमी आयी है।  

चलिए चालू वर्ष की 1 जनवरी से जून 2023 की बिक्री के बारे में भी बात करते है। घरेलू और निर्यात बाज़ारो में  1 जनवरी से जून 2023 का प्रदर्शन जून 2022 के मुकाबले में कम रहा। जून 2023  में घरेलू बाज़ारो में चालू वर्ष की बिक्री 1,11,875  है वही जून 2022 में यह 1,13,383 थी।  इस तरह, 1 % की कमी दर्ज हुई है।  

जून 2023 में निर्यात बाज़ारो में चालू वर्ष की बिक्री 3,134 है जो कि जून 2022 की तुलना में 39 % कम है। जून 2022 में यह बिक्री 5,126 थी।

हेमंत सिक्का, अध्यक्ष फार्म इक्विपमेंट सेक्टर , महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, ने इस  कंपनी की सेल्स और प्रदर्शन पर अपने विचार प्रकट किये और कहा, "हमने घरेलू बाज़ारो में जून 2023 में 9 % की बढ़ोतरी के साथ कुल 43,364 ट्रैक्टर बेचे हैं। हालाँकि दक्षिण-पश्चिम मानसून थोड़ी देरी से आया था पर अब यह पूरे भारत में अपने चरम पर है जिसके चलते किसान खरीफ फसल की अच्छी  पैदावार की उम्मीद रखते है।  इस साल के अभी तक के आंकड़ो में मुताबिक, खरीफ फसल की बुआई का काम पिछले साल के मुक़ाबले  में तेज़ी  से चल रहा है।  इसके साथ ही , हमे रबी की रिकॉर्ड-तोड़ पैदावार देखी  है  और भारत सरकार  नें  भी किसानो के लिए कई स्कीम चलाईं  हैं। इन सभी के चलते बाज़ारो में हमारे ट्रैक्टरो की अधिक मांग रही। निर्यात बाजार में हमने कुल 1,114  ट्रैक्टरो  का  निर्यात किया हैं।"

https://images.tractorgyan.com/uploads/105196/649fc00e20599_escorts-kubota-limited-monthly-sales-of-tractors-in-june-2023.png एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की जून'23 में ट्रैक्टर सेल्स में 2% की गिरावट, 9,850 ट्रैक्टर बेचे
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने जून 2023 में कुल 9,850 ट्रैक्टर की बिक्री की जो कि  साल 2022 जून  में होने वाली बिक्री के मुकाबले थोड़ी कम है। अगर हम जून 2022 के ...
https://images.tractorgyan.com/uploads/105204/649ff218d9641_vst-june-sales-2023.png वीएसटी टिलर ट्रैक्टर्स ने जून'23 में 622 ट्रैक्टर और 4016 पावर टिलर बेचे
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स की जून 2023 की कुल बिक्री रही 4638 जिसमे से 622 ट्रैक्टर है और 4016  पावर टिलर्स  है। अगर हम इस रिपोर्ट में दिए गए  आंकड़ो  की...
https://images.tractorgyan.com/uploads/105207/64a0157943fc7_sonalika-tractor-first-quarter-sales-figure-2023.png सोनालीका ने वित्त वर्ष'24 में पहली तिमाही में अब तक की सबसे अधिक 40,700 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज की
सोनालीका ने 2023 की पहली तिमाही में बिक्री के मामले में अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़क इस साल की पहली तिमाही में कुल ट्रैक्टर बिक्री 40,700 यूनिट दर्ज...

Recently Asked Question about महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की जून'23 ट्रैक्टर सेल्स में 9% की वृद्धि, 43,364 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जून 2023 में कितने ट्रैक्टर बेचे?

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जून 2023 में 44,478 ट्रैक्टर बेचे।

जून 2023 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बिक्री क्या रही?

जून 2023 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री 43,364 रही।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जून 2023 में कितने ट्रैक्टरों का निर्यात किया?

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जून 2023 में कुल 1,114 ट्रैक्टरों का निर्यात किया।

Top searching blogs about Tractors and Agriculture

Top 10 Tractor brands in india To 10 Agro Based Indutries in India
Rabi Crops and Zaid Crops seasons in India Commercial Farming
DBT agriculture Traditional and Modern Farming
Top 9 mileage tractor in India Top 5 tractor tyres brands
Top 11 agriculture states in India top 13 powerful tractors in india
Tractor Subsidy in India Top 10 tractors under 5 Lakhs
Top 12 agriculture tools in India 40 Hp-50 Hp Tractors in India

review Write Comment About Blog.

Enter your review about the blog through the form below.



Customer Reviews

Record Not Found

Popular Posts

https://images.tractorgyan.com/uploads/114839/66db0550cfea6-Blog-Image2.jpg

AgriSURE Fund & Krishi Nivesh Portal Launched to Boost Indian Agriculture Sector

A Rs. 750 crore fund called AgriSure has been introduced to support agriculture startups. Not only t...

https://images.tractorgyan.com/uploads/114816/66dae7814dda2-Yanmar's.jpg

Yanmar’s Acquisition of CLAAS India: A Power Move in Agribusiness

Yanmar Holdings Co. Ltd. has announced the acquisition of CLAAS India, a subsidiary of the well-know...

https://images.tractorgyan.com/uploads/114803/66d84750713e4-Mahindra-Blog-image.jpg

महिंद्रा ने लॉन्च किया पहला CBG ट्रैक्टर - जानिए इसके फायदे, शक्ति, और कीमत!

कृषि उपकरणों के क्षेत्र में अग्रणी नाम महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने हाल ही में अपना पहला महिंद्रा सीबीजी (...

Select Language
whatspp Channel

tractorgyan offeringsTractorGyan Offerings