tractorgyan home logotractorgyan logo
tractorgyan rupee logo
hamburger icon

ये हैं 10 लाख में आने वाले, दमदार 10 ट्रैक्टर!

ये हैं 10 लाख में आने वाले, दमदार 10 ट्रैक्टर! image
By Tractor GyanJan 10, 2024 12:00 AM
Share
facebook-iconlinkedin-icontwitter-iconwhatsapp-iconemail-icon

Table of Content

एक किसान के लिए एक ट्रैक्टर ही खेतो पर उसका सच्चा साथी होता है। एक ट्रैक्टर किसान को बीज बोने और खेती से संबंधित कई कामों को चुटकियों में निपटाने में मदद कर सकता है। यही कारण है कि किसी भी किसान के लिए एक अच्छा ट्रैक्टर खरीदना बहुत महत्वपूर्ण है।

महिंद्रा ट्रैक्टर, स्वराज ट्रैक्टर, सोनालीका ट्रैक्टर, मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर और कई अन्य ब्रांडों के ट्रैक्टर अलग-अलग कीमतों पर भारत में उपलब्ध हैं। ट्रैक्टर खरीदने के लिए 10 लाख का बजट भारतीय किसानों के लिए बहुत आदर्श है। इस ट्रैक्टर कीमत पर, कई ट्रैक्टर निर्माता आधुनिक सुविधाओं वाले ट्रैक्टर मॉडल पेश करते हैं।

अगर आपका बजट 10 लाख है और आप जानना चाहते हैं कि आपके लिए कौन सा ट्रैक्टर मॉडल सबसे अच्छा है, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं।

हमने भारत में 10 लाख तक की कीमत वाले सबसे अच्छे और भरोसेमंद 10 ट्रैक्टरों की एक सूची बनाई है। विश्वसनीय ब्रांडों द्वारा पेश किए गए ये सभी ट्रैक्टर 10 लाख से कम कीमत के हैं और आधुनिक विशेषताएं और बेहतरीन क्षमताएं भी हैं।

भारत में मिलने वाले 10 लाख कीमत वाले 10 बेहतरीन ट्रैक्टर मॉडल्स

best tractors under 10 lakhs in india

तो चलिए अब हम आपको बताते हैं उन टॉप 10 ट्रैक्टर मॉडल्स का बारे में जो भारत में 10 लाख तक की कीमत पर उपलब्ध हैं और किसानों को बेहतरीन फीचर्स और सुविधाएँ देते है। 

10. कुबोटा एमयू 5502 2WD

कुबोटा एमयू 5502 2WD

कम कीमत और ज़ोरदार प्रदर्शन हम कुबोटा एमयू 5502 2WD के बारे में आपको यही कहना चाहेंगे की। इस ट्रैक्टर में वो हर खूबी है जो एक किसान खेतो पर काम करते समय एक ट्रैक्टर से चाहता है।  

कुबोटा एमयू 5502 2WD की विषेशताएँ   
  • कुबोटा एमयू 5502 2WD एक 55 एचपी का ट्रैक्टर हैं।

  • इसमें 4 सिलेंडर का इंजन है।  

  • इंजन को ठंडा रखने के लिए लिक्विड कूल्ड सिस्टम का इस्तमाल किया गया है।  

  • इसमें मल्टी प्लेट ब्रेक आयल इम्मरसेड ब्रेक्स का इस्तेमाल किया गया है।  

  • यह 2100  किलो वजन उठाने की क्षमता रखता है।  

  • इसमें 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर्स हैं।  

कुबोटा एमयू 5502 2WD की कीमत

भारत में कुबोटा एमयू 5502 2WD की कीमत रु. 9.55 - 9.85 लाख* तक होती है।

9. पॉवर ट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट 4WD

पॉवर ट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट 4WD

अगर आप 10 लाख तक के बजट में एक 4WD को तलाश रहें है जिसमे एक अच्छा गियरबॉक्स और शक्तिशाली इंजन हो तो आपकी तलाश पॉवर ट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट 4WD पर खत्म होती है।  

पॉवर ट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट 4WD की विषेशताएँ
  • पॉवर ट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट 4WD में 4 सिलेंडर वाला 55 एचपी का इंजन आता है जिसका डिस्प्लेसमेंट 3682 CC है।  

  • इसके आयल बाथ टाइप का फ़िल्टर इंजन को साफ़ रखता है।

  • इस ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स की सुविधा है।  

  • पॉवरट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट 4WD में 2000 किलोग्राम तक का भार उठाने की क्षमता है।  

  • इसका फ्रंट एक्सेल 4 व्हील ड्राइव एक्सेल है।

पॉवर ट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट 4WD की कीमत

पॉवरट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट 4WD की कीमत रु. 9.80 - रु.10.10 लाख* तक के बीच में है। 

8. सोलिस 5015 ई 4WD

सोलिस 5015 ई 4WD

सोलिस 5015 ई 4WD एक ऐसा ट्रैक्टर है जिस पर आप आँख बंद करके विश्वास कर सकते हैं क्योंकि इसमें एक 3 सिलेंडर इंजन है जो ईंधन बचत करते हुए भी अच्छा प्रदर्शन करता है।

सोलिस 5015 ई 4WD की विषेशताएँ
  • सोलिस 5015 ई 4WD का 50 एचपी इंजन का है।  

  • इंजन का टार्क 210 Nm है।  

  • इसका पीटीओ 6 स्प्लीन प्रकार का है।  

  • इसका ईंधन टैंक 55 लीटर तक डीज़ल एक साथ स्टोर कर सकता है।  

  • इसमें 10 फॉरवर्ड + 5 रिवर्स गियर्स है।  

  • सोलिस 5015 ई 4WD 5 साल की गारंटी के साथ आता है।  

सोलिस 5015 ई 4WD की कीमत

सोलिस 5015 ई 4WD की कीमत रु. 9.65 - 10.00 लाख* के बीच है। 

7. आयशर 650 4WD

आयशर 650 4WD

आयशर 650 4WD ही वो ट्रैक्टर है जो 10 लाख से कम कीमत पर उपलब्ध होते हुए भी 60 एचपी की ताकत वाले इंजन के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम है जिसकी वजह से इंजन जल्दी गरम नहीं होता है। 

आयशर 650 4WD की विषेशताएँ
  • आयशर 650 4WD पावर स्टीयरिंग के साथ आता है।  

  • इसके टायरों का साइज 9.5 X 24 फ्रंट टायर और 16.9 X 28 रिवर्स टायर है।  

  • इसके 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर्स का विकल्प मिल जाता है।  

  • यह ट्रैक्टर 2 साल की वारंटी के साथ आता है।  

आयशर 650 4WD की कीमत

भारत में आयशर 650 4WD की कीमत रु. 9.50 - 10.10 लाख* के बीच है। 

6. महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई 4WD

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई 4WD

अपने 4 सिलेंडर के साथ महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई 4WD एक किसान की हर तरह से मदद करने के लिए तैयार है।  

अर्जुन नोवो 605 डीआई आई 4WD की विषेशताएँ
  • इसका पीटीओ एचपी 50.3 है।  

  • महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई 4WD में 15 फॉरवर्ड + 15 रिवर्स गियर्स आतें है।  

  • इसका क्लच ड्यूल डायफार्म प्रकार का है।  

  • इसके पावर स्टीयरिंग पाया जाता है।  

  • इसमें मैकेनिकल, आयल इमर्स मल्टी डिस्क ब्रेक्स का इस्तेमाल किया गया है।  

अर्जुन नोवो 605 डीआई आई 4WD की कीमत

भारत के किसान अर्जुन नोवो 605 डीआई आई 4WD को रू. 9 .80 लाख* से रू.10.50 लाख* की किफायती कीमत पर खरीद सकते हैं। 

5. मैसी फर्ग्यूसन 9500 स्मार्ट 2WD

मैसी फर्ग्यूसन 9500 स्मार्ट 2WD

इस ट्रैक्टर में आपको पावर स्टीयरिंग, क्वाड्रा पीटीओ, और प्रभावी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है जिसकी मदद से आप खेतों में बिना रुके काम कर सकते हैं।

मैसी फर्ग्यूसन 9500 स्मार्ट 2WD की विषेशताएँ
  • इस ट्रैक्टर में SIMPSONS SJ327E TIII A नाम का एक मजबूत इंजन है जिसमे  3 सिलेंडर है और जो 58 हॉर्स पावर प्रदान करता है।

  • इसका ट्रांसमिशन सिस्टम कॉम्फीमेश तकनीक से बना है।  

  • इसमें 8 फॉरवर्ड गियर और 2 रिवर्स गियर है।

  • इसमें ड्यूल क्लच है, जो ऑपरेशन के दौरान सटीक नियंत्रण में योगदान देती है।

मैसी फर्ग्यूसन 9500 स्मार्ट 2WD की कीमत

मैसी फर्ग्यूसन 9500 स्मार्ट 2WD की कीमत रु. 9 - 9.85 लाख* है। 

4. न्यू हॉलैंड 3600 2 टीएक्स ऑल राउंडर प्लस (4WD)

न्यू हॉलैंड 3600 2 टीएक्स ऑल राउंडर प्लस (4WD)

अगर आप अच्छा प्रदर्शन और कम कीमत वाला ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो न्यू हॉलैंड 3600 2 टीएक्स ऑल राउंडर प्लस (4WD) एक अच्छा विकल्प है। 

न्यू हॉलैंड 3600 2 टीएक्स ऑल राउंडर प्लस (4WD) की विषेशताएँ
  • न्यू हॉलैंड 3600 2 टीएक्स ऑल राउंडर प्लस (4WD) में एफपीटी एस 8000 इंजन का उपयोग किया गया है।  

  • इसका पीटीओ 1790 आरपीएम पर 540 आरपीएम की गति से संचालित होता है।

  • इसके इंजन में 3-सिलेंडर कॉन्फ़िगरेशन है जो 49.5 हॉर्स पावर प्रदान करता है।

  • इस ट्रैक्टर में आंशिक सिंक्रो मेश प्रकार की सुविधा है।  

  • इसमें कुल 12 फॉरवर्ड गियर और 3 रिवर्स गियर (12F+3R) है।

  • इसमें स्वतंत्र पीटीओ लीवर के साथ एक डबल क्लच है।  

  • इसकी अधिकतम फॉरवर्ड गति 32.2 कि.मी. प्रति घंटे की है।

  • इस ट्रैक्टर की ईंधन टैंक क्षमता 60 लीटर है।

न्यू हॉलैंड 3600 2 टीएक्स ऑल राउंडर प्लस (4WD) की कीमत

न्यू हॉलैंड 3600 2 टीएक्स ऑल राउंडर प्लस (4WD) की कीमत रु. 9.02 - 9.81 लाख* है।

3. जॉन डियर 5310 गियर प्रो 2WD (ट्रेम IV)

जॉन डियर 5310 गियर प्रो 2WD (ट्रेम IV)

जॉन डियर 5310 गियर प्रो 2WD (ट्रेम IV) एक ऐसा ट्रैक्टर है जो एक बहुत ही आधुनिक ट्रांसमीशन सिस्टम के साथ आता है। यह ट्रेम IV नॉर्म्स के साथ आता है और वायु प्रदुषण को कम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

जॉन डियर 5310 गियर प्रो 2WD (ट्रेम IV) की विशेषताएं
  • जॉन डियर 5310 गियर प्रो 2डब्ल्यूडी (ट्रेम IV) ट्रैक्टर में जॉन डीरे 3029 एच नाम का इंजन है जो अपने 3-सिलेंडर कॉन्फ़िगरेशन के माध्यम से 55 हॉर्स पावर प्रदान करता है।

  • ट्रैक्टर इंजन 2100 ईआरपीएम पर काम करता है।

  • यह ट्रैक्टर 12 फॉरवर्ड गियर और 4 रिवर्स गियर के साथ आता है।  

  • इसका ब्रेक सिस्टम सेल्फ रेगुलेटेड, सेल्फ एक्वालिजिंग और हाइड्रॉलिक से सक्रिय है।  

  • इसका फ्यूल टैंक 71 लीटर की क्षमता का है।  

जॉन डियर 5310 गियर प्रो 2WD ट्रैक्टर की कीमत (ट्रेम IV)

जॉन डियर 5310 गियर प्रो 2WD ट्रैक्टर की कीमत रु. 9.23 -10.48 लाख* है। 

2. फार्मट्रैक 60 ईपीआई पावरमैक्सएक्स 4WD

फार्मट्रैक 60 ईपीआई पावरमैक्सएक्स 4WD

फार्मट्रैक 60 ईपीआई पावरमैक्सएक्स 4WD भरोसेमंद ट्रैक्टर हैं जो 10 लाख से कम कीमत पर भी बहुत अच्छा  प्रदर्शन करता है।  

फार्मट्रैक 60 ईपीआई पावरमैक्सएक्स 4WD की विषेशताएँ
  • फार्मट्रैक 60 ईपीआई पावरमैक्स 4WD ट्रैक्टर में 3-सिलेंडर वाला 55 एचपी का इंजन है, जो 2000 आरपीएम पर काम करता है।

  • इसके ट्रांसमिशन सिस्टम में 8 फॉरवर्ड गियर और 2 रिवर्स गियर (8F+2R) के साथ फुल कॉन्स्टेंट मेश प्रकार की सुविधा है।

  • इसका क्लच इंडेपेंडेंट है।  

  • ट्रैक्टर की अधिकतम आगे की गति 31.2 किमी प्रति घंटा है, जबकि रिवर्स गति 13.8 कि.मी. प्रति घंटे तक है।  

  • इसमें बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग है।  

फार्मट्रैक 60 एपी पावरमैक्स 4WD ट्रैक्टर की कीमत

फार्मट्रैक 60 एपी पावरमैक्स 4WD ट्रैक्टर की कीमत रु. 9.74 -10.17 लाख* है।

1. स्वराज 855 एफई 4WD

स्वराज 855 एफई 4WD

स्वराज ब्रांड का नाम और बहुत सारी आधुनिक तकनीक मिलती हैं आपको स्वराज 855 एफई 4WD के साथ। इसमें 50 - 55 एचपी की ताकत वाला इंजन है।

स्वराज 855 एफई 4WD की विषेशताएँ
  • इसमें आपको 3 स्टेज वाला वेट एयर क्लीनर है।  

  • इसके इंजन में 3 सिलेंडर है।  

  • सील्ड फ्रंट एक्सल ट्रैक्टर को संतुलन देने का काम करता है।  

  • इसमें कांस्टेंट और स्लाइडिंग मैश का ट्रांसमिशन है।  

  • इसका पीटीओ मल्टीस्पीड फॉरवर्ड और रिवर्स पीटीओ है।

स्वराज 855 एफई 4WD की कीमत

स्वराज 855 एफई 4WD की कीमत रु. 9.30 - 9.90 लाख* है। 

टॉप 10 ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट जिन्हे आप 10 लाख में खरीद सकते हैं

ट्रैक्टर मॉडल     एचपी     कीमत
स्वराज 855 एफई 4WD 52 एचपी     रु. 9.30 - 9.90 लाख*
फार्मट्रैक 60 ईपीआई पावरमैक्सएक्स 4WD 55 एचपी     रु. 9.74 - 10.17 लाख*
जॉन डियर 5310 गियर प्रो 2WD (ट्रेम IV) 55 एचपी     रु. 9.23 -10.48 लाख*
न्यू हॉलैंड 3600 2 टीएक्स ऑल राउंडर प्लस (4WD) 49.5 एचपी     रु. 9.02 - 9.81 लाख*
मैसी फर्ग्यूसन 9500 स्मार्ट 2WD 58 एचपी     रु. 9 - 9.85 लाख*
महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई 4WD 57 एचपी     रु. 9.80 - 10.50 लाख*
आयशर 650 4WD 60 एचपी     रु. 9.50 - 10.10 लाख*
सोलिस 5015 ई 4WD 50 एचपी     रु 9.65 - 10.00 लाख*
पॉवर ट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट 4WD 55 एचपी     रु. 9.80 - 10.10 लाख*
कुबोटा एमयू 5502 2WD 55 एचपी     रु. 9.55 - 9.85 लाख*

10 लाख रुपये कीमत वाले ट्रैक्टरों की कुछ सामान्य विशेषताएं

10 लाख से कम कीमत वाले ट्रैक्टरों में आमतौर पर 45 से 60 हॉर्स पावर तक की शक्ति वाले इंजन होते हैं।

  • इन ट्रैक्टरों में अक्सर 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर वाला एक मैनुअल गियरबॉक्स होता है। पर कुछ मॉडल्स में 12  फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियर्स भी है।  

  • इन ट्रैक्टर का हाइड्रोलिक्स सिस्टम 1200 से 2200 किलोग्राम तक का भार उठाने में सक्षम होता है।    

  • इस मूल्य सीमा में ट्रैक्टर अक्सर 2WD (दो-पहिया ड्राइव) या 4WD (चार-पहिया ड्राइव) विकल्पों के साथ आते हैं।

  • ट्रैक्टरों में आमतौर पर स्पीडोमीटर, ईंधन गेज और इंजन तापमान गेज जैसे बुनियादी उपकरण भी मिल जाते हैं।

10 लाख रुपये कीमत वाले ट्रैक्टरों खरीदने के लाभ

अगर आप 10 लाख रुपये कीमत वाला एक सही ट्रैक्टर खरीदने में कामयाब होते हैं तो आप कईं तरह के फ़ायदे उठा सकते हैं। 

  • इन ट्रैक्टरों में बड़े स्तर पर खेती करने के लिए आवश्यक फीचर्स होते हैं जैसे की ज्यादा भार उठाने की क्षमता, कईं तरह के गियर्स, और कामगार पीटीओ। तो किसान कम ख़र्चे में भी आधुनिक तकनीकों  का लाभ उठा सकते हैं।  

  • 10 लाख कीमत वाले बहुत से ट्रैक्टरों में 2WD और 4WD ड्राइव सिस्टम की विकल्प हैं। तो किसानों को अपनी जरूरतो के हिसाब से एक सही ट्रैक्टर मॉडल को ढूँढने में कोई दिक्कत नहीं होगी।  

  • 10 लाख कीमत वाले ट्रैक्टरों को खरीदने के लिए किसानो को सब्सिडी भी मिलती है।  इससे किसान अच्छी बचत कर सकते हैं। 

  • इस श्रेणी के ट्रैक्टरों में कईं  तरह के ट्रैक्टर इम्प्लीमेंट के साथ काम करने की क्षमता होती है। किसान एक ही ट्रैक्टर को खेतो की जुताई , बीजो को बुआई, और माल की ढुलाई के लिए उपयोग में ला सकते है। उनको अलग अलग ट्रैक्टरों को खरीदने की ज़रूरत नहीं हैं।  

10 लाख की कीमत में ट्रैक्टर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप 10 लाख की कीमत वाला ट्रैक्टर खरीदने का मन बना चुके हैं तो इन बातों पर ट्रैक्टर खरीदते समय ज़रूर ध्यान दे।

  • अपने खेतो की आवश्यकता को समझे और यह भी जाने की आप किस स्तर की खेती करना चाहते हैं। अगर आपके पास छोटे खेत हैं तो 20-40 एचपी का ट्रैक्टर सही रहेगा। आपके पास बहुत सारे इम्प्लीमेंट्स हैं और आप उनको अपने ट्रैक्टर के साथ उपयोग में लाना चाहते हैं तो आपको ऐसा ट्रैक्टर खरीदना चाहिए जिसकी पीटीओ क्षमता अच्छी  हो।

  • ऐसे ट्रैक्टर की तलाश करें जिसका ईंधन-कुशल हो।

  • सभी ट्रैक्टरों  के रिव्यु पढ़ें और वही ट्रैक्टर खरीदें जो सच मे खेतों पर अच्छा प्रदर्शन करता है।  

तो आप कौन सा ट्रैक्टर खरीदने का मन बना रहें हैं?

इस पोस्ट के जरिये आपने जाना की भारत में कौन से वो 10 ट्रैक्टर हैं जो 10 लाख की कीमत के हैं पर अपनी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जातें हैं। इनको उपयोग करने वाले किसान कभी भी निराश नहीं होते हैं। आप इनमे से किसी भी ट्रैक्टर को आँख बंद करके खरीद सकते हैं।  

अगर आपको 10 लाख की कीमत वाले ट्रैक्टर के बारे में और बातें जैसे 10 लाख की कीमत वाले ट्रैक्टरों की विषेशताएँ, 10 लाख की कीमत वाले ट्रैक्टरो की वारंटी, और 10 लाख से कम कीमत के ट्रैक्टरों के डीलर्स का नंबर आदि जानना चाहते हैं तो आप ट्रैक्टरज्ञान की मदद ले सकतें है। इस प्लेटफार्म पर आपको सभी ज़रूरी जानकारी मिलेगी।

Read More Blogs

Popular 8 Feet Rotavators Price List in India 2025: Features and Benefits image

Farmers need to buy 8 feet rotavator to effectively prepare a large farming land within less time and effort. This type of rotary tiller has wide rotating blades that can till a large part of soil up to 8 feet in a...

महिंद्रा कर रही, सीएनजी (CNG) ट्रैक्टर लाने की तैयारी! image

जब आधुनिक तकनीक वाले ट्रैक्टर पेश करने की बात आती है तो महिंद्रा कभी निराश नहीं करता है। अपने ट्रैक्टरों की विस्तृत श्रृंखला के साथ, महिंद्रा यह सुनिश्चित करता है कि किसान नवीन कृषि प्रौद्योगिकियों का उपयोग कर सके। इस बार, कंपनी...

Mahindra Launches CNG Tractor at Agrovision, Nagpur - Tractorgyan image

By Unveiling Mahindra Mono Fuel CNG tractor in India, Mahindra once again proves that it cares for the farmers and the environment. Mahindra is India’s leading tractor manufacturer and has marked its presence in the global tractor industry as well. It offers...

Write Your Comment About ये हैं 10 लाख में आने वाले, दमदार 10 ट्रैक्टर!

+91
Review-Image

Frequently Asked Questions About ये हैं 10 लाख में आने वाले, दमदार 10 ट्रैक्टर!

स्वराज, महिंद्रा, फार्मट्रैक, आयशर, पॉवरट्रैक, सोनालिका, मैसी फर्ग्यूसन ऐसे ब्रांड हैं जो 10 लाख तक की कीमत में ट्रैक्टर पेश करते हैं।

स्वराज 855 एफई 4WD, फार्मट्रैक 60 ईपीआई पावरमैक्सएक्स 4डब्ल्यूडी, जॉन डियर 5310 गियर प्रो 2WD (ट्रेम IV) और न्यू हॉलैंड 3600 2 टीएक्स ऑल राउंडर प्लस 4WD भारत में 10 लाख से कम कीमत वाले सबसे बेहतरीन ट्रैक्टर हैं।

भारत में 10 लाख तक की कीमत वाले ट्रैक्टर में शक्तिशाली इंजन, बेहतरीन माइलेज, मजबूत निर्माण, आधुनिक सुविधाएं, और आसान ऑपरेशन आदि खासियतें शामिल हैं।

भारत में 10 लाख तक की कीमत वाले ट्रैक्टरों में आमतौर पर 45 से 60 हॉर्स पावर तक के विकल्प उपलब्ध हैं।

ट्रैक्टरज्ञान पर, आप 10 लाख तक की कीमत वाले सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टरों के बारे में अधिक जानकारी पा सकते हैं।

Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance