बाइकटर, सस्ता और किफायती मोटरसाइकिल से चलने वाला मिनी ट्रैक्टर!
Table of Content
पुणे में हाल ही में हुए किसान मेले में सबसे ज़्यादा जो चर्चा का विषय बना हुआ है वो है बाइकटर एग्रो का मोटरसाइकिल से चलने वाला मिनी ट्रैक्टर,आशा बाइकटर (Asha Biketor)। अपने नाम की अनुसार ही इस मिनी ट्रैक्टर ने छोटे और कम बजट वाले किसानो को अपने श्रम को कम करने और अपनी क्षमता को बढ़ाने की एक आशा दी है।
आशा बाइकटर क्या है?
आशा बाइकटर एक मोटरसाइकिल से चलने वाला मिनी ट्रैक्टर (Mini tractor) है। इसको बाइकटर एग्रो कंपनी से भारतीय किसानो, खासकर उन छोटे किसान जिनके पास कम बजट होता है, के लिए कृषि को आसान और सरल बनाने के लिए तैयार किया है।
आमतौर पर किसान एक ट्रैक्टर की मदद से खेतों में जुताई और बुआई का काम करतें हैं। पर किसान के लिए एक अच्छे और महँगे ट्रैक्टर को खरीदना आसान नहीं है। उन सभी किसानो के लिए आशा बाइकटर (Asha Biketor) एक अच्छा विकल्प है।
आशा बाइकटर को आप अपनी किसी भी 150 सीसी की मोटरसाइकिल की मदद से उपयोग में ला सकतें है। किसान इसमें हार्वेस्टर, सोइंग मशीन, स्प्रेयर, ट्राली, और रोटावेटर जैसी मुख्य कृषि मशीनो को जोड़ कर खेतों में इस्तेमाल कर सकतें है। आशा बाइकटर के साथ-साथ, किसान इसमें पानी का पंप जोड़ कर उससे खेतों की सिचाईं भी कर सकतें हैं।
आशा बाइकटर के लाभ क्या हैं?
-
यह खेती को किफायती और सुलभ बनाता है क्योकि सभी किसान इसको उपयोग में ला सकते हैं और खेतो से जुड़े शारीरिक श्रम को कम कर सकतें है।
-
क्योंकि आशा बाइकटर मोटरसाइकिल से चलता है, किसानो को इसके इस्तेमाल के लिए कोई विशेष इंतजाम नहीं करने पड़ते।
-
इसको इस्तेमाल करना और इसका रखरखाव करना भी आसान है। तो सभी किसान इसका उपयोग कर सकतें हैं।
-
आशा बाइकटर (Asha Biketor) कईं तरह के कृषि कार्यों को सरलता से करने के लिए किसानो की मदद करता है। इसको किसान बुआई, खाद, सिंचाई, छिड़काव, निराई, कटाई और परिवहन के काम में ला सकतें है।
-
यह कईं तरह के खेतों में आसानी से उपयोग में लाया जा सकता है और इसकी टर्निंग रेडियस भी हर तरह के खेतों के लिए उपयुक्त है।
-
किसान इसकी मदद से 500 किलो तक का भार आसानी से उठा सकते है।
-
क्योंकि इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 300 मिमि है, किसान आसानी से इसको फसल को बिना नुक्सान पहुँचाएँ इस्तेमाल में ला सकतें हैं।
-
आशा बाइकटर के लगातार इस्तेमाल से किसान अपनी खेती की लगात को 60% तक कम कर सकते हैं।
-
इसको इस्तेमाल करने का एक यह फायदा हैं कि किसान मोटरसाइकिल को बाद में भी नियमित रूप से इस्तेमाल कर सकतें है।
आशा बाइकटर से जुडी तकनीकी जानकारी
-
इसकी अधिकम स्पीड 10-15 किमी /घंटा है।
-
यह 150 सीसी से लेकर 350 सीसी तक की मोटरसाइकिल के साथ काम कर सकता है।
-
आशा बाइकटर के आगे के टायर का साइज 5-15 है और पिछले टायर का साइज है 8-18 है।
-
मोटरसाइकिल के इंजन को ठंडा रखने के लिए इसके केबिन में दो पखें भी है।
-
इसमें हेड लाइट और सर्च लाइट की सुविधा दी गयी है।
-
धुप और बारिश से बचाव के लिए आशा बाइकटर (Asha Biketor) को ऊपर से ढका गया है।
-
इसमें आगे, पीछे, और साइड में पीटीओ की सुविधा दी गयी है।
आशा बाइकटर की कीमत
आशा बाइकटर की कीमत भारत में रु. 2,50,000 है। अभी यह महाराष्ट्र में उपलब्ध है। पर डीलर नेटवर्क की मदद से यह भारत की अन्य राज्यों में भी उपलब्ध हो पायेगा।
आशा बाइकटर (Asha Biketor) एक अच्छा मिनी ट्रैक्टर है जो किसानो के लिए खेती को आसान बनाने के साथ-साथ उनके लिए अच्छी ख़ासी बचत भी करेगा। 3 साल के शोध के बाद अब आशा बाइकटर अविष्कार बाज़ारों में उपलब्ध है। हम आशा करतें हैं कि किसान इसका लाभ ले सकेंगे।
Category
Read More Blogs
19th December 2023: VST Tillers Tractors Ltd, one of India’s leading farm equipment manufacturers, showcased its range of innovative products at the KISAN Agri Show 2023 in Pune. VST displayed its tractors ranging from 18 HP to 50 HP including the VST...
Ash gourd or safed petha is named 'Kushmanda' in Sanskrit. It has great medical value and can help people to treat many health concerns. It’s a common food item in Indian and Chinese cuisine and is also known as winter melon, wax...
Farmtrac Tractor is one of those tractor manufacturers who create tractors by keeping farmer's needs in mind. Farmtrac 45 Powermaxx is one such model. It’s practical, useful, advanced, and many other things.
But, it’s important to review every bit of this tractor before...
Write Your Comment About बाइकटर, सस्ता और किफायती मोटरसाइकिल से चलने वाला मिनी ट्रैक्टर!
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
29 Jul 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025