एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की जून'23 में ट्रैक्टर सेल्स में 2% की गिरावट, 9,850 ट्रैक्टर बेचे
एस्कॉर्ट्स कुबोटा भारतीय कृषि बाजार में एक जाना माना नाम है और अपने आधुनिक ट्रैक्टरों के निर्माण की वजह से इस कंपनी ने किसानो के दिलो में एक ख़ास जगह बना ली है। अभी हाल ही में इस कंपनी ने जून 2023 के सेल्स आँकड़े जारी किए हैं। चलिए जानते है कि जून का महीना एस्कॉर्ट्स कुबोटा के लिए कैसा रहा।
जून 2023 की सेल्स
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने जून 2023 में कुल 9,850 ट्रैक्टर की बिक्री की जो कि साल 2022 जून में होने वाली बिक्री के मुकाबले थोड़ी कम है। अगर हम जून 2022 के आँकड़े देखते हैं तो हमें पता चलता है कि एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने कुल 10,051 ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की थी।
चलिए अब घरेलू सेल्स की बात करतें है। एस्कॉर्ट्स्स कुबोटा ने घरेलू बाज़ारो में जून 2023 में कुल 9,270 ट्रैक्टरों की बिक्री की है । पिछले साल की तुलना में यह सेल्स अधिक है क्योंकि जून 2022 में घरेलू (डोमेस्टिक) सेल्स 9 ,265 ट्रैक्टर थी। ट्रैक्टरों की सेल्स में कमी के एक मुख्य वजह मॉनसून का देरी से आना रहा। भारतीय कृषि मॉनसून पर बहुत निर्भर है और इसका देरी से आना कृषि से जुड़े हर हिस्से को प्रभावित करता है।
पर, कंपनी आने वाले समय में एक अच्छी सेल्स की उम्मीद रखती है क्योंकि इस साल मानसून काफी समय तक रहेगा और इसके साथ ही भारतीय किसानों को कृषि से जुड़े खर्चों को पूरा करने के लिए क्रेडिट आसानी से उपलब्ध होता है।
निर्यात मार्केट में ट्रैक्टर सेल्स
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर की निर्यात बिक्री दर में कमी देखी गयी। जून 2023 में सिर्फ 580 ट्रैक्टरों का ही एक्सपोर्ट हुआ है जो जून 2022 के मुकाबले कम है। जून 2022 में कुल 786 ट्रैक्टरों का एक्सपोर्ट हुआ था।
इस टेबल की मदद से सेल्स को अच्छे से जानते है :
विवरण |
जून |
अप्रैल-जून (3M) |
||||
FY24 |
FY23 |
% परिवर्तन |
FY24 |
FY23 |
% परिवर्तन |
|
घरेलू |
9,270 |
9,265 |
0.1% |
25,226 |
24,608 |
2.5% |
निर्यात |
580 |
786 |
-26.2% |
1,356 |
2,189 |
-38.1% |
कुल बिक्री |
9,850 |
10,051 |
-2.0% |
26,582 |
26,797 |
-0.8% |
FY - वित्तीय वर्ष अप्रैल से मार्च तक M - महीना
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के बारे में :
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड,(फार्मट्रैक ट्रैक्टर, पॉवरट्रैक ट्रैक्टर और डिजिट्रैक ट्रैक्टर) भारत कृषि बाजार की एक जानी - मानी कंपनी है जो पिछले सात दशकों से भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कृषि बाज़ारो को अपने आधुनिक ट्रैक्टरो और उपकरणों से सशक्त बना रही है।
इसके अलावा, यह कंपनी रेलवे उपकरण और कंस्ट्रक्शन उपकरण का भी निर्माण करती है । यह कंपनी अपने हर उपकरणों में आधुनिक तकनीकी, उच्च गुणवत्ता, और लागत दक्षता को ध्यान में रखती है। अपनी इन्ही विषेशताओं के चलते , इस कंपनी से लगभग 5 मिलियन ग्राहकों का भरोसा जीता है।
Category
Read More Blogs
साल दर साल, एस्कॉर्ट्स कुबोटा के ट्रैक्टर किसानो के दिलो को भा रहे हैं और यह कंपनी नयी ऊचाईंयों को छू रही है। हाल ही में जारी किये गए मई 2023 बिक्री के आंकड़ो से पता चलता है की एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने...
Mumbai, June 01, 2023: Mahindra & Mahindra Ltd.’s Farm Equipment Sector (FES), part of the Mahindra Group, today announced its tractor sales numbers for May 2023. Domestic sales in May 2023 were at 33,113 units, as against 34,153 units during May 2022....
Faridabad, July 1st, 2023: Escorts Kubota Limited Agri Machinery Business Division in June 2023 sold 9,850 tractors as against 10,051 tractors sold in June 2022. Escorts Kubota Limited Agri Machinery ( Farmtrac tractor , Powertrac tractor and Digitrac tractor ) Domestic tractor...
Write Your Comment About एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की जून'23 में ट्रैक्टर सेल्स में 2% की गिरावट, 9,850 ट्रैक्टर बेचे
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
04 Jul 2025
03 Jul 2025
31 Dec 2024
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025